पर्यटन स्थल राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर सेल्फी विथ तिरंगा का हुआ आयोजन,काफी संख्या में युवाओं ने लिया भाग
पर्यटन स्थल राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर सेल्फी विथ तिरंगा का हुआ आयोजन,काफी संख्या में युवाओं ने लिया भाग
राजगीर।।
पर्यटन स्थल राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर आजादी के जश्न में सेल्फी विथ तिरंगा का आयोजन किया गया।सैकड़ो की संख्या में लोग पर्वत के जरासंध चबूतरा पर तिरंगे की सेल्फी लेते दिखे।पहाड़ के उपर ही राष्ट्रीय गीत जन गण मन गाने के उपरांत जलेबियां बांटी गई।
कार्यक्रम के आयोजक श्याम किशोर भारती ने बताया कि विगत कई वर्षों से वैभारगिरी पर्वत सेल्फी विथ तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है,ताकि सभी लोग इस राष्ट्रीय पर्व का आनंद ले सके।उन्होंने कहा कि वैभारगिरी पर्वत पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा ध्वजारोहण लगाने के लिए वे प्रयासरत है।मौके पर मन्नू प्रसाद,नवेंदु कुमार सिन्हा,विपिन कुमार झा,छोटेलाल चौधरी,रामजी यादव,श्यामदेव राजवंशी,
मनोज चंद्रवंशी, ई रवि कुमार,धनंजय कुमार,नवीन कुमार, ई आदित्य कुमार, उपेन्द्र वर्मा,मिलन सिंह,विनय कुमार, डॉ बैकुंठ कुमार वर्मा,अभिषेक कुमार,कविंद्र कुमार,प्रदीप गुप्ता,राकेश कुमार,विक्रम कुमार,सुरेंद्र प्रसाद,कृष्णा चंद्रवंशी,सुरेश राजवंशी,नंदलाल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
पर्यटन स्थल राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर सेल्फी विथ तिरंगा का हुआ आयोजन,काफी संख्या में युवाओं ने लिया भाग
Reviewed by News Bihar Tak
on
August 16, 2022
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
August 16, 2022
Rating:



No comments: