महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में बैठक आयोजित किया - नई कमिटी का किया गया गठन
महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में रविवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष कृष्णचंद्र आर्य के द्वारा किया गया।बैठक में नये कमिटी का गठन किया गया।वहीं बैठक में सर्वसम्मति से कमिटी के पदाधिकारियों का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष डा० कविता प्रसाद, सचिव संत रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता, उप सचिव बेबीगुप्ता, उपाध्यक्ष किरन कुमारी ,चन्दन कुमार, उपसचिव जितेन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष धर्मानन्द आर्य,मुख्य संरक्षक कृष्णचंद्र आर्य,प्रधान संरक्षक श्रीनिवास, संरक्षक प्रमोद कुमार, राजमणि गुप्ता, पुर्व कुलपति नन्द किशोर शाह,मधुसूदन आत्मीय,जय प्रकाश पुजारी, चंद्रशेखर आजाद, अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता, दिलिप यादव, विजय कुमार गुप्ता,परशुराम यादव,विदया रानी गुप्ता वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में पवन कुमार, शंभू कुमार, घनश्याम प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार वर्मा,केशर प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, अधिवक्ता अनिल कुमार गुप्ता शामिल हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष डा० कविता प्रसाद ने बताया कि महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर के संचालन के लिए नये कमिटी का गठन किया गया है। साथ ही संस्थान की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा समिति का भी गठन किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान के संचालन हेतु विभिन्न पदों पर लोगों को जिम्मेवारी दी गई है।और संस्थान को पुरे नियमों के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से मांग किया जा रहा है कि महाकवि जयशंकर प्रसाद को भारत रत्न, पदम् विभूषण और भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।उन्होंने बताया कि महाकवि जयशंकर प्रसाद जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में व्याख्यान माला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।जिसको बैठक में प्रस्ताव लिया गया है।उन्होंने बताया कि संस्थान को आधुनिक तरह तैयार किया जाएगा।जिसकी पुरी प्लानिंग की गई है।इस अवसर पर सचीव संत रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि महाकवि जयशंकर प्रसाद जी के विचारों को अपना हमे आगे बढ़ना है।उन्होंने बताया कि उनके विचारों को जिवन मे उतारना चाहिए।
महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में बैठक आयोजित किया - नई कमिटी का किया गया गठन
Reviewed by News Bihar Tak
on
June 08, 2025
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
June 08, 2025
Rating:



No comments: