नालंदा विश्वविद्यालय मे 17 से 18 नवंबर तक भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन, विद्वानों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे
नालंदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर, ह्यूमैनिटीज द्वारा 17 और 18 नवंबर विश्व साहित्य की संकल्पना में भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।जिसकी सभी संबंधित तैयारी पूरी की जा रही है।इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार भारत व अन्य देशों के विद्वानों द्वारा लगभग तीस शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाने हैं।
पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर कपिल कपूर जैसे प्रतिष्ठित विद्वान के साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध शिक्षाविद जैसे कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. रविंदर सिंह, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. रजनीश कुमार मिश्रा और आईआईटी पटना से डॉ. प्रियंका त्रिपाठी इत्यादि इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। इस सेमिनार में नालन्दा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व शोधार्थी भी अपना अद्यतन शोध प्रस्तुत करेंगे।
नालंदा विश्वविद्यालय मे 17 से 18 नवंबर तक भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन, विद्वानों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 16, 2023
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 16, 2023
Rating:




No comments: