राजगीर गुरु नानक शीतल कुंड मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की ओर से फौजी बाबा अजयव सिंह जी का पांचवा वरसी मनाया गया,कथावाचक ज्ञानी दलजीत सिंह ने कहा:नानक जी ने मनुष्यों में जाति, धर्म, प्रांत से परे होकर एकसाथ भोजन करने की परंपरा को आगे बढ़ाया

November 17, 2021

राजगीर गुरु नानक शीतल कुंड मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की ओर से फौजी बाबा अजयव सिंह जी का पांचवा वरसी मनाया गया,कथावाचक ज्ञानी दलजीत सिंह ने कहा:नानक जी ने मनुष्यों में जाति, धर्म, प्रांत से परे होकर एकसाथ भोजन करने की परंपरा को आगे बढ़ाया


राजगीर।।

राजगीर गुरु नानक शीतल कुंड मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की ओर से फौजी बाबा अजयव सिंह जी का पांचवा वरसी मनाया गया,इस मौके पर कई आयोजन किए गए।जिसमें सिख श्रद्धालु शामिल हुए।इस मौके पर हजूरी रागी जत्था जोगेंद्र सिंह, रंजीत सिंह और हरपाल सिंह के द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति की गई।और कथावाचक  ज्ञानी दलजीत सिंह के द्वारा गुरु नानक देव जी महाराज और फौजी बाबा अजायव सिंह के ऊपर प्रकाश डाला।उन्होने कहा गुरु नानक जी की तीन बड़ी शिक्षा खुशहाली से जीने का मंत्र देती हैं। ये शिक्षा है- नाम जपो, किरत करो और वंड छको। यह सीखें कर्म से जुड़ी हुई हैं। कर्म में श्रेष्ठता लाने की ओर ले जाती हैं। यानी मन को मजबूत, कर्म को ईमानदार और कर्मफल के सही इस्तेमाल की सीख देती हैं।ये एकाग्रता-परोपकार की ओर भी ले जाती हैं।उन्होने कहा की गुरु नानक जी की शिक्षा का मूल निचोड़ यही है कि परमात्मा एक, अनन्त, सर्वशक्तिमान और सत्य है।वह सर्वत्र व्याप्त है। गुरु नानक की वाणी भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से ओत−प्रोत है।उन्होने कहा की नानक जी ने मनुष्यों में जाति, धर्म, प्रांत से परे होकर एकसाथ भोजन करने की परंपरा को आगे बढ़ाया और इसी तरह से गुरु के लंगर की परंपरा शुरू हुई।


इसीलिए बिना भय के किरत करो, वंड छको और नाम जपो’ की शिक्षा दी।उन्होने कहा की गुरु नानक देव ने मानव जाति के भाईचारे और भगवान के पितात्व का दृढ़ता से प्रचार किया।उनका सार्वभौमिक संदेश शांति, प्रेम, एकता,आपसी सम्मान, मानव जाति के लिए सेवा और समर्पण है। उसने लोगों को हिंसा से शांति की ओर मोड़ दिया दयालु प्राणियों में अत्याचारी परिवर्तित और दर्दनाक समाजों को आनंदित समुदायों में बदल दिया।उन्होने कहा की उसमें नानक देव के उपदेश अधिक प्रासंगिक हैं।यदि लोग उनके उपदेशों को हृदय से स्वीकार करें, तो अनेक जटिल समस्याएं सहज ही दूर हो जाएंगी।उन्होंने कहा कि फौजी बाबा अजयव सिंह जी ने राजगीर गुरुद्वारा के सेवा में पूरा जीवन गुजार दिया था।इस मौके पर,गुरुद्वारा के ग्रंथी मंजित सिंह, छोटे सिंह,गुरविंदर सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर लंगर आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा।

राजगीर गुरु नानक शीतल कुंड मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की ओर से फौजी बाबा अजयव सिंह जी का पांचवा वरसी मनाया गया,कथावाचक ज्ञानी दलजीत सिंह ने कहा:नानक जी ने मनुष्यों में जाति, धर्म, प्रांत से परे होकर एकसाथ भोजन करने की परंपरा को आगे बढ़ाया राजगीर गुरु नानक शीतल कुंड मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की ओर से फौजी बाबा अजयव सिंह जी का पांचवा वरसी मनाया गया,कथावाचक ज्ञानी दलजीत सिंह ने कहा:नानक जी ने मनुष्यों में जाति, धर्म, प्रांत से परे होकर एकसाथ भोजन करने की परंपरा को आगे बढ़ाया Reviewed by News Bihar Tak on November 17, 2021 Rating: 5

राजगीर के पंडितपुर गांव के पास पुलिस ने छापेमारी करते हुए 5 अवैध गिट्टी से लदा ट्रैक्टर सहित मौके पर 4 ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार,सभी चालक को भेजा गया जेल,थाना प्रभारी ने कहा: क्षेत्र में पुलिस लगातार कर रही है कार्रवाई

November 17, 2021

राजगीर के पंडितपुर गांव के पास पुलिस ने छापेमारी करते हुए 5अवैध गिट्टी से लदा ट्रैक्टर सहित मौके पर 4 ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार,सभी चालक को भेजा गया जेल,थाना प्रभारी ने कहा: क्षेत्र में पुलिस लगातार कर रही है कार्रवाई


राजगीर।।

राजगीर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए 5 अवैध गिट्टी से लदा ट्रैक्टर सहित 4 ट्रैक्टर चालक को मौके पर पंडितपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है,हालांकि एक चालक भागने में सफल रहा।थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर पर अवैध रूप से गिट्टी का खेप लेकर चोरी छुपे जा रहा था,पुलिस ने छापेमारी करते हुए 5 अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है।और कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार चालकों में हरेराम यादव, सिकंदर यादव, भरत चौधरी, और मेघु यादव शामिल है।और यह सभी चालक शेखपुरा का रहने वाला है।उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बालों एवं गिट्टी ले जाने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि हर बाईपास एवं चौक चौराहों पर इसकी निगरानी के लिए पुलिस को लगाया गया है कोई भी बच नहीं सकता है।थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध रूप से गिट्टी एवं बालू का उठाव करने वाले को चिन्हित किया जा रहा।

राजगीर के पंडितपुर गांव के पास पुलिस ने छापेमारी करते हुए 5 अवैध गिट्टी से लदा ट्रैक्टर सहित मौके पर 4 ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार,सभी चालक को भेजा गया जेल,थाना प्रभारी ने कहा: क्षेत्र में पुलिस लगातार कर रही है कार्रवाई राजगीर के पंडितपुर गांव के पास पुलिस ने छापेमारी करते हुए 5 अवैध गिट्टी से लदा ट्रैक्टर सहित मौके पर 4 ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार,सभी चालक को भेजा गया जेल,थाना प्रभारी ने कहा: क्षेत्र में पुलिस लगातार कर रही है कार्रवाई Reviewed by News Bihar Tak on November 17, 2021 Rating: 5

राजगीर के रामहरिपिंड गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए देसी शराब के साथ एक महिला को मौके पर से किया गया गिरफ्तार,पुलिस ने गिरफ्तार महिला को भेजा जेल

November 16, 2021

राजगीर के रामहरिपिंड गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए देसी शराब के साथ एक महिला को मौके पर से किया गया गिरफ्तार,पुलिस ने गिरफ्तार महिला को भेजा जेल


राजगीर।।

राजगीर थाना क्षेत्र के रामहरिपिंड गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए देसी शराब के साथ एक महिला को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रामहरिपिंड गांव में पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए यह 11 लीटर देशी शराब के साथ मौके रूबी देवी को गिरफ्तार किया गया है।


थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार रूबी देवी को जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार पुलिस छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है,

राजगीर के रामहरिपिंड गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए देसी शराब के साथ एक महिला को मौके पर से किया गया गिरफ्तार,पुलिस ने गिरफ्तार महिला को भेजा जेल राजगीर के रामहरिपिंड गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए देसी शराब के साथ एक महिला को मौके पर से किया गया गिरफ्तार,पुलिस ने गिरफ्तार महिला को भेजा जेल Reviewed by News Bihar Tak on November 16, 2021 Rating: 5

राजगीर मे वन विभाग के रेंजर अमृतधारी सिंह सहित पीटी कांट्रेक्टर ऋषिकेश भारती एवं इनके पिता राजेश्वर प्रसाद पर लगाया गया 40 लाख रुपए का गबन का आरोप,राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज,थाना प्रभारी ने बताया की पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,और आरोपियों पर कार्रवाई होगी

November 15, 2021

राजगीर मे वन विभाग के रेंजर अमृतधारी सिंह सहित पीटी कांट्रेक्टर ऋषिकेश भारती एवं इनके पिता राजेश्वर प्रसाद पर लगाया गया 40 लाख रुपए का गबन का आरोप,राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज,थाना प्रभारी ने बताया की पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,और आरोपियों पर कार्रवाई होगी


राजगीर।।

राजगीर मे वन विभाग के रेंजर अमृतधारी सिंह सहित पीटी कांट्रेक्टर ऋषिकेश भारती एवं इनके पिता राजेश्वर प्रसाद पर 40 लाख रुपए का गबन का आरोप लगाया गया है।इसको लेकर पीटी कॉन्टैक्टर चकपर निवासी रामाधार सिंह ने राजगीर थाने मे पीटी कांट्रेक्टर ऋषिकेश भारती एवं इनके पिता राजेश्वर प्रसाद पर 40 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए  एफआइआर भी दर्ज कराया है।वहीं इस गंभीर मामलों को देखते हुए राजगीर पुलिस ने पूरी घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस ने संबंधित कई लोगों से पूछताछ भी किया है।ताकि संबंधित आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की जा सके।वहीं इस मामले को लेकर पीटी कांटेक्टर रामाधार सिंह ने बताया की 2 करोड 80 लाख 40 हजार 5 सौ 17 रुपया की लागत से विभागीय कार्य  रेंजर अमृतधारी सिहं के नाम से कराया गया है।


और कार्य को लेकर रेंजर अमृतधारी सिंह ने पीटी कॉन्टैक्टर के रूप में हमको और ऋषिकेश भारती और पंकज कुमार को ऑफिस बुलाया। और काम करने के लिए कहा।हम लोगों ने काम किया। जिसमें जयप्रकाश उद्यान पार्क में 2 सस्पेंशन ब्रिज, फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में रिपेयरिंग का कार्य, घोरा कटोरा में बाज टावर और यात्री साइड का कार्य, पुराना स्टाफ क्वार्टर्स,और बिहार शरीफ में मंडल कार्यालय में बाउंड्री वॉल का कार्य हमलोगो ने किया है। इस कार्य में हमारा 40 लाख रुपया बिल बनता है।जो हमारा सारा पैसा रेंजर अमृतधारी सिंह पीटी कांट्रेक्टर ऋषिकेश भारती एवं इनके पिता राजेश्वर प्रसाद ने मिलकर गबन कर लिया है।

और हमारा पैसा नहीं देता है।और पीटी कांट्रेक्टर ऋषिकेश भारती एवं इनके पिता राजेश्वर प्रसाद लगातार धमकी मुझे जान मारने एवं झूठा मुकदमा में फंसा देने की धमकी दे रहा है।जिसके कारण हम लोग बहुत डरे और सहमे हुए हैं।और इस मामले को लेकर राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज कराएं हैं।ताकि आरोपियों पर कार्रवाई हो और मुझे इंसाफ मिले। उन्होंने बताया कि पूरी ईमानदारी से जांच पड़ताल किया जायेगा तो बहुत बडा गबन का मामला सामने आएगा।यह सारा गवन रेंजर अमृतधारी सिंह के देखरेख में हुआ है।उन्होंने कहा कि वन विभाग में जो विभागीय कार्य चल रहा है।इसमे काफी धांधली और लूट और खसोट मचा हुआ है

।इस अवसर पर राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, और आरोपियों पर कार्रवाई होगी।वही रेंजर अमृतधारी सिंह ने बताया कि जो भी आरोप मुझ पर लगाया गया है वह गलत है।मुझे फंसाया जा रहा है।

राजगीर मे वन विभाग के रेंजर अमृतधारी सिंह सहित पीटी कांट्रेक्टर ऋषिकेश भारती एवं इनके पिता राजेश्वर प्रसाद पर लगाया गया 40 लाख रुपए का गबन का आरोप,राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज,थाना प्रभारी ने बताया की पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,और आरोपियों पर कार्रवाई होगी राजगीर मे वन विभाग के रेंजर अमृतधारी सिंह सहित पीटी कांट्रेक्टर ऋषिकेश भारती एवं इनके पिता राजेश्वर प्रसाद पर लगाया गया 40 लाख रुपए का गबन का आरोप,राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज,थाना प्रभारी ने बताया की पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,और आरोपियों पर कार्रवाई होगी Reviewed by News Bihar Tak on November 15, 2021 Rating: 5

राजगीर के चंद्रवंशी धर्मशाला में जरासंध पंचायत भवन ट्रस्ट बोर्ड राजगीर द्वारा मगध सम्राट जरासंध की जयंती मनाई गई,लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया,अध्यक्ष सूरज चंद्रवंशी ने कहा:वायु पुराण और महाभारत के पन्नो में राजगीर में जरासंध की महिमा और ऐतिहासिक महत्व का वर्णन मिलता है

November 15, 2021

राजगीर के चंद्रवंशी धर्मशाला में जरासंध पंचायत भवन ट्रस्ट बोर्ड राजगीर द्वारा मगध सम्राट जरासंध की जयंती मनाई गई,लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया,अध्यक्ष सूरज चंद्रवंशी ने कहा:वायु पुराण और महाभारत के पन्नो में राजगीर में जरासंध की महिमा और ऐतिहासिक महत्व का वर्णन मिलता है


राजगीर।।

राजगीर स्थीत चंद्रवंशी धर्मशाला में श्री जरासंध पंचायत भवन ट्रस्ट बोर्ड राजगीर द्वारा सोमवार को मगध सम्राट जरासंध की 5224 वा जयंती मनाई गई।इस अवसर पर मगध सम्राट जरासंध के तस्वीर पर लोग पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर श्री जरासंध पंचायत भवन ट्रस्ट बोर्ड राजगीर के अध्यक्ष सूरज चंद्रवंशी ने बताया कि आज हमलोग मगध सम्राट जरासंध की जयंती धूमधाम से मना रहे हैं।


उन्होंने कहा राजगीर मगध सम्राट जरासंध की भूमि है,इनसे जुड़े अवशेष और जो धरोहर हैं उनको सरकार संरक्षण प्रदान करें,ताकि उनसे जुड़े जो धरोहर और अवशेष हैं,वह सुरक्षित रहे,उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मांग करते हैं कि मगध सम्राट जरासंध के जयंती के दिन सरकारी अवकाश की घोषणा किया जाए,साथ ही मगध सम्राट जरासंध का बड़ा प्रतिमा राजगीर में स्थापित किया जाए, उन्होंने कहा कि देश- विदेश के लोग राजगीर आकर मगध सम्राट जरासंध के इतिहास से रूबरू होते हैं,आज देश भर में उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है,

उन्होंने कहा कि मगध सम्राट के दो अलग शरीर को आज ही के दिन देवी पार्वती ने जरा का रूप धारण कर दोनों आधे शरीर को जोड़ा था तभी से राजा बृहद्रथ ने देवोत्थान पर्व मनाने की घोषणा की।वायु पुराण और महाभारत के पन्नो में राजगीर में जरासंध की महिमा और ऐतिहासिक महत्व का वर्णन मिलता है।इस अवसर पर संयोजक नागेंद्र नाथ सिन्हा, सचिव लाल बहादुर प्रसाद चंद्रवंशी, कोषा अध्यक्ष नरेश प्रसाद चंद्रवंशी, पंकज कुमार प्रियदर्शी, विनोद चंद्रवंशी, रवि राम, ओम प्रकाश बादल सहित अन्य लोग उपस्थित थे,

राजगीर के चंद्रवंशी धर्मशाला में जरासंध पंचायत भवन ट्रस्ट बोर्ड राजगीर द्वारा मगध सम्राट जरासंध की जयंती मनाई गई,लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया,अध्यक्ष सूरज चंद्रवंशी ने कहा:वायु पुराण और महाभारत के पन्नो में राजगीर में जरासंध की महिमा और ऐतिहासिक महत्व का वर्णन मिलता है राजगीर के चंद्रवंशी धर्मशाला में जरासंध पंचायत भवन ट्रस्ट बोर्ड राजगीर द्वारा मगध सम्राट जरासंध की जयंती मनाई गई,लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया,अध्यक्ष सूरज चंद्रवंशी ने कहा:वायु पुराण और महाभारत के पन्नो में राजगीर में जरासंध की महिमा और ऐतिहासिक महत्व का वर्णन मिलता है Reviewed by News Bihar Tak on November 15, 2021 Rating: 5

राजगीर के साइड पर गांव से पश्चिम खधा में पुलिस ने देशी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन कर देशी शराब के साथ शराब बनाने वाले कई उपकरण सामग्री को किया बरामद,शराब धंधेबाज फरार,थाना प्रभारी ने कहा:करवाई के लिए छापेमारी की जा रही है

November 14, 2021

राजगीर के साइड पर गांव से पश्चिम खधा में पुलिस ने देशी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन कर देशी शराब के साथ शराब बनाने वाले कई उपकरण सामग्री को किया बरामद,शराब धंधेबाज फरार,थाना प्रभारी ने कहा:करवाई के लिए छापेमारी की जा रही है


राजगीर ।।

राजगीर थाना पुलिस ने साइड पर गांव से पश्चिम खधा में देशी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन कर 110 लीटर देशी शराब के साथ शराब बनाने वाले कई उपकरण  सामग्री की बरामदगी कि है।थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शराब बनाने की उपकरण में,19 गैस सिलेंडर,33 तसला, 10 प्लास्टिक  जरकिन सहित कई उपकरण शामिल हैं।


पुलिस ने शराव की भट्टी को नष्ट कर उस स्थान पर रखें समानों को जप्त कर लिया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहा।थाना प्रभारी ने कहा कि शराब धंधेबाज के खिलाफ लगातार छापामारी दिन रात चलती रहेगी।

उन्होंने कहा की और भी स्थानों को चिन्हित कर अन्य ठिकानों पर छापामारी की जा रही है । पुलिस के शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी देख शराब बेचने लोगों में हड़कंप मच हुआ है।इस छापामारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे। 

राजगीर के साइड पर गांव से पश्चिम खधा में पुलिस ने देशी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन कर देशी शराब के साथ शराब बनाने वाले कई उपकरण सामग्री को किया बरामद,शराब धंधेबाज फरार,थाना प्रभारी ने कहा:करवाई के लिए छापेमारी की जा रही है राजगीर के साइड पर गांव से पश्चिम खधा में पुलिस ने देशी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन कर देशी शराब के साथ शराब बनाने वाले कई उपकरण सामग्री को किया बरामद,शराब धंधेबाज फरार,थाना प्रभारी ने कहा:करवाई के लिए छापेमारी की जा रही है Reviewed by News Bihar Tak on November 14, 2021 Rating: 5

मध्य विद्यालय राजगीर बाजार में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई,लोग उनके तस्वीर के ऊपर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया,वरीय शिक्षक अनिल पासवान ने कहा:पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई

November 14, 2021

मध्य विद्यालय राजगीर बाजार में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई,लोग उनके तस्वीर के ऊपर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया,वरीय शिक्षक अनिल पासवान ने कहा:पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई


राजगीर।।

मध्य विद्यालय राजगीर बाजार में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पाई गई,इस अवसर पर लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया


,इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के बिच कविता, भाषण, स्पीच, पेंटिंग तथा देश भक्ति नृत्य का आयोजन किया गया,इस अवसर पर वरिय शिक्षक अनिल पासवान ने बताया की प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।जिसमे स्नेहा कुमारी, स्वीटी कुमारी, पिंकी कुमारी, कोमल, सोनी, चाँदनी कुमारी, संगीता, विशाखा, सिमरन नीलम,आकाश कुमार,लक्ष्मी कुमारी शामिल थे।

उन्होंने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई, पंडित नेहरू ने इस दौरान कई साल जेल में बिताये, पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था, इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है,इस अवसर पर प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह, अनिल पासवान, कुमार रामधीन अर्जुन प्रसाद सहीत अन्य लोग उपस्थीत थे।



मध्य विद्यालय राजगीर बाजार में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई,लोग उनके तस्वीर के ऊपर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया,वरीय शिक्षक अनिल पासवान ने कहा:पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई मध्य विद्यालय राजगीर बाजार में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई,लोग उनके तस्वीर के ऊपर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया,वरीय शिक्षक अनिल पासवान ने कहा:पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई Reviewed by News Bihar Tak on November 14, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.