Results for वर्षगांठ

राजगीर के चर्च सभागार में क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ का तृतीय स्थापना दिवस सह आम सभा समारोह आयोजित हुआ,केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने समाज में गरीब,कमजोर,विधवा,दिव्यांग लोगों की मदद के लिए आगे आकर सेवा सहयोग की अपील की

October 28, 2021

राजगीर के चर्च सभागार में क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ का तृतीय स्थापना दिवस सह आम सभा समारोह आयोजित हुआ,केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने समाज में गरीब,कमजोर,विधवा,दिव्यांग लोगों की मदद के लिए आगे आकर सेवा सहयोग की अपील की


राजगीर ।।

राजगीर के चर्च सभागार में क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ का तृतीय स्थापना दिवस सह आम सभा समारोह आयोजित हुआ।वैदिक मंत्रों के साथ मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत हुआ। हिंदू सनातन धर्म के सभी चार वेदों को फूल माला से अलंकृत किया गया।कार्यक्रम में नालंदा जिला के सभी अनुमंडल व प्रखंड क्षेत्रों के अलावा गया जिला के सभी प्रखंडों से ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे।


कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। साथ ही समाज में गरीब, कमजोर, विधवा, दिव्यांग लोगों की मदद के लिए आगे आकर सेवा सहयोग की अपील की। समाज में बेटे- बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। अच्छी शिक्षा के जरिए ही समाज में हम हर उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं। मेधावी बच्चे जो गरीब परिवार से आते हैं वैसे को चिन्हित करते हुए आर्थिक सहयोग की अपील की।

सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी सहयोग की बात कही।  संघ के वरीय सलाहकार मिथिलेश पांडेय ने कहा कि समाज का पिछड़ापन व गरीबी दूर करने के लिए सभी सदस्यों को, सभी परिवार जनों को एकजुट होना होगा। क्रोंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ का गठन समाज के उत्थान के लिए ही किया गया है। उन्होंने समाज के सभी परिवार से आपसी मतभेद भुलाकर एक होने का आवाहन किया। मघड़ा, बड़गाँव के स्वजनों से आगे आकर संघ के सामाजिक कार्यों से जुटने के लिए अनुरोध किया। समाज में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर वक्ताओं ने विस्तार से अपनी बातें रखी। स्थापना दिवस पर केंद्रीय कमेटी द्वारा अनुमोदित संविधान को समाज के बीच पढ़कर सुनाया गया। राजगीर अनुमंडल कमेटी के कोषाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ने इस संविधान को अपने सभी सभासदों के बीच रखी। सभी लोगों ने इसे सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की।

गया जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष निरंजन शर्मा उर्फ बुचुन बाबा जी ने समाज के सभी लोगों से प्रेम व भाईचारे की अपील की। संघ की मजबूती के लिए एकजुटता पर जोर दिया। केंद्रीय कमेटी के सचिव दिलीप कुमार पांडेय ने युवा वर्ग से आगे आकर समाज के उत्थान के लिए स्वेच्छा पूर्वक काम करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं में बड़ी ताकत होती है। समाज के उत्थान में समय निकालकर सहयोग की जरूरत बताई।कार्यक्रम का मंच संचालन बिहार शरीफ अनुमंडल कमेटी के कोषाध्यक्ष पूर्णानंद पांडेय ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी के सचिव दिलीप कुमार पांडेय,वरिष्ठ सलाहकार विशुद्धानंद पांडेय,संकर्षन संतोष त्रिवेदी,उदय कुमार पांडेय,दिलीप कुमार पांडेय,आशुतोष कुमार पांडे ,मुन्ना पांडेय,जनार्दन पांडेय,विपिन बिहारी पांडेय,राजू पांडेय,गौतम पांडेय, कोषाध्यक्ष सुजीत पांडेय,अक्षय पाठक, प्रमोद पांडेय,अशोक पांडेय, रवि पांडेय, विनय पांडेय, आशुतोष पांडेय , बृजेन्द्र मनी शर्मा, नरेश पांडेय, अशोक पांडेय, देवकांत पांडेय, सुनील कुमार, सत्येंद्र पांडेय सहीत अन्य लोग उपस्थीत थे। 

राजगीर के चर्च सभागार में क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ का तृतीय स्थापना दिवस सह आम सभा समारोह आयोजित हुआ,केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने समाज में गरीब,कमजोर,विधवा,दिव्यांग लोगों की मदद के लिए आगे आकर सेवा सहयोग की अपील की राजगीर के चर्च सभागार में क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ का तृतीय स्थापना दिवस सह आम सभा समारोह आयोजित हुआ,केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने समाज में गरीब,कमजोर,विधवा,दिव्यांग लोगों की मदद के लिए आगे आकर सेवा सहयोग की अपील की Reviewed by News Bihar Tak on October 28, 2021 Rating: 5

राजगीर में विश्व शांति स्तूप का 52 वॉ वर्षगांठ मनाया गया,राज्यपाल फागू चौहान हुए शामिल,राज्यपाल ने कहा:जपान के फुजिई गुरुजी द्वारा यह विश्व शांति स्तूप का निर्माण कराया गया था जो पूरे विश्व को शांति करुणा भाईचारे और प्रेम का संदेश दे रहा है

October 25, 2021

राजगीर में विश्व शांति स्तूप का 52 वॉ वर्षगांठ मनाया गया,राज्यपाल फागू चौहान हुए शामिल,राज्यपाल ने कहा:जपान के फुजिई गुरुजी द्वारा यह विश्व शांति स्तूप का निर्माण कराया गया था जो पूरे विश्व को शांति करुणा भाईचारे और प्रेम का संदेश दे रहा है


राजगीर।।

राजगीर में विश्व शांति स्तूप का सोमवार को पूरे बौद्ध परंपरा के अनुसार 52 वॉ वर्षगांठ मनाया गया।इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान ने पुरे बौद्ध परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए।


इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि जपान के फुजिई गुरुजी के द्वारा यह विश्व शांति स्तूप का निर्माण कराया गया था, जो पूरे विश्व को शांति, करुणा, भाईचारे और प्रेम का संदेश दे रहा है।उनहोंने कहा की भगवान बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक है,अहिंसा,शांति, प्रेम और भाईचारे को अपना कर ही विश्व में आपसी मित्रता स्थापित किया जा सकता है,भगवान बुद्ध के संदेशों पर ही चलकर सान्ति मिल सकता है।राज्यपाल ने कहा कि सम्राट अशोक ने हिंसा को छोड़कर भगवान बुद्ध के संदेशों को अपनाया था।और भारत सहित एशियाई  देशों में बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार किया था। सम्राट अशोक ने कई स्तूप का भी निर्माण करवाया था,भगवान बुद्ध ने सत्य ,अहिंसा ,करूणा का जो पाठ पढ़ाया है उसे अपने जीवन मे उतारने के जरुरत है।विश्व शांति के दर्शन से सचमुच मे परम शांति का अलौकिक सुखद अनुभव होता है।हम सभी को आपसी भाईचारे  व मैत्री भावना के साथ एक दुसरे का ख्याल रखना चाहिए।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्षु चालिंदा ,जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, एसपी हरिप्रसाद,एएसपी अभियान मुकेश कुमार,डीएफओ डाक्टर नेशामणी,रोपवे प्रबंधक गौरव कुमार,एसडीओ अनीता सिन्हा,डीएसपी प्रदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।राज्यपाल ने समारोह की शुरुआत में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बौद्ध रीति रिवाज से पूजा अर्चना की,

इस अवसर पर राजयपाल को विश्वशांति स्तूप के मुख्य पुजारी टी ओकोनोगी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,बता दें कि शांति स्तूप का निर्माण जापान के फूजी गुरुजी के सौजन्य से हुआ था,इसका शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ने साल 1965 में किया था,जबकि उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने 1969 में किया था, हालांकि इस बार विदेशों से बौद्ध धर्मावलंबी समारोह में नहीं आए,

इस बार नालंदा, गया, राजगीर सहित अन्य जगहों के स्थानीय भिक्षु ही इसमें शामिल हुए, पिछले साल तो कोरोना के कारण महज पूजा की औपचारिकता ही पूरी की गयी थी,

राजगीर में विश्व शांति स्तूप का 52 वॉ वर्षगांठ मनाया गया,राज्यपाल फागू चौहान हुए शामिल,राज्यपाल ने कहा:जपान के फुजिई गुरुजी द्वारा यह विश्व शांति स्तूप का निर्माण कराया गया था जो पूरे विश्व को शांति करुणा भाईचारे और प्रेम का संदेश दे रहा है राजगीर में विश्व शांति स्तूप का 52 वॉ वर्षगांठ मनाया गया,राज्यपाल फागू चौहान हुए शामिल,राज्यपाल ने कहा:जपान के फुजिई गुरुजी द्वारा यह विश्व शांति स्तूप का निर्माण कराया गया था जो पूरे विश्व को शांति करुणा भाईचारे और प्रेम का संदेश दे रहा है Reviewed by News Bihar Tak on October 25, 2021 Rating: 5

राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा,राज्यपाल फागू चौहान भी होगें शामिल,डीएम तैयारियों को लेकर किया बैठक,उस दिन यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंजेगी

October 23, 2021

राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा,राज्यपाल फागू चौहान भी होगें शामिल,डीएम तैयारियों को लेकर किया बैठक,उस दिन यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंजेगी


राजगीर।।

राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा।जिसको लेकर डीएम योगेंद्र सिंह ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ शांति स्तूप के पास ही बैठक किया।डीएम ने कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी जल्द से जल्द पूरा करें।वंही इस विश्व शांति स्तूप की वर्षगांठ में राजपाल फागू चौहान भी शामिल होंगे।जिसको लेकर हर स्तर से प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी की जा रही।इस अवसर पर जापानी मंदिर के प्रबंधक टी ओ नोगी ने बताया कि 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप की वर्षगांठ मनाया जाएगा ,


जिसकी सभी तैयारियां तेजी गति से पूरी की जा रही है उन्होंने बताया कि वर्षगांठ ने राज्यपाल फागू चौहान भी शामिल होंगे। बताते हुए चले की विश्व शांति स्तूप का 52 वां वार्षिकोत्सव इस बार धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। कोरोना के कारण पिछले साल सादगी तरीके से मात्र पूजा हो सकी थी।कार्यक्रम में राज्यपाल महामहिम फागू चौहान मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्षु चालिंडा व पर्यटन सचिव संतोष कुमार मल्ल भी शामिल होंगे।

नालंदा, गया, राजगीर सहित अन्य जगहों के स्थानीय भिक्षु ही इसमें शामिल होंगे। विश्व शांति स्तूप परिसर से लेकर रोपवे परिसर तक को सजाया व-संवारा जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी 25 अक्टूबर को यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंज उठेंगी। इसके लिए मुख्य प्रबंधक सह मुख्य पुजारी भिक्षु टी ओको नेगी तैयारी में जुटे हैं।उन्होंने बताया कि शांति स्तूप का निर्माण जापान के प्रमुख बौद्ध धर्माबलंबी समूह के अध्यक्ष पूज्य भिक्षु निशिदात्सु फूजी गुरुजी के सौजन्य से हुआ था।

इसका शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के द्वारा वर्ष 1965 में तथा उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि के द्वारा वर्ष 1969 में किया गया था। इस अवसर पर राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी के सचिव श्वेता महारथी, एसडीओ अनीता सिन्हा, डीएसपी प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे

वार्षिकोत्सव का है ये कार्यक्रम :

10:05-महामहिम राज्यपाल का आगमन

10:05-10:07-राष्ट्रगान

10:07-10:10-स्वागत

10:10-10:35- भिक्षुओं द्वारा प्रार्थना

10:35-10:45-महाबोधि मंदिर व अन्य भिक्षुओं द्वारा प्रार्थना

10:45-10:52-प्रबंधक टी ओके नोगी द्वारा फूजी गुरुजी के बारें में जानकारी। 


10:52-11:00-संदेश पाठ

11:00-11:05-महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी का संबोधन

11:05-11:10-पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ला का संबोधन

11:10-11:12-चीफ मॉक द्वारा राज्यपाल को सम्मान

11:12-11:30-मुख्य अतिथि राज्यपाल फागू चौहान का संबोधन

11:30-11:32-चीफ मॉक द्वारा प्रेजेंटेशन

11:32-11:35- धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान

राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा,राज्यपाल फागू चौहान भी होगें शामिल,डीएम तैयारियों को लेकर किया बैठक,उस दिन यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंजेगी राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा,राज्यपाल फागू चौहान भी होगें शामिल,डीएम तैयारियों को लेकर किया बैठक,उस दिन यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंजेगी Reviewed by News Bihar Tak on October 23, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.