राजगीर में विश्व शांति स्तूप का 52 वॉ वर्षगांठ मनाया गया,राज्यपाल फागू चौहान हुए शामिल,राज्यपाल ने कहा:जपान के फुजिई गुरुजी द्वारा यह विश्व शांति स्तूप का निर्माण कराया गया था जो पूरे विश्व को शांति करुणा भाईचारे और प्रेम का संदेश दे रहा है

राजगीर।।
राजगीर में विश्व शांति स्तूप का सोमवार को पूरे बौद्ध परंपरा के अनुसार 52 वॉ वर्षगांठ मनाया गया।इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान ने पुरे बौद्ध परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए।
इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि जपान के फुजिई गुरुजी के द्वारा यह विश्व शांति स्तूप का निर्माण कराया गया था, जो पूरे विश्व को शांति, करुणा, भाईचारे और प्रेम का संदेश दे रहा है।उनहोंने कहा की भगवान बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक है,अहिंसा,शांति, प्रेम और भाईचारे को अपना कर ही विश्व में आपसी मित्रता स्थापित किया जा सकता है,भगवान बुद्ध के संदेशों पर ही चलकर सान्ति मिल सकता है।राज्यपाल ने कहा कि सम्राट अशोक ने हिंसा को छोड़कर भगवान बुद्ध के संदेशों को अपनाया था।और भारत सहित एशियाई देशों में बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार किया था। सम्राट अशोक ने कई स्तूप का भी निर्माण करवाया था,भगवान बुद्ध ने सत्य ,अहिंसा ,करूणा का जो पाठ पढ़ाया है उसे अपने जीवन मे उतारने के जरुरत है।विश्व शांति के दर्शन से सचमुच मे परम शांति का अलौकिक सुखद अनुभव होता है।हम सभी को आपसी भाईचारे व मैत्री भावना के साथ एक दुसरे का ख्याल रखना चाहिए।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्षु चालिंदा ,जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, एसपी हरिप्रसाद,एएसपी अभियान मुकेश कुमार,डीएफओ डाक्टर नेशामणी,रोपवे प्रबंधक गौरव कुमार,एसडीओ अनीता सिन्हा,डीएसपी प्रदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।राज्यपाल ने समारोह की शुरुआत में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बौद्ध रीति रिवाज से पूजा अर्चना की,
इस अवसर पर राजयपाल को विश्वशांति स्तूप के मुख्य पुजारी टी ओकोनोगी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,बता दें कि शांति स्तूप का निर्माण जापान के फूजी गुरुजी के सौजन्य से हुआ था,इसका शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ने साल 1965 में किया था,जबकि उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने 1969 में किया था, हालांकि इस बार विदेशों से बौद्ध धर्मावलंबी समारोह में नहीं आए,
इस बार नालंदा, गया, राजगीर सहित अन्य जगहों के स्थानीय भिक्षु ही इसमें शामिल हुए, पिछले साल तो कोरोना के कारण महज पूजा की औपचारिकता ही पूरी की गयी थी,
राजगीर में विश्व शांति स्तूप का 52 वॉ वर्षगांठ मनाया गया,राज्यपाल फागू चौहान हुए शामिल,राज्यपाल ने कहा:जपान के फुजिई गुरुजी द्वारा यह विश्व शांति स्तूप का निर्माण कराया गया था जो पूरे विश्व को शांति करुणा भाईचारे और प्रेम का संदेश दे रहा है
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 25, 2021
Rating:
No comments: