राजगीर- गिरियक मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
News Bihar Tak
May 22, 2025
राजगीर- गिरियक मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई।मामला राजगीर थाना क्षेत्र के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के गेट नंबर 2 के समीप की है। मृतकों की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव निवासी स्व.उपेंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार पटेल एवं अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव निवासी कौशलेंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र अंजनी रंजन के रुप में की गई है।
घटना के सम्बंध में मृतक के परिजन ने बताया कि अंजनी रंजन और निरंजन कुमार पटेल दोनों घनिष्ठट दोस्त थे। जमीन खरीद बिक्री का काम करते थे। काम के सिलसिले में राजगीर गए थे। जहाँ से लौटने के वक्त यह हादसा हुआ है। पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी परिवार को प्राप्त हुई है। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि गाड़ी के चकमा देने की वजह से यह हादसा हुआ है।सड़क हादसे की सूचना पर मॉडल अस्पताल पहुँचे परिजनों की चीख पुकार से अस्पताल परिसर ग़मगीन हो गया।
वहीं इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल में टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राजगीर- गिरियक मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
Reviewed by News Bihar Tak
on
May 22, 2025
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
May 22, 2025
Rating:



