विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी हुआ शुरू- कई राज्यों के पहुंचे लोग-मगध इतिहास पर हुई चर्चा
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित पांडू पोखर में गुरुवार की संध्या से तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म, एबीटीओ सहित अन्य संगठनों के द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन एबीटीओ के सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार,भूटान शाही सरकार के संयुक्त सचिव केंद्रीय मठ निकाय उगेन काहेमपो यू. नामग्याल ,ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम बिहार,राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली, गुजरात, यूपी, सहित अन्य राज्यों के साथ कई देशों के प्रतिनिधि एवं टूर ऑपरेटर शामिल हुए हैं।इस अवसर भूटान शाही सरकार के संयुक्त सचिव केंद्रीय मठ निकाय उगेन काहेमपो यू. नामग्याल ने कहा कि प्राचीन भारतीय इतिहास की आधारशिला है। वह स्थान जहाँ बौद्ध, हिन्दू, जैन, सिख धर्म और सूफी की जड़े हैं।उन्होंने कहा कि भारत को समृद्ध, अलौकिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन प्रदान करने के लिए जाना जाता है। बिहार निश्चित रूप से हर उस भारतीय के लिए एक आकर्षक पर्यटक स्थल है जो इतिहास और गौरव की अनुभूति रखता है। उन्होंने कहा कि बिहार में पुरातन काल से ही ज्ञान और शिक्षा का केंद्र रहा है.
5वीं से 12वीं सदी तक यहां नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय थे।उन्होंने कहा कि नालंदा ज्ञान का केंद्र रहा है।और यह पूरी दुनिया को ज्ञान दिया है।भूटान सरकार के द्वारा राजगीर में भूटान मंदिर का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है।इस अवसर पर एबीटीओ के सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार ने कहा कि मगध साम्राज्य ने भारत में 684 ईसा पूर्व - 320 ईसा पूर्व तक शासन किया। मगध साम्राज्य का उल्लेख दो महान महाकाव्यों रामायण और महाभारत में मिलता है। मगध साम्राज्य पर तीन राजवंशों ने 544 ईसा पूर्व से 322 ईसा पूर्व तक शासन किया था। उन्होंने कहा हमारे यूवा वर्ग अपनी सनातन संस्कृति एवं परम्पराओं को बचाने का काम करें।
इस अवसर पर प्रोफेसर रवि आनंद उपाध्याय ने मगध पर पुरातात्विक दृष्टिकोण से प्रकाश डालते हुए यहां का ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक रूप से मगध पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर रवि आनंद ने डॉक्टर विजय कुमार चौधरी पूर्व निदेशक बिहार विरासत विकास समिति के द्वारा मगध और राजगीर के इतिहास पर अपना लिखित संदेश लोगों के बीच प्रस्तुत किया।इस अवसर पर पांडू पोखर के प्रबंधक प्रभाष शाह, प्रबंधक के.एन. झा , राजेश कुमार,अरुण कुमार ओझा , उमराव प्रसाद निर्मल,सुधीर उपाध्याय, धीरेंद्र उपाध्याय, मंतोष मिश्रा,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी हुआ शुरू- कई राज्यों के पहुंचे लोग-मगध इतिहास पर हुई चर्चा
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 01, 2024
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 01, 2024
Rating:




No comments: