सर्वोत्तम कोचिंग सेंटर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के अवसर पर बाल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया,बच्चों को सम्मानित भी किया गया
नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोत्तम कोचिंग सेंटर में सोमवार के दिन बाल दिवस कार्यक्रम बड़ी-ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में संस्थान के संचालक राकेश कुमार शिक्षक रिंटू कुमार, पीके चौहान के नेतृत्व में संस्थान के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं बच्चों ने केक काटा।बच्चों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम,दुतीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरूस्कृत किया गया।
इस अवसर कोचिंग के संचालक राकेश कुमार ने कहा कि भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें 'चाचा नेहरू' कहा जाता था, का जन्म आज ही के दिन यानी 1889 में 14 नवंबर को हुआ था। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों के प्रति उनके प्रेम के लिए जाना जाता था। यही वजह है कि 14 नवंबर को उनका जन्मदिन प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं।बच्चे निश्च्छल भाव के होते हैं, इसलिए वे भगवान स्वरूप हैं। जरूरत है बच्चों को सही मार्ग पर प्रशस्त करने की।मौके पर निरंजन पासवान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक बार कहा था बच्चे एक बगीचे में कलियों की तरह होते हैं और उन्हें सावधानीपूर्वक और प्यार से उनकी देखभाल की जानी चाहिए। क्योंकि वे राष्ट्र का भविष्य और कल के नागरिक हैं। जवाहरलाल नेहरू ने अपना पूरा जीवन बच्चों की शिक्षा और सामान्य विकास के लिए काम करते हुए बिताया। उनका दृढ़ विश्वास था कि एक राष्ट्र केवल अपने युवाओं की भलाई का आश्वासन देकर ही सफल हो सकता है।
पंडित नेहरू ने युवा दिमाग की क्षमता को विकसित करने के साधन के रूप में शिक्षा पर जोर दिया। उनके गहरे स्नेह और बच्चों के प्रति प्रेम के कारण ही भारत में कई प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान स्थापित हुए। हर बच्चे में अद्वितीय प्रतिभा होती है। इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चे के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी बच्चे प्रकृति के उपहार हैं। हमें उन्हें संवारने की जरूरत हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के बीच टॉफियां बांटी गई।इस अवसर पर कोचिंग के संचालक राकेश कुमार,शिक्षक रिंटू कुमार, पीके चौहान,अमित कुमार,साहिल कुमार,संजय कुमार,अभिनव कुमार,पूजा कुमारी,छोटी कुमारी, खुशबू कुमारी सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
सर्वोत्तम कोचिंग सेंटर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के अवसर पर बाल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया,बच्चों को सम्मानित भी किया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 14, 2022
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 14, 2022
Rating:



No comments: