ईद त्योहार राजगीर में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।
News Bihar Tak
March 21, 2026
ईद त्योहार राजगीर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी।लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर मख़्दूम कुंड के सेक्रेटरी मोहम्मद आफताब आलम आज हमलोगों के लिए बहुत खास त्यौहार है।आज के आल्हा दाता आज सभी की मुरादें पुरी करते हैं।इन्होंने कहा कि यह त्यौहार भाइचारे और आपसी प्रेम को बढाता है। इन्होने बताया कि ईद का त्योहार मुसलमानों के लिए बहुत महत्व रखता है, और इसका संदेश बहुत गहरा और प्रेरक है।इस अवसर मखदूम कुंड कमिटी के सदस्य जफर आलम ने कहा कि ईद का त्योहार मुसलमानों को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों को एक साथ आने और एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करता है। ईद का त्योहार मुसलमानों को दान और सहानुभूति का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों को गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही साथ ईद का त्योहार मुसलमानों को आत्म-शुद्धि और आत्म-निरीक्षण का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों को अपने जीवन में आत्म-निरीक्षण करने और अपने गलतियों से सीखने का अवसर प्रदान करता है।इस अवसर पर रफीक खान, इमाम जफर फिरदौसी, मोहम्मद जमशेद आलम, मोहम्मद गोल्डेन,मोहम्मद आरज़ू, मोहम्मद शाहीद, मोहम्मद समीर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
ईद त्योहार राजगीर में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।
Reviewed by News Bihar Tak
on
March 21, 2026
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
March 21, 2026
Rating:
