राजगीर में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा -राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है।
राजगीर में बुधवार को इंडिया गठबंधन की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शामिल हुए और पार्टी के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी किया। वहीं भाकपा माले के उम्मीदवार इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी के समर्थन में काफी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह चुनाव केवल विधानसभा की सीटों का नहीं, बल्कि बिहार में सत्ता परिवर्तन और जनहित की राजनीति को पुनर्जीवित करने का चुनाव है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है। राज्य सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही हैं।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन गरीबों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों की आवाज है। जो जनता की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है, किसान आत्महत्या को मजबूर हैं, युवा बेरोजगार हैं और आम जनता की आवाज़ दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता इस अन्यायपूर्ण शासन का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने आज ही घोषणा की है कि सभी जीविका दीदियों को पक्की सरकारी नौकरी मिलेगी और उनका वेतनमान 30,000 रुपए तय होगा।
उन्होंने कहा कि हर घर में रोजगार पहुंचे, सरकारी नौकरी मिले। सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाए, आउटसोर्सिंग खत्म हो। बिहार में पलायन पर रोक लगे और प्रदेश रोजगार तथा संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा एनडीए सरकार जनता की आवाज को दबाने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष को खत्म करने की साजिश रच रही है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बदहाली और मजदूरों की उपेक्षा चरम पर है। जबकि सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में नीतियां बना रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल चुनावी गठबंधन नहीं, बल्कि विचार और संघर्ष का गठबंधन है, जो देश को फासीवादी ताकतों से बचाने का काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता अब झूठे नारों में नहीं फंसेगी, बल्कि बदलाव के लिए इंडिया गठबंधन को समर्थन देगी।
राजगीर में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा -राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है।
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 22, 2025
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 22, 2025
Rating:




No comments: