राजगीर मे पटेल एकता समन्वय की ओर से मनाया गया होली मिलन समारोह,आज बिरज में होली रे रसिया-पर घंटों झूमते रहे लोग

राजगीर मे पटेल एकता समन्वय की ओर से मनाया गया होली मिलन समारोह,आज बिरज में होली रे रसिया-पर घंटों झूमते रहे लोग 


राजगीर।।

आज बिरज में होली रे रसिया...जैसे होली के लोकगीतों से राजगीर बाजार घंटों तक गूंजता रहा। अजातशत्रु परिसर में ढोलक-झाल की धुन पर पटेल एकता समन्वय समिति लोग होली मिलन समारोह में खूब थिरके। समाज के बुर्जुग से लेकर युवा सबों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। लोगों ने ठंढई पीकर घंटों तक खूब गीत गाये। होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...जैसे अनेक गीतों पर लोग झूमते दिखे। इसमें पटेल समाज के डॉक्टर, समाजसेवी, किसान, युवा, समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जदयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि होली का पर्व सारे भेदभाव मिटाकर अपनापन का संदेश देता है। सारे गले-शिकवे को भूल जाएं और गले मिलें। लोगों ने एक दूसरे को गले में अबीर लगाकर बधाई दी और कहा कि आने वाले दिनों में भी समाज को एकजुट होना होगा।आने वाले दिनों में जल्द ही पटेल समाज का अपना एक आशियाना होगा। इसके लिए पहल तेज कर दी गयी है। पर्यटक नगरी में समाज का एक धर्मशाला होना जरूरी है।


इस अवसर पर पटेल एकता समन्वय कोषाध्यक्ष अशोक महतो ने कहा की सूबे के मुख्यमंत्री नतीश कुमार ने इस नगरी को विश्व पटल पर उभारा है। कहा कि सभी एक होकर सारे गले शिकवे भूलकर होली मनाएं। यह पर्व भाईचारा का संदेश देता है। समाज एकजुट हों। इस मौके पर समिति के संरक्षक रामकृष्णा प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार चंचूल, कटारी के धर्मेन्द्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष अलेन्द्र प्रसाद सिन्हा, बीरेन्द्र प्रसाद, श्याम महतो, अवध प्रसाद, डॉ. चन्द्र मणि कुमार, डॉ. विभूति कुमार प्रभाकर, तारकेश्वर प्रसाद, अशोक महतो, पंकज कुमार, सुधीर कुमार, बागीश भूषण सहित अन्य मौजूद थे।

राजगीर मे पटेल एकता समन्वय की ओर से मनाया गया होली मिलन समारोह,आज बिरज में होली रे रसिया-पर घंटों झूमते रहे लोग राजगीर मे पटेल एकता समन्वय की ओर से मनाया गया होली मिलन समारोह,आज बिरज में होली रे रसिया-पर घंटों झूमते रहे लोग Reviewed by News Bihar Tak on March 18, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.