राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा,राज्यपाल फागू चौहान भी होगें शामिल,डीएम तैयारियों को लेकर किया बैठक,उस दिन यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंजेगी

राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा,राज्यपाल फागू चौहान भी होगें शामिल,डीएम तैयारियों को लेकर किया बैठक,उस दिन यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंजेगी


राजगीर।।

राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा।जिसको लेकर डीएम योगेंद्र सिंह ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ शांति स्तूप के पास ही बैठक किया।डीएम ने कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी जल्द से जल्द पूरा करें।वंही इस विश्व शांति स्तूप की वर्षगांठ में राजपाल फागू चौहान भी शामिल होंगे।जिसको लेकर हर स्तर से प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी की जा रही।इस अवसर पर जापानी मंदिर के प्रबंधक टी ओ नोगी ने बताया कि 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप की वर्षगांठ मनाया जाएगा ,


जिसकी सभी तैयारियां तेजी गति से पूरी की जा रही है उन्होंने बताया कि वर्षगांठ ने राज्यपाल फागू चौहान भी शामिल होंगे। बताते हुए चले की विश्व शांति स्तूप का 52 वां वार्षिकोत्सव इस बार धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। कोरोना के कारण पिछले साल सादगी तरीके से मात्र पूजा हो सकी थी।कार्यक्रम में राज्यपाल महामहिम फागू चौहान मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्षु चालिंडा व पर्यटन सचिव संतोष कुमार मल्ल भी शामिल होंगे।

नालंदा, गया, राजगीर सहित अन्य जगहों के स्थानीय भिक्षु ही इसमें शामिल होंगे। विश्व शांति स्तूप परिसर से लेकर रोपवे परिसर तक को सजाया व-संवारा जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी 25 अक्टूबर को यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंज उठेंगी। इसके लिए मुख्य प्रबंधक सह मुख्य पुजारी भिक्षु टी ओको नेगी तैयारी में जुटे हैं।उन्होंने बताया कि शांति स्तूप का निर्माण जापान के प्रमुख बौद्ध धर्माबलंबी समूह के अध्यक्ष पूज्य भिक्षु निशिदात्सु फूजी गुरुजी के सौजन्य से हुआ था।

इसका शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के द्वारा वर्ष 1965 में तथा उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि के द्वारा वर्ष 1969 में किया गया था। इस अवसर पर राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी के सचिव श्वेता महारथी, एसडीओ अनीता सिन्हा, डीएसपी प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे

वार्षिकोत्सव का है ये कार्यक्रम :

10:05-महामहिम राज्यपाल का आगमन

10:05-10:07-राष्ट्रगान

10:07-10:10-स्वागत

10:10-10:35- भिक्षुओं द्वारा प्रार्थना

10:35-10:45-महाबोधि मंदिर व अन्य भिक्षुओं द्वारा प्रार्थना

10:45-10:52-प्रबंधक टी ओके नोगी द्वारा फूजी गुरुजी के बारें में जानकारी। 


10:52-11:00-संदेश पाठ

11:00-11:05-महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी का संबोधन

11:05-11:10-पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ला का संबोधन

11:10-11:12-चीफ मॉक द्वारा राज्यपाल को सम्मान

11:12-11:30-मुख्य अतिथि राज्यपाल फागू चौहान का संबोधन

11:30-11:32-चीफ मॉक द्वारा प्रेजेंटेशन

11:32-11:35- धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान

राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा,राज्यपाल फागू चौहान भी होगें शामिल,डीएम तैयारियों को लेकर किया बैठक,उस दिन यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंजेगी राजगीर मे 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप का 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा,राज्यपाल फागू चौहान भी होगें शामिल,डीएम तैयारियों को लेकर किया बैठक,उस दिन यहां की वादियां ना मु म्यो हो रें गे क्यो की बोल से गूंजेगी Reviewed by News Bihar Tak on October 23, 2021 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.