इनर व्हील क्लब ऑफ़ राजगीर के द्वारा गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया,अध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि गरीब महिलाओं को मदद करें,ताकि समाज में वह अच्छा जीवन यापन कर सकें

राजगीर।।
इनर व्हील क्लब ऑफ़ राजगीर के द्वारा गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया है।इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ राजगीर की अध्यक्ष अंशु सांडिल ने बताया की क्लब के द्वारा आज दो गरीब महिलाओं के बीच सिलाई मशीन वितरण किया गया है।ताकी यह गरीब महिलाएं रोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर बने।
उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है और राजगीर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।उन्होने कहा जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होगी आगे नहीं बढ़ेगी जब तक समाज का विकास नहीं होगा।लोग महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करें।लोग अपनी बच्चियों को शिक्षित बनाएं।उन्होंने लोगों से अपील किया कि गरीब महिलाओं को बढ़-चढ़कर मदद करें। ताकि वह समाज में एक अच्छा जीवन यापन कर सकें।इस अवसर पर कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट नीतू सिंह सहित अन्य क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
इनर व्हील क्लब ऑफ़ राजगीर के द्वारा गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया,अध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि गरीब महिलाओं को मदद करें,ताकि समाज में वह अच्छा जीवन यापन कर सकें
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 16, 2021
Rating:
No comments: