नालंदा विश्वविद्यालय में पद्म भूषण और ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित मोहन वीणा वादक पं. विश्व मोहन भट्ट ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम में 32 देशों के विद्यार्थी हुए शामिल

April 28, 2022

नालंदा विश्वविद्यालय में पद्म भूषण और ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित मोहन वीणा वादक पं. विश्व मोहन भट्ट ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम में 32 देशों के विद्यार्थी हुए शामिल


राजगीर।।

पद्म भूषण और ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित मोहन वीणा वादक पं. विश्व मोहन भट्ट ने नालंदा विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज सभागार में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी।उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत राग जोग के आलाप के साथ की और उसके बाद राग की तंत्रकारी और गायकी अंग को प्रस्तुत किया।


यह कार्यक्रम नालंदा विश्वविद्यालय के स्पिक मैके चैप्टर और आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत आयोजित किया गया था।विश्वविद्यालय के स्पिक मेके चैप्टर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 32 देशों के छात्र सहभागी हुए।कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए  कुलपति प्रो. सुनैना सिंह ने कहा, “नालंदा विश्वविद्यालय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और कलात्मक रचनात्मकता जैसे सभी पहलुओं में अपने छात्रों के समग्र विकास की दिशा में प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।शास्त्रीय संगीत हमारे अंदरूनी भावों को स्पर्श करता हैं और हमें संवेदनशील बनाता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों के बीच कलात्मक क्षमता को विकसित करने और उन्हे परिष्कृत करने के लिए एक अवसर प्रदान करते हैं। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को भारतीय संस्कृति और विरासत से जुडने में भी सहायक होगा।नालंदा विश्वविद्यालय का एक दायित्व युवा पीढ़ी को समेकित दिशा देना और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता की ओर प्रेरित करना है।

शास्त्रीय संगीत का यह कार्यक्रम छात्रों को भारत के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में सन्निहित अमूर्त, सूक्ष्म और प्रेरणास्पद पहलुओं का अनुभव करने के लिए प्रेरित करेगा।स्पिक मेके (सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग यूथ) की स्थापना 1977 में आईआईटी  दिल्ली के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर किरण सेठ के द्वारा भारतीय विरासत के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को प्रेरणा देकर शैक्षिक गुणवत्ता को समृद्ध करने के उद्देश्य से की गई थी।राष्ट्रीय महत्व के अंतर्राष्ट्रीय संस्थान के रूप में नालंदा विश्वविद्यालय का यह आयोजन विभिन्न देश के छात्र छात्राओं को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू होने का अवसर प्रदान करेगा। 

नालंदा विश्वविद्यालय में पद्म भूषण और ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित मोहन वीणा वादक पं. विश्व मोहन भट्ट ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम में 32 देशों के विद्यार्थी हुए शामिल नालंदा विश्वविद्यालय में पद्म भूषण और ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित मोहन वीणा वादक पं. विश्व मोहन भट्ट ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम में 32 देशों के विद्यार्थी हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on April 28, 2022 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में गुरुवार को गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व मनाया गया, देश के कई राज्यों के सिख श्रद्धालु हुए शामिल

April 23, 2022

पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में गुरुवार को गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व मनाया गया, देश के कई राज्यों के सिख श्रद्धालु हुए शामिल


राजगीर।।

पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व मनाया गया,इस अवसर पर दिल्ली,छत्तीसगढ़, लुधियाना,अमृतसर,पंजाब,जालंधर,झारखंड ,पटना, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए,मौके पर अरदास किया गया,साथ ही पूरे परंपरागत तरीके से सिख श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेका,इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया था जिसमें श्रद्धालुओं ने लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया,आज पूरा दिन गुरु की जयकारों से पूरा गुरुद्वारा गूंजता रहा, इस अवसर पर गुरुद्वारा के ग्रंथी मंजीत सिंह ने बताया गुरु की महिमा की वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं के बीच कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने समाज के कल्याण,आर्थिक और अध्यात्मिक उद्धार के लिए कई रचनात्मक काम किए। उन्होंने दुनिया को प्रेम, एकता और भाईचारे के संदेश दिए थे,आज गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व में आप भी उनके कुछ विचारों से प्रेरणा लेकर सही रास्ते पर चले,उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही उदार चित्त,बहादुर, विचारवान स्वभाव के थे।गुरु तेग बहादुर और औरंगजेब के बीच संघर्ष का किस्सा आज भी लोगों के जुबा में है। कहा जाता है कि औरंगजेब ने गुरु तेग बहादुर को धर्म परिवर्तन करने का काफी दबाव बनाया था। इसके लिए उन्हें कई तरह की यातनाएं भी दी थी। लेकिन वह उसके सामने बिल्कुल भी नहीं झुकें और अपना जीवन धर्म की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया।उन्होंने कहा कि जो अपने अहंकार को जीतता है और सभी चीजों के एकमात्र द्वार के रूप में भगवान को देखता है।


उस व्यक्ति ने 'जीवन मुक्ति' को प्राप्त किया है, इसे असली सत्य के रूप में जानते हैं।हमें बुराइयों को छोड़कर अच्छे मार्गों पर चलना चाहिए,उन्होंने कहा कि गुरुजी का बलिदान न केवल धर्म पालन के लिए नहीं अपितु समस्त मानवीय सांस्कृतिक विरासत की खातिर बलिदान था।धर्म उनके लिए सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन विधान का नाम था। इसलिए धर्म के सत्य शाश्वत मूल्यों के लिए उनका बलि चढ़ जाना वस्तुतः सांस्कृतिक विरासत और इच्छित जीवन विधान के पक्ष में एक परम साहसिक अभियान था।वहीं आततायी शासक की धर्म विरोधी और वैचारिक स्वतन्त्रता का दमन करने वाली नीतियों के विरुद्ध गुरु तेग बहादुरजी का बलिदान एक अभूतपूर्व ऐतिहासिक घटना थी। यह गुरुजी के निर्भय आचरण, धार्मिक अडिगता और नैतिक उदारता का उच्चतम उदाहरण था।गुरुजी मानवीय धर्म एवं वैचारिक स्वतन्त्रता के लिए अपनी महान शहादत देने वाले एक क्रान्तिकारी युग पुरुष थे।उन्होंने कहा कि मुगल शासन के समय में हिंदुओं का काफी उत्पीड़न होता था,मुगल सम्राट औरंगजेब के शासनकाल में लोगों को इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए मजबूर किया गया था,उस समय उन्होंने गैर-मुसलमानों के इस्लाम में जबरन धर्मांतरण का विरोध किया था,इसके बाद 1675 में दिल्ली में गुरु तेग बहादुर का इस्लाम को अपनाने से इनकार करने के लिए मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर सिर काटकर उनकी हत्या कर दी गई थी,जहां गुरु तेग बहादुर जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, उस जगह गुरुद्वारा शीशगंज साहिब बनाया गया, ये गुरुद्वारा दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध इलाके चांदनी चौक में स्थित है,इस अवसर पर सुखविंदर सिंह,छोटे सिंह,गुरविंदर सिंह, लखबीर सिंह,हरविंदर सिंह, हरकोत सिंह,करनाल सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे,









 

पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में गुरुवार को गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व मनाया गया, देश के कई राज्यों के सिख श्रद्धालु हुए शामिल पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में गुरुवार को गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व मनाया गया, देश के कई राज्यों के सिख श्रद्धालु हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on April 23, 2022 Rating: 5

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज बिहार भ्रमण युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने पूरे भव्य रुप से स्वागत

April 23, 2022

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज बिहार भ्रमण युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने पूरे भव्य रुप से स्वागत


नगरनौसा।।

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज बिहार भ्रमण युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज पहुंचे,जहां प्रदेश अध्यक्ष को नगरनौसा युवा जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी कुमार के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने  बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।मौके पर अश्वनी कुमार ने बताया कि बिहार में जदयू को मजबूत करने के लिये पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष बिहार भ्रमण पर हैं। युवा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से बिहार में पार्टी और मजबूत होगी।प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा किया गया।प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 17 वर्षों में किए गए कार्यों को बताया. खासकर उन्होंने युवा उद्यमी योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, हर जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग काॅलेज, पारा मेडिकल, ITI काॅलेज, चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे कार्यो की विस्तृत रूप से चर्चा की. उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों के प्रचार-प्रसार करने के लिए युवाओं से अपील की. युवाओं को युवा जदयू से जुड़ने का आह्वान किया साथ ही वंचित लोगों को योजना का लाभ पहुंचाने का काम करने का आग्रह किया।मौके पर जदयू युवा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कुमार,नूरसराय प्रखंड के  पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष  नीरज रंजन भारती आदि उपस्थित थे,

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज बिहार भ्रमण युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने पूरे भव्य रुप से स्वागत युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज बिहार भ्रमण युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने पूरे भव्य रुप से स्वागत Reviewed by News Bihar Tak on April 23, 2022 Rating: 5

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर एजुकेट द न्यू जेनरेशन सोसाइटी की ओर से छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाला,लोगों ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिया संकल्प

April 21, 2022

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर एजुकेट द न्यू जेनरेशन सोसाइटी की ओर से छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाला,लोगों ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिया संकल्प


नगरनौसा।।

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर एजुकेट द न्यू जेनरेशन सोसाइटी की ओर से छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाला।जागरूकता रैली को सीओ अरुण कुमार व थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने संजयुक्त रूप से मिल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मौके पर विद्यार्थियों ने अर्थ का कुछ करो, नहीं तो अनर्थ हो जायेंगा,आने वाली पीढ़ी है प्यारीं, तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी,धरती बचाओ, जीवन बचाओ, जीवन खुश हाल बनाओ,पृथ्वी हमारा घर है, और घर को नष्ट नहीं करते,जंगल सुरक्षित रखिये, धरती को विनाश से बचाये,जब हरी-भरी पृथ्वी होंगी, तब शांत-स्वास्थ जनता होंगी,पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं,पृथ्वी को नुकसान पहुँचाने के हर कार्य के खिलाफ आवाज उठाएँ,पृथ्वी फूलों में हंसती है,पृथ्वी की परवाह, आने वाले जन्म के लिए परवाह,कोई पृथ्वी नहीं, जीने का कोई मौका नहीं,पृथ्वी को बचाये भविष्य सुरक्षित करे,हमारी पृथ्वी को हरा और साफ रखें,पृथ्वी की रक्षा करें सभी प्रकार के खतरों से,एक हरी पृथ्वी वास्तव में एक स्वच्छ पृथ्वी है,पृथ्वी है जीवन की अभिलाषा, पर्यावरण को दूषित करके ना फैलाओ निराशा,पृथ्वी को स्वच्छ रखना हमारा दायित्य ही नही हमारा कर्तव्य भी है,पृथ्वी को स्वच्छ बनाओ, अपने आने वाली पीढ़ियों का जीवन बेहतर बनाओ का नारा लगाया।जागरूकता रैली प्रखंड सह अंचल कार्यालय से निकल पूरे नगरनौसा बाजार घुमा।मौके पर नगरनौसा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सीओ अरुण कुमार व थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने दो आम का पौधा भी लगाया।मौके पर सीओ अरुण कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे सुरक्षित हैं, तो जन सुरक्षित हैं।जब तक पेड़-पौधे रहेंगे, मानव सभ्यता रहेगी।पृथ्वी को बचाने के लिए हर व्यक्ति को पौधा लगाना होगा। तभी हमारी आनेवाली पीढ़ी सुरक्षित रहेगी।जल जीवन हरियाली के तहत प्रखंड में बड़ी संख्या में पौधा लगाने व जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण बचाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि पौधे ही पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने का एकमात्र साधन है।उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह धरती पर पेड़-पौधे तेजी से काटे जा रहे हैं।अगर उस अनुपात में लगाया नहीं गया तो प्रदूषण से मुक्ति पाना मुश्किल हो जाएगा।थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण के संकट से गुजर रही है। इस स्थिति में आज की नई पीढ़ी को पौधरोपण से जोड़ना जरूरी है।


उन्होंने कहा कि घटते पेड़-पौधों की वजह से समूची दुनिया ग्लोबल वर्मिंग की समस्या झेल रही है तथा इसी वजह से भारत में मानसून भी हर साल कमजोर पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को इस संकट के खिलाफ घर से लेकर गाव-शहर तक में जन जागरूकता फैलाने की सलाह दी ताकि आने वाले समय में जिला, राज्य, देश तथा समूची दुनिया को इसका फायदा मिल सके।पृथ्वी और पर्यावरण को बचाना. अक्सर हम सभी कहते हैं कि ये धरती हमारी माँ है. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हम अपनी ही माँ का ध्यान नहीं रख रहे हैं. ध्यान तो छोड़िए, हम तो इसे अपवित्र ही कर रहे हैं, कभी प्रदूषण के माध्यम से, कभी इसके साथ छेड़छाड़ करके। संस्था अध्यक्ष घनश्याम कुमार ने कहा विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है. ये दिन एक मौका होता है जब करोड़ों लोग मिलकर पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियों जैसे कि, क्लाइमेट चेंज. ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए प्रयास करने में और जागरुक हों और इसमें तेजी लाएं. इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी जाना जाता है. इसे मनाने का मकसद यही है कि लोग पृथ्वी के महत्‍व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों. यही वजह है कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है.विश्व पृथ्वी दिवस के दिन पेड़ लगाकर, सड़क के किनारे कचरा उठाकर, लोगों को टिकाऊ जीवन जीने के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करने जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके सेलिब्रेट किया जाता है. इसके अलावा बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन स्कूलों और विभिन्न समाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाता है।जितेंद्र कुमार ने कहा साल 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 192 से अधिक देशों के 1 अरब से अधिक लोग मनाते हैं। साल 2022में इसके 52 साल पूरे होने जा रहे है। पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना है। मौजूदा समय में ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है और प्रदूषण भी खूब बढ़ रहा है।इन सभी से पृथ्वी नष्ट हो रही है। ऐसी स्थति में पृथ्वी की गुणवत्ता, उर्वरकता और महत्ता को बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

संजीव कुमार ने कहा पृथ्वी दिवस हर साल 1970 से मनाया जा रहा एक सामाजिक त्यौहार है जो कि भारत सहित विश्व भर में मनाया जाता है,अगर हम पृथ्वी दिवस के इतिहास की बात करे तो यह साल 1970 से अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने इस प्रदूषित वातावरण में पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए की थी।मौके पर उपस्थित पवन कुमार, निरंजन कुमार ,माधुरी कुमारी,सोनी कुमारी, मोनी,मुन्नी,काजल,रिया, मिशा, श्रेया,शिवम, सिंटू,सूरज,राजेश,राकेश,विसाका,अंशु,मुस्कान,काजल,शिवानी,पिंकी,ललिता, सुशीला, मनिला,ममता,सानिया,खुश्बू,निशा,मुन्नी,अन्नू,सोनी,सलोनी,कशिश,मोनिषा,रानी,सुग्गी,पूनम,रिया,अंजली,मीसा आदि उपस्थित थे।

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर एजुकेट द न्यू जेनरेशन सोसाइटी की ओर से छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाला,लोगों ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिया संकल्प विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर एजुकेट द न्यू जेनरेशन सोसाइटी की ओर से छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाला,लोगों ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिया संकल्प Reviewed by News Bihar Tak on April 21, 2022 Rating: 5

7 थानों में छापेमारी के दौरान पकड़े गए देसी और विदेशी शराब को राजगीर थाने में किया गया नष्ट, दंडाधिकारी ने कहा लगातार पुलिस के द्वारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान जारी है

April 21, 2022

7 थानों में छापेमारी के दौरान पकड़े गए देसी और विदेशी शराब को राजगीर थाने में किया गया नष्ट, दंडाधिकारी ने कहा लगातार पुलिस के द्वारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान जारी है


राजगीर।।

राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के सात थाना में छापामारी के दौरान पकड़े गए शराब को राजगीर थाने के परिसर में नष्ट किया गया।मौके पर इन सभी थानों के थाना प्रभारी भी मौजूद थे।इस अवसर पर दंडाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने बताया की 83 कांडों में जप्त किए गए,कुल 7 थानों में राजगीर, सिलाव, छबीलापुर,वेन, कतरीसराय, नालंदा, पावापुरी थानों में जप्त किए गए 15 सौ लीटर देसी विदेशी शराब को नष्ट किया गया है।


उन्होने कहा की शराब बेचना एवं पीना दोनों गलत है इसके लिए लगातार गांव ग्रामीण तथा शहरों में शराब को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाई जारी है।उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि शराब से हमेशा दूर रहे।इस अवसर पर थानाधक्ष दीपक कुमार ,रंजीत कुमार, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

7 थानों में छापेमारी के दौरान पकड़े गए देसी और विदेशी शराब को राजगीर थाने में किया गया नष्ट, दंडाधिकारी ने कहा लगातार पुलिस के द्वारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान जारी है 7 थानों में छापेमारी के दौरान पकड़े गए देसी और विदेशी शराब को राजगीर थाने में किया गया नष्ट, दंडाधिकारी ने कहा लगातार पुलिस के द्वारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान जारी है Reviewed by News Bihar Tak on April 21, 2022 Rating: 5

नगरनौसा प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी लचर व्यवस्था दिख रहा है,शिक्षा व्यवस्था को सुधारने वाले तंत्रों पर शिक्षाविद व अभिभावकों द्वारा सवाल भी उठाये जा रहे हैं।

April 19, 2022

नगरनौसा प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी लचर व्यवस्था दिख रहा है,शिक्षा व्यवस्था को सुधारने वाले तंत्रों पर शिक्षाविद व अभिभावकों द्वारा सवाल भी उठाये जा रहे हैं।


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बदतर बनी हुई है।शिक्षा व्यवस्था को सुधारने वाले तंत्रों पर शिक्षाविद व अभिभावकों द्वारा सवाल भी उठाये जा रहे हैं।बावजूद इसके व्यवस्था को सुधारने की दिशा में सरकारी मुलाजिमों द्वारा समुचित तरीके से कार्य नहीं किया जा रहा है।प्रखंड के कई शिक्षकों ने नियम के विरुद्ध विभागीय मिलीभगत कर मनमाने तरीके से अपनी सुविधा अनुकूल अपना प्रतिनियोजन करवा लिया है।सबसे अहम सवाल यह है कि सरकार द्वारा बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कराये जाने को लेकर शिक्षकों को विद्यालय में पदस्थापन कराया गया. वहीं दर्जनों ऐसे शिक्षक भी है, जिन्होंने नियम के विरुद्ध विभागीय मिली भगत कर मनमाने तरीके से अपनी सुविधा अनुकूल अपना प्रतिनियोजन करवा लिया है।मालूम हो कि जिला शिक्षा कार्यालय व प्रखंड शिक्षा कार्यालय के पदाधिकारी से सांठ गांठ कर दर्जनों शिक्षक अपने मूल विद्यालय को छोड़ बीआरसी, प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य प्रखंड के विद्यालयों में अपना प्रतिनियोजन करवा कर वर्षों से जमे हुए है. प्रतिनियोजन के मामले में विभागीय पदाधिकारी की मनमानी व सांठगांठ के कारण प्रखंड व पंचायत शिक्षकों को दूसरे प्रखंड में भी प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।ऐसे शिक्षकों का मासिक अनुपस्थिति भेजने का अतिरिक्त कार्य संबंधित विद्यालय के प्रबंधन को देखना पड़ रहा है।ताकि उनके वेतन भुगतान में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो सके।सूत्रों की माने को प्रतिनियुक्ति शिक्षक में कुछ शिक्षक ऐसे भी है जो आजतक अपना मूल विद्यालय नहीं गए हैं और न ही प्रतिनियुक्ति विद्यालय जाते हैं।प्रतिनियुक्ति का खेल में अधिकारी ही शामिल हैं। प्रतिनियुक्ति शिक्षक में कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो आज विद्यालय में  योगदान लिए और कल से  प्रतिनियुक्ति पर चले गए।इनका जब भी प्रतिनियुक्ति टूटता तो कल ही अधिकारियों से मिलकर दूसरे जगह पर प्रतिनियुक्ति कर लेते हैं।लेकिन प्रतिनियुक्ति टूटने पर विद्यालय में योगदान नहीं देते है एवं उसी प्रतिनियुक्ति लेटर पर प्रतिनियुक्ति विद्यालय में जाकर अपना योगदान दे देते हैं।प्रतिनियुक्ति का खेल इस कदर हावी है कि जब भी प्रतिनियुक्ति को लेकर अधिकारी फ़रमान सुनाते है तबतब प्रतिनियुक्ति में रहे शिक्षक अपना नया प्रतिनियुक्ति दिखा देते हैं।जैसे कि एक बर्ष या छह माह पूर्व ही इनका प्रतिनियुक्ति किया गया हो।जब जब कोई नए शिक्षा पदाधिकारी आते हैं तब तब ऐसे शिक्षक अपना प्रतिनियुक्ति को नए स्तर से प्रतिनियुक्ति करा लेते हैं।

नगरनौसा प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी लचर व्यवस्था दिख रहा है,शिक्षा व्यवस्था को सुधारने वाले तंत्रों पर शिक्षाविद व अभिभावकों द्वारा सवाल भी उठाये जा रहे हैं। नगरनौसा प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी लचर व्यवस्था दिख रहा है,शिक्षा व्यवस्था को सुधारने वाले तंत्रों पर शिक्षाविद व अभिभावकों द्वारा सवाल भी उठाये जा रहे हैं। Reviewed by News Bihar Tak on April 19, 2022 Rating: 5

जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर,मुख्यमंत्री ने कहा:आप लोगों ने जब से हमें काम करने का मौका दिया है,उस दिन से लेकर लगातार मैं आपकी सेवा में जुटा हुआ हूं

April 13, 2022

जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर,मुख्यमंत्री ने कहा:आप लोगों ने जब से हमें काम करने का मौका दिया है,उस दिन से लेकर लगातार मैं आपकी सेवा में जुटा हुआ हूं


राजगीर!! 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच  जनसंवाद यात्रा के दौरान राजगीर पहुंचे,सर्वप्रथम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से उच्च विद्यालय बेलदार विगहा पहुंचे,मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्यालय के संस्थापक सचीव स्वर्गीय नंदकिशोर प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया,उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधारोपण किया,फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंडाल में बैठे हर व्यक्ति के पास पहुंचकर उनका आवेदन को लिया,मुख्यमंत्री ने मौके पर लोगों को विश्वास दिलाया कि जो भी आवेदन आप लोग दे रहे हैं उसका निदान जल्द ही किया जाएगा,


उसके बाद मंच पर चढ़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों का अभिवादन किया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह यात्रा मेरा निजी यात्रा है,और आपलोगों से मिलने के लिए आए हैं,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे,आप लोगों ने जब से हमें काम करने का मौका दिया है उस दिन से लेकर लगातार मैं आपकी सेवा में जुटा हुआ हु,क्षेत्र में और क्या-क्या काम होना चाहिए इसको भी मैं बारीकी से देख रहा हूं,और विकास का काम तेजी गति से पूरा होगा,

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी काम बचा हुआ है उसको भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोगों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में हर वर्ग के लोगों के लिए काम हुआ है,मुख्यमंत्री उच्च विद्यालय बेलदार विगहा से निकलकर सड़क मार्ग से आरडीएच उच्च विद्यालय के पास पहुंचे, वहां भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे उनका भी आवेदन को लिया, और निदान करने का पूरा भरोसा दिलाया,उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना मनपसंद राजधानी टांगा पर बैठकर पुरे शहर का भ्रमण किया, जहां जहां लोग एकजुट थे वहां रुककर उन्होंने लोगों का आवेदन लिया और लोगों का हालचाल पूछा,

मुख्यमंत्री को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा था, पूरा सहर अस्तव्यस्त हो गया था, सुरक्षा का सख्त इंतजाम किया गया था,मुख्यमंत्री के आगे किसी को नहीं जाने दिया जा रहा था,इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय झा, सांसद कौशलेंद्र कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, विधान परिषद रीना यादव,पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉक्टर गोपाल सिंह,कमिश्नर कुमार रवी, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित थे,

जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर,मुख्यमंत्री ने कहा:आप लोगों ने जब से हमें काम करने का मौका दिया है,उस दिन से लेकर लगातार मैं आपकी सेवा में जुटा हुआ हूं जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर,मुख्यमंत्री ने कहा:आप लोगों ने जब से हमें काम करने का मौका दिया है,उस दिन से लेकर लगातार मैं आपकी सेवा में जुटा हुआ हूं Reviewed by News Bihar Tak on April 13, 2022 Rating: 5

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,प्रधानाध्यापिका कहा: शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है

April 07, 2022

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,प्रधानाध्यापिका कहा: शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती भारती द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया साथ ही मौके पर केट भी काटा गया।कार्यक्रम के मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत गया।मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती भारती ने कहा कि वास्तव में बिना शिक्षा के मनुष्य को न अपने कर्त्तव्य का ज्ञान होता है न उसकी आतरिक व बाह्य शक्तियों का विकास ही होता है। उन्होंने मानव वृत्तियों के विकास व आत्मिक शाति के लिए शिक्षा को परमावश्यक बताते हुए इस समारोह के आयोजन के संदर्भ में भी जानकारी दी।मौके पर विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि 2 जनवरी 1945 के समय वैदिक विद्यालय नगरनौसा के नाम से आरंभ हुआ।यह विद्यालय 7 अप्रैल के 1945 को राजकीयकृत उच्य विद्यालय बना और फिर 2008 में +2 उच्य विद्यालय नगरनौसा के रूप में मेरे सामने बना।जिसकी +2 की साक्षी रही।चार झोपड़ी से शुरू होकर खपड़ैल और आज कंक्रीट के भव्य भवन में रूपांतरित होने में 70 बर्ष की समय जरूर लगा।परन्तु हर काल मे यहां के शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवक्ता को सर्वोउत्कृष्ट रखा जो आज भी जारी हैं।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा व मनोज कुमार भी अपने विचार प्रकट किए।सभा का संचालन छात्रा प्रिया कुमारी व निशु कुमारी ने किया।धन्यवाद ज्ञापन छात्रा नेहा कुमारी ने किया।नीतीश कुमार, नीरज कुमार, सिंटू कुमार, रितिक कुमार,प्रिंस कुमार, प्रिया कुमारी, अमृता कुमारी आदि विद्यार्थियों ने गीत एवं नृत्य पेश किया।मौके पर रंजना कुमारी, कुमुद रानी,रवि रंजन ओझा, अमरेंद्र कुमार,सुमन कुमारी, प्रीति कुमारी, रेनू कुमारी, संजय कुमार, प्रमोद कुमार रवि कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,प्रधानाध्यापिका कहा: शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,प्रधानाध्यापिका कहा: शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है Reviewed by News Bihar Tak on April 07, 2022 Rating: 5

नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पर्व का हुआ समापन, घाटों पर गूंजे पारंपरिक गीत

April 07, 2022

नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पर्व का हुआ समापन, घाटों पर गूंजे पारंपरिक गीत


नगरनौसा।।

लोकआस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन शुक्रवार की सुबह प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों, तालाबों, जलशयों पर सैंकड़ों छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की। इसी के साथ चार दिनों तक चले छठ पर्व का समापन हो गया।छठ पर्व को लेकर सडकों से लेकर मुहल्लों की गलियों तक में छठ के कर्णप्रिय, मधुर पारंपरिक गीत गूंज रहे हैें।


गांव से लेकर छठ तटों तक साफ दिखाई दे रहा है।उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम व्रतियों ने भगवान भास्कर की अराधना की और खरना किया। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो गया। पर्व के तीसरे दिन गुरुवार की शाम छठव्रती नदी, तालाबों सहित विभिन्न जलाशयों में पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य अर्पित किया । पर्व के चौथे दिन यानी शुक्रवार को उदीयमान सूर्य के अघ्र्य देने के बाद ही श्रद्धालुओं का व्रत समाप्त हुआ । इसके बाद व्रती अन्न-जल ग्रहण कर पारण करेंगे।

नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पर्व का हुआ समापन, घाटों पर गूंजे पारंपरिक गीत नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पर्व का हुआ समापन, घाटों पर गूंजे पारंपरिक गीत Reviewed by News Bihar Tak on April 07, 2022 Rating: 5

राजगीर में सड़क के किनारे खड़े तीन दोस्त तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के धक्के से तीनों की हुई मौत,तीनों अपने-अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे,तीनों परिवार हुए बेसहारा

April 05, 2022

राजगीर में सड़क के किनारे खड़े तीन दोस्त तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के धक्के से तीनों की हुई मौत,तीनों अपने-अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे,तीनों परिवार हुए बेसहारा


राजगीर।।

राजगीर थाना क्षेत्र के लहुआर मोंड के पास सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में तीन युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।मृतक युवक की पहचान रामहरीपींड गांव निवासी स्वर्गीय सत्येंद्र राजवंशी के 15 वर्षीय पुत्र दुलारचंद कुमार, स्वर्गीय राजा राम सिंह के 18 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और उमेश राजवंशी के 17 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में किया गया है।परिजनों के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि लहुआर मोंड के पास सडक के किनारे बाइक लगाकर दुलारचंद कुमार और रौशन कुमार खड़ी थे।साथ ही उनके बगल में आदित्य कुमार भी थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने लोगों को जबरदस्त झटका दिया। हर तीनों युवक चक्र के जबरदस्त झटके से गड्ढे में दूर फेका गये।और बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में तीनों जख्मी युवक को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को चिंताजनक स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया।


जहां इलाज के दौरान तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को तीनों शवों को सौंप दिया है।थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीनों युवक की मौत हुई है।पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है।शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। जैसे ही 3 युवकों का शव रामहरीपींड गांव पंहुचा।गांव में कोहराम मच गया। लोगों की आंखें नम हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीनों युवक आपस में दोस्त थे। एक साथ उनकी मौत से पूरा गांव मे प्रथम छाए हुए हैं घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं।तीनों मृत्क युवकों में से दो युवक घर का इकलौता पुत्र था। मित्र की बहन विभा देवी ने बताया कि बीमारी के कारण उनके पिता का 2 साल पूर्व मौत हो गया है। पिता के बीमारी में 10% ब्याज की दर से 2 लाख रुपया एक व्यक्ति के यहां मकान गिरमे में रख कर लिया है। पिता की मौत के बाद सारा भार मेरे एकलौता इकलौता भाई आदित्य कुमार के ऊपर आ गया। मकान गिरने और कर्ज में दबे होने के कारण एक-एक दिन के लिए भोजन के लिए सोचना पड़ रहा था। तब मेरे भाई आदित्य कुमार ने बेनूबन पार्क में कई महीनों से मजदूरी का काम कर रहा।और जो पैसे उसको मिलते थे।और उस पैसे वह  कर्ज भी देता था ताकि उसका मकान गिरमी से छूट जाए और घर भी चलाता था।

अब सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो जाने के बाद अब हम लोग बेसहारा हो गए हैं।अव हमलोगों को देखने वाला कोई नहीं बचा है।आगे की जिंदगी अब कैसे कटेगी बह भगवान भरोसे ही है।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वंही मृत्क रौशन कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। माता-पिता बीमार रहते हैं।और काफी गरीबी के कारण नर्सरी में मजदूरी का काम करता था।और अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक का कुल 6 बहन है। जिसमें बबीता कुमारी, सविता कुमारी, सुधा कुमारी, नीतू कुमारी, नीलू कुमारी ,सोनजी कुमारी, इन लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।वंही मृतक दुलारचंद कुमार का पिता की मौत हो गई है। माता कौशल्या देवी टीवी रोग ग्रस्त है और जिंदगी मौत से लड़ रही है, बह तीन भाई और दो बहन था। भाभी घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था वह भी मेहनत मजदूरी करके अपना पूरा परिवार का भरण पोषण करता था।तीनों युवकों के परिवार बेहद गरीब है और लाचार है।ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से मांग किया जा रहा है कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को मदद किया जाय। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि युवकों के इलाज में सरकारी मदद नहीं मिली।गांव के लोगों ने ग्रामीणों के बीच चंदा तसिलकर कुल 40 हजार रुपया जुटाए और इलाज के दौरान खर्च किए।ताकि युवकों की जान बच जाए। ज्यादा जख्मी होने के कारण युवक नहीं बच पाया है।

गांव के लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।मृतक के परिवारों को कुछ मदद मिल जाए।मौके पर पंचायत के मुखिया मंजू देवी ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को सहायता प्रदान करवाया जा रहा है।बताते हुए चले कि राजगीर की सड़कों पर बालू लदा ट्रक ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में दौड़ता।जिसके कारण आए दिन इसके चपेट में आने से बाइक सवार सहित अन्य लोग जख्मी एवं उनकी मौत होती है। तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होते रहता है।आम लोगों की मौत भी हो रही है।एसे  मे प्रशासन को चाहिए कि तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालकों के ऊपर करें करवाई करें।






 

राजगीर में सड़क के किनारे खड़े तीन दोस्त तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के धक्के से तीनों की हुई मौत,तीनों अपने-अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे,तीनों परिवार हुए बेसहारा राजगीर में सड़क के किनारे खड़े तीन दोस्त तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के धक्के से तीनों की हुई मौत,तीनों अपने-अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे,तीनों परिवार हुए बेसहारा Reviewed by News Bihar Tak on April 05, 2022 Rating: 5

एकता स्टडी सेंटर कोचिंग के छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम:निर्देशक जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी सम्मानित अभिभावकगण का भरोसा संस्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का काम किया है

April 01, 2022

एकता स्टडी सेंटर कोचिंग के छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम:निर्देशक जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी सम्मानित अभिभावकगण का भरोसा संस्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का काम किया है 


नगरनौसा।।

नगरनौसा के बहुचर्चित संस्थान एकता स्टडी सेंटर कोचिंग  संस्थान ने बिहार बोर्ड के द्वारा आयोजित मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में सबसे शानदार सफलता अर्जित करते हुए नगरनौसा में मिशाल कायम किया है। कोचिंग के छात्रों ने इस बार मैट्रिक परीक्षा में 86% से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ है।सर्वाधिक अंक अर्जित करने के मामले में सोनी कुमारी  संस्थान में पहले पायदान पर रहें। उसने 446 अंक हासिल किए। उसकी उपलब्धि पर घर व गांव में खुशी की लहर है। वहीं संस्थान में पढ़े  सोनी कुमारी 430, मुन्नी 428, अभिषेक 417, सन्नी 412, लक्ष्मी 395, मुस्कान 390,रौशन 377, पुष्पा 373, प्रियंका 371,कशिश 368, अमृता 360, मनीष 356, सोनी 350, मोनिशा 348, मुस्कान 346, धीरज 345,  देवकी 342,  पूजा 341, गणेश 341, सलोनी 340, रेणु 340, दीपक 336  आदि विद्यार्थियों ने परचम लहरा दिया जिससे संस्थान और अपने विद्यालय के साथ साथ अपने प्रखंड का नाम रौशन किया।संस्थान के निर्देशक जितेंद्र कुमार ने सभी को बँधाई देते हुए कहा कि नगरनौसा प्रखंड के सभी सम्मानित अभिभावकगण का भरोसा संस्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का काम किया है।


संस्थान पूर्णत: आश्वस्त है कि आगामी सभी परीक्षाओं में भी बेहतरीन रिजल्ट संस्थान के बच्चे प्राप्त करेंगे। साथ ही अभिभावकों से आग्रह है कि संस्थान पर इसी तरह अपना विश्वास बनाए रखें। ताकि एकता स्टडी सेंटर कोचिंग संस्थान हमेशा बेहतरीन रिजल्ट देने के लिए संकल्पित रहेंगी।संस्थान के संचालक धनश्याम कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कोचिंग में बेहतर शिक्षा का माहौल स्थापित करने के लिए प्रयास आगे भी जारी रहेगा।संस्थान हमेशा छात्र- छात्राओं को बेहतर पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर परिणाम दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। बच्चों के कठिन मेहनत ने शानदार सफलता अर्जित किया है। छात्र-छात्राओं ने जो बेहतर रिजल्ट दिया हैं, उसका श्रेय बच्चों के मेहनत, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन को जाता है। सभी सम्मानित अभिभावकगण का भरोसा संस्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का काम किया है।

एकता स्टडी सेंटर कोचिंग के छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम:निर्देशक जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी सम्मानित अभिभावकगण का भरोसा संस्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का काम किया है एकता स्टडी सेंटर कोचिंग के छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम:निर्देशक जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी सम्मानित अभिभावकगण का भरोसा संस्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का काम किया है Reviewed by News Bihar Tak on April 01, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.