Results for महोत्सव

छोटे शहर की बेटी का बड़ा सपना: 90 महिलाओं के साथ पटना मोदीकेयर MLC में गूंजा सावन महोत्सव, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

August 15, 2026


पटना। महिलाओं को एकजुट कर उन्हें खुशियों, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से जोड़ने के उद्देश्य से राखी सिंह ,मोदीकेयर द्वारा पटना MLC में भव्य “सावन महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 90 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पूरे आयोजन में खेल, संगीत, मनोरंजन और प्रेरणादायक गतिविधियों ने महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।कार्यक्रम में त्रिपल रेड डायमंड डायरेक्टर बलबीर कुमार सिंह ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने समाज में महिलाओं की मजबूत भूमिका और अपने फैसले स्वयं लेने के महत्व पर विशेष जोर दिया।वहीं प्लैटिनम डायरेक्टर विकास सिंह ने मनोरंजक खेलों और प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को समाज की सोच और चुनौतियों से आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाने, आत्मविश्वास के साथ आगे आने और अपने सपनों को उड़ान देने का संदेश दिया।इस अवसर पर अंशु देवी, रति गुप्ता, प्रमीता पांडा, निरु कुमारी सहित कई वरिष्ठ लीडर्स की विशेष उपस्थिति और सहयोग रहा।

विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों के विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट देकर उनकी सहभागिता और उत्साह को सम्मानित किया गया।राखी सिंह के लिए यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सपने के पूरा होने की कहानी है। एक छोटे से मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली Rakhi Singh ने बड़े सपने देखने का साहस किया और आज महिलाओं को एक मंच पर जोड़कर उनके चेहरे पर मुस्कान, आत्मविश्वास और उम्मीद लाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।सावन की खुशियों के साथ आयोजित यह महोत्सव इस संदेश के साथ समाप्त हुआ कि जब महिलाएं एक-दूसरे का हाथ थामती हैं, तो परिवार ही नहीं, पूरा समाज मजबूत होता है।खुशियों से शुरुआत, आत्मविश्वास के साथ कदम और आत्मनिर्भरता की ओर उड़ान यही है मजबूत महिला और मजबूत समाज की पहचान।

छोटे शहर की बेटी का बड़ा सपना: 90 महिलाओं के साथ पटना मोदीकेयर MLC में गूंजा सावन महोत्सव, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश छोटे शहर की बेटी का बड़ा सपना: 90 महिलाओं के साथ पटना मोदीकेयर MLC में गूंजा सावन महोत्सव, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश Reviewed by News Bihar Tak on August 15, 2026 Rating: 5

अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा राजगीर में सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया- बच्चों को सम्मानित भी किया गया

August 11, 2024


अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा राजगीर में रविवार को सावन हरियाली महोत्सव  का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन समाजसेवी उमराव प्रसाद निर्मल, पुर्व रेलवे स्टेशन प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा, न्यु आर्यन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मनोहर कुमार चौधरी रोक्सी डांस क्लासेस के प्राचार्य अजीत आनंद व निदेशिका रानी यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की आयोजिका अखिल भारतीय यादव महासभा नालंदा की जिला अध्यक्षा मनोरमा यादव ने बताया की सावन भक्ति, प्रेम, व प्राकृतिक सौंदर्य का महिना है। समाज के लिये और जीवन के लिये यह बहुत महत्वपूर्ण महिना है। किसान इस महीने में धान की बुआई करती हैं और खेतों में सभी गीत गाकर इस मौसम का आनंद उठाती हैं। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक नृत्य, गीत प्रस्तुत किया गया, मेहंदी प्रतियोगिता व फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

समाजसेवी उमराव प्रसाद निर्मल ने कहा की राजगीर जैसी पावन भूमि पर जहाँ भगवान श्री कृष्ण का आगमन हुआ है वहाँ ऐसे कार्यक्रम होने से इस धार्मिक और पवित्र स्थल की महत्ता बढ़ जाती है। इस अवसर पर जितु कुमार,मोहित कुमार, स्वाति कुमारी, स्नेहा कुमारी, हर्ष कुमार, आदिति राय, श्रेया राय, खुशी यादव, रोहित राय, मुस्कान यादव, माही राज, सोनम, राखी, गौरव, पूनम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा राजगीर में सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया- बच्चों को सम्मानित भी किया गया अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा राजगीर में  सावन हरियाली महोत्सव  का आयोजन किया गया- बच्चों को सम्मानित भी किया गया Reviewed by News Bihar Tak on August 11, 2024 Rating: 5

राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने कोई कसर नहीं छोड़े।स्टेज में उनकी हर अदा पर लोगों ने खूब तालियां बजाई

December 01, 2023


राजगीर महोत्सव के दुसरे दिन संध्या रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ।और नामचीन कलाकारों ने समां बांधा।जिसमें पहली प्रस्तुति के रूप में  पल्लवी सोम एवं उनके दल द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

जिसमें कलाकारों ने कई विधाओं में एवं रचनाओं में प्रस्तुति दी।जिसे देखकर लोग काफी आनंदित हुए। वहीं दुसरी प्रस्तुति के रूप में गुड्डू पाठक एवं अभिलाषा पाठक द्वारा गायन की प्रस्तुति हुई।जिसमें लोगों खूव आनंद उठाया।इन्होंने प्रथम प्रस्तुति गुड्डू पाठक ने संभाला है।अपने दिल को पहली प्रस्तुति दी।उसके बाद याद आ रहा है,तेरा प्यार एवं सारा जमाना हसीनों का दिवाना,फिर खईके पान बनारस वाला,खुल जाएं बंद अकल का ताला जैसे एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों की प्रस्तुति दी।

उसके बाद अभिलाषा पाठक ने भी एक बढ़कर हिंदी गानों की प्रस्तुति दी।कौन दिसा में लेकर चला रे वटोरीया।वहीं इन्होंने गाकर लोगों पुराने गानों के रस में भी डुबाया।वहीं राजगीर अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम को रंगीन बनाने में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने कोई कसर नहीं छोड़े।स्टेज में उनकी हर अदा पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।

स्टेज में आते ही जावेद ने लोगों का दिल जीत लिया वहीं जावेद अली ने राजगीर के लोगों के लिए अपनी गायकी से कई यादें छोड़ गए। ऐ गुजारिश से शुरुआत की फिर कई गानों की झड़ी लगा दी। फिर नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा पर लोग खुव नाचे। वहीं क्लासिकल, सूफियाना, मेलोडी, गजल सबका छाप जावेद अली ने छोड़े।

जब वे मेट का गाना हो रंग पुरेदी रंग रंगीली लड़की छैल छबीली…उस्दे चंचल नैन कटार अरे चंचल नैन कटार ते उसदा रूप बना हतियार… उसके रूप से कतल हुए तो चर्चा शुरू हुआ…नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा बजा नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा बजा ओए.. पर लोगों ने खूब मस्ती भरी।जावेद अली के सुरीली आवाज ने सबका दिल जीत लिया।गजनी का गाना  मुझे तुम मिल गयी किस्मत पे आयी ना यकीं उतर आई झील में जैसे चांद उतरता है।

कभी हौले हौले, धीरे से…गाकर अपने सुरीली आवाज से लोगों को बांध दिया। खुद जावेद अली ने राजगीर के कसीदे पढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़े।वहीं कार्यक्रम के अंतिम गाने पर जावेद अली ने ऐसा कमाल किया की लोग स्टेज पर आकर नाचने लगे।इस अवसर पर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक कुमार मिश्रा,उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव सहित पर्यटन विभाग पर्यटन विभाग पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने कोई कसर नहीं छोड़े।स्टेज में उनकी हर अदा पर लोगों ने खूब तालियां बजाई राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने कोई कसर नहीं छोड़े।स्टेज में उनकी हर अदा पर लोगों ने खूब तालियां बजाई Reviewed by News Bihar Tak on December 01, 2023 Rating: 5

राजगीर में पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

November 15, 2023


राजगीर में पहली बार एकदिवसीय कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार,विधान पार्षद रीना यादव, विधायक कौशल किशोर, विधायक राकेश कुमार रौशन,विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पहली बार गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है।और बिहार सरकार सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में भगवान कृष्ण के जीवन के बारे में एवं उनके लीला के बारे में चर्चा हो रही है। उन्होंने की भगवान कृष्ण का जन्म अन्याय करने वाले लोगों को नाश करने के लिए हुआ था। उन्होंने भगवान कृष्ण के संदेशों को अपनाकर समाज और राज्य एवं देश की सेवा लोगों को करनी चाहिए।मंत्री ने कहा कि हर धर्म का ग्रंथ यह नहीं सीखता है कि आपस में बैर करना।समाज में सभी लोग एकजुट होकर चलें।इससे और समाज का विकास होता है। उन्होंने कहा आज नफरत आगे आ रहा है।और प्रेम भाईचारा आपस में घटते जा रहा है।

राज्य सरकार के द्वारा कराई गई जातीय जनगणना से जातियों की आबादी कितनी है बह सामने आई है। इससे लोगों का विकास होगा जिनके पास रोजगार नहीं है जिनके पास घर नहीं है।उन लोगों को विकास से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गलत अफवाहों पर लोग ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में जातीय जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 9 सालों में अडानी और अंबानी की संपत्ति कई गुना बढ़ी है लेकिन आज गरीब परिवार देश में और गरीब होते जा रहा है।केंद्र में बैठे लोगों को विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार बिहार में विकास का काम तेजी गति से पूरी कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पंचवर्षीय योजना लाई गई है जिसमें जिन गरीब परिवारों का घर नहीं है।जिन लोगों के पास रोजगार नहीं है उन लोगों को योजनाओं का लाभ विशेष रूप से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभ्यता की रक्षा और संस्कृति की रक्षा के लिए हम करते हैं।संस्कृति और सभ्यता की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम से संस्कृति की पहचान होती है।लोक परम्परा के अनेकों कार्यक्रम से नई पीढ़ी हमारी भारतीय संस्कृति को जानती है।

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार के बिकास में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुरी तरह से लगे हुए हैं। आज हर गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।शिक्षा, स्वास्थ्य पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।बच्चो,बच्चियों को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार पुरी तरह से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के बताए रास्तों पर हम लोगों को चलना चाहिए। उन्होंने कहा नालंदा में कई महोत्सव का आयोजन किया जा रहे हैं ।और आने वाले दिनों में और भी संख्या में बढ़ेगी।प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने के लिए हर कदम पर सरकार काम कर रही है।

इस अवसर पर विधान परिषद रीना यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा यह महोत्सव का आयोजन कराया गया है। प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को इस तरह के महोत्सवों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।ताकि आने वाली युवा पीढ़ी भी इसे रूबरू हो सके। उन्होंने कि आज राज्य सरकार हर धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे लोग धर्म के नाम पर लोगो में तनाव पैदा करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद राजू यादव,पूर्व विधायक रवि ज्योति,पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार,पूर्व विधायक प्रोफेसर कृष्णनंदन प्रसाद, मेयर अनीता देवी, डिप्टी मेयर मोहम्मद दानिश मलिक,अधिवक्ता रणविजय सिंह, महासचिव मोहम्मद एहतेशाम मलिक, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनुराधा देवी,हिलसा नगर परिषद अध्यक्ष धनंजय कुमार, नीति राजकुमार, उमराव प्रसाद निर्मल,आशुतोष कुमार पांडे,अशोक यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





 

राजगीर में पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन राजगीर में पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन Reviewed by News Bihar Tak on November 15, 2023 Rating: 5

रोटरी क्लब के द्वारा राजगीर के इंडो ओके होटल में श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया,महिलाओं ने लोकनृत्य प्रदर्शन कर सबको आनंदित किया

August 11, 2022

रोटरी क्लब के द्वारा राजगीर के इंडो ओके होटल में श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया,महिलाओं ने लोकनृत्य प्रदर्शन कर सबको आनंदित किया


राजगीर।।

रोटरी क्लब के द्वारा राजगीर के इंडो ओके होटल में श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया,जिसमे क्लब के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ सामील हुए,इस अवसर पर रंग का ड्रेसकोड में महिलाओं ने भाग लिया और अलग तरह का आकर्षण दिखा।


महोत्सव के दौरान एक ओर जहां महिलाओं ने स्वयं तैयार किए गए व्यंजनों का स्टॉल लगाया वहीं विभिन्न प्रकार की कला व हस्तशिल्प की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो को प्रभावित किया।एवं आगंतुकों ने भी व्यंजन का आनंद उठाया एवं मेहंदी प्रतियोगिता ,सावन झुला ,रैम्प वाॅक ,एवं प्रदर्शनी की कलाकृतियों लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित किया, इस अवसर पर ऑल सेंट्स स्कूल के शिक्षका एवं छात्राएं सावन के गाने पर नृत्य पेश करने के साथ महिलाओं ने परंपरा और लोकनृत्य प्रदर्शन कर सबको आनंदित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं ऑल सेंट्स स्कूल के प्राचार्य राजेश नंदन ,ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हम अपनी पीढी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोडते है।हम अपनी परम्पराओं को बचाकर रखना है।ताकी आने वाले पिढी भी इसको संभालकर रखे।

कार्यक्रम में भगवान शिव के ऊपर झांकी की भी प्रस्तुति दी गई,इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन कैलाश नाथ झा,जितेंद्र दीपक,प्रदुमन कुमार, डॉक्टर विमलेंद्र कुमार, दिनेश कुमार,अमित कुमार,गायक भईया अजित, डॉक्टर अमित कुमार,  सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


 

रोटरी क्लब के द्वारा राजगीर के इंडो ओके होटल में श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया,महिलाओं ने लोकनृत्य प्रदर्शन कर सबको आनंदित किया रोटरी क्लब के द्वारा राजगीर के इंडो ओके होटल में श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया,महिलाओं ने लोकनृत्य प्रदर्शन कर सबको आनंदित किया Reviewed by News Bihar Tak on August 11, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.