दामोदरपुर बल्धा पंचायत पैक्स गोदाम का वरीय अधिकारी ने किया जांच,किसानों से किए बातचीत,निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का दिया दिशा निर्देश

January 12, 2022

दामोदरपुर बल्धा पंचायत पैक्स गोदाम का वरीय अधिकारी ने किया जांच,किसानों से किए बातचीत,निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का दिया दिशा निर्देश 


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड के दामोदरपुर बलधा पंचायत के दामोदरपुर बलधा पंचायत पैक्स गोदाम का प्रखंड के वरीय पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया।साथ ही किसानों से खरीदे गए धान के पेमेंट में देरी न हो समय सीमा के अंदर किसानों को उनके राशि का भुगतान किया जाय।पैक्स द्वारा अबतक 63 किसानों से द्वारा धान अधिप्राप्ति किया गया है।मौके पर पदाधिकारी द्वारा किसानों को भेजे गए राशि का स्टेट्स चेक किया गया जिसमें किसानों को समय सीमा के अंदर भुगतान करने के बात सही पाया गया।मौके पर किसानों से भी बात चीत कर अध्यक्ष द्वारा बताए गए बातों का क्रॉस  जांच किया गया।निरीक्षण के दौरान गोदाम का रजिस्टर व स्टॉक जांच भी किया गया।मौके पर बीसीओ सुजीत कुमार भी उपस्थित थे।


दामोदरपुर बल्धा पंचायत पैक्स गोदाम का वरीय अधिकारी ने किया जांच,किसानों से किए बातचीत,निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का दिया दिशा निर्देश दामोदरपुर बल्धा पंचायत पैक्स गोदाम का वरीय अधिकारी ने किया जांच,किसानों से किए बातचीत,निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का दिया दिशा निर्देश Reviewed by News Bihar Tak on January 12, 2022 Rating: 5

राजगीर के शाहपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गांजा की खेती को किया नष्ट,थाना प्रभारी ने बताया कि धंधेबाजों के ऊपर पुलिस कार्रवाई कर रही है

January 11, 2022

राजगीर के शाहपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गांजा की खेती को किया नष्ट,थाना प्रभारी ने बताया कि धंधेबाजों के ऊपर पुलिस कार्रवाई कर रही है


राजगीर।।

बिहार में जहां एक तरफ शराबबंदी लागू है वहीं इन दिनों लगातार चरस गांजा जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री बढ़ती जा रही है।वंही राजगीर प्रखंड शाहपुर गांव मे बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से गांजा कि खेती की जा रही है।और नशीला पदार्थ विक्रेता माफियाओं के द्वारा मोटी कमाई की जा रही है।इतना ही नहीं यहां से गांजा तैयार होकर दूसरे राज्यों में भी भेजा जा रहा है।


वहीं इसकी  जानकारी मिलते ही डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में राजगीर थाना पुलिस द्वारा विशेष टीम बनाकर गांव में छापेमारी करते हुए खेतों में उगाए गांजा की खेती को नष्ट किया गया।वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया की पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी की गई और खेतों में लगे गांजा के पौधो को नष्ट किया गया है।और धंधेबाजों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।





 




 

राजगीर के शाहपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गांजा की खेती को किया नष्ट,थाना प्रभारी ने बताया कि धंधेबाजों के ऊपर पुलिस कार्रवाई कर रही है राजगीर के शाहपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गांजा की खेती को किया नष्ट,थाना प्रभारी ने बताया कि धंधेबाजों के ऊपर पुलिस कार्रवाई कर रही है Reviewed by News Bihar Tak on January 11, 2022 Rating: 5

जिले के नए डीएम शशांक शुभंकर ने अपने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ राजगीर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया,डीएम ने डाक्टरों से कहा: इमरजेंसी मरीजों के लिए आप लोग बिल्कुल अलर्ट रहें

January 09, 2022

जिले के नए डीएम शशांक शुभंकर ने अपने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ राजगीर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया,डीएम ने डाक्टरों से कहा: इमरजेंसी मरीजों के लिए आप लोग बिल्कुल अलर्ट रहें


राजगीर।।

काफी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जिले के नए डीएम शशांक शुभंकर ने अपने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ राजगीर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया।मौके पर डीएम ने अस्पताल के प्रभारी डॉ विपिन कुमार से पूछताछ की और कई दिशा निर्देश दिए।


उन्होंने मौके पर पदाधिकारियों को आदेश दिया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।अस्पताल में 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति ठीक तरह से होनी चाहिए।वहीं डीएम ने साफ-सफाई को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने कहा कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीएम ने डॉक्टर एवं अन्य संबंधित कर्मियों की उपस्थिति को लेकर भी पूछताछ किया।

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी मरीजों के लिए आप लोग बिल्कुल अलर्ट दिखे।डीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल की पूरी व्यवस्थाओं को देखा।एवं हर वार्डो में जाकर निरीक्षण किया।डीएम ने कहा कि आरटीपीसीआर की जांच की कोई समस्या नहीं है अब बहुत कम दिनों में आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आ जाती है।वहीं नए डीएम के कड़े तेवर को देखकर संबंधित पदाधिकारी कर्मी मुस्तैद दिखे।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा,सहीत मौके पर अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिले के नए डीएम शशांक शुभंकर ने अपने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ राजगीर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया,डीएम ने डाक्टरों से कहा: इमरजेंसी मरीजों के लिए आप लोग बिल्कुल अलर्ट रहें जिले के नए डीएम शशांक शुभंकर ने अपने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ राजगीर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया,डीएम ने डाक्टरों से कहा: इमरजेंसी मरीजों के लिए आप लोग बिल्कुल अलर्ट रहें Reviewed by News Bihar Tak on January 09, 2022 Rating: 5

पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है,सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा की गई,ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार भी की गई

January 05, 2022

पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है,सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा की गई,ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार भी की गई


नगरनौसा।।

पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है।सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा भी की गई।ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई।ग्राम सभा नगरनौसा प्रखंड के खजुरा पंचायत में सामुदायिक भवन दलडलीचक,नगरनौसा में पंचायत भवन नगरनौसा, भुतहाखार में सामुदायिक भवन भुतहाखार, कैला पंचायत में पंचायत सरकार भवन कैला एवं रामपुर पंचायत में मनरेगा भवन रामपुर में आयोजित किया गया।ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बुद्धिजीवियों एवं अन्य आम नागरिकों ने भाग लिया।ग्राम सभा की अध्यक्षता खजुरा पंचायत में मुखिया महेंद्र सिंह,नगरनौसा पंचायत में मुखिया पूनम कुमारी,कैला पंचायत में मुखिया शम्भू कुमार,भुतहाखार पंचायत में मुखिया नीरजा कुमारी,रामपुर पंचायत में मुखिया रविशंकर कुमार ने किया।भुतहाखार पंचायत में मुखिया नीरजा कुमारी के अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में कहा कि जरूरतमंद लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा और वंचित लोगो को योजनाओं से हर हाल में जोड़ा जाएगा।


सात निश्चय योजना के तहत सभी घरों में नल से सुचारू रूप से जलापूर्ति की जाएगी।वहीं दलित-महादलित टोले में पीसीसी सड़क, पुल, पुलिया एवं पक्की सड़को का निर्माण किया जाएगा। चबूतरा निर्माण, मिट्टी भराई, शौचालय निर्माण, मवेशी शेड आदि का निर्माण किया जाएगा। जल निकासी को लेकर नाले का निर्माण, नहर उड़ाही कराई जाएगी।आमसभा में चयनित योजनाओं के आधार पर ही पंचायत में विकास का कार्य को संपन्न होगा।पंचायत के सतत विकास लक्ष्य को संकल्प के रूप में सम्मिलित किया गया।ग्राम सभा मे वार्षिक कार्ययोजना के तहत कुंआ का जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाइट, जल जमाव से छुटकारा के लिए सोखता निर्माण, कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए डस्टबिन, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, मरम्मत एवं रखरखाव, गली नाली निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं का चयन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची अनुमोदित की गई एवं अवलोकन कर कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।मौके पर मुखिया ने सबसे पहले जरूरत मंद लोगों की प्राथमिकता देने तथा हरेक प्रकार के भ्रष्टाचार से मुक्त योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने की वकालत करते दिखे।ग्राम सभा मे पंचायत के सभी उपमुखिया, वार्ड सदस्य व कर्मी उपस्थित थे।

पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है,सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा की गई,ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार भी की गई पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है,सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा की गई,ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार भी की गई Reviewed by News Bihar Tak on January 05, 2022 Rating: 5

लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे

January 05, 2022

लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे


नगरनौसा।।

नगरनौसा थाना क्षेत्र के रामघाट-भोभी लिंक पथ के लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे।टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई मारुति सड़क किनारे पाइन में उतर गई।जख़्मी पिता-पुत्री की पहचान मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामाधीन पासवान के 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार एवं चंदन कुमार की 4 वर्षीय पुत्री नैना कुमारी के रूप में हुई।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौस में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया।नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है,

लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे Reviewed by News Bihar Tak on January 05, 2022 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में सिक्ख पंथ के नवें गुरु तेग बहादुर साहिब का तीन दिवसीय 400 वां प्रकाश गुरु पर्व मनाया जा रहा है, देश के कई राज्यों के सीख श्रद्धालु पहुंचे

January 05, 2022

पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में सिक्ख पंथ के नवें गुरु तेग बहादुर साहिब का तीन दिवसीय 400 वां प्रकाश गुरु पर्व मनाया जा रहा है, देश के कई राज्यों के सीख श्रद्धालु पहुंचे


राजगीर।।

पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में सिक्ख पंथ के नवें गुरु तेग बहादुर साहिब का तीन दिवसीय 400 वां प्रकाश गुरु पर्व शुरू हो गया है। जिसमें जिसमें देश के कई राज्यों से सीख श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है।वहीं तिन दिवस्य प्रकाश गुरु पर्व अखंड कीर्तन पाठ से शुभारंभ किया गया।और इस दौरान गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर गुरुद्वारा के ग्रंथी मंजीत सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में गुरु तेग बहादुर साहिब का 400 वां प्रकाश पर्व बहुत ही सादगी एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है।


उन्होने नौंवे गुरु वैराग की मूरत, ज्ञान के सागर, धर्म के रक्षक सभी प्रकार के ईश्वरीय और आत्मिक गुणों के दाता,आप परमेश्वर स्वरूप गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।उन्होने कहा की सहनशीलता,कोमलता और सौम्यता की मिसाल के साथ साथ गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने हमेशा यही संदेश दिया कि किसी भी इंसान को न तो डराना चाहिए और न ही डरना चाहिए।इसी की मिसाल दी गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने बलिदान देकर,जिसके कारण उन्हें हिन्द की चादर या भारत की ढाल भी कहा जाता है उन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दी।उन्होने कहा की नौवें गुरु जी के उपदेश, उनकी बाणी हमें जीवन में सत्य के मार्ग पर दृढ़ता से चलने की शक्ति प्रदान करते हुए वैर, ईर्ष्या, काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार से मुक्त करती है. अध्यात्म के मार्ग का स्पष्ट सूत्र देते हुए एक सर्वव्यापी परमेश्वर का बोध कराती है।

उन्होने कहा की गुरू तेग बहादुर जी ने धर्म की खातिर अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।ऐसा कोई संत परमेश्वर ही कर सकता है जिसने अपने पर में निज को पा लिया हो अर्थात् अपने हृदय में परमात्मा को पा लिया।उन्होने कहा की संसार को ऐसे बलिदानियों से प्रेरणा मिलती है, जिन्होंने जान तो दे दी, परंतु सत्य का त्याग नहीं किया। नवम पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी भी ऐसे ही बलिदानी थे। गुरु जी ने स्वयं के लिए नहीं, बल्कि दूसरों के अधिकारों एवं विश्वासों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। अपनी आस्था के लिए बलिदान देने वालों के उदाहरणों से तो इतिहास भरा हुआ है, परंतु किसी दूसरे की आस्था की रक्षा के लिए बलिदान देने की एक मात्र मिसाल है।

बताते हुए चले की श्री गुरूतेगबहादुर साहेब जी की 400 वाँ प्रकाश उत्सव, प्रबंधक कमेटी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब एवं संगतों के सहयोग से गुरूद्वारा गुरू नानक शीतल कुण्ड में मनाया जा रहा है जिसमें गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में अखण्ड पाठ आरम्भ हुआ।जिसकी शुरूआत भाई मनजीत सिंह जी, जो ग्रंथी द्वारा अरदास कर शुरू की गई।इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार गुरू आर्शीवाद प्राप्त किये एवं लंगर की शुरूआत किया।इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के मैनेजर एवं गुरु नानक शीतल कुंड के इंचार्ज सरदार हरजीत सिंह,सेवा भूरी वाले बाबा,कशमीर सिंह जी, बाबा सुखविंदर सिंह जी, बाबा मुरविंदर सिंह जी, गुरूद्वारा बाल लीला साहिब,जथेदार बाबा हरि सिंह, बाबा जगजीत सिंह, सेवादार सुखा सिंह, ग्वालियर,जगदीश सिंह,काका नरिंदर सिंह,भोल्दी,  हरशान सिंह,छोटु सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, धर्मराज प्रसाद सहीत अन्य लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर पंजाब ,दिल्ली, लुधियाना, जालंधर ,अमृतसर ,झारखंड, हरियाणा, पटना, सहित कई राज्यों के सिख श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ है, 




 

पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में सिक्ख पंथ के नवें गुरु तेग बहादुर साहिब का तीन दिवसीय 400 वां प्रकाश गुरु पर्व मनाया जा रहा है, देश के कई राज्यों के सीख श्रद्धालु पहुंचे पर्यटन स्थल राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड प्रांगण में सिक्ख पंथ के नवें गुरु तेग बहादुर साहिब का तीन दिवसीय 400 वां प्रकाश गुरु पर्व मनाया जा रहा है, देश के कई राज्यों के सीख श्रद्धालु पहुंचे Reviewed by News Bihar Tak on January 05, 2022 Rating: 5

डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, डीआरएम ने कहा : नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है

January 01, 2022

डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, डीआरएम ने कहा : नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है


राजगीर।।

डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ एकदिवसीय दौडे़ पर स्पेशल ट्रेन से राजगीर रेलवे स्टेशन पहुंचे,एकाएक डीआरएम को पहुंचने पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी और कर्मी हरकत में आ गए, डीआरएम प्रभात कुमार ने अपने पदाधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया,मौके पर स्टेशन मास्टर सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से पूछताछ करते हुए उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए, उन्होंने स्पष्ट पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिया कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई होगी,उन्होंने कहा कि जो भी ड्यूटी आप लोगों का है बह ईमानदारी पूर्वक करें,डीआरएम अपने पदाधिकारियों के साथ पिटलाइन ,कैरेज विभाग, सीएमएस रुम,जीआरपी थाना में जाकर निरीक्षण किया मौके पर संबंधित पदाधिकारियों को संबंधित कई दिशा निर्देश दिए,मौके पर डीआरएम प्रभात कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सारी सावधानियां बरती जा रही है, दानापुर मंडल के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को डबल डोज वैक्सीनेशन दिया जा चुका है,


ट्रेनों के परिचालन में लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है, डीआरएम ने बताया कि नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है,और बिहार सरकार से भी बात की जा रही है,ताकी राजगीर आने में पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं हो, उन्होंने कहा कि राजगीर से हावड़ा तक का ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर भी पहल की जाएगी, उन्होंने बताया कि पटना जंक्शन के तर्ज पर राजगीर में भी इतिहासिक और पुरानीक धरोहर और उसके अवशेष के चित्र के माध्यम से यह बड़ा एलइडी बोर्ड लगाया जाएगा ताकि आने वाले यात्री इससे जागरूक हो सके,और इतिहास से रूबरू हो सकें,

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के पास जो पार्क है उसकी सौंदर्यकरण की जाएगी और इसकी इस बीच में भगवान बुद्ध का भी एक प्रतिमा भी लगाया जाएगा, उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो खामियां पाई गई है उसको दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही दिशा निर्देश दिया जा चुका है, इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एके आर्या, परिचालन प्रबंधक इम्तियाज आलम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे,डीआरएम घंटों राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद अपने स्पेशल ट्रेन से दानापुर लौट गए,

बताते हुए चलें की पटना से लेकर पर्यटन स्थल राजगीर तक रेलवे खंड पडने वाले स्टेशन ,होल्ट मे यात्रियों के सुख शुविधा के लिए विभाग पियजल ,सौचालय लाइटिंग सुरक्षा नियमित यात्रियों को टिकट प्राप्त हो सारे चिजो पर जोड देते संवधीत विभागों के पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए है।

डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, डीआरएम ने कहा : नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, डीआरएम ने कहा : नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है Reviewed by News Bihar Tak on January 01, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.