नालंदा विश्वविद्यालय में पद्मविभूषण और पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना और सांसद डॉ. सोनल मानसिंह का हुआ कार्यक्रम
नालंदा विश्वविद्यालय में पद्मविभूषण और पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना और सांसद डॉ. सोनल मानसिंह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कुलपति के निमंत्रण पर उनका आगमन विश्वविद्यालय हुआ और सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में "द रोल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (म्यूजिक एंड डांस) इन शेपिंग इंडियन कॉन्शसनेस" शीर्षक से उन्होंने एक व्याख्यान दिया।
उनके साथ आए शिष्यों ने "शिव-शक्ति" व “कालिया दमन” पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा था। इस अवसर पर डॉ. सोनल मानसिंह ने कहा कि "उन्हे नालंदा भ्रमण की लंबे समय से प्रतीक्षा थी जो आज पूरी हुई "। शिक्षा और संस्कृति की इस पावन भूमि के गौरवशाली अतीत और सभ्यतागत संबंधों को याद करते उन्होंने विश्वविद्यालय के इस नए अवतार की सराहना की।
नालंदा के हरित परिसर और शैक्षणिक कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उन्होंने विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार में कुलपति प्रो. सुनैना सिंह के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में नालंदा का हरित परिसर और शैक्षणिक कार्यक्रम अन्य विश्वविद्यालयों अनुकरणीय होगा। इस अवसर पर कुलपति प्रो सुनैना सिंह ने अपनी अध्यक्षीय भाषण में कहा सदियों से नालंदा ज्ञान का प्रतीक रहा है जिसने विद्वानों को आकर्षित किया।
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि "शास्त्रीय प्रदर्शन कलाएँ हजारों वर्षों से इस देश का हिस्सा रही हैं। वर्तमान नालंदा भी अपने छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज की दुनिया में कला का मानवीय प्रभाव सबसे महत्वपूर्ण है।विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 32 देशों के छात्र इस कार्यक्रम के साक्षी बने। कलाओं के सूक्ष्म पहलुओं को व्याख्यायित करने वाले डॉ. सोनल मानसिंह के व्याख्यान और नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।
नालंदा विश्वविद्यालय में पद्मविभूषण और पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना और सांसद डॉ. सोनल मानसिंह का हुआ कार्यक्रम
Reviewed by News Bihar Tak
on
January 13, 2023
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
January 13, 2023
Rating:





No comments: