केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर -17 क्रिकेट बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर -17 क्रिकेट बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
राजगीर।।
आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर -17 क्रिकेट बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के चार केन्द्रीय विद्यालयों, दानापुर कैंट,आइओसी बरौनी, मोतिहारी और आयुध निर्माणी नालंदा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में आयुध निर्माणी नालंदा के महाप्रबंधक एम.एन. हालदार ने कहा कहा कि केन्द्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास विकास के लिए पढ़ाई के साथ ही पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ मानसिक रूप से भी व्यक्ति का विकास होता है,इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार ने स्वागत संबोधन और पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया तथा आयुध निर्माणी नालंदा के द्वारा विद्यालय को दी जाने वाली सुविधाओं की चर्चा की।
प्राचार्य ने कहा की इस संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की एक टीम बनाई जाएगी जो केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा की खेलकूद से विद्यार्थियों में नेतृत्व, आज्ञा पालन, समान लक्ष्य के लिए मिलकर काम करना, खेल की भावना, साहस, सहनशीलता जैसे आवश्यक सद्गुणों का विकास होता है,साथ ही शरीर की अच्छी कसरत भी हो जाती है,उपर्युक्त गुणों से संपन्न, स्वस्थ शरीर के बालक ही आगे चलकर देश के योग्य नागरिक बन सकते हैं,वहीं इस संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता को संपन्न करवाने के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के द्वारा दो शारीरिक शिक्षकों बीपी सिन्हा और डीबी पंकज को के वि राजगीर में प्रतिनियुक्त किया गया है।
प्रतियोगिता में निष्पक्ष और भेदभाव रहित निर्णय के लिए बिहार क्रिकेट बोर्ड एसोसिएशन से तीन निर्णायकों को भी आमंत्रित किया गया है।खेल शिक्षक डीबी पंकज ने संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक डॉ. ए.के. त्रिपाठी ने और धन्यवाद ज्ञापन एसके रंजन ने किया।इस अवसर पर आरके प्रसाद, डॉ सुषमा सिंह, डॉ बीके गुप्ता,एके सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, सन्तोष कुमार, वीणा कुमारी, संजय कुमार, एम एम झा,ऋषिकेश कुमार, मृत्युंजय, आरती कुमारी, कृतिका, राजीव पाण्डेय, सतीश राय, अमरेश कुमार, शिवाकांत तिवारी, अमित कुमार, मधुरिमा, अंजलि, आकांक्षा सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और प्रतिभागीगण मौजूद थे।

No comments: