राजगीर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव के समीप बुधवार को राजगीर-छबिलापुर मुख्य सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे उनके भतीजे बाल-बाल बच गए। हादसे में किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान वरनौसा गांव निवासी उदित सिंह के 55 वर्षीय पुत्र विपिन सिंह के रूप में की गई है। वहीं, बाइक चला रहे व्यक्त की पहचान उनके भतीजे रणवीर कुमार के रूप में हुई है।घटना के संबंध में रणवीर कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा विपिन सिंह के साथ बाइक से राजगीर से अपने गांव वरनौसा लौट रहे थे। इसी दौरान महादेवपुर गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद विपिन सिंह सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर का पिछला चक्का उनके शरीर पर चढ़ गया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे रणवीर कुमार इस हादसे में बाल-बाल बच गए।घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। किसान विपिन सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बताया जाता है कि उनकी बड़ी बेटी की शादी तय हो गई थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच हुए दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि राजगीर- छबिलापुर मुख्य सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर, ट्रक, बस सहित अन्य भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार से चलते हैं। इसके कारण इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।इस संबंध में राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं
राजगीर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत, भतीजा बाल-बाल बचा
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 29, 2026
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 29, 2026
Rating:

No comments: