Results for शिलान्यास

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एक करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से राजगीर से नाहुव -नोनही जाने वाली सड़क के कालीकरण कार्य का किया शुभारंभ

August 25, 2023


बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा शुक्रवार को एक करोड़ 21 लाख की लागत से राजगीर से नाहुव नोनही जाने वाली सड़क के कालीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में सड़कों का महाजाल बिछाया जा रहा है।हर छोटी से छोटी आबादी को सड़क से जोड़कर विकास की किरण गांव गांव शहर तक फैलाया जा रहा है।

बिहार के विकास की रफ्तार अब तेजी से हो रहा है। पूरे भारत में सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बिहार बन गया है। शउन्होंने कहा कि कार्य संपन्न होने के बाद कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा 5 साल तक इस सड़क का मेंटेनेंस भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि नाहूव नोनही अब नगर परिषद का हिस्सा बन गया है।अब इन गांवों का विकास शहरों की तरह होगा।गांव की गालियां रोशनी और साफ सफाई से चकाचक होगी। इस अवसर पर जदयू नेता मुन्ना कुमार,जयराम सिंह,वार्ड पार्षद एकबाल हसीब,सुधीर पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एक करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से राजगीर से नाहुव -नोनही जाने वाली सड़क के कालीकरण कार्य का किया शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एक करोड़ 21 लाख  रुपए की लागत से राजगीर से नाहुव -नोनही जाने वाली सड़क के कालीकरण कार्य का किया शुभारंभ Reviewed by News Bihar Tak on August 25, 2023 Rating: 5

ज्ञान पंचमी के दिन वीरायतन राजगीर के प्रांगण में श्री गौतम गुरुकुल का शिलान्यास किया गया,आचार्य श्री चंदना जी महराज ने कहा:जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है

November 09, 2021

ज्ञान पंचमी के दिन वीरायतन राजगीर के प्रांगण में श्री गौतम गुरुकुल का शिलान्यास किया गया,आचार्य श्री चंदना जी महराज ने कहा:जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है


राजगीर।। 

ज्ञान पंचमी के दिन वीरायतन राजगीर के प्रांगण में श्री गौतम गुरुकुल का शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर प्रबंधक अंजनी कुमार ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव उपाध्यायश्री अमरमुनिजी महाराज की प्रेरणा एवं आचार्य श्री चंदना जी महराज के आशीर्वाद से वीरायतन के महामंत्री तनसुख राज डागा एवं शांति देवी डागा के हाथों विद्यालय का शिलान्यास किया गया। श्री कुमार ने बताया कि इस विद्यालय में आस-पास के गरीब बच्चों के लिए उच्चस्तरीय निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था होगी।साथ-ही बच्चों के लिए यूनिफार्म, पुस्तकें, दोपहर का भोजन सारा कुछ निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।


प्रारंभिक दौर में इसमें नर्सरी से क्लास पांच तक की व्यवस्था की गई है I इस विद्यालय में प्रत्येक वर्ष एक-एक क्लास आगे बढाया जायेगा।इस अवसर पर अचार्य श्री चंदना जी महाराज ने कहा कि वीरायतन के आस-पास गॉव के सैकडों ऐसे बच्चे हैं जो बहुत-ही बुद्धिमान एवं क्षमतावान हैं लेकिन उचित मार्ग दर्शन के आभाव में वो रास्ता भटक रहे हैं I आनेवाली पीढियों के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा देना बहुत अनिवार्य है।

इस अवसर पर वीरायतन के महामंत्री  तनसुख राज डागा ने कहा की पूज्य उपाध्याय श्री अमरमुनिजी के साथ बिताये गये क्षणों को याद किया और बताया कि उन्हीं की प्रेरणा एवं आचार्य चंदना जी के आशीर्वाद से ही मैंने इस विद्यालय का भार उठाया है।अगले एक वर्ष के अन्दर इस विद्यालय का भवन बनकर तैयार हो जायेगा और पढाई भी शुरू कर दी जाएगी।इस अवसर पर उपाध्याय यशाजी, साधना जी, विभा जी, सम्प्रज्ञा जी, रोहिणी जी, दिव्या जी, शाश्वत जी, पंकज सुचंती, बिरेन्द्र सुचंती, जेसी सुचंती, आनंदीलाल जैन सहीत अन्य लोग उपस्थीत थे।

ज्ञान पंचमी के दिन वीरायतन राजगीर के प्रांगण में श्री गौतम गुरुकुल का शिलान्यास किया गया,आचार्य श्री चंदना जी महराज ने कहा:जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है ज्ञान पंचमी के दिन वीरायतन राजगीर के प्रांगण में श्री गौतम गुरुकुल का शिलान्यास किया गया,आचार्य श्री चंदना जी महराज ने कहा:जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है Reviewed by News Bihar Tak on November 09, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.