राजगीर डोली यूनियन के द्वारा डोली पड़ाव की समस्या को लेकर राजगीर अनुमण्डल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अध्यक्ष ने कहा प्रशासनिक लापरवाही से इनके अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है
राजगीर डोली यूनियन के द्वारा डोली पड़ाव की समस्या को लेकर राजगीर अनुमण्डल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अध्यक्ष ने कहा प्रशासनिक लापरवाही से इनके अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है
राजगीर डोली यूनियन के द्वारा डोली पड़ाव की समस्या को लेकर राजगीर अनुमण्डल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी ने बताया कि पर्यटन स्थल राजगीर के पांचों पर्वत पर शारीरिक रूप से अक्षम लोगो को जिस डोली यूनियन से जुड़े लोग खून पसीने की मेहनत से पहाड़ पर विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करवाते हैं,प्रशासनिक लापरवाही से इनके अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।इसको लेकर राजगीर डोली यूनियन के सदस्यों ने बताया किपर्यटक नगरी राजगीर में डोली आजादी के पूर्व से ही सनातन धर्मशाला के पास डोली पड़ाव रहा है।और लगातार साजिश रचकर डोली को वहाँ से हटाने का प्रयास किया जाता रहा है।वर्ष 2006 में भी दुकान खोलने का प्रयास किया गया था तब तत्कालीन एसडीओ द्वारा राजगीर थाना को पत्र प्रेषित कर दुकान खोलने से रोक लगवा दिया गया था।वंही कार्यकारिणी की बैठक में डोली यूनियन ने निर्णय लेते हुए पूर्व अध्यक्ष बुलबुल कुमार चन्द्रवँशी को डोली यूनियन से अनिश्चित काल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।डोली यूनियन के कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि माननीय मुख्यमंत्री के राजगीर आगमन पर शिष्टमंडल मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया जाएगा।शिष्टमंडल में अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद चन्द्रवंसी, सचिव नन्दलाल कुमार, उपाध्यक्ष मुन्ना राम,सुबोध प्रसाद,कमलेश कुमार, सोनी राम,बाढ़ो राम,नंदू राम,दिनेश राम,बबलू कुमार,प्रमोद कुमार, महादेव प्रसाद,कारु कुमार,सुभाष प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
राजगीर डोली यूनियन के द्वारा डोली पड़ाव की समस्या को लेकर राजगीर अनुमण्डल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अध्यक्ष ने कहा प्रशासनिक लापरवाही से इनके अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 09, 2021
Rating:

No comments: