पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रात में रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित
पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रविवार की रात रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला है।दोनों विदेशी पर्यटक बौद्ध पर्यटक स्थलों के भ्रमण पर निकले थे।और इस दौरान दोनों विदेशी पर्यटक लौटने के दौरान रास्ता भटककर घने जंगली क्षेत्र में चलें गए थे।पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किए गए विदेशी पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट और बेन्जुएला निवासी राफेल रायन के रूप में किया गया है। वर्मी टेंपल में यह दोनों पर्यटक रुके हुए थे और पुलिस के द्वारा ठहरे हुए स्थान वर्मी टेंपल में दोनों पर्यटकों को पहुंचा गया।डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात 8 बजे में राजगीर थाना प्रभारी को शांति स्तूप पर प्रतिनियुक्त बीएसएपी जवान के द्वारा सूचना दिया गया कि रत्नागिरी पहाड़ के जंगल से हेल्प मी एवं सीटी की आवाज आ रही है।और सूचना प्राप्त करते तुरन्त बाद एक त्वरित टीम गठित करते हुए इनके रेसक्यु के लिए टीम रवाना हुई।
और काफी मशक्कत के बाद दोनों विदेशी पर्यटको को पहाड़ पर के घने जंगल से सुरक्षित बचाकर थाना लाया गया। थाना पर इनके द्वारा बताया गया कि ये बौद्ध पर्यटक है एवं बौद्ध सर्किट स्थलों का भम्रण कर रहे है। इसी कम में राजगीर आये थे। जहाँ रोपवे से शांति स्तूप गये वहाँ से अशोक पथ गये। लौटने के कम में रास्ता भटक कर जंगल में खो गये। डीएसपी ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उनको उनके ठहरने के स्थान वर्मी टेम्पल पहुँचा दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट और बेन्जुएला निवासी राफेल रायन के रूप में किया गया किया गया है। रेस्क्यू टीम में थाना अध्यक्ष रमण कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेश गुप्ता,पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण प्रताप सिंह सहित पुलिस शामिल थे। बताते हुए चले कि रत्नागिरी पर्वत पर काफी संख्या में देशी एवं विदेशी पर्यटक जातें हैं।
पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रात में रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित
Reviewed by News Bihar Tak
on
June 09, 2025
Rating:

No comments: