राजगीर में रोज बर्बाद हो रहा है गंगाजल,जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है
पर्यटक स्थल राजगीर में प्रतिदिन गंगाजल हजारों लीटर प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है।लेकिन इसे रोकने के लिए कोई विशेष पहल नहीं की जा रही है।गली मोहल्ले एवं सड़क के किनारे सहित अधिकांश जगहों पर पाइप लिकिज देखा जाता है कहीं नल लगे हुए हैं तो उसमें बिना टोटी के नल से गंगाजल की बर्बादी हो रही है।कहीं मेन पाइप ही लीकेज हो गया है।
जिसके कारण गंगाजल की बर्बादी हो रहा है।वहीं कहीं पानी पहुंचाने की व्यवस्था ही अब तक नहीं हो सकी है।इस कारण शहर के नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।वहीं बोरिंग भी सफल नहीं होने के कारण की स्थानों पर नागरिकों को टैंकर से पानी मंगा कर प्यास बुझानी पड़ रही है। राजगीर नगर परिषद में कुल 32 वार्ड हैं।और उनमें से मात्र 19 वार्ड में हर घर गंगाजल की आपुर्ति करने का दावा किया जाता है।वहीं शहर में अभी भी ऊंची जगहों पर ठीक तरह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से पी नागरिकों को परेशानी झेलना पड़ रहा है।गंगाजल की आपूर्ति होने से शहर में पिए जल संकट का समाधान हद तक हुई है।
लेकिन गंगाजल की बर्बादी भी चरम पर है।व्यवस्था दोष, उपेक्षा, लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण हजारों लीटर गंगाजल की बर्बांदी हर दिन राजगीर में हो रही है।इस पर नकेल कसने के लिए पीएचईडी और नगर परिषद के पास न तो कोई रणनीति है।और न ही ठोस व्यवस्था है।जल संरक्षण के लिए कोई संबंधित कार्रवाई होते दिखती है। इतना ही नहीं जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है।लोगों की माने तो गंगाजल घरों में पहुंचने से ज्यादा रास्ते में ही बर्बाद हो रहा है।इस अवसर पर पीएचडी विभाग के एसडीओ हरजोत कौर ने बताया कि जहां-जहां पाइप लीकेज है और जहां पानी बर्बाद हो रहा है उसे रोका जा रहा है।ताकि लोगों को ठीक तरह से पिए जल की आपूर्ति हो सके।
राजगीर में रोज बर्बाद हो रहा है गंगाजल,जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 12, 2023
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 12, 2023
Rating:




No comments: