Results for लापरवाही

राजगीर में रोज बर्बाद हो रहा है गंगाजल,जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है

November 12, 2023


पर्यटक स्थल राजगीर में प्रतिदिन गंगाजल हजारों लीटर प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है।लेकिन इसे रोकने के लिए कोई विशेष पहल नहीं की जा रही है।गली मोहल्ले एवं सड़क के किनारे सहित अधिकांश जगहों पर पाइप लिकिज देखा जाता है कहीं नल लगे हुए हैं तो उसमें बिना टोटी के नल से गंगाजल की बर्बादी हो रही है।कहीं मेन पाइप ही  लीकेज हो गया है।

जिसके कारण गंगाजल की बर्बादी हो रहा है।वहीं कहीं पानी पहुंचाने की व्यवस्था ही अब तक नहीं हो सकी है।इस कारण शहर के नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।वहीं बोरिंग भी सफल नहीं होने के कारण की स्थानों पर नागरिकों को टैंकर से पानी मंगा कर प्यास बुझानी पड़ रही है। राजगीर नगर परिषद में कुल 32 वार्ड हैं।और उनमें से मात्र 19 वार्ड में हर घर गंगाजल की आपुर्ति करने का दावा किया जाता है।वहीं शहर में अभी भी ऊंची जगहों पर ठीक तरह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से पी नागरिकों को परेशानी झेलना पड़ रहा है।गंगाजल की आपूर्ति होने से शहर में पिए जल संकट का समाधान हद तक हुई है।

लेकिन गंगाजल की बर्बादी भी चरम पर है।व्यवस्था दोष, उपेक्षा, लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण हजारों लीटर गंगाजल की बर्बांदी हर दिन राजगीर में हो रही है।इस पर नकेल कसने के लिए पीएचईडी और नगर परिषद के पास न तो कोई रणनीति है।और न ही ठोस व्यवस्था है।जल संरक्षण के लिए कोई संबंधित कार्रवाई होते दिखती है। इतना ही नहीं जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है।लोगों की माने तो गंगाजल घरों में पहुंचने से ज्यादा रास्ते में ही बर्बाद हो रहा है।इस अवसर पर पीएचडी विभाग के एसडीओ हरजोत कौर ने बताया कि जहां-जहां पाइप लीकेज है और जहां पानी बर्बाद हो रहा है उसे रोका जा रहा है।ताकि लोगों को ठीक तरह से पिए जल की आपूर्ति हो सके।



 

राजगीर में रोज बर्बाद हो रहा है गंगाजल,जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है राजगीर में रोज बर्बाद हो रहा है गंगाजल,जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है Reviewed by News Bihar Tak on November 12, 2023 Rating: 5

हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है,स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है

January 12, 2022

हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है,स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है


नगरनौसा।।

हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है।स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है। केंद्र पर वैक्सीनेशन के बाद प्रयोग की गई सिरिंज,कॉटन व अन्य निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निपटारा न करके उसे केंद्र में ही फेंक कर चले जा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।मेडिकल वेस्ट को इस तरह फेंक देने से विद्यालय आये बच्चों को कोविड-19 संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है।


बतादें की प्रशासन की ओर से ज्यादा से ज्यादा 15 से 18 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन के बाद यहां पर निकला मेडिकल वेस्ट को स्वास्थ्य कर्मी विद्यालय के परिसर में ही फेंक कर चले गए हैं।जिसका निस्तरण नहीं किया गया।जिससे बच्चों को कोविड-19 के संक्रमित होने का खतरा सता रहा है।विद्यार्थियों ने बताया कि मेडिकल वेस्ट का मैनेंजमेंट करने का अपना तरीका है। उसका पालन किया जाना चाहिए।बीडीओ प्रेम राज ने बताया कि मेडिलक वेस्ट को फेंकना गलत है।बायो मेडिकल वेस्ट को साफ़ कराया जाएगा।

हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है,स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है,स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है Reviewed by News Bihar Tak on January 12, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.