सरस्वती भवन में राजगीर डोली मजदूर यूनियन की एक बैठक आयोजित कर कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से डोली यूनियन के अध्यक्ष बनाया गया

सरस्वती भवन में राजगीर डोली मजदूर यूनियन की एक बैठक आयोजित कर कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से डोली यूनियन के अध्यक्ष बनाया गया

राजगीर।।

सरस्वती भवन में राजगीर डोली मजदूर यूनियन की एक बैठक आयोजित कर कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से डोली यूनियन के अध्यक्ष बनाया गया।बैठक में उपस्थित विभिन्न पंचायत एवं गांवों से आए  डोली यूनियन के लोगों ने कहा कि संगठन को विस्तार कर और इसे मजबूत किया जाएगा। डोली यूनियन के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि पर्यटन स्थल राजगीर में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सेवा देने के लिए डोली यूनियन आज काफी कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजगीर के पंच पहाड़ियों का दर्शन करने के लिए जो पर्यटक असमर्थ हो जाते हैं, चल नहीं पाते या पर्वत के सीढ़ियों के सहारे चल नहीं पाते वैसे पर्यटकों को  पालकी पर बैठा कर पर्वतों का दर्शन कराते हैं यह बहुत ही एक कठिन कार्य है। देखा जाए तो यह बहुत ही पुराने जमाने से चला आ रहा है पर्वतों पर जाने वाले ज्यादातर जैन, मारवाड़ी, गुजराती एवं अन्य प्रदेशों के लोग डोली का आनंद उठाते हैं। कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि मैं समाज के लिए हमेशा मदद करता रहूंगा आज हमें डोली यूनियन का अध्यक्ष बनाकर जो हमें जिम्मेवारी दी गई है उसे हम ईमानदारी एवं सच्चाई पूर्वक निर्वहन करुंगा। बैठक में डोली यूनियन के लोगों ने निर्णय लिया कि डोली के सदस्यों को पर्यटक मित्र का दर्जा देने के लिए सरकार से  एक शिष्टमंडल मिलकर वार्ता करेंगे और डोली को रखरखाव से लेकर उनके परिवारों को आर्थिक स्थिति मदद करने के लिए सरकार को ध्यान आकर्षित कराएगे। इस बैठक में संघ के उपाध्यक्ष मुन्ना राम ,महासचिव नंदलाल कुमार, उपसचिव सोनी राम, कोषाध्यक्ष कमलेश प्रसाद ,संयोजक सुबोध कुमार चंद्रवंशी, कार्यकारिणी सदस्य में विनोद राम, नंदू राम ,बबलू, दिनेश राम  सुभाष राम सहित कई लोग शामिल होकर संगठन की मजबूती पर विचार प्रकट किया।
सरस्वती भवन में राजगीर डोली मजदूर यूनियन की एक बैठक आयोजित कर कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से डोली यूनियन के अध्यक्ष बनाया गया सरस्वती भवन में राजगीर डोली मजदूर यूनियन की एक बैठक आयोजित कर कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से डोली यूनियन के अध्यक्ष बनाया गया Reviewed by News Bihar Tak on October 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.