पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री सुरेंद्र प्रसाद तरुण जी की 5 वीं पुण्यतिथि राजगीर पीटीजेएम कॉलेज में मनाई गई, लोगों ने कहा: स्वर्गीय तरुण जी सभी के चहेते थे उनके कृति को भुलाया नहीं जा सकता है
पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री सुरेंद्र प्रसाद तरुण जी की 5 वीं पुण्यतिथि राजगीर पीटीजेएम कॉलेज में मनाई गई, लोगों ने कहा: स्वर्गीय तरुण जी सभी के चहेते थे उनके कृति को भुलाया नहीं जा सकता है
राजगीर ।।
पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री सुरेंद्र प्रसाद तरुण जी की 5 वीं पुण्यतिथि राजगीर पीटीजेएम कॉलेज में मनाई गई।उनके पुण्यतिथि के अवसर पर राजगीर के प्रशासनिक पदाधिकारी से लेकर राजगीर के प्रबुद्ध लोग काफी संख्या में भाग लिए और लोगों ने स्वर्गीय तरुण जी के तस्वीर पर फूल माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किए।इस पुण्यतथि के अवसर पर लोगों ने कहा कि स्वर्गीय तरुण जी सभी के चहेते थे उनके कृति को भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जयनंदन पांडेय ने कहा की आदमी के कीर्ति ही और कर्म ही रह जाता है बाकी तो कुछ नहीं रहता इसलिए अच्छे कर्म करना चाहिए जिससे के समाज में हमेशा जिंदा रहे।स्वर्गीय तरुण प्रसाद जी के बताए रास्तों पर हम लोगों को चलना चाहिए।आज उनको पूरा राजगीर याद कर रहा है।हमलोग उन्हें दिल से नमन कर रहे हैं।वह एक महान विभूति थे लोगों के भलाई के लिए दिन रात जुटे हुए रहते थे।वह लोगों को मदत के लिए सबसे पहले आगे आकर करते थे।उन्होने कहा कि राजगीर ही नहीं पूरे बिहार प्रदेश के लिए एक आदर्श पुरुष थे।
वह हर वर्ग का नेता थे।जो भी लोग उनके पास आते थे।उसका वह भलाई का काम करते थे।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा, डीएसपी प्रदीप कुमार, थाना अध्यक्ष दीपक कुमार,नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता, गोलू यादव,वार्ड पार्षद श्रवण यादव,मंतोष कुमार मिश्रा ,रमेश कुमार पान, डॉक्टर जनार्दन प्रसाद, वार्ड पार्षद अनिल कुमार , प्रशांत कुमार, विक्की कुमार, रवि कुमार ,डॉक्टर धीरेंद्र उपाध्याय, प्रोफ़ेसर अशोक कुमार,कुश यादव, सोनू यादव सहीत अन्य लोग उपस्थित थे।