राजगीर को पोलोथिन मुक्त शहर बनाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली,एसडीओ और डीएसपी हुए शामिल
राजगीर।।
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में पोलोथिन मुक्त शहर बनाने के नगर परिषद राजगीर की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गयी।इस रैली में राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा,डीएसपी प्रदीप कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी मो.जफ़र एकबाल, नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता ,थाना प्रभारी दीपक कुमार के द्वारा रैली के साथ साथ सघन रूप से छापेमारी की गई।
राजगीर को प्लास्टिक, पोलोथिन थर्मोकोल से मुक्त करने के लिए नारो के साथ साथ प्लास्टिक, पोलोथिन थर्मोकोल से बने ग्लास, प्लेट,थाली यानी सिंगल यूज पोलोथिन पकड़े जाने पर जुर्माना, सजा एवम दुकाने सील भी हो सकती है दुकानदारो को एवम आम जनता को आगाह किया गया।इस रैली का नेतृत्व नगर परिषद के ब्रांड एम्बेसडर भैया अजित ने किया ।
रैली को सफल बनाने में संत सोहम मुनि महाराज, सृजन के अरविंद कुमार, रामसेवक कुमार,रौशन कुमार,दिनेश कुमार, गणेश कुमार, सोनू कुमार, कृपा कुमारी,राधा कुमारी, अंजली कुमारी, ज्योति कुमारी, अन्नू कुमारी,दीपू,प्रमोद कुमार, गीलानी कुमार,ममता कुमारी, मंजू देवी ,सोनी कुमारी, सिकन्दर कुमार,डॉक्टर इंग्लिश रविदास,शिक्षक संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे,
राजगीर को पोलोथिन मुक्त शहर बनाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली,एसडीओ और डीएसपी हुए शामिल
Reviewed by News Bihar Tak
on
July 06, 2022
Rating:

No comments: