गांधी जी के विचारों पर चलकर ही दुनिया में शांति कायम की जा सकती है,वे अहिंसा के पुजारी थे। उनके बताये रास्ते पर चलकर समाज व राज्य का विकास हो सकता है:ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार
गांधी जी के विचारों पर चलकर ही दुनिया में शांति कायम की जा सकती है,वे अहिंसा के पुजारी थे। उनके बताये रास्ते पर चलकर समाज व राज्य का विकास हो सकता है:ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार
गांधी जी के विचारों पर चलकर ही दुनिया में शांति कायम की जा सकती है। वे अहिंसा के पुजारी थे। उनके बताये रास्ते पर चलकर समाज व राज्य का विकास हो सकता है ये उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को ब्लॉक मोड़ स्थित जदयू कार्यालय में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहीं। उन्होंने दोनों विभूतियों को याद किया और कहा कि देश के विकास में अहम योगदान रहा। महात्मा गांधी ने विकास किसी हथियार के ही देश को आजादी दिलायी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगी भरे जीवन से सबों को सीखने का मौका मिला। सूबे की सरकार विकास के लिए चौतरफा काम कर रही है। गांवों के लिए विकास के लिए मुख्यमंत्री लगातार विकास की सोच रख रहे हैं। सात निश्चय योजना से गांवों का विकास हो रहा है। गांवों में भी शहरों जैसी सुविधा मिले इसके लिए काम किया गया। हर गांव में पक्की गली-नाली, बिजली, पानी की व्यवस्था की गयी। राजगीर का पूरा क्षेत्र आज विश्व पटल पर उभर कर सामने आया है। यहां पर कई बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा उद्भव योजना के तहत नवादा, गया और नालंदा के लोगों के लिए गंगा नदी का पानी ला रहे हैं। इससे लोगों को गंगा पानी के लिए दूर नहीं जाना होगा। वहीं सूबे में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पौधारोपण किया गया है। इससे हरियाली बनेगी और पर्यावरण शुद्ध होगा।इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, सेवानिवृत शिक्षक मन्नु प्रसाद, जदयू नेता सह वार्ड पार्षद डॉ. अनिल कुमार, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार चंचूल, मोहम्मद एहतेशाम मलिक, सोनु कुमार, बिरेन्द्र सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, नन्दु जी, संतोष प्रसाद, संजय यादव, भूषण कुमार, अजय कुमार, रामचन्द्र प्रसाद, किशोरी रविदास, अनूप कुमार लड्डू सहित अन्य मौजूद थे।
गांधी जी के विचारों पर चलकर ही दुनिया में शांति कायम की जा सकती है,वे अहिंसा के पुजारी थे। उनके बताये रास्ते पर चलकर समाज व राज्य का विकास हो सकता है:ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 02, 2021
Rating:

No comments: