वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया गया,साथ ही छात्र छात्राओं को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया
वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया गया,साथ ही छात्र छात्राओं को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया
वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं शामिल हुए और कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को डीएफओ डॉ नेशामणि के द्वारा ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया।साथ ही छात्र छात्राओं को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया।अवसर पर वन विभाग के रेंजर अमृतधारी सिंह ने बताया कि वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया किया है।उन्होने बताया की प्रति वर्ष यह वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वन्य जीवों की महत्ता लोगों को समझाना है।उन्होने कहा कि जीवन चक्र के लिए वनों का जितना महत्व है, उतना ही महत्व वन्य प्राणियों का है।उन्होंने कहा कि वन और वन्यजीवन, यह प्रकृती, ही हमारे असतित्व की नींव है। इनका नष्ट एवम विलुप्त होना हमारे लिए खतरे का संकेत है। संरक्षण के प्रयासो द्वारा पेड़, पौधो, पक्षियों की प्रजातीयां सुरक्षित रहती है एवम फलति फूलती है, जो हमारे पर्यावरण के लिए बहुत लाभदायक है। जंगली जानवरों की प्रजातीयां भी सुरक्षित रहे तो यह भी अति उपयोगी है।उन्होने कहा की हवा, जिसमें घुला होता है पेड़ो द्वारा निर्मित ऑक्सिजन, जिससे हमारी साँसे चलती है। मिट्टि, वो उपजाऊ मिट्टि जिसमें हम तरह तरह के अनाज, दाले, फल, सब्ज़ीयाँ आदी उगाते है, इन सभी से हमारे शरीर को पोषण मिलता है,वन और वन्य जीवन सुरक्षित रहे तो ये सभी संसाधन हमें पर्याप्त मात्रा में मिलते रहेंगे और हम अपना जीवन व्यापन कर पाऐंगे।इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक आतिश कुमार, वनपाल विजय रजक श्याम शरण सिंह,वनरक्षी शुभम कुमार, रजनीकांत कुमार, मंगलेश कुमार, बृजेश कुमार, अर्जुन चौधरी अनीशा रानी, सोनी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया गया,साथ ही छात्र छात्राओं को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 09, 2021
Rating:

No comments: