जनतांत्रिक विकास पार्टी का जिला स्तरीय बैठक राजगीर में आयोजित किया गया,प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान ने कहा:हमारी पार्टी गरीबों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ता है

September 11, 2022

जनतांत्रिक विकास पार्टी का जिला स्तरीय बैठक राजगीर में आयोजित किया गया,प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान ने कहा:हमारी पार्टी गरीबों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ता है


राजगीर।।

जनतांत्रिक विकास पार्टी का जिला स्तरीय बैठक राजगीर में आयोजित की गई,बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए,बैठक का उद्घाटन पार्टी के प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया,इस मौके पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पुष्कर कितनी किया गया, इस अवसर पर प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान पार्टी को राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर से लेकर जिला और प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक पार्टी को विस्तार कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है,


आज इसी कड़ी में जिला स्तरीय बैठक राज्य में आयोजित की गई है जिसमें प्रदेश का स्तर से लेकर जिला स्तर तक के लोग शामिल हुए हैं,उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सिद्धांतों पर चलती है,दलित महादलित पिछड़ा एवं वंचित समाज की हक एवं उनके अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं, मौजूदा केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीब विरोधी सरकार है,यह अमीर एवं पूंजी पतियों की सरकार है,यह गरीब लोगों को देखना नहीं चाहते हैं,लेकिन आज पूरे देश की जनता जाग गई है,आज महंगाई चरम सीमा पर है,गरीब परिवारों को पेट चलाना मुश्किल हो गया है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है,युवाओं को रोजगार के लिए बिहार से दूसरे राज्यों में भारी संख्या में प्रतिदिन पलायन करते हैं,लेकिन सरकार में बैठे लोग सिर्फ बयानबाजी देने का काम करते हैं,

इन लोगों का काम सिर्फ कागज के पन्नों तक ही सिमट कर रह जाता है,आज हमारे युवा साथी काम के लिए दर-दर भटकते हैं, कहीं उन्हें रोजगार मिल जाए ताकि वह अपना भरण पोषण कर सकें,उन्होंने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल खराब है सरकारी अस्पतालों में लोगों का इलाज नहीं होता है डॉक्टर नहीं रहते हैं स्टाफ नहीं मिलते हैं जिसके कारण गरीबों का इलाज बिहार में सरकारी अस्पतालों में नहीं हो पाता है,इसी तरह बिहार शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गया है, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यालय में नहीं मिल रहा है निजी विद्यालय वाले लोग मोटी रकम वसूलते हैं जिसके कारण गरीब का बच्चा प्राइवेट स्कूल में नहीं जा सकता है,प्रधान महासचिव ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं चरम सीमा पर है दिनदहाड़े अपराधिक घटनाओं का अंजाम देकर चलते बनते हैं लेकिन पुलिस प्रशासन कोई करवाई नहीं करती है जिसके कारण आए दिन घटनाएं घट रही है,

उन्होंने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि सरकार के जो गलत नीतियां हैं उसका विरोध करेगा, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक लोगों के बीच जाएंगे और सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों को बताएंगे, बैठक की अध्यक्षता करते हुए नरेश पासवान ने कहा कि आज गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, सरकार की योजनाओं को लाभ उठाने के लिए हमारे दलित परिवार सरकारी कार्यालय में दर-दर भटकते रहते हैं फिर भी कोई उनकी बातों को नहीं सुनता है,और सत्ता में बैठे लोग सिर्फ बयानबाजी तक सिमट कर रह गए हैं,सता में बैठे लोगों से हम लोग पूछना चाहते हैं कि आज जो रोजगार देने की बात कही गई थी वह रोजगार का क्या हुआ, आज हमारे युवा आस लगाए बैठे हैं,की उन्हें रोजगार मिले,

उन्होंने कहा कि पार्टी गरीबों के हक और अधिकार दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी, इस अवसर पर मंच का संचालन सुबोध पासवान ने किया, मौके पर प्रधान महासचिव के द्वारा नालंदा जिला अध्यक्ष के रूप में नरेश पासवान उपाध्यक्ष गौतम कुमार, चंडी प्रखंड अध्यक्ष मनीष पासवान,और सिलाव प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कुंदन कुमार को मनोनीत किया गया,इस अवसर पर प्रदेश सचिव विश्वनाथ पासवान, रजनीश पासवान, धर्मपाल पासवान, गौतम कुमार, मनीष कुमार, सुबोध कुमार, रजनीश पासवान, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जनतांत्रिक विकास पार्टी का जिला स्तरीय बैठक राजगीर में आयोजित किया गया,प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान ने कहा:हमारी पार्टी गरीबों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ता है जनतांत्रिक विकास पार्टी का जिला स्तरीय बैठक राजगीर में आयोजित किया गया,प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान ने कहा:हमारी पार्टी गरीबों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ता है Reviewed by News Bihar Tak on September 11, 2022 Rating: 5

राजगीर में बढ़ते डेंगू के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण,अस्पताल में वेड बढ़ाने का दिया आदेश

September 08, 2022

राजगीर में बढ़ते डेंगू के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण,अस्पताल में वेड बढ़ाने का दिया आदेश


राजगीर!! 

पर्यटन स्थल राजगीर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में काफी तेजी गति से डेंगू का मामला बढ़ रहा है,जिसके कारण लोगों में काफी हड़कंप मचा हुआ है,और मौत का आंकड़ा भी काफी तेजी गति से बढ़ रहा है,अभी तक कुल 8 मौतें हो चुकी है,काफी संख्या में पीड़ित लोगों का सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जिसकी संख्या काफी अधिक बताई जा रही है,


वहीं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर पहुंचे,और राजगीर के गईं मुहल्ले का निरक्षण किया,और जिलाधिकारी ने लोगों के घरों के पास जाकर लोगों की समस्याओं को सुना,और मौके पर लोगों ने कहा कि सर आप आए हैं तो नगर परिषद के द्वारा साफ सफाई अभी शुरू हुआ है, इससे पहले कभी भी नगर परिषद के द्वारा साफ सफाई,नहीं कराया गया है,और ना ही फागिंग कराई जा रही है,और ना ही ब्लीचिंग पाउडर ठीक तरह से छिड़काव करवाया जा रहा है,मौके पर जिलाधिकारी ने लोगों की बात को सुनकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई ठीक तरह से करायें और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फागिंग भी कराने का भी दिशा निर्देश दिए,

जिलाधिकारी ने दांगी टोला,गांधी टोला, माली टोला,उपाध्याय टोला,नाई टोला और निचली बाजार सहित अन्य जगहों पर जाकरनिरीक्षण किया, जहां-जहां गड़बड़ी दिखा जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को सुधार लाने का दिशा निर्देश दिए,उसके बाद जिलाधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किए, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर डेंगू वार्ड में गए जहां एक-एक मरीज का हालचाल लिया और उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए,मौके पर मरीजों एवं उनके परिजनों ने कहां की मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है ठीक तरह से इलाज भी नहीं किया जाता है,

मरीजों को दवा भी ठीक तरह से नहीं दिया जा रहा है,जांच रिपोर्ट भी कई दिनों तक नहीं दी जाती है,जिलाधिकारी ने लोगों की बात को सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का ठीक तरह से इलाज हो उनके परिजनों के साथ अच्छा से व्यवहार करें, जिलाधिकारी ने एक-एक मरीजों की समस्याओं को सुना और उसको निदान करने का दिशा निर्देश दिया, मौके पर कई मरीजों के परिजनों में काफी आक्रोश भी देखा गया और लोगों ने अपनी भड़ास को भी निकाला,मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अस्पताल के उपाधीक्षक को वेड भी बढ़ाने का भी दिशा निर्देश दिए,

साथ ही लोगों की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि 1 महीने के अंदर ब्लड बैंक भी राजगीर में खुलेगा इसकी पहल शुरू कर दी गई है,इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा,सिविल सर्जन डाक्टर अविनाश कुमार सिंह, डीसीएलआर संजय कुमार, सहित संबंधित पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे, 



 

राजगीर में बढ़ते डेंगू के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण,अस्पताल में वेड बढ़ाने का दिया आदेश राजगीर में बढ़ते डेंगू के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण,अस्पताल में वेड बढ़ाने का दिया आदेश Reviewed by News Bihar Tak on September 08, 2022 Rating: 5

पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए शराब के नशे में 14 लोगों को किया गिरफ्तार,सभी लोगों ने की थी शराब पार्टी

September 06, 2022

पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए शराब के नशे में 14 लोगों को किया गिरफ्तार,सभी लोगों ने की थी शराब पार्टी


राजगीर।। 

राजगीर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन नालंदा विश्वविद्यालय में काम करने वाले 14 मजदुरो को नशे की हालत में  राजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है,पुलिस के द्वारा इस बड़े करवाई के बाद अन्य कर्मियों में भी हड़कंप मच गया है,पुलिस को सूचना मिली थी कि सभी मजदूर शराब पार्टी कर रहे हैं,उसके बाद पुलिस के द्वारा छापेमारी इन सभी 14 मजदूरों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है,थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए निर्माणाधीन नालंदा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास शराब के नशे में 14 मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है,


थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस के द्वारा संबंधित कार्रवाई करते हुए इन सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है,गिरफ्तार किए गए लोगों में मार्क्सवादी नगर निवासी प्रेम कुमार, कन्हैया कुमार, राकेश कुमार,और छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिला निवासी लखन सिंह, चंदन सिंह, बोधन, उदय कुमार, बाबूराम पंडा, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला निवासी राजवीर, सिंगरौली जिला निवासी अवधेश कुमार वैश,नवादा जिला के सौर गांव निवासी प्रभात कुमार ,झारखंड के बोकारो जिला निवासी गणेश पान,

बेगूसराय जिला के चकिया क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार, गया जिला के डोभी क्षेत्र निवासी विनोद मांझी शामिल है,थाना प्रभारी ने बताया की निर्माणाधीन नालंदा विश्वविद्यालय में यह सभी मजदूर शराब के नशे में प्रवेश कर रहे थे उसी दौरान इन लोगों की गिरफ्तारी की गई है,थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है,  

पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए शराब के नशे में 14 लोगों को किया गिरफ्तार,सभी लोगों ने की थी शराब पार्टी पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए शराब के नशे में 14 लोगों को किया गिरफ्तार,सभी लोगों ने की थी शराब पार्टी Reviewed by News Bihar Tak on September 06, 2022 Rating: 5

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक दिवस पर डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती को किया सम्मानित

September 06, 2022

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक दिवस पर डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती को किया सम्मानित


नगरनौसा।।

शिक्षक दिवस के मौके पर जिला शिक्षा कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगरनौसा +2 उच्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंट देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के बच्चों का सम्मान है. उन्हें  यह जो सम्मान मिला है स्कूल के बच्चों को समर्पित करते हैं।क्योंकि बच्चे जब सफल होते हैं तभी शिक्षक सफल होते हैं। बच्चे सफल हुए हैं, तभी उन्हें यह सम्मान मिला है।


यह सम्मान मिलने से वह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से शिक्षक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।भारती ने कहा कि नई पीढ़ी के शिक्षकों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों को काम धैर्य पूर्वक बच्चों को बेहतर ज्ञान देने की कोशिश करना है।सम्मान पाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक दिवस पर डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती को किया सम्मानित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक दिवस पर डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती को किया सम्मानित Reviewed by News Bihar Tak on September 06, 2022 Rating: 5

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल

September 05, 2022

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल


राजगीर।।

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए,इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर चौरसिया, एवं उपाध्यक्ष मंटू चौरसिया ने बिहार की समस्या,पान को कृषि का दर्जा दिलाने जैसे मुद्दों को महासभा के बीच विस्तार से रखा,


उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए हम लोगों को पूरे देश भर में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा,तभी हमें सफलता मिलेगी, महासम्मेलन के दौरान महासभा के नेताओं ने सामाजिक चिंतन ,समाज उत्थान, आर्थिक व कमजोर बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ राजनीतिक भागीदारी जैसी कई मुद्दों पर लोगों ने अपना विस्तार से बातों को रखा,इस अवसर पर अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्टीय अध्यक्ष आनंद चौरसिया,बिहार दीघा विधानसभा के विधायक, डॉ संजीव कुमार चौरसिया, यूपी रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, झारखंड डाल्टेनगंज विधानसभा के विधायक आलोक चौरसिया,पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया,  देव कुमार चौरसिया, राष्टीय प्रभारी नितेश चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे,

कार्यक्रम से पूर्व तीन सदस्य विधायकों का दल राजगीर प्रखंड क्षेत्र के दुहैय- सुहैय गांव पहुंचा, इस अवसर पर अखिल भारतीय चौरसिया महासभा युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंटू चौरसिया ने इन सभी विधायकों का स्वागत किया, उसके बाद सभी विधायकों ने की खेती को निरीक्षण किया, और किसानों से बातचीत करते हुए विधायकों ने पान की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त किया,

विधायकों ने कहा जो भी किसानों की जो समस्या है, उसे संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा ताकि किसानों की समस्याएं दूर हो सके,इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक आलोक चौरसिया उपस्थित थे,



 

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on September 05, 2022 Rating: 5

राजगीर में तेजी गति से फैल रहे डेंगू को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

September 04, 2022

राजगीर में तेजी गति से फैल रहे डेंगू को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण


राजगीर।। 

पर्यटन स्थल राजगीर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में काफी तेजी गति से डेंगू का मामला बढ़ रहा है, जिसके कारण लोगों में काफी हड़कंप मचू हुआ है,वहीं डेंगू के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर पहुंचे,और अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर डेंगू वार्ड में गए जहां एक-एक मरीज का हालचाल लिया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए,मौके पर मरीजों एवं उनके परिजनों ने कहां की मरीजों को बिना जांच किए हुए ही रेफर कर दिया जाता है,साथ ही ठीक तरह से जांच रिपोर्ट भी नहीं दी जाती है,अनुमंडलीय अस्पताल में जो रिपोर्ट की जांच होती है और वही जांच निजी जांच घर में कराया जाता है तो दोनों में काफी अंतर दिखता है, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है,


मौके पर मरीज के परिजन निर्भय कुमार त्यागी ने जिलाधिकारी को बताया जी उनके घर में डेंगू से पीड़ित 11 लोग हैं,और वह खुद भी डेंगू से पीड़ित थे,उन्होंने आरोप लगाया कि अनुमंडल अस्पताल में ठीक तरह से इलाज नहीं हो रहा था तब वह अपना मरीज को गया रेफर करा लिए,उन्होंने अस्पताल में व्यवस्था सुधार की मांग की, निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डेंगू के मामले को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल में 4 अतिरिक्त डॉक्टर और 8 जीएनएम नर्स की तैनाती की जा रही है,साथ ही 20 और वेड की संख्या बढ़ाई जाएगी,ताकि मरीजों की कोई परेशानी नहीं हो,उनहोंने कहा की अनुमंडलीय अस्पताल में स्पेशल डेंगू के मामले को लेकर हेल्प काउंटर खोला जाएगा,साथ ही जांच की दो और मशीन भी बढ़ाया गया है, जो मशीन से जांच किया जा रहा है उससे गलत रिपोर्ट आ रहे हैं उसको भी ठीक किया जाएगा,अभी तत्काल इसकी जांच पावापुरी अस्पताल में होगी,जिलाधिकारी ने कहा कि गलत रिपोर्ट आने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है,

लोगों से अपील की जा रही है कि लोग घबरा ही नहीं प्रशासन के द्वारा सभी व्यवस्थाएं ठीक तरह से की जा रही है,लोग सरकारी अस्पताल में आकर अपना इलाज कराएं, जिलाधिकारी ने मरीजों की समस्या सुनने के बाद सिविल सर्जन को यह भी दिशा निर्देश दिया कि जब तक मशीन नहीं बन जाता है जब तक सरकारी खर्चे पर लोगों का जांच प्राइवेट से भी करवाएं, ताकि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो, जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक एक सप्ताह के दौरान पावापुरी अस्पताल में 36 लोगों को पलेटलेट्स को चढ़ाया गया है,उनहोंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है,जिलाधिकारी ने बताया कि पलेटलेट्स 5 दिन में यह एक्सपायर भी हो जाता है, जिलाधिकारी ने कहा कि विकास की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव फागिंग सहित सभी काम करवाए जा रहे हैं,

वही मौके पर मरीजों ने कहा कि अस्पताल में उन्हें भोजन नहीं दिया जाता है इस मामले को लेकर भी जिलाधिकारी ने अस्पताल के उपाधीक्षक से पूछताछ करते हुए कई दिशा निर्देश दिए, साथ ही लोगों ने ब्लड बैंक खोलने का मांग जिलाधिकारी से किया,वही 2 महीने से अनुमंडलीय अस्पताल के सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर सभी सफाई कर्मियों ने जिलाधिकारी से मिलकर आवेदन दिया और वेतन की मांग की इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा,सिविल सर्जन डाक्टर अविनाश कुमार सिंह, डीसीएलआर संजय कुमार, सहित संबंधित पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे, 

राजगीर में तेजी गति से फैल रहे डेंगू को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण राजगीर में तेजी गति से फैल रहे डेंगू को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण Reviewed by News Bihar Tak on September 04, 2022 Rating: 5

राजगीर के तीन लोगों की डेंगू से हुई मौत,अब तक एक सौ से अधिक लोग आ चुके हैं चपेट में

September 02, 2022

राजगीर के तीन लोगों की डेंगू से हुई मौत,अब तक एक सौ से अधिक लोग आ चुके हैं चपेट में


राजगीर।।

पर्यटन स्थल राजगीर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप काफी तेजी गति से फैल रहा है,अब तक 100 से अधिक लोग इसके चपेट में आ चुके हैं,वही डेंगू की चपेट में आने से 3 लोगों की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत भी हो चुकी है, प्रतिदिन दर्जनों डेंगू से पीड़ित लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है,काफी संख्या में लोगों का इलाज निजी अस्पतालों में राजगीर, बिहारशरीफ, पटना सहित दूसरे राज्यों में भी कई लोगों को गंभीर अवस्था में ले जाकर इलाज कराया जा रहा है,पुरुष, महिलाएं ,छोटे-छोटे बच्चे एवं वृद्ध लोग भी इसके चपेट में आ रहें हैं,राजगीर नगर परिषद क्षेत्र के गली मोहल्लों एवं पर्यटक स्थलों पर इतनी गंदगी है जिसके कारण कीड़े मकोड़े और कई प्रकार के मच्छर काफी उत्पन्न हो गए हैं जिसके कारण काटने से लोग डेंगू के शिकार हो रहें हैं,


वही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं इनके अन्य कर्मियों के कान में जूं तक नहीं जा रहा है,और काफी लापरवाही बरत रहे हैं,जबकि डीएम लगातार राजगीर पहुंचकर इन लोगों को कड़े फटकार भी लगा रहे हैं,और डीएम के कड़े फटकार को भी यह लोग नजरअंदाज करके चल रहे हैं, सबलपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह के 15 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार की मौत डेंगू की चपेट मे आने से हो गया है,कई दिनों से डेंगू की चपेट में आने से काफी तबीयत खराब हो गया था,और राजगीर से इनको रेफर कर दिया गया था,और पटना में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था,और इलाज के दौरान मौत हो गई है,

वहीं की मौत की खबर सुनकर इनकी माता विभा देवी का भी तबीयत काफी खराब हो गया है,और उनका इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,मृतक के परिजनों ने बताया कि डेंगू के चपेट में आने से सुधांशु कुमार की मौत हुई है,इसी प्रकार राजगीर उपाध्याय टोला निवासी नियोजित शिक्षक चौबीस वर्षीय अश्विनी कुमार उपाध्याय डेंगू बीमारी से लड़ते हुए अपने जीवन को हार गए।और एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।स्थानीय लोगो ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन उनके नारदीगंज विद्यालय में ही उलटी की शिकायत हुई, जांचोप्रांत डेंगू की पुष्टि हुई और बेहतर इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनकी हालत और बिगड़ती गई।परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से चेन्नई में इलाज करवाया और उनकी मौत हो गई,वहीं वार्ड संख्या 11 से नवीन प्रसाद के 11वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार की मौत डेंगू की चपेट में आने से निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पटना में हुई है,वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ते देख लोगों में काफी हड़कंप मच गया है,वही काफी संख्या में लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं,डेंगू की चपेट में आने के बाद लोग सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक दौड़ लगा रहे हैं,

देखा जाए तो राजगीर नगर परिषद के कई क्षेत्रों में डेंगू का खतरा काफी बढ़ा है।विगत कुछ दिनों में डेंगू  के कई मरीज निजी एवं सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए हैं।तेज बुखार,बदन दर्द, सर एवम जोड़ो में दर्द की शिकायते शहर में बढ़ गई है।सरकारी अस्पताल से लेकर निजी क्लिनिको में मरीजों की संख्या में बेहताशा बढोत्तरी हुआ है।डेंगू के मरीजों के पलेटलेट घटने की लगातार शिकायते आ रही हैं,डीएम के लगातार दिशा निर्देश के बावजूद भी राजगीर नगर परिषद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गली मोहल्लों में साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉकिंग ठीक तरह से कहीं भी करवाई नहीं जा रही है,सिर्फ कागज पर ही खानापूर्ति दिख रही है,नगर परिषद कार्यालय के द्वारा प्रतिमाह 50 लाख रुपए साफ सफाई के नाम पर खर्च करती है,साफ सफाई के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा एक एजेंसी भी बाहर किया गया है,करोड़ों रूपये के कई मशीन लाए गए हैं,लेकिन यह करोड़ों रुपए के मशीन नगर परिषद कार्यालय में शोभा का वस्तु बना हुआ है, जिस दिन इस को नगर परिषद के पदाधिकारी खरीद कर लाए हैं,उस दिन से एक दिन भी इसका उपयोग में नहीं किया गया है,साफ सफाई के नाम पर कार्यपालक पदाधिकारी एवं इनके संबंधित कर्मी बिल्कुल चुप्पी साधे हुए रहते हैं,दो दिन पूर्व भी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अनुमंडल कार्यालय में बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी कनीय अभियंता,एवं इनके अन्य कर्मियों को कड़े फटकार लगा चुके हैं,साथ ही साथ एवं स्थानीय लोगों ने भी जिलाधिकारी से इन लोगों के बारे में शिकायत भी की गई थी,ताकि हालात में सुधार आ सके,लेकिन इन पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर अभी भी कोई फर्क नहीं पड़ा है,

राजगीर बस स्टैंड, जेपी चौक, पटेल चौक ,धुर्वा मोर, हनुमान चौक गिरियक रोड, ब्लॉक रोड, अनुमंडल रोड, थाना रोड, अंबेडकर चौक, कुंड क्षेत्र, राजगीर- गया रोड, राजगीर बिहारशरीफ रोड,सूरजकुंड, ब्रह्मकुंड क्षेत्र, गुरु नानक शीतल कुंड के पास, विरायतन रोड,निचली बाजार, गुलजारबाग,सहित नगर परिषद के विस्तारित गांवों में काफी कचरा एवं गंदगी दिख रहा है, गंदगी के कारण काफी बदबू भी दे रहा है, जिसके कारण आम लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है, साथ ही ज्यादा गंदगी रहने के कारण आज यह घटना को देखने को मिल रहा है,इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि डॉक्टर के देखरेख में सभी मरीजों का इलाज ठीक तरह से चल रहा है,और जो स्वस्थ हो रहें हैं उन्हें घर भी भेजा जा रहा है,और लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है,




 

राजगीर के तीन लोगों की डेंगू से हुई मौत,अब तक एक सौ से अधिक लोग आ चुके हैं चपेट में राजगीर के तीन लोगों की डेंगू से हुई मौत,अब तक एक सौ से अधिक लोग आ चुके हैं चपेट में Reviewed by News Bihar Tak on September 02, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.