तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का 30 नवंबर से 2 दिसबंर तक होगा आयोजन,महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक
पर्यटन विभाग बिहार के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा द्वारा तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर की अवधि में स्टेट गेस्ट हाऊस मैदान में किया जायेगा। महोत्सव के अवसर पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रामश्री मेला, कुश्ती दंगल, विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता, व्यंजन मेला, महिला महोत्सव, विभागीय प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, तांगा सज्जा, पालकी सज्जा आदि की प्रतियोगिता की जाएगी।
महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आर आई सी सी सभागार में विभिन्न जिला स्तरीय एवं स्थानीय पदधिकारियों के साथ बैठक किया।महोत्सव से संबंधित विभिन्न कार्यों के ससमय निष्पादन हेतु 32 अलग अलग समितियों का गठन किया गया है। सभी समिति में एक वरीय पदाधिकारी, एक नोडल पदाधिकारी एवं सहयोग हेतु अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी समितियों को आवंटित कार्यों को समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने का निदेश दिया।महोत्सव के अवसर पर पेयजल, शौचालय, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग आदि की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया। महोत्सव के मुख्य पंडाल का निर्माण एवं कलाकारों का चयन पर्यटन विभाग द्वारा किया जायेगा। इसके लिये विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है।अन्य व्यवस्थाओं के लिये जिला स्तर से निविदा के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक में उपस्थित स्थानीय लोगों से भी सुझाव लिया गया। लोगों के सुझाव पर स्थानीय निजी भवनों के लिये भी साज सज्जा प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके मूल्यांकन के लिये अलग से एक समिति के गठन का निदेश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर इस प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा गया।जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व के तुरंत बाद महोत्सव के आयोजन से संबंधित अलग से विस्तृत बैठक की जायेगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समहार्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का 30 नवंबर से 2 दिसबंर तक होगा आयोजन,महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 15, 2023
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 15, 2023
Rating:





No comments: