इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स बिषय में राजगीर के पिया आर्यन 411 अंक लाकर प्रखंड एवं स्कूल का नाम किया रोशन ,परिवार के लोग काफी खुश

March 23, 2024


राजगीर प्रखंड के उपाध्याय टोला के रहनी वाली छात्रा पिया आर्यन ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में आर्ट्स बिषय में बिहार में 411 अंक लाकर प्रखंड एवं स्कूल का नाम रोशन किया है।छात्रा पिया आर्यन हाई स्कूल देवरिया की छात्रा है।स्कूल के शिक्षक एवं उनके परिवार के सदस्य काफी खुश हैं।

छात्रा पिया आर्यन ने बताया कि परीक्षा के रिजल्ट से व काफी खुश हैं।उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। वही छात्रा के पिता विश्वजीत उपाध्याय और उनके माता अनीता देवी ने बताया कि मेहनत मजदूरी करके वह अपनी बेटी को पढ़ा लिखा रहे हैं। ताकि उनकी बेटी अपना सपना को पुरा कर सके।उन्होंने कहा कि जिवन मे आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। बेटी के इस रिजल्ट से परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं।




 
इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स बिषय में राजगीर के पिया आर्यन 411 अंक लाकर प्रखंड एवं स्कूल का नाम किया रोशन ,परिवार के लोग काफी खुश इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स बिषय में राजगीर के पिया आर्यन 411 अंक लाकर प्रखंड एवं स्कूल का नाम किया रोशन ,परिवार के लोग काफी खुश Reviewed by News Bihar Tak on March 23, 2024 Rating: 5

राजगीर में एक नई सेहत सेवा 'करडा स्कैन एनालिसिस' का शुभारंभ किया गया।एस इ डी ईं विकास सिंह ने कहा : मोदीकेअर के इस प्रयास से लोगों को सेहत सेवाओं के लिए नए और सुधारित तरीकों का अनुभव हो रहा है

February 27, 2024


मोदीकेयर राजगीर के संचालक अजय कुमार उफॅ डबलु सिंह ने एक नई सेहत सेवा 'करडा स्कैन एनालिसिस' का शुभारंभ किया है।जिससे लोगों को अपनी सेहत की स्थिति को निरीक्षित करने का एक नया तरीका मिला है। यह सेवा किसी भी बड़े और कठिन मापांकों की आवश्यकता के बिना ही कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य की जांच करने का एक आसान तरीका प्रदान करती है।

करडा स्कैन एनालिसिस एक नवीनतम और प्रौद्योगिकी उन्नत सेवा है जिसमे 75 लोगो ने अपनी जांच रिपोर्ट देख सेहतमंद रहने का तौर तरीका भी समझा।इस सेवा के लाभों में एक मुख्य बात यह है कि इसके लिए अत्यंत सामान्य कार्डियोलॉजी या रेडियोलॉजी के टेस्ट की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे लोगों को आसानी से और बिना किसी कठिनाई के इस सेवा का लाभ उठाने का अवसर मिलता है। एस इ डी ईं विकास सिंह ने कहा मोदीकेअर के इस प्रयास से लोगों को सेहत सेवाओं के लिए नए और सुधारित तरीकों का अनुभव हो रहा है।

जिससे समाज में स्वास्थ्य की महत्वपूर्णता को और बढ़ावा मिल रहा है।करडा स्कैन एनालिसिस की उपलब्धता से लोगों को अपनी स्वास्थ्य की निगरानी रखने में मदद मिल रही है और उन्हें सही समय पर उपचार प्राप्त करने का अवसर हो रहा है।इस सेवा को लॉन्च करते समय, मोदीकेअर राजगीर के प्रमुख ने कहा, "करडा स्कैन एनालिसिस हमारे स्वास्थ्य सेवा पोर्टफोलियो का एक और कदम है जो लोगों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन की दिशा में मदद करेगा। यह सेवा हमारे ग्राहकों को एक नया और सुरक्षित तरीका प्रदान करती है ताकि वे अपनी सेहत का सही समय पर ध्यान रख सकें।इस मौके पर कंपनी के मैनेजर संतोष रौतरे, डी पी मैनेजर राकेश कुमार,ऑल सेंट्स स्कूल के निदेशक डाक्टर राजेश नंदन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



 

राजगीर में एक नई सेहत सेवा 'करडा स्कैन एनालिसिस' का शुभारंभ किया गया।एस इ डी ईं विकास सिंह ने कहा : मोदीकेअर के इस प्रयास से लोगों को सेहत सेवाओं के लिए नए और सुधारित तरीकों का अनुभव हो रहा है राजगीर में एक नई सेहत सेवा 'करडा स्कैन एनालिसिस' का शुभारंभ किया गया।एस इ डी ईं विकास सिंह ने कहा : मोदीकेअर के इस प्रयास से लोगों को सेहत सेवाओं के लिए नए और सुधारित तरीकों का अनुभव हो रहा है Reviewed by News Bihar Tak on February 27, 2024 Rating: 5

राजगीर में राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

February 25, 2024


राजगीर स्थित राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय बड़ी मिल्की राजगीर के परिसर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वार्षिक समारोह का विधवत उद्घाटन विद्यालय के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार जैन, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत शिक्षक डॉ जयनंदन पांडेय एवं कोलकता महिला मंडल के सदस्यो ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। उपस्थित लोगों ने विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर प्रदर्शनी में लगे प्रोजेक्ट के उद्देश्यों के संबंध बच्चों से रूबरू हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दिल है छोटा सा, जिस देश में गंगा बहता है, बुमराह रे बुमराह, जहां पांव में पायल, सपनों में आया मुरली वाले रे, मैं निकला गड्डी लेके, मेरे घर राम आए सहित अन्य तरह की गाने पर नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर खूब तालियां बटोरे।

विद्यालय के उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय अपने लक्ष्यों अनुसार अग्रसर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में और बेहतर करें इस पर विद्यालय प्रबंधन को पूरा ध्यान रहेगा। जयनंदन पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधि से लेकर अन्य गतिविधियों में बेहतर कर बेहतर प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान साबित कर रहा है। अन्तरदेवी बाघमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य है कि यहां के बच्चे शिक्षा अध्ययन कर समाज के एक अच्छे नागरिक बनने के साथ ही साथ बड़े-बड़े पदों को सुशोभित करें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा अध्ययन करने वाले बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा से लेकर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी सफलता हासिल कर विघालय का नाम रोशन कर रहा है साथ ही साथ यहां शिक्षा अध्ययन करने वाले बच्चे बीटेक में दाखिले ले रहे हैं। यह बहुत ही बड़ी ही गौरव की बात है।

अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली वीरांगना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला सतीश भंडारी ने विद्यालय के बच्चों के मेधा को देखकर खुशी इजहार करते हुए अटल वाटर सिस्टम को मुहैया कराने के संबंध में कही। तरुण अशोक सुमन जैन ने विद्यालय में विज्ञान लैब की स्थापना करने को लेकर11हजार सहयोग करने की बातें कहीं साथ ही साथ कंचन बाफना ने भी 51सौ सहयोग करने की बातें कही।

इस मौके पर मंजू जी सुराणा, मंजू पी भंडारी, रेखा भंडारी, विनोद बोथरा, मनोज कुमार, ममता कुमारी, सविता जैन, सतीश भंडारी, चंद्रकांत संचेती, कारण जैन, पूर्व वार्ड पार्षद इंद्रमोहन सिंह निराला, ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व वार्ड पार्षद श्याम किशोर भारती,रविंद्र प्रसाद, बाल्मीकि कुमार उपाध्याय,  सहित उन लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

राजगीर में राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। राजगीर में राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। Reviewed by News Bihar Tak on February 25, 2024 Rating: 5

नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया,सांसद ने कहा : अब इस इलाके के मरीज को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं

February 22, 2024


राजगीर प्रखंड के छबिलापुर में नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि अब इस इलाके के मरीज को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहां ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू, फार्मेसी, लैबोरेट्री, जनरल वार्ड के अलावे बडे़ अस्पतालों की तरह मरीजों के लिए प्राइवेट रूम की भी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज के लिए इलाके के लोगों को बिहार शरीफ पटना और दिल्ली ले जाना पड़ता था वैसे मरीजों का इलाज अब नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल में ही संभव है। यहां कुशल चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन के अलावा जले हुए मरीजों के भी इलाज और इमरजेंसी सेवा की व्यवस्था है।

अतिथियों का स्वागत करते हुए अस्पताल के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि यहां नॉर्मल डिलीवरी से लेकर सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी की व्यवस्था है। इसके अलावा लेप्रोसिक विधि से भी कुशल सर्जनों के द्वारा सभी तरह का ऑपरेशन किया जाएगा। हृदय, लीवर, छाती, गैस, पेट में जलन, पेशाब में जलन एवं पेट संबंधित सभी तरह के बीमारियों का के इलाज की व्यवस्था यहां है। आने वाले दिनों में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनरल वार्ड के अलावे आईसीयू, वर्न वार्ड, प्राइवेट वार्ड आदि की व्यवस्था है। इस अवसर पर डॉ चंद्रकांत, डॉ अजय कुमार, डॉ चंद्रमणि आजाद, डॉ प्रियंका, डॉ वरुण कुमार शरण, डॉ रिंकी कुमारी एवं अन्य द्वारा विचार व्यक्त किया गया।

नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया,सांसद ने कहा : अब इस इलाके के मरीज को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया,सांसद ने कहा : अब इस इलाके के मरीज को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं Reviewed by News Bihar Tak on February 22, 2024 Rating: 5

टमटम चालकों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस-प्रशासन ताकि कोई समस्या नहीं हो-अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार

February 19, 2024


पुलिस- प्रशासन और टमटम यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक प्रखंड सभागार में सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मुकेश कुमार ने की। बैठक में  टमटम यूनियन और पुलिस द्वारा एक दूसरे के गिले शिकवे शिकायत सुनने के बाद उसे दूर किया गया। पुराने गिले शिकवे शिकायत दूर होने के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे को सहयोग करने का भरोसा दिया गया। पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम और सुंदर बनाने में टमटम चालक यूनियन और ई-रिक्शा यूनियन का सहयोग अपेक्षित है। दोनों यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने का भरोसा दिया।

बैठक में सहमति बनी की अपवाद होने पर किसी के द्वारा किसी के विरुद्ध मर्यादित व्यवहार, गाली गलौज और मारपीट करने की जगह कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टमटम यूनियन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी टमटम और ई-रिक्शा चालकों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज और मारपीट करते हैं। थाना अध्यक्ष ने आस्वस्थ किया कि भविष्य में इस तरह के व्यवहार नहीं होंगे। यदि कहीं कुछ अतिशयोक्ति होती है तो उससे उन्हें अवगत कराया जाय। वह मामले का निदान अवश्य निकालेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में टमटम यूनियन और ई रिक्शा यूनियन का सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि दोनों यूनियन के लोग अपने वाहनों को ऐसी जगह पड़ाव करें, जिससे पर्यटकों और मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों तथा यात्रियों को कोई परेशानी न हो। बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार के अलावे राजगीर थानाध्यक्ष चंद्रभानु, कुंड टीओपी के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण प्रताप सिंह, सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा, टमटम चालक यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, ई-रिक्शा यूनियन के मुन्ना चौधरी, मदन चौधरी, विजय यादव, मिथिलेश कुमार राजवंशी, सचिन एवं अन्य शामिल हुये।

टमटम चालकों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस-प्रशासन ताकि कोई समस्या नहीं हो-अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार टमटम चालकों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस-प्रशासन ताकि कोई समस्या नहीं हो-अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार Reviewed by News Bihar Tak on February 19, 2024 Rating: 5

विशुन देव नारायण इनस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में बैच 2023-24 के नामांकित छात्र- छात्राओं के बीच फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन ,डायरेक्टर डाक्टर शुभम प्रियदर्शी ने कहा नर्सिंग के क्षेत्र में नई पीढ़ी अपना भविष्य को बना रही है

January 30, 2024


राजगीर प्रखंड के छबीलापुर अंतर्गत विशुन देव नारायण इनस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में बैच 2023-24 के नामांकित छात्र- छात्राओं के बीच फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर डाक्टर शुभम प्रियदर्शी एवं सचिव शैलेंद्र कुमार प्रभाकर ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य मंचन में अपनी प्रतिभा दिखाई।

इस अवसर पर डायरेक्टर डाक्टर शुभम प्रियदर्शी ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में नई पीढ़ी अपना भविष्य को बना रही है। प्रशिक्षण के उपरांत वे अस्पतालों, क्लीनिकों, स्वास्थ्य विभागों, या निजी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के रूप में रोजगार पा सकते हैं। उन्होंने कहा की चिकित्सा जगत में नर्सिंग कोर्स का विशेष महत्व है। जीएनएम, बी एस सी एवं ए एन एम कोर्स पूरा करने के बाद सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सा जगत में आकर्षक वेतन के साथ नौकरी की जा सकती है। इस प्रशिक्षण में सफल होने पर सरकारी पदों पर बेहतर वेतनमान के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कॉलेज में नामांकित बच्चो को इंग्लिश स्पोकिंग सहित कंप्यूटर प्रशिक्षण की भी सेवा दी जा रही है ताकि भविष्य में उनकी प्रतिभा और बेहतर हो।

डायरेक्टर ने कहा कि जारी आंकड़ों के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी भारत को 2024 तक चालीस लाख नर्सों की जरूरत है। जीएन एम कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्टाफ नर्स, होम नर्स, हेल्थ विजिटर, कमवूनीटी हेल्थ वर्कर जैसे पदो पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर प्रभाकर एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट के सचिव शैलेंद्र कुमार प्रभाकर ने कहा की बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इस नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्र छात्राओं के लिए अनेकों सुविधाएं उपलब्ध है। एम्स के मानकों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।वहीं विशुन देव नारायण इनस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में फ्रेशर पार्टी में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। फ्रेशर पार्टी में मिस्टर एंड मिस फ्रेशर, नियत समय पर राष्ट्रगान गाने की प्रतियोगिता, स्पीच, कविता के अलावा ग्रुप नृत्य का आयोजन किया गया।

जीएनएम नर्सिंग की छात्रा निधि कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीती। जीएनएम वर्ग से मिस फ्रेशर बनने के साथ नियत समय पर राष्ट्रगान गाने और बेस्ट कविता के लिए सम्मानित हुई। रुचि कुमारी मिस फ्रेशर (बीएससी नर्सिंग), आशीष रंजन मिस्टर फ्रेशर (बीएससी नर्सिंग), बिंदेश्वर कुमार मिस्टर फ्रेशर (जीएनएम) में पुरस्कृत किए गए।

प्रिंस कुमार और आशीष रंजन को बेस्ट नृत्य, धनंजय कुमार को बेस्ट स्पीच के लिए पुरस्कृत किया गया। बेस्ट ग्रुप डांस में श्वेता कुमारी, अनुष्का, नंदिनी, अलीजा महेश्वरी, सलोनी, आरती को पुरस्कार मिले। डायरेक्टर डा शुभम प्रियदर्शी एवं सचिव शैलेंद्र कुमार प्रभाकर ने सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।



विशुन देव नारायण इनस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में बैच 2023-24 के नामांकित छात्र- छात्राओं के बीच फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन ,डायरेक्टर डाक्टर शुभम प्रियदर्शी ने कहा नर्सिंग के क्षेत्र में नई पीढ़ी अपना भविष्य को बना रही है विशुन देव नारायण इनस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में बैच 2023-24 के नामांकित छात्र- छात्राओं के बीच फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन ,डायरेक्टर डाक्टर शुभम प्रियदर्शी ने कहा  नर्सिंग के क्षेत्र में नई पीढ़ी अपना भविष्य को बना रही है Reviewed by News Bihar Tak on January 30, 2024 Rating: 5

ऑल सेंट्स विद्यालय राजगीर एवं सिलाव शाखा में नांमाकन की प्रक्रिया हुआ शुरु,डायरेक्टर डाक्टर राजेश नंदन ने कहा:विद्यालय की दोनों शाखाएं सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण

January 10, 2024


ऑल सेंट्स विद्यालय राजगीर एवं सिलाव शाखा में नांमाकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। विद्यालय आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य स्तर पर जाना जाता है।बुधवार को विधालय के डायरेक्टर डाक्टर राजेश नंदन ने बताया कि वह विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

और प्रथम दिन राजगीर शाखा में  119 एवं सिलाव शाखा में 72 रजिस्ट्रेशन की गयी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया अप्रील के महीने के बाद बंद हो जाता है।जिससे अभिभावकों को नामांकन के लिए नया सत्र का इंतजार करना पड़ता है।और पिछले सत्र में अप्रैल तक सारी सीटें भर ली गयो थी जिससे अन्य इच्छुक अभिभावकों को नए सत्र में नामांकन की लिए तिथि आने का इंतजार था।उन्होनें बताया कि प्रवेश परीक्षा द्वारा इन नए बच्चों का चयन किया जाएगा।

उन्होने बताया कि आज विद्यालय की दोनों शाखाएं सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है एवं यहाँ नरसरी से वर्ग 12 वीं तक की सपूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि सीबीसई के नई शिक्षा नीति के मानकों के तहत विद्यालय का करिकुलम तय है एवं योग्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा उत्तम एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है। यहाँ सभी शिक्षकों ने सीबीसई द्वारा निर्धारित नई शिक्षा नीति के तहत निर्धारित 150 आवश्यक प्रशिक्षण को पूरा किया है एवं नए रंग एवं उत्साह से बच्चों के भविष्य निर्माण में समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र देश विभित हिस्सों में डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक प्रशासनिक, पुलिसिंग, न्यायालय इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों में सेवा प्रदान कर विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।

श्री नन्दन ने बताया कि विद्याषय ने अलग से आई आई टी नोट के एवं जुनियर आई ए एस के लिए नाम से फाउनडेशन कोर्स की सुरुआत पिछले सत्र में की थी जो काफी सफलता पूर्वक चहा रहा है उन्होंने अभिभावकों को इन विशेष कोर्स को भी अलग से ज्वाइन करने की अपील की।

ऑल सेंट्स विद्यालय राजगीर एवं सिलाव शाखा में नांमाकन की प्रक्रिया हुआ शुरु,डायरेक्टर डाक्टर राजेश नंदन ने कहा:विद्यालय की दोनों शाखाएं सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण ऑल सेंट्स विद्यालय राजगीर एवं सिलाव शाखा में नांमाकन की प्रक्रिया हुआ शुरु,डायरेक्टर डाक्टर राजेश नंदन ने कहा:विद्यालय की दोनों शाखाएं सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण Reviewed by News Bihar Tak on January 10, 2024 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.