विद्युत विभाग की विशेष टीम ने पर्यटन स्थल राजगीर के जंगल रेस्टोरेंट में छापेमारी करते हुए काफी मात्रा में विद्युत की चोरी करते हुए पकड़ा है, 10 लाख 76 हजार 166 रुपया लगाया गया जुर्माना
विद्युत विभाग की विशेष टीम ने पर्यटन स्थल राजगीर के जंगल रेस्टोरेंट में छापेमारी करते हुए काफी मात्रा में विद्युत की चोरी करते हुए पकड़ा है, 10 लाख 76 हजार 166 रुपया लगाया गया जुर्माना
राजगीर।।
विद्युत विभाग की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पर्यटन स्थल राजगीर के जंगल रेस्टोरेंट में छापेमारी करते हुए काफी मात्रा में विद्युत की चोरी करते हुए पकड़ा है,इस अवसर पर विद्युत विभाग के एसडीओ मोहम्मद इंतजार अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की विशेष टीम ने जंगल रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई है,मौके पर पाया गया कि पहले से केबुल को बायपास कर काफी मात्रा में विद्युत की चोरी की जा रही है,
एसडीओ ने बताया कि यह जंगल रेस्टोरेंट पप्पू राज के द्वारा चलाया जा रहा था,और विद्युत चोरी के आरोप में विभागीय कार्रवाई करते हुए 10 लाख 76 हजार 1 सौ 66 रुपया जुर्माना किया गया है,और राजगीर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है,एसडीओ ने बताया कि विभाग के द्वारा लगातार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में शामिल कनिय विद्युत अभियंता आकाश कुमार,विकास रंजन राकेश कुमार अनूप कुमार संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौके पर उपस्थित थे
Reviewed by News Bihar Tak
on
June 13, 2022
Rating:





















