पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए बालू लदा 3 ट्रक और स्कॉर्पियो के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार, फर्जी चालान और नंबर प्लेट से बालू के अवैध धंधे का हुआ खुलासा-बालू माफियाओं में हुआ हड़कंप

September 20, 2022


पुलिस ने राजगीर थाना क्षेत्र के अंबेडकर मोड़ के पास विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए बालू माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है,मौके पर बालू लदा तीन ट्रक व स्कॉर्पियो के साथ मौके पर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है,पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है,बालू तस्करों के द्वारा गया जिले से अवैध रूप से बालू का उठाव कर बेगूसराय जिला ले जाया जा रहा था,और वहां बालू अधिक कीमत में तस्करों के द्वारा बेचा जाता, थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि अवैध चोरी का बालू लदा 3 ट्रक और एक स्कॉर्पियो के साथ मौके पर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है,

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में नवादा जिला के सोढीपुर गांव निवासी चालक पप्पू सिंह,कतरीसराय थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी विजेंद्र कुमार,गंगापुर गांव निवासी गुड्डू कुमार, कटौना गांव निवासी दिनेश कुमार,और सैदी गांव निवासी सत्यम कुमार शामिल है,थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा संबंधित कार्रवाई करते हुए इन सभी को जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया की इन बालू तस्करों के द्वारा एक चालान का कई फर्जी चालान कॉपी कर और ट्रक में मूल चलान वाला रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर पुलिस और खनन विभाग को चकमा देकर चोरी का अवैध बालू का तस्करी करने वाला है यह लोग गिरोह है,

उन्होंने बताया कि फर्जी चालान के साथ-साथ ट्रक का फर्जी नंबर प्लेट भी पाया गया है,उन्होंने कहा कि एक चालान से दूसरा फर्जी चालान बनाकर एवं ट्रक पर फर्जी नंबर पलेट लगाकर स्कॉर्पियो से ट्रक के आगे-आगे पासिंग कर गया से बालू उठाव कर बेगूसराय ले जाया जा रहा था,कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली उसके आधार पर कार्रवाई की गई है,

थाना प्रभारी ने बताया यह लोग अंतर जिला बालू तस्कर है,फर्जी चालान के माध्यम से यह लोग बालू का उठाव कर मोटी कमाई करता है,साथ ही ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाकर चलता है,ताकि लोग पुलिस एवं खनन विभाग को चकमा दे सकें,उनहोंने बताया कि पुलिस नालंदा नवादा के सीमावर्ती स्थलों पर विशेष रूप से निगरानी कर छापेमारी कर रही है,ताकि बालू तस्करों के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया जा सके,

पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए बालू लदा 3 ट्रक और स्कॉर्पियो के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार, फर्जी चालान और नंबर प्लेट से बालू के अवैध धंधे का हुआ खुलासा-बालू माफियाओं में हुआ हड़कंप पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए बालू लदा 3 ट्रक और स्कॉर्पियो के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार, फर्जी चालान और नंबर प्लेट से बालू के अवैध धंधे का हुआ खुलासा-बालू माफियाओं में हुआ हड़कंप Reviewed by News Bihar Tak on September 20, 2022 Rating: 5

राजगीर में 22 वर्षीय शादीशुदा लड़की का शव पुलिस ने किया बरामद,पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी

September 19, 2022


राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक रोड में स्थित एक मकान से 22 वर्षीय शादीशुदा लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया है,मृतक लड़की की पहचान विकास पंडित के 22 वर्षीय पत्नी धर्मशिला कुमारी के रूप में की गई है,लड़की का मायके पटना के संपतचक है,और बताया जाता है कि ढाई साल पूर्व विकास पंडित अपने भाई के साली से ही प्रेम विवाह किया था,घर के वाकी सभी सदस्य बाहर रहते हैं, सिर्फ घर में पति-पत्नी ही रहते थे,वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर डीएसपी प्रदीप कुमार,थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद पुलिस वल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं,और पुरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए,

वहीं जिस कमरे में लड़की सोती थी,उस कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ था और कमरे का सारा सामान भी बिखरा हुआ था,पुलिस ने लड़की का शव घर के आंगन में रखें चौकी पर पड़ा हुआ अवस्था में प्राप्त किया है,लड़की के गले पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं है,साथ ही शरीर पर कोई जख्म का निशान भी नहीं मिला है,और नहीं सुसाइड का कोई सबूत पुलिस को मौके पर मिली है,मौके पर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों स्तर से जांच पड़ताल कर रही है,मृतक के पति विकास पंडित को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,

घटना के बाद मोहल्ले में हडकंप मच गया है,मौके पर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची है,और चौकी पर लड़की का शव पड़ा हुआ पाया गया,घर का मुख्य दरवाजा बंद था,लेकिन गली से जो घर में आने वाला रास्ता था वो खुला हुआ था,जिस कमरे में लड़की रहती है,उसका कमरे का भी दरवाजा टूटा हुआ था,और कमरे में रखे सामान बिखरा हुआ है,पूछताछ के दौरान पता चला है,

घटना के कुछ घंटे पूर्व दोनों में झगड़ा भी हुआ था,डीएसपी ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है,तव इसका पति भी आया है,डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है,और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना स्पष्ट हो पाएगा,उन्होंने कहा कि पति को हिरासत में लिया गया है,और पूछताछ किया जा रहा है,

 

राजगीर में 22 वर्षीय शादीशुदा लड़की का शव पुलिस ने किया बरामद,पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी राजगीर में 22 वर्षीय शादीशुदा लड़की का शव पुलिस ने किया बरामद,पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी Reviewed by News Bihar Tak on September 19, 2022 Rating: 5

पुलिस ने राजगीर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए शराब की तस्करी करने एवं शराब पीने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

September 17, 2022


पुलिस ने राजगीर थाना के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए शराब की तस्करी करने एवं शराब पीने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है,थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाते ग्राम नोनही चकपर,सबलपुर से शराब के नशे में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है,

जिसमें शैलेंद्र कुमार पिता शुशील राजवंशी,कैलाश प्रसाद पिता प्रसादी साव,रंजित कुमार  पिता विनोद प्रसाद शामिल हैं,वहीं ग्राम चकपर पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए शराब की तस्करी करने के आरोप में कारू प्रसाद पिता मन्नू प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है,

थाना प्रभारी ने बताया कि इन सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है,थाना प्रभारी ने बताया की शराब बंदी अभियान को सफल बनाने के लिए राजगीर थाना पुलिस निरंतर सक्रिय है।

पुलिस ने राजगीर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए शराब की तस्करी करने एवं शराब पीने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस ने राजगीर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए शराब की तस्करी करने एवं शराब पीने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल Reviewed by News Bihar Tak on September 17, 2022 Rating: 5

राजगीर केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए,राजभाषा प्रभारी डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा:हिंदी हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों को संवाहिका है

September 16, 2022

राजगीर केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए,राजभाषा प्रभारी डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा:हिंदी हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों को संवाहिका है


राजगीर।। 

आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में 14 सितम्बर से 28 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।पूरे पखवाड़े के दौरान विद्यालय में हिन्दी में विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर राजभाषा प्रभारी डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 14 सितम्बर से ही हिन्दी पखवाड़े की शुरुआत हो चुकी है। पूरे पखवाड़े के दौरान प्रार्थना सभा के सभी कार्यक्रम हिंदी में ही प्रस्तुत किए जाएंगे। हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच हिंदी में भाषण, वाद विवाद, कविता पाठ, नाट्य मंचन, आशुभाषण, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 28 सितम्बर को पखवाड़े के समापन समारोह के अवसर पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।


राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य संजय कुमार ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त निधि पाण्डे द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रेषित संदेश पढ़कर सबको सुनाया।कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सुषमा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ देश की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों को संवाहिका है।हमें हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।विद्यार्थियों के द्वारा प्रत्येक दिन किसी न किसी तरह की  प्रतियोगिताओं में उल्लासपूर्वक भाग लिया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ बीके गुप्ता,अरुण कुमार,एके सिंह, राजेन्द्र प्रसाद ,संजय कुमार रंजन,एम एम झा, वीणा कुमारी, कृतिका, शहबाज कमाल,ऋषिकेश कुमार, राजीव पाण्डे, रोहित वर्मा,निशु कुमारी सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे। 

राजगीर केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए,राजभाषा प्रभारी डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा:हिंदी हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों को संवाहिका है राजगीर केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए,राजभाषा प्रभारी डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा:हिंदी हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों को संवाहिका है Reviewed by News Bihar Tak on September 16, 2022 Rating: 5

पुलिस ने राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान के पास छापेमारी करते हुए जाली नोट के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

September 15, 2022

पुलिस ने राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान के पास छापेमारी करते हुए जाली नोट के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार


राजगीर।।

पुलिस ने राजगीर थाना क्षेत्र के अजातशत्रु किला मैदान के पास छापेमारी करते हुए जाली नोट के साथ पांच अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है,पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जाली नोट के अंतर्राज्यीय तस्कर जाली नोट का बड़ा खेप लेकर आए हुए हैं,और राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर  छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है।यह जाली नोट के तस्कर देश के कई राज्यों में जाली नोट खपाने का काम करते थे,डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए जाली नोट तस्करों के पास से 100 एवं 200 सौ के 40 हजार 4 सौ रूपए बरामद किये गये है।


इसके अलावा इनके पास से विभिन्न बैंकों के चार एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल फोन, दो पैन कार्ड एवं एक आधार कार्ड मिला है,डीएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की जाली नोट तस्करों का एक ग्रुप अजातशत्रु किला मैदान में लेन-देन करने वाला है,इसके बाद पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है,

गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला के रामपुर कला थाना क्षेत्र के मोहब्बत पुर गांव निवासी शिवम मिश्रा,उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ जिला स्थित इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव निवासी मोहम्मद फरहान,बिहार के नालंदा जिला हरनौत थाना क्षेत्र के मुढारी गांव निवासी  धर्मेंद्र कुमार,मुढारी गांव निवासी सहजानंद पांडेय उर्फ बाबा वर्तमान पता हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव,नूरसराय थाना क्षेत्र के कारण बीघा गांव निवासी  प्रेम रौशन शामिल हैं,डीएसपी ने बताया कि इन लोगों को जेल भेज दिया गया है,

पुलिस ने राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान के पास छापेमारी करते हुए जाली नोट के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार पुलिस ने राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान के पास छापेमारी करते हुए जाली नोट के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार Reviewed by News Bihar Tak on September 15, 2022 Rating: 5

राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया,प्राचार्य डॉ अभ्यानंद सिन्हा ने कहा:हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं

September 14, 2022

राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया,प्राचार्य डॉ अभ्यानंद सिन्हा ने कहा:हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान है


राजगीर।। 

राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया,कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभ्यानंद सिन्हा, मुख्य अतिथि व नव नालंदा महाविहार के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ एएच. के. तिवारी,कार्यक्रम संयोजक डॉ अर्पणा ,सहायक प्राध्यापक डॉ शशि भूषण पांडे , डॉ कामना ,डॉ राहुल प्रसाद ,डॉ हैदर ,डॉ धीरेंद्र उपाध्याय व अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया,इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हरेकृष्ण तिवारी ने हिंदी दिवस के महत्व एवं उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि हिंदी विभिन्न बोलियों का समूह है और यह किसी भी अन्य भाषा से कम समृद्ध नहीं है। इसके पास शब्दों का विशाल भंडार है और एक लंबी विरासत है। संस्कृत से विकसित होकर पाली प्राकृत अपभ्रंश होते हुए हिंदी आज यहां तक पहुंची है यह जन जन की भाषा है भले ही इसे राजकाज की भाषा के रूप में पूर्ण रूप से ना अपनाया गया हो किंतु जनता के बीच भाषा व्यावहारिक रूप से प्रचलित है।वहीं मौके पर प्राचार्य डॉ अभ्यानंद सिन्हा ने कहा कि भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को हर साल मनाया जाता है। दुनिया में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने भाषा है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। 14 सितंबर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया,

उन्होंने कहा कि  हिंदी राष्ट्र होने की वजह से भारत को हिन्दुस्तान कहा जाता है।साथ ही डॉ सिन्हा ने मातृभाषा का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदी जीवन जीने की एक शैली है। वह देश का प्राण है। हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान है।मौके पर कार्यक्रम की संयोजक डॉ अर्पणा ने हिंदी दिवस पर बधाई देते हुए  कहा कि आज भी हम भाषा के मामलों  में परतंत्र हैं ।हमें अपने मातृभाषा हिंदी अपनाकर पूर्ण स्वतंत्र होने की आवश्यकता है ,तभी हमारे देश की पूर्ण उन्नति संभव है ।आपको बताते चलें कि हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का जैसे भाषण ,निबन्ध आदि का आयोजन किया गया,जिसमें भाषण व निबंध में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये छात्र -छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,

साथ ही वैसे छात्र -छात्रा जो इन प्रतियोगिता में  प्रतिभागियों बनें थे,उन सभी को भी प्रमाण पत्र दिया गया,इस अवसर पर डॉ शशि भूषण पांडे ,डॉ कामना ,डॉ अर्पणा ,डॉ राहुल प्रसाद ,डॉ धीरेंद्र उपाध्याय ,डॉ हैदर , अनुपम कुमार ,राजीव कुमार,अभिषेक कुमार ,डॉ राजीव कुमार,सूरज कुमार,नीरो राजवंशी,मनोज कुमार ,ऋतिविक आर्यन ,कुंदन कुमार,इशिता कुमारी ,सौरभ कुमार ,प्रियंका कुमारी ,मोहनी अग्रवाल ,कोसुम कुमारी,अभिषेक कुमार ,गोलू कुमार विक्की कुमार राजाराम रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे । 

राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया,प्राचार्य डॉ अभ्यानंद सिन्हा ने कहा:हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया,प्राचार्य डॉ अभ्यानंद सिन्हा ने कहा:हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं Reviewed by News Bihar Tak on September 14, 2022 Rating: 5

राजगीर में डेंगू मुक्त महाअभियान का शुभारंभ किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा: गंदगी नहीं फैलाए साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें

September 11, 2022

राजगीर में डेंगू मुक्त महाअभियान का शुभारंभ किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा: गंदगी नहीं फैलाए साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें


राजगीर।। 

अनुमंडल कार्यालय राजगीर में जिला प्रशासन के द्वारा डेंगू मुक्त महाअभियान का शुभारंभ किया गया,और इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और जिला पदाधिकारी शशांक शुंभकर ने हरी झंडी दिखाकर फोगिंग तथा एन्टी लार्वा स्प्रे दल को रवाना किया,और इसके माध्यम से नगर के सभी वार्डों तथा प्रभावित पंचायत क्षेत्रों में फॉगिंग एवं एन्टी लार्वा स्प्रे कराया जाएगा,मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि डेंगू से रोकथाम के लिए छिड़काव कराया जा रहा है,एवं साफ-सफाई का भी कार्य किया जा रहा है,उसके बाद भी यह मामले आएं हैं,उन्होंने लोगों से अपील किया कि लोग गंदगी नहीं फैलाए साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें, आज नए-नए बीमारी उत्पन्न हो रहे हैं,


मंत्री ने कहा कि कोरोना से ठीक तरह से उवरे नहीं और यह प्रकोप बढ़ रहा है,लोगों को विशेष रुप से ध्यान देना होगा, हमें जागरूक रहना होगा तभी हम इससे मुक्त हो पाएंगे, और हमें सफलता मिलेगी, इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि राजगीर से डेंगू के रोकथाम हेतु महाभियान की शुरुआत हुई।जिले के सभी नगर निकाय के कर्मियों को राजगीर के सभी वार्डों तथा प्रभावित पंचायत क्षेत्रों में फॉगिंग तथा एन्टी लार्वा स्प्रे करने के लिये वार्ड आबंटित किये गए हैं,

राजगीर के सभी वार्डों तथा पंचायत क्षेत्रों में फॉगिंग तथा स्प्रे का कार्य करेगें।आज से शुरू हुआ यह महाभियान अगले 3-4 दिनों तक चलेगा।लोगों में डेंगू से बचाव की जानकारी देने के लिए माइक लगी वाहनों को घुमाया जा रहा है।नुक्कड़ नाटक की टोली से भी जन-जागरूकता फैलायी जा रही है। उन्होंने कहा कीहर वार्ड में कम से कम 2 फॉगिंग कर्मी तथा 2 एन्टी लार्वा स्प्रे कर्मी को कार्य में लगाया गया है।डेंगू फैलाने बाले मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिये हरेक छोटे-बड़े जल-जमाव में गंबूसिया मछली को छोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।डेंगू से पीड़ित लोगों में मच्छरदानी का भी वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव,अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा, डीएसपी प्रदीप कुमार ,सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता मनजीत कुमार, सहायक समाहर्ता अनिल बसाक, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे,प्रशासन के द्वारा शनिवार को फॉगिंग कार्य में 50 कर्मी,एन्टी लार्वा स्प्रे कार्य में 62 कर्मी तथा चूना/ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव में 58 कर्मी लगाए गए,

राजगीर में डेंगू मुक्त महाअभियान का शुभारंभ किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा: गंदगी नहीं फैलाए साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें राजगीर में डेंगू मुक्त महाअभियान का शुभारंभ किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा: गंदगी नहीं फैलाए साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें Reviewed by News Bihar Tak on September 11, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.