Results for प्रदर्शन

राजगीर में हजारों की संख्या में किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए सड़क मार्ग को किया जाम,खाद कालाबाजारी करने का लगाया आरोप

December 23, 2022


राजगीर में खाद की कालाबाजारी से तंग आकर लगभग 40 गांवों के हजारों की संख्या में किसानों ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए राजगीर छबीलापुर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया,जाम के उपरांत किसानो ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया,और किसानों ने कई गंभीर आरोप भी लगाए, जाम के कारण राजगीर- छबीलापुर सड़क मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा कतार हो गया आवागमन बिल्कुल बंद हो गया आनन-फानन में थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन किसानों का आक्रोश इतना था कि पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और काफी देर बाद किसानों ने जाम को हटाया,

मौके पर किसान सतीश महतो, विनोद महतो,अखिलेश यादव, राज यादव,मोहन कुमार, अरविंद कुमार ,मनोज कुमार, सोनू कुमार, मोहम्मद शमीम खान, मोहम्मद अरशद, राम यादव, राम नारायण महतो, दुखन प्रसाद, अशोक मांझी, फुलवा देवी, मनोरमा देवी, शांति देवी ,कांति देवी, दुखिया देवी, ने किसानों ने बताया कि राजगीर में जिन दुकानदारों को खाद देने के लिए लाइसेंस जारी किया गया है, उन दुकानदारों के द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है,जिसके कारण किसानों को काफी परेशानी हो रहा है किसानों ने कहा कि किसानों के लिए खाद का निर्धारित रेट 266 रुपए लेकिन किसानों से मनमानी तरीके से 300 से 400 रूपए पैकीट तक लिया जा रहा है,दुकानदारों के द्वारा गलत तरीके से कालाबाजारी कर किसानों को परेशान किया जा रहा है,

हमलोग सुबह से ही आए हुए हैं भूखे प्यासे कई घंटे बीत गए हैं लेकिन हम लोगों को खाद नहीं दिया जा रहा है,किसानों ने कहा कि दुकानदारों के द्वारा कुछ किसानों को देखावा के लिए खाद्य दिया जाता है,और बाद में खाद नहीं होने की बात कह कर खाद देना दुकानदार बंद कर देते हैं,और उसके बाद कालाबाजारी करके मनमानी तरीके से पैसे लेकर लोगों दुकानदारों के द्वारा खाद देने का काम करते हैं, किसानों ने कहा कि एक तरफ फसल और मौसम का माल किसानों को झेलना पड़ता है दूसरी तरफ कालाबाजारी से किसानों को परेशानी होती है,ऐसे में किसान कैसे खेतों में फसल उपजा पाएंगे, किसानों ने कहा कि हम लोगों की समस्याएं कृषि विभाग के पदाधिकारी अनुमंडल प्रशासन एवं संबंधित पदाधिकारी नहीं सुनते हैं,जिसके कारण हम लोग थक हार कर सड़क पर उतरे हैं, किसानों ने कहा कि एक तरफ सरकार और उनके पदाधिकारी कहते हैं कि किसानों की आमदनी दुगनी हो किसानों को हर स्तर से योजनाओं का लाभ एवं मदद दिया जा रहा है,

और दूसरी तरफ किसानों को इस तरह जलील करके तंग किया जाता है, किसानों ने कहा कि कालाबाजारी को सरकार एवं पदाधिकारी रोकने का काम करें,नहीं तो किसान इसी तरह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे, पूरा दिन खा दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा, किसानों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में किसानों ने खाद की खरीदारी किया,इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जो दुकानदारों के द्वारा कालाबाजारी किया जाएगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी,एवं उनका लाइसेंस को भी रद्द कर दिया जाएगा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि राजकीय प्रखंड क्षेत्र में कुल 28 दुकान है,जिनको लाइसेंस दिया गया है,और वहां से किसान खाद को प्राप्त कर सकते हैं, 

राजगीर में हजारों की संख्या में किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए सड़क मार्ग को किया जाम,खाद कालाबाजारी करने का लगाया आरोप राजगीर में हजारों की संख्या में किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए सड़क मार्ग को किया जाम,खाद कालाबाजारी करने का लगाया आरोप Reviewed by News Bihar Tak on December 23, 2022 Rating: 5

राजगीर के घासी बीघा गांव में विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने को लेकर भाकपा माले के बैनर तले ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय में किया प्रदर्शन,पदाधिकारियों पर लगाए कई आरोप

December 19, 2022


राजगीर प्रखंड के घासी बीघा गांव में विद्युत विभाग के द्वारा पूरे गांव की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण घासी विगहा गांव में 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, सभी गांव वालों ने भाकपा माले के बैनर तले सैंकड़ों लोग सड़क पर उतर कर राजगीर विद्युत कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर धरना प्रदर्शन किया,अधिकारी और पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तानाशाही का आरोप लगाया,उससे पहले प्रदर्शनकारियों ने पूरे शहर में जुलूस निकाला, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राजगीर प्रखंड प्रभारी शत्रुघन कुमार ने बताया कि बिजली बिल बकाया की बात कहकर विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा घासी विगहा गांव में विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया है,गांव में 10 दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है,पूरा गांव महादलित परिवारों का है,गांव के लोग अंधकार गांव में रह रहे हैं,बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल की आपूर्ति भी गांव में नहीं हो रहा है गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं, उन्होंने कहा कि गांव में खराब मीटर को लगा दिया गया था, और मीटर भी ठीक तरह से काम नहीं करता है,बिना मीटर रीडिंग किए हुए मनमानी तरीके से बिजली बिल भेजा जा रहा है,गरीब परिवारों को लाख दो लाख तक बिजली बिल मनमाने तरीके से भेजा गया है,जब हम लोग अपनी समस्याओं को लिखित आवेदन के माध्यम से ऑफिस में देते हैं तो हमारी बातों को पदाधिकारी नहीं सुनते हैं,और पदाधिकारी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए गांव की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया है,

जिसके कारण आज हमलोग सड़क पर उतरे हैं,उन्होंने कहा कि गांव में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं किया गया तो चक्काजाम करके बड़ा आंदोलन किया जाएगा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आसपास के गांव में बड़े-बड़े लोगों के यहां लाखों लाख बिल बकाया है लेकिन उन लोगों का बिजली नहीं काटा गया है और हम लोग महादलित परिवार हैं तो हम लोगों पर यह अत्याचार किया गया है,वही मौके पर भाकपा माले के वरीय नेता उपेंद्र कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा काफी तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है,गरीबों पर लोग दोहन शोषण करना बंद करें, उन्होंने कहा कि इन महादलित परिवारों के घरों में जो बिजली आपूर्ति को बंद किया गया है,वह  पुनः चालू किया जाए,और मनमानी तरीके से जो बिजली बिल दिया गया है उसमें सुधार किया जाए,

नहीं तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा,मौके पर उपस्थित लाल दास ,अमरेंद्र कुमार,दीनानाथ दास,अजय कुमार ,उपेंद्र कुमार,पाल बिहारी ,दिनेश कुमार ,अशोक कुमार, शीला देवी, तारा मुनि, सावित्री देवी, संजू देवी, चंचला देवी ,लक्ष्मी देवी, संगीता देवी ,फुलवा देवी, मनोरमा देवी, कांति देवी, फुलविया देवी, मानव देवी, राधा देवी, मुनिया देवी, सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में 10 दिनों से बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया है जिसके कारण गांव में काफी परेशानी हो रही है बिजली नहीं रहने के कारण हम लोगों को पानी के लिए भी समस्या हो गई है हम लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बच्चों को पढ़ाई लिखाई में परेशानी होती है शाम ढलते ही गांव अंधकार के रूप में ढल जाता है,

उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के द्वारा हम लोगों के साथ तानाशाही और भेदभाव कर रहे हैं,बगल के गांव के लोगों के यहां काफी बिल बकाया है लेकिन उन लोगों का बिजली आपूर्ति नहीं बंद किया गया है,और सिर्फ महादलित परिवारों पर अत्याचार किया जा रहा है,और मनमाने तरीके से लाखों में बिल गांव वालों को दिया गया है,हम लोग बिजली बिल की सुधार को लेकर भी कई बार आवेदन दिए हैं लेकिन हम लोगों की बातों को कोई नहीं सुनता है, 

राजगीर के घासी बीघा गांव में विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने को लेकर भाकपा माले के बैनर तले ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय में किया प्रदर्शन,पदाधिकारियों पर लगाए कई आरोप राजगीर के घासी बीघा गांव में विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने को लेकर भाकपा माले के बैनर तले ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय में किया प्रदर्शन,पदाधिकारियों पर लगाए कई आरोप Reviewed by News Bihar Tak on December 19, 2022 Rating: 5

राजकीय बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय प्लस टू बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राजगीर में सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन,छात्राओं ने कहा:शिक्षक कमरे में बंद कर पीटते हैं

August 06, 2022

राजकीय बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय प्लस टू बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राजगीर में सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन,छात्राओं ने कहा:शिक्षक कमरे में बंद कर पीटते हैं


राजगीर।।

राजकीय बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय प्लस टू बालिका विद्यालय राजगीर में पढ़ने वाली लगभग 400 छात्राओं ने सभी छात्रा एकजुट होकर विद्यालय से निकलकर सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया एवं अनुमंडल कार्यालय का घेराव भी किया,वहीं सभी छात्राएं राजगीर बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर बैठकर जिला कल्याण पदाधिकारी एवं विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की,आज कई घंटों तक छात्राओं का प्रदर्शन चलता रहा,


सभी छात्र काफी आक्रोशित थी,विद्यालय के वर्ग प्रथम से लेकर इंटर तक की सभी छात्राएं शामिल थी,छात्राओं का आरोप था कि उन्हें आवासीय विद्यालय में भोजन ठीक तरह से नहीं दिया जा रहा है,विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका इन छात्राओं के साथ छुआछूत का व्यवहार करते हैं,शिक्षकों के द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए कमरे में बंद कर मारपीट की जाती है,विद्यालय में पढ़ाई लिखाई नहीं होते हैं शिक्षक शिक्षिकाओं से विद्यालय से गायब रहते हैं,पुरुष शिक्षक छात्राओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है,शिकायत करने पर छात्राओं को बुरी तरह से पीटा जाता है,एक छात्रा को करंट लग गया था उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया,टाइम से भोजन नहीं दिया जाता है,छात्रों से ही भोजन बनवाया जाता है,लैंन कटने के बाद जरनेटर नहीं चालू किया जाता है,महिला और पुरुष शिक्षक पूरा दिन मोबाइल पर व्यस्त रहतें हैं,

वहीं विरोध करने पर छात्राओं को कमरे में कैद कर दिया जाता है,भोजन नहीं दिए जाने के कारण छात्रा भूखे रहते हैं,पुरुष शिक्षकों के द्वारा छात्राओं के शरीर पर हाथ भी रखा जाता है,सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए यह सभी छात्राएं काफी लाचार होकर सभी छात्राएं एक साथ समूह बनाकर विद्यालय से बाहर निकलकर राजगीर- बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर बैठ गई,पूरे एक साथ इतने छात्राओं का माहौल को देखकर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, इसमें छोटी- छोटी बच्चियां भी काफी थी,जो अपनी जुबान से इन बातों को कह रही थी,यह सभी छात्राएं सड़क पर प्रदर्शन करते हुए अनुमंडल कार्यालय का घेराव  भी किया,छात्राओं के आक्रोश को देखकर अनुमंडल प्रशासन हरकत में आया,आनन-फानन में अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा अपने कार्यालय से बाहर निकलकर इन छात्राओं के पास आए और छात्राओं की इन समस्याओं को सुना,

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर आने को कहा,वहीं आनन-फानन में जिला कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार सिन्हा,प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा,एवं विद्यालय के प्रिंसिपल और राजगीर थाना पुलिस पहुंची,छात्राओं ने मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार सिन्हा को देख कर कहा कि यह एक दिन पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी विद्यालय में आए थे पर जब हम लोग अपनी समस्याओं को उनसे कहना चाहा तो वह मेरी बातों को नहीं सुना और सीधा कहे कि अगर कुछ बोलोगे तो नाम काट देंगे विद्यालय से निकाल देंगे,वहीं विद्यालय के शिक्षक संजीव रंजन ने वर्ग 2  की छात्रा दिव्या कुमारी को के साथ मारपीट किया था जिसमें वह वह चोटिल हो गई थी,और उसी हालात में वह बच्ची अनुमंडल कार्यालय में आई थी,और वह बच्ची अपनी जख्म को अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा को दिखाया,मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बच्ची को इलाज़ कराने का आदेश दिया,बच्चियों का यह हाल और उनकी बातों को सुनकर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा भी काफी गुस्से में आ गई,और मौके पर ही संबंधित पदाधिकारी कर्मियों को फटकार लगाई है,

अनुमंडल पदाधिकारी ने छात्राओं से उनकी समस्याओं को सुना,मौके पर छात्रा राज नंदनी कुमारी,जया कुमारी,अंजली कुमारी,सहित अन्य छात्राओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि विद्यालय के शिक्षक संजीव रंजन और शिक्षिका चिंता हमलोगों के साथ छुआछूत की व्यवहार करते हैं,हमारे कॉपियों को फेक देते हैं,और बुरी तरह से मारपीट करते हैं,और कमरों में भी बंद कर दिया जाता है,और विद्यालय के प्रिंसिपल आरती कुमारी भी कुछ नहीं करती हैं,संजीव रंजन हम छात्राओं को बाल पकड़कर घसीट कर पीटते हैं,मौके पर यह बात को सुनकर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को कहा कि इन बच्चियों का बयान लेकर इन शिक्षक और शिक्षिकाओं के उपर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करें,मौके पर ही इन छात्राओं से सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बयान लेकर मामले को दर्ज किया है,और मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी से भी पूछताछ करते हुए करवाई को लेकर कई दिशा निर्देश दिए,

वही मौके पर अपने बयान में छात्रा सृष्टि कुमारी और चांदनी कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही एक छात्रा को जबरदस्त करंट लग गया था,और वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी,जब उसके इलाज के लिए प्रिंसिपल,शिक्षक और शिक्षिकाओं से कहा तो कोई भी था अस्पताल नहीं ले गए,वह घंटो दर्द से तड़पती रही,और प्रिंसिपल शिक्षक और शिक्षिका सिर्फ मोबाइल में व्यस्त थे।मौके पर छात्राओं ने एक सुर में बयान दिया कि सुबह से अभी तक हमलोगों को खाने एवं पानी पीने तक नहीं दिया गया है,सिर्फ कैद करके हम लोगों को रखा जाता है,

विद्यालय में साफ सफाई नहीं होती है अगर कोई आने वाले होते हैं तो साफ सफाई होता है और हम लोगों को ठीक तरह से भोजन दिया जाता है बाकी दिन ना साफ सफाई होती है ना ही ठीक तरह से भोजन दिया जाता है,गार्ड का भी व्यवहार ठीक नहीं है, मौके पर चांदनी कुमारी, राखी कुमारी, ने बताया कि विद्यालय में कुछ भी पढ़ाई लिखाई नहीं होती है जिसके कारण हम लोगों को परीक्षा देने में काफी कठिनाई होता है, मौके पर राखी कुमारी और सिमरन कुमारी ने कहा कि हमलोगों जो समान विद्यालय के कमरे में रहता वह चोरी होता है फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है,बक्से का ताला तोड़कर चोरी होता है,शिक्षक लड़कियों के शरीर पर हाथ रख देते हैं,और कहते हैं कि फोन लगाओ जरा मौसी से भी बात कराओ, मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा विद्यालय के प्रिंसिपल आरती कुमारी को जमकर डांट फटकार किया,साथ ही मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बच्चियों का बयान दर्ज किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौके पर एक सुर में इन संबंधित पदाधिकारियों के सामने ही बच्चियों ने कहा कि हम लोगों पर बहुत अत्याचार हो रहा है,विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकों को वहां से हटाकर करवाई कीजिए और ठीक तरह से पढ़ाई लिखाई भोजन एवं हम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार हो तभी हम लोग विद्यालय पढ़ने के लिए जाएंगे नहीं तो हम लोगों को घर भेज दीजिए,इतना अत्याचार हम लोग नहीं सह सकते हैं,मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा ने कहा कि जो भी आप लोगों की समस्याएं उसे दूर की जाएगी,और जो भी लोग गलत कर रहे हैं,उन लोगों पर कार्रवाई होगी,वही मौके पर छात्राओं  ने कहा कि सुबह से कुछ खाए पिए नहीं है मुझे भूख और प्यास लग गया है तो अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा ने तुरंत बिस्किट और पानी का व्यवस्था करवाया, 

राजकीय बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय प्लस टू बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राजगीर में सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन,छात्राओं ने कहा:शिक्षक कमरे में बंद कर पीटते हैं राजकीय बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय प्लस टू बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राजगीर में सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन,छात्राओं ने कहा:शिक्षक कमरे में बंद कर पीटते हैं Reviewed by News Bihar Tak on August 06, 2022 Rating: 5

राजगीर मे सनातन धर्मशाला प्रबंधक के खिलाफ डोली मजदूर यूनियन के सैंकडो लोगों ने सड़क पर उतरकर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया-प्रशासन से करवाई की मांग

October 27, 2021

राजगीर मे सनातन धर्मशाला प्रबंधक के खिलाफ डोली मजदूर यूनियन के सैंकडो लोगों ने सड़क पर उतरकर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया-प्रशासन से करवाई की मांग


राजगीर।।

सनातन धर्मशाला प्रबंधक के खिलाफ बुधवार को राजगीर मे डोली मजदूर यूनियन के सैंकडो लोगों ने सड़क पर उतर कर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर डोली यूनियन के अध्यक्ष कृष्णा चंद्रवंशी ने बताया की प्रबंधक के इसारे पर डोली पड़ाव को हटाने के लिए असामाजिक तत्वों के द्वारा डोली मजदूरों के साथ कुछ दीन पहले मारपीट की घटना को अंजाम भी दिया गया।जिसकी लिखित सूचना राजगीर थाने को दी गई है।और अभी तक पुलिस ने भी करवाई नहीं किया है।


उन्होने कहा कि पर्यटन स्थल राजगीर में सैंकडो वर्षों से सनातन धर्मशाला के पास डोली पड़ाव रखकर देसी विदेशी पर्यटकों की सेवा के लिए हर हमेशा तत्पर रहते है।और देश वदेश से आए जो पर्यटक पंच पहाड़ियों पर पैदल चलने में असमर्थ रहते हैं वैसे पर्यटकों को डोली मजदूर के लोग अपनी पालकी में बैठाकर पर्वत पर लेकर चढ़ते हैं और मंदिर का दर्शन भी कराते हैं जिससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलता है।इसी से हमारे परिवार का दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हो जाती है।

इधर देखा जाए तो कुछ महीनों से सनातन धर्मशाला के प्रबंधक द्वारा डोली पड़ाव के पास दुकान बनाने को लेकर जबरन डोली पड़ाव को हटाने का षड्यंत्र रचाया जा रहा है।जिसके कारण डोली मजदूर यूनियन के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हालांकि प्रबन्धक द्वारा डोली पड़ाव के पास बना रहे दुकान को कुछ दिन पहले ही अनुमंडल पदाधिकारी के दिशा निर्देश के अनुसार नगर परिषद ने अतिक्रमण मुक्त कर दिया था और कहा गया था कि कोई भी सड़क के किनारे निर्माण कार्य नहीं होगा,क्योंकि यह लोगों का व्यवस्तम सड़क मार्ग है।

इस अवसर पर यूनियन के महासचिव नंदलाल कुमार, उपाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद, कोषाध्यक्ष कमलेश प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में डोली मजदूर यूनियन के लोग शामिल थे।वंही प्रबंधक के खिलाफ डोली युनियन का हड़ताल भी जारी है।

राजगीर मे सनातन धर्मशाला प्रबंधक के खिलाफ डोली मजदूर यूनियन के सैंकडो लोगों ने सड़क पर उतरकर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया-प्रशासन से करवाई की मांग राजगीर मे सनातन धर्मशाला प्रबंधक के खिलाफ डोली मजदूर यूनियन के सैंकडो लोगों ने सड़क पर उतरकर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया-प्रशासन से करवाई की मांग Reviewed by News Bihar Tak on October 27, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.