पुलिस ने राजगीर में महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल,एसआईटी टीम गठन कर की गई करवाई

November 11, 2023


पुलिस ने महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।राजगीर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को राजगीर पुलिस को लिखित रूप में सूचना प्राप्त हुयी कि परबलपुर निवासी पायल कुमार राजगीर बाजार में खरिदारी करने के लिए आई थी।

और खरिदारी करने के दौरान राजगीर थाना अन्तर्गत गिरियक रोड स्थिति स्मार्ट प्वाइंट के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के द्वारा उनका मोबाईल छिनकर भाग गये थे।और इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस धटना कि गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया।और एस० आई० टी0 टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल उदभेदन किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों को व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है एवं और घटना में छिना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में राजगीर शिवस्थान कॉलोनी निवासी बिरजू चौधरी उर्फ छोटू,और  बंगाली पाड़ा निवासी सूरज डोम शामिल हैं।थाना अध्यक्ष ने बताया कि 10 अक्टूबर को राजगीर में ही बीएसएनएल टावर में चोरी करने के दौरान में सुरक्षा गार्ड को मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया गया था।और घटना में दोनों की ही संलिप्त पाई गई है।

साथ ही अन्य आपराधिक इतिहास को भी इन लोगों का खंगाला जा रहा है। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, राजकुमार चौधरी उपस्थित थे।

 

पुलिस ने राजगीर में महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल,एसआईटी टीम गठन कर की गई करवाई पुलिस ने राजगीर में महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल,एसआईटी टीम गठन कर की गई करवाई Reviewed by News Bihar Tak on November 11, 2023 Rating: 5

राजकीय राजगीर मलमास मेला में उत्कृष्ट सहयोग के किये मखदूम कुण्ड प्रबंधन के सदस्यों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

November 10, 2023


राजकीय राजगीर मलमास मेला 2023 के अवसर पर मेला के आयोजन में उकृष्ट सहयोग प्रदान करने के लिए मखदूम कुण्ड प्रबंधन के सदस्यों को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मखदूम कुण्ड प्रबंधन समिति के सचिव मो० आफ़ताब आलम,अध्यक्ष सैयद सैफुद्दीन फ़िरदौसी, उपाध्यक्ष मुन्ना मल्लिक, ईमाम जफ़र फ़िरदौसी एवं सदस्य मो० कपिल अख्तर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।



इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार मौजूद थे। 

राजकीय राजगीर मलमास मेला में उत्कृष्ट सहयोग के किये मखदूम कुण्ड प्रबंधन के सदस्यों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित राजकीय राजगीर मलमास मेला में उत्कृष्ट सहयोग के किये मखदूम कुण्ड प्रबंधन के सदस्यों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित Reviewed by News Bihar Tak on November 10, 2023 Rating: 5

जिला प्रशासन द्वारा राजगीर प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया

November 09, 2023


नालंदा जिला प्रशासन नालंदा द्वारा राजगीर प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पहला जनसंवाद कार्यक्रम पंचायत सरकार भवन लोदीपुर के समीप आयोजित किया गया जिसमें लोदीपुर, बरनौसा एवं गोरौर पंचायत के लोग शामिल हुए।वहीं दूसरा जनसंवाद  कार्यक्रम पथरौरा पंचायत के उच्च विद्यालय बसुऐन के मैदान में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यरूप से पथरौरा, नाहूब,भुई, नई पोखर एवं मेयार पंचायत के लोग शामिल हुए।

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर, एसपी अशोक  मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड में किये गए एवं कराये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दिया।

इस अवसर पर राजगीर प्रखंड में विगत वर्षों से किये जा रहे विकास से संबंधित कार्यों पर आधारित एक वृतचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंड अंतर्गत किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर एसपी अशोक मिश्रा ने  अपने संबोधन में आकस्मिक मदद के लिए डायल 112  के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु जिला में एक डेडीकेटेड साइबर थाना क्रियान्वित है। साइबर क्राइम से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत या जानकारी इस थाना में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। थाना में महिलाओं के लिए विशेष महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था के बारे में बताया।

भूमि संबंधित विवादों के निपटारे के लिए थाना स्तर पर लगने वाले विशेष शिविर के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना,मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत घर-घर कचरा उठाव, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने लोगों को स्वच्छ ग्राम की परिकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा उपभोक्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,कुशल युवा कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के बारे में भी जानकारी दी।मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। आपदा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या  06112-233168 पर देने को कहा गया।इस अवसर पर डी्पीएम जीविका द्वारा जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल का गठन एवं उनके कार्यकलापों के बारे में जानकारी दिया गया।

जीविका दीदियों के आर्थिक उन्नयन एवं स्वाबलम्बन हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री सतत जीविकोपार्जन योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, हिट एंड रन के मामले से संबंधित अनुदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिया।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले व्यक्तियों की त्वरित मदद के लिए लोगों को आगे आने को कहा। घायल व्यक्ति की तत्काल मदद कर एक गुड समारिटन का उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।ऐसा करने वालों को 10 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है इसलिए लोगों से अपील है कि अपनी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग गायित्री कुमारी द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई।

उन्होंने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना , कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना,मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह योजना, मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह योजना, बुनियाद केंद्र की व्यवस्था तथा माता-पिता भरण पोषण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इन सभी योजनाओं के लिए पात्रता तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में एक एक कर जानकारी दी गई। विभाग द्वारा असहाय महिलाओं के लिए संचालित शांति कुटिर के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि जिला की ऐसी किसी भी असहाय महिला को शांति कुटिर में आवासन हेतु दूरभाष संख्या 8210843142 पर जानकारी दी जा सकती है।कृषि विभाग के पदाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। जैविक खेती के साथ साथ उर्वरक की उपलब्धता के बारे में भी बताया गया।

लोगों को बताया गया कि उर्वरक की उपलब्धता से संबंधित समस्या के लिए जिला कृषि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112-231143 पर जानकारी दी जा सकती है।आकस्मिक फसल योजना के तहत वैकल्पिक फसलों के बारे में जानकारी दी गई। फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई। अन्न भंडारण हेतु गोदाम के निर्माण पर सरकार द्वारा दिये जा रहे अनुदान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के बारे में जानकारी दी गई।

अपर समाहर्त्ता मंजीत कुमार द्वारा भूमि राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकार की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। ऑनलाइन उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बताया गया।भूमि विवाद के निपटारे के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दिया। जिला में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के कार्य के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।उनके द्वारा प्रखंड के विकास से संबंधित मुख्य समस्या,आवश्यकताओं को संज्ञान में लाया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर,भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता राजगीर, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित अन्य विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी तथा स्थानीय जिला परिषद सदस्य, प्रखण्ड प्रमुख, सभी पंचायतों के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, जीविका दीदियाँ एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। 








जिला प्रशासन द्वारा राजगीर प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया जिला प्रशासन द्वारा राजगीर प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया Reviewed by News Bihar Tak on November 09, 2023 Rating: 5

विशुन देव नारायण इनस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में नर्सिंग कोर्स में नामांकित छात्र छात्राओं का हुआ सेमिनार,नर्सिंग के क्षेत्र में युवा युवती बना रहे हैं भविष्य-डॉ शुभम प्रियदर्शी

November 07, 2023


राजगीर प्रखंड के छबीलापुर अंतर्गत विशुन देव नारायण इनस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में नामांकित छात्र छात्राओं के बीच नर्सिंग क्षेत्र में नई पीढ़ी का भविष्य विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।नर्सिंग के क्षेत्र में नई युवा पीढ़ी भविष्य को तलाश रही है।

नर्सिंग एक पूर्णकालिक पेशा है, और जिनके पास आवश्यक प्रशिक्षण और साख है, वे अस्पतालों, क्लीनिकों, स्वास्थ्य विभागों, या निजी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के रूप में रोजगार पा सकते हैं।

बीएससी नर्सिंग,जीएनएम नर्सिंग एवं एएनएम में प्रशिक्षण प्राप्त कर नर्सिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए युवा पीढ़ी आगे आ रही है।ये बाते विशुनदेव नारायण इनस्टिच्यू ऑफ नर्सिंग के डायरेक्टर डॉ शुभम  प्रियदर्शी ने कही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के सेमिनार में कही।उन्होंने कहा की  चिकित्सा जगत में नर्सिंग कोर्स का विशेष महत्व है।जीएनएम, बी एस सी एवं ए एन एम कोर्स पूरा करने के बाद सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सा जगत में आकर्षक वेतन दिया जाता है।यदि नए लोग इस प्रशिक्षण में सफल हो जाते हैं, तो उन्हें सरकारी पदों पर बेहतर वेतनमान के प्रस्ताव मिल  सकते हैं।

डब्लू एच ओ के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी भारत को 2024 तक चालीस लाख नर्सों की जरूरत है। जीएन एम कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्टाफ नर्स, होम नर्स, हेल्थ विजिटर,कमयूनीटी हेल्थ वर्कर जैसे पदो पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।प्रभाकर एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट के सचिव शैलेंद्र कुमार प्रभाकर ने कहा की बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इस नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्र छात्राओं के लिए अनेकों सुविधाएं उपलब्ध है।


विशुन देव नारायण इनस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में नर्सिंग कोर्स में नामांकित छात्र छात्राओं का हुआ सेमिनार,नर्सिंग के क्षेत्र में युवा युवती बना रहे हैं भविष्य-डॉ शुभम प्रियदर्शी विशुन देव नारायण इनस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में नर्सिंग कोर्स में नामांकित छात्र छात्राओं का हुआ सेमिनार,नर्सिंग के क्षेत्र में युवा युवती बना रहे हैं भविष्य-डॉ शुभम  प्रियदर्शी Reviewed by News Bihar Tak on November 07, 2023 Rating: 5

ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के दौरान देश के कई राज्यों से आए एनसीसी कैडेट्स ने गिरियक डैम में गंगा जल एवं नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

November 05, 2023


ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के छठे दिन राजगीर स्थित नालन्दा अंतरराष्ट्रीय विवि तथा गिरियक डैम घुमाने ले जाया गया।इस कड़ी में देश के विभिन्न राज्यों से आए कैडेट दो दलों में बांटे गए। ग्रुप वन टीम को गिरियक डैम ले जाया गया जबकि ग्रुप टू की टीम नालन्दा अंतरराष्ट्रीय विवि परिसर की भव्यता को देखने गयी। ग्रुप वन की टीम,जिसमें उड़ीसा,जम्मू एवं कश्मीर व लद्दाख निदेशालय के अलावा बिहार एवं झारखंड निदेशालय के कैडेट शामिल थे, लोगों ने गिरियक डैम में गंगा जल का वितरण प्लांट  को देखा।वहीं उत्तर पूर्वी राज्य तथा पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय के कैडेट्स ने राजगीर स्थित नव निर्मित नालन्दा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की खूबसूरती को निहारा।

सभी  जगहों पर कैडेट अनुशासित दिखे।गिरियक डैम के अवलोकन के दौरान कैम्प के कमांडेंट सह 38 बिहार बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल राजेश बहरी खुद भी निरीक्षण करते देखे गए।यहां बता दे कि इस कैम्प में अलग-अलग राज्यों से 510 कैडेट्स आये हुए हैं। सभी कैडेट्स प्रशिक्षित फिजिकल इंस्ट्रक्टर तथा एसोसिएट एनसीसी पदाधिकारी की देखरेख में ट्रैकिंग पर जा रहे हैं। हालांकि अब ट्रैकिंग का कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है।और अब अंतर निदेशालय कम्पटीशन शुरू हो चुका है। इस कड़ी में क्विज, पेंटिंग, टग ऑफ वॉर, बॉलीबॉल आदि प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसके विजयी प्रतिभागी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पुरस्कृत किया जाएगा।

सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या में आयोजित किये जायेंगे। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गया के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीतीश बिष्ट होंगे। इस अवसर पर कैम्प कमांडेंट कर्नल राजेश बाहरी के अलावा डिप्टी कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ए पी सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जे पी क्षेत्री, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन राकेश पांडेय, कैप्टन अरुण कुमार पांडेय, कैप्टन आर एन चौधरी , लेफ्टिनेंट रुद्रा प्रसाद नन्दा ,फर्स्ट ऑफिसर धीरेंद्र  साहू ,थर्ड ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ,सुबेदार मेजर सिकुर सेबिया , सूबेदार रूपेश गुरुंग, सूबेदार बी के शुक्ला, सूबेदार डी बी राणा, नायब सूबेदार  शंकर जादभ, सतेंद्र सिंह, हवलदार राजेश के अलावा हेड क्लर्क सचिन कुमार, अखिलेश कुमार, रवि कुमार, टुनटुन कुमार सीपी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के दौरान देश के कई राज्यों से आए एनसीसी कैडेट्स ने गिरियक डैम में गंगा जल एवं नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का किया भ्रमण ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के दौरान देश के कई राज्यों से आए एनसीसी कैडेट्स ने गिरियक डैम में गंगा जल एवं नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का किया भ्रमण Reviewed by News Bihar Tak on November 05, 2023 Rating: 5

नालंदा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बौद्ध धर्म एवं विश्व शांति के उपर आयोजित किया गया है,कई देशों के विद्वान हुए शामिल

November 04, 2023


सोसाइटी फॉर द एंपावरमेंट के द्वारा नालंदा यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस विषय बौद्ध धर्म एवं विश्व शांति के उपर आयोजित किया गया है।इसमें देश के अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ फ्रांस,अमेरिका थाईलैंड,कनाडा, नेपाल , भूटान, कंबोडिया ,मलेशिया, युएस,सहित अन्य देशों के प्रतिनिधि एवं कई विषयों के विद्वान शामिल हुए।इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस का उद्घाटन सोसाइटी फॉर एम्पावरमेंट के अध्यक्ष प्रोफेसर सचिन्द्र नारायण, नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह, नव नालंदा महाविहार डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर आर एन प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सोसाइटी फॉर एम्पावरमेंट के अध्यक्ष प्रोफेसर सचिन्द्र नारायण ने कहा कि विश्व में शांति के बीज प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में मौजूद धार्मिकता में निहित हैं। ऐसे सदाचारी व्यक्तित्व से प्रबुद्ध समाज का विकास होता है। मूल्य प्रणाली वाली शिक्षा को इस प्रकार डिज़ाइन किया जाना चाहिए कि युवा मन में धार्मिकता का विकास हो। यही शिक्षा का मिशन होना चाहिए। दूसरे, नैतिक नेतृत्व के लिए सही काम करने और दूसरों को भी सही काम करने के लिए प्रभावित करने की प्रवृत्ति की आवश्यकता होती है। इस अवधि के दौरान, प्रति सप्ताह कम से कम एक घंटे नैतिक विज्ञान कक्षा के माध्यम से युवा दिमागों को उन्नत करना आवश्यक है जो उन्हें मानवता से प्यार करने के लिए प्रेरित करेगा जो संघर्ष मुक्त समाज के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

ऐसे प्रबुद्ध व्यक्ति निश्चित रूप से ग्रह में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि नालंदा, बोधगया की समृद्ध ऐतिहासिक परंपराएँ जहाँ भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था और बिहार में अन्य आध्यात्मिक केंद्रों ने आधुनिक संदर्भ में, ज्ञान और कौशल उत्पन्न करने, साझा करने और प्रसारित करने के लिए एक नई रूपरेखा तैयार की।यह प्राचीन और आधुनिक सोच के संदर्भ में मानव कल्याण,विज्ञान, प्रौद्योगिकी,अर्थशास्त्र और आध्यात्मिकता को जोड़ने वाले दिमागों की एकता पर शोध करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र के दिमागों के मिलन का स्थान है। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की समस्याओं को अब अकेले अकेले संतोषजनक ढंग से हल नहीं किया जा सकता है।बहुत कुछ अन्य देशों की रुचि, दृष्टिकोण और सहयोग पर निर्भर करता है।

विश्व की समस्याओं के प्रति सार्वभौमिक मानवीय दृष्टिकोण विश्व शांति का एकमात्र ठोस आधार प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि हम पहले बताई गई मान्यता से शुरू करते हैं कि सभी प्राणी सुख चाहते हैं और दुख नहीं चाहते। तब यह नैतिक रूप से गलत और व्यावहारिक रूप से नासमझी दोनों हो जाता है कि हम एक ही मानव परिवार के सदस्यों के रूप में अपने आस-पास के सभी लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं से बेपरवाह होकर केवल अपनी खुशी का पीछा करें। समझदारी इसी में है कि हम अपनी खुशी के लिए प्रयास करते समय दूसरों के बारे में भी सोचें। इससे जिसे मैं 'बुद्धिमान स्वार्थ' कहता हूं।वह आगे बढ़ेगा, जो उम्मीद है कि खुद को 'समझौता किए गए स्वार्थ'या इससे भी बेहतर, 'पारस्परिक हित' में बदल देगा। उन्होंने कहा कि बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमित नहीं हैं।वह हर किसी को मानवता के तहत मदद करने का संदेश देते हैं।

आज समाज की व्यवस्था बदल चुकी हैं।लेकिन भगवान बुद्ध का संदेश वही है और हमारे जीवन में उसका एक विशेष स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि  जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है।अगर यह कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता। इस अवसर पर नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा लोगों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया।गौतम बुद्ध के अनमोल विचार व्यक्ति को जीवन में सफल और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

भारत समेत कई देशों में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। यदि आप अपने जीवन में ज्ञान का प्रकाश चाहते हैं और जीवन को बेहतर तरीके से जीना चाहते हैं, तो महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन को पढ़ें।उन्होंने बौद्ध धर्म से जुड़े विपासना को लेकर भी बताया।इस अवसर पर डॉ केके पांडे, डॉ सुजीत रंजन, डॉक्टर चंद्रकांत, प्रोफेसर शैलेंद्र सिन्हा, प्रोफेसर आर एन श्रीवास्तव, डाक्टर राजेश्वर मुखर्जी, डॉ अनुराग शर्मा, डॉ मुकेश कुमार वर्मा, प्रोफेसर श्रीकांत सिंह ,डॉ अजीत सक्सेना, डॉ एके पांडे, डाक्टर सुष्मिता, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।








 

नालंदा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बौद्ध धर्म एवं विश्व शांति के उपर आयोजित किया गया है,कई देशों के विद्वान हुए शामिल नालंदा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बौद्ध धर्म एवं विश्व शांति के उपर आयोजित किया गया है,कई देशों के विद्वान हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on November 04, 2023 Rating: 5

धान अधिप्राप्ति को लेकर राजगीर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई,15 नम्बर से धान अधिप्राप्ति का काम होगा शुरू

November 04, 2023


धान अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 की सफलता हेतु नालंदा जिला के सभी पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष गण तथा ।अधिप्राप्ति से संबंधित अधिकारियों के साथ शुक्रवार को इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस समीक्षा बैठक का उद्घाटन जिला अधिकारी शशांक शुभंकर, उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ जितेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2023 और  24 की सफलता हेतु यह बैठक आयोजित किया गया है।इस बैठक में जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष शामिल हुए हैं।उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति में जो समस्याएं आती है उसको देखते हुए यह बैठक आयोजित आज की गई है।

खासकर समस्याएं जिला स्तर पर ज्यादा होती है। राजस्थान पर पॉलिसी बनती है जिसका पालन हम लोग जिला स्तर पर करते हैं।उन्होंने कहा कि आज सभी पैक्सो के पास गोदाम नहीं है।इसके कारण धान कहां रखा जाए।लोग स्कूल में रखते हैं यल कोई भवन है तो उसमें रखते हैं।और इस दौरान जब जांच टीम आती है तो गोदाम बंद था तुरंत लिख जाता है।और फिर एफआईआर दर्ज कर दी जाती है।उन्होंने कहा कि इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी समस्या का समाधान एफआईआर नहीं होता है व्यवहारिकता भी बहुत जरूरी है।चावल तैयार है और गोदाम फूल है।इसमें पैक्स अध्यक्ष क्या करें‌ इस दौरान परिवहन शुल्क एवं शुद्ध बढ़ाते जाता है।संबंधित अधिकारियों को उसे पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कभी-कभी 15 दिनों तक चावल नहीं गिरता है।जिसके कारण पैक्सो में डर रहता है।उन्होंने मौके पर जिला अधिकारी शशांक शुभंकर से मांग किया कि आप एक कोषांगबना दीजिए जिसमें संबंधित अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कीजिए और इस दौरान सभी पैक्स अध्यक्ष अपनी समस्याओं को उसमें रख सकेंगे।और उसका निदान हो सकें।उन्होंने कहा कि पहले बैंकों में सीसी लेने में समस्या होती थी।लोगों को इसको लेकर नजराना देना पड़ता था।लेकिन अब इसको पूरी तरह से बंद किया गया है।और अब अनलिमिटेड सीसी लोन कर दिया गया है जिनको जितना इच्छा है वह ले सकते हैं।उन्होंने कहा कि नालंदा जिला में उत्पादन बढ़ा है लेकिन लक्ष्य को कम कर दिया गया है जिसके कारण समस्याएं आ रही है।

उन्होंने कहा कि कई समस्याओं को निदान के लिए उन्होंने अपनी बातों को विधानसभा में भी रखा है। उन्होंने मौके पर जिला अधिकारी से मांग किया कि उनके स्तर पर जिला में जो टास्कफोर्स की बैठक होती है उस बैठक में भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाए।इस अवसर पर नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि धान अधिप्राप्ति में जो समस्याएं आती है उसका निदान तुरंत किया जाए ताकि पशुओं को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने जिला अधिकारी से मांग किया कि 15 से 20 दिनों के दौरान एक बैठक उनके अध्यक्षता में होनी चाहिए।ताकि उसे बैठक में पैक्स अध्यक्ष अपनी समस्याओं को रख सके। उन्होंने कहा कि स्टेट लेवल से नालंदा जिला को कम लक्ष्य दिया जा रहा है जिसके कारण किसानों एवं परीक्षा अध्यक्षों को काफी परेशानी हो गई है। उन्होंने कहा कि जब नालंदा जिला का उत्पादन कम था तो ज्यादा लक्ष्य दिया जाता था लेकिन आज जब नालंदा जिला का उत्पादन अधिक है तो काम लक्ष्य क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में मिलर को भी बुलाना चाहिए।मिल से चावल गिराने में यह  देर करता है।इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि इस बार अधिप्राप्ति में राइस मिलों को फिफो के आधार पर कार्य करना होगा।अर्थात जिस पैक्स का धान पहले मिल में आयेगा उसी पैक्स का चावल मिल द्वारा पहले एसएफसी को देना होगा।

सभी राइस मिलों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे।उन्होंने कहा कि अधिप्राप्ति से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिये जिला स्तर पर अलग से कोषांग का गठन किया जायेगा। जिला स्तरीय अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में भी कोऑपरेटिव के सदस्यों को आमंत्रित किया जायेगा। वहीं खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान अधिप्राप्ति कार्य 15 नवंबर से प्रारंभ होगा।जिला के लिए अभी लक्ष्य राज्य स्तर से अप्राप्त है।राज्य सरकार द्वारा 'ए' श्रेणी धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य  2203 रुपये प्रति क्विंटल तथा साधारण श्रेणी के धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।अधिप्राप्ति की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन  माध्यम से संचालित होगी। धान देने वाले किसानों का बॉयोमेट्रिक सत्यापन दर्ज  किया जायेगा।

किसानों के निबंधित मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के उपरांत ही प्रक्रिया पूरी होगी।पैक्सों से राइस मिल तक धान का परिवहन जीपीएस युक्त वाहन के द्वारा ही किया जा सकेगा।धान ढुलाई करने वाले सभी वाहनों का पूर्व निबंधन सुनिश्चित किया जायेगा। वाहन निबंधन के उपरांत उसमें जीपीएस लगाया जायेगा। वहीं बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अधिप्राप्ति की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। संपूर्ण ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। बायोमेट्रिक व्यवस्था एवं जीपीएस युक्त वाहन की अनिवार्यता के बारे में बताया गया।अधिप्राप्ति से संबंधित सम्पूर्ण भुगतान पी एफ एम एस के माध्यम से सुनिश्चित किया जायेगा। बताया गया कि सभी पैक्स/व्यापार मंडल को कैश क्रेडिट (सी सी) कोऑपरेटिव बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया है।अधिप्राप्ति के तहत ऑनलाइन पंजीकृत राइस मिलों को ही पैक्स/व्यापार मण्डल के साथ सम्बद्ध किया जायेगा।मौके पर जिले के विभिन्न पैक्स अध्यक्षों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा और मांग किया कि इसका निदान किया जाए।

धान अधिप्राप्ति को लेकर राजगीर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई,15 नम्बर से धान अधिप्राप्ति का काम होगा शुरू धान अधिप्राप्ति को लेकर राजगीर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई,15 नम्बर से धान अधिप्राप्ति का काम होगा शुरू Reviewed by News Bihar Tak on November 04, 2023 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.