राजगीर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी पी0 के0 उर्फ पप्पू यादव द्वारा किया गया
पर्यटन स्थल राजगीर में गुरुवार को युवाओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 250 मिटर का शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।इसका शुभारंभ आरडीएच उच्च विद्यालय के खेल मैदान से किया गया।यह खेल मैदान से शुरू होकर बस स्टैंड, मुख बाजार, धर्मशाला रोड, कलाली चौक, सब्जी मंडी सहित पूरे शहर में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।
शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजगीर के समाजसेवी पी0 के0 उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि लाखों कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी मिली है।
आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई है और हमारे देश के सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है।उन्होंने बताया कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी और युवाओं को आजादी का महत्व बताना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत काल मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे देश के मान, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। हम सभी को इस झंडे को किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देना चाहिए।हमें अपने देश के उन जवानों और शहीदों को भी नमन करना चाहिए, जो सजगता के साथ सीमा पर डटे हैं। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमें इस तिरंगे झंडे और अपने देश की पहचान को हमेशा ऊंचा रखना है। क्योंकि राष्ट्रीय हित से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।इस अवसर पर वेणुवन फिजिकल अकादमी के अध्यक्ष अमित यादव, उपाध्यक्ष सुमित सिंह, सचिव नीरज सिन्हा, उप सचिव जितेंद्र यादव ,कोषाध्यक्ष गोलू कुमार, उप कोषाध्यक्ष हर्ष शर्मा सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
राजगीर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी पी0 के0 उर्फ पप्पू यादव द्वारा किया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
August 14, 2025
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
August 14, 2025
Rating:





No comments: