पुलिस ने राजगीर क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों से बिना लाइसेंस के ई रिक्शा चलाने वाले चालको के 34 ई-रिक्शा को जप्त कर की कार्रवाई,बिना लाइसेंस के सड़कों पर चलाया जा रहा ई-रिक्शा
पुलिस ने राजगीर क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों से बिना लाइसेंस के ई रिक्शा चलाने वाले चालको के 34 ई-रिक्शा को जप्त कर की कार्रवाई,बिना लाइसेंस के सड़कों पर चलाया जा रहा ई-रिक्शा
राजगीर।।
पुलिस ने राजगीर क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों से बिना लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वाले चालको के 34 ई-रिक्शा को जप्त कर कार्रवाई की है।करवाई के बाद ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।राजगीर की सड़कों पर बिना लाइसेंस और काफी संख्या मे नाबालिग को द्वारा द्वारा ई- रिक्शा सड़कों पर दौडाई जाती है जिसके कारण आए दिन लड़ाई झगड़े मारपीट और सड़क दुर्घटना हो रही हैं।
ई-रिक्शा चालकों के बीच मारपीट की घटना की शिकायत सीएम नीतीश कुमार तक भी पहुंच चुकी है।इन घटनाओं से यात्रियों और पर्यटकों को भी काफी परेशानी होती है। बिहार सरकार के द्वारा निशुल्क 506 ई-रिक्शा टांगा चालकों को दिया गया है,साथ ही 500 से अधिक लोग निजी तौर पर खरीद कर ई-रिक्शा चला रहे है।देखा जाए तो राजगीर के सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रतिदिन ई-रिक्शा दौड़ती है।
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों से कुल 34 ई-रिक्शा को जप्त किया गया है।और यह सभी ई-रिक्शा को थाने मे लाया गया है।यह सभी ई- रिक्शा को बिना लाइसेंस के सड़कों पर चलाया जा रहा है।थाना प्रभारी ने बताया की करवाई की जा रही है,
पुलिस ने राजगीर क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों से बिना लाइसेंस के ई रिक्शा चलाने वाले चालको के 34 ई-रिक्शा को जप्त कर की कार्रवाई,बिना लाइसेंस के सड़कों पर चलाया जा रहा ई-रिक्शा
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 22, 2021
Rating:
No comments: