ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर में-कहा सूबे की सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है।बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है,गांव में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी सुविधा मिलने लगी है
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर में-कहा सूबे की सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है।बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है,गांव में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी सुविधा मिलने लगी है
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार राजगीर पहुंचे।,इस अवसर पर राजगीर सर्किट हाउस में जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य रुप से स्वागत किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपनी- अपनी समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा।और पत्र सौंपा इस अवसर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी गति से विकास कर रहा है।और हर गरीब परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सूबे की सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। बिहार तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच गांवों को विकसीत करने की है।गांव में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी सुविधा मिलने लगी है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से गांवों में पक्की गली और नाली बनाया गया है। हर घर में नल से जल पहुंचाया गया। हर घर को बिजली मिली है। सूबे के हर गांव व कस्बे को सड़कों से जोड़ा गया है।श्री कुमार ने कहा कि सूबे की सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य में लोगों को बेहतर सुविधा दे रही है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हम सबों को अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए। मनरेगा से पूरे बिहार में पांच करोड़ पौधे लगाये जाने हैं। वहीं किसानों को भी अपनी जमीन पर पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पर्यावरण बेहतर होगा तो हमें शुद्ध हवा मिलेगी।
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर में-कहा सूबे की सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है।बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है,गांव में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी सुविधा मिलने लगी है
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 10, 2021
Rating:

No comments: