नालंदा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने गांव से लेकर शहर तक मंगलवार को दौड़ा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

May 28, 2024


नालंदा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने मंगलवार को भी गांव से लेकर शहर तक दौड़ा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर संबोधित करते हुए प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने कहा कि जिला में शहर से लेकर गांव तक जितना विकास का काम होना चाहिए उतना विकास का काम नहीं हुआ है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में उन्हें लोग जिताने का काम करें वह पूरे ईमानदारी से जिले में विकास का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि खासकर गांव जाने पर सिर्फ समस्या ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि जिले में युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के कारण आज दूसरे प्रदेशों में युवा पलायन करते हैं।युवाओं को रोजगार मिले उनकी पूरी प्राथमिकता होगी।

नालंदा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने गांव से लेकर शहर तक मंगलवार को दौड़ा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। नालंदा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने गांव से लेकर शहर तक मंगलवार को दौड़ा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। Reviewed by News Bihar Tak on May 28, 2024 Rating: 5

नालंदा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने सैकड़ों गांवों का दौड़ा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

May 27, 2024


नालंदा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने सैकड़ों गांवों का दौड़ा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने लोगों के बीच संबोधित भी किया।उन्होंने कहा कि जिला में जितना विकास का काम होना चाहिए उतना विकास का काम नहीं हुआ है।आज भी लोग गांव से लेकर शहर तक विकास की आस लगाए बैठे हैं।

उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि लोग उनको मतदान करे।और वह जितने के बाद पूरी ईमानदारी पूर्वक जिले का विकास का काम करेंगे।शहर से लेकर गांव कस्बे तक विकास पहुंचे।इसको लेकर वह पुरी तरह से काम करेंगे।उन्होंने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी से जनता बेहाल है। जो पढ़े लिखे नौजवान है।और मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार परिवर्तन कर मुझे एक बार मौका जरूर देंगे। उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वह महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे।

नालंदा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने सैकड़ों गांवों का दौड़ा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की नालंदा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संयुक्ता कुमारी कुशवाहा ने सैकड़ों गांवों का दौड़ा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की Reviewed by News Bihar Tak on May 27, 2024 Rating: 5

नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया

May 26, 2024


नालंदा  विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया। सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित यह कार्यक्रम बुद्ध पूर्णिमा के शुभ दिन पर आयोजित किया गया था।नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह ने इस नए केंद्र के महत्व को बताते हुए कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय का इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र भारत और फारस की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगा। इससे इस विषय में कार्यरत विद्वानों के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। ईरान से आए फारमन फथलियन द्वारा आज की सांगीतिक प्रस्तुति भी भारत व ईरान के बीच कला जगत के क्षेत्र में हमारे समृद्ध संबंधों को प्रदर्शित करती है।

गौरतलब है कि संगीतकार फरमान फतेहलियन को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध भजन ‘वैष्णव जन तो’ गाने के लिए जाना जाता हैं। इस गायन के लिए उन्हे तत्कालीन विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज द्वारा सम्मानित भी किया गया था।फरमान फतेहलियन ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में विभिन्न प्रकार की आध्यात्मिक संगीत की रचनाएं शामिल थीं। इस समारोह में नालंदा के प्राध्यापक, विशिष्ट अतिथि और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न देशों के छात्रों मौजूद रहे। नालंदा के इस इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्देश्य भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का अन्वेषण और संवर्धन करना है, जिससे भारतीय व फारसी के साहित्य, कला और इतिहास के क्षेत्र में शैक्षणिक कार्यक्रम और अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा। 

नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया Reviewed by News Bihar Tak on May 26, 2024 Rating: 5

कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा में ऑल सेंट्स स्कूल के छात्र -छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।विद्यालय परिवार एवं उनके अभिभावक काफी खुश

May 17, 2024


सी.बी.एस.ई. के द्वारा सत्र 2023-24 के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।जिसमें ऑल सेंट्स स्कूल के छात्र -छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।विद्यालय के निदेशक डॉक्टर राजेश नंदन ने बताया कि 12 वीं में कुल 25 छात्रो में 23 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिसमें आदित्य राज 90%, कृति कुमारी - 83% और ऋषव कुमार-82% ने हासिल कर विधालय का नाम रोशन किया है। वहीं 10 वीं कक्षा में कुल 114 छात्रो में सभी छात्र छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

वहीं जूही कुमारी ने 93.4%, राधा कुमारी बिहार 92 %, प्रियांशु कुमार ने 91% और सक्षम कुमार ने 91% अंक लाया है। निदेशक ने बताया कि 90% अंक लाने वाले कुल 10 छात्र हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं उनके अभिभावक काफी खुश हैं।उन्होंने बताया कि छात्राओं को विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। 

कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा में ऑल सेंट्स स्कूल के छात्र -छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।विद्यालय परिवार एवं उनके अभिभावक काफी खुश कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा में ऑल सेंट्स स्कूल के छात्र -छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।विद्यालय परिवार एवं उनके अभिभावक काफी खुश Reviewed by News Bihar Tak on May 17, 2024 Rating: 5

राजगीर में कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया,कई स्थानों पर हुआ आयोजन

May 17, 2024


पर्यटन स्थल राजगीर के गिरियक मोड़,कलाली चौक, महावीर मंदिर के पास सृजन कलाकारों ने आम मतदाताओं के बाद अब नए वोटरों एवं वृद्ध वोटरों को शनिवार को जागरूक किया है। एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने 18 वर्ष पूरे होने के बाद युवाओं में पहली बार लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी, वोट के प्रति उत्सुकता एवं नई जोश को प्रदर्शित कर युवा वोटरों को जागरूक किया।

तथा घर,परिवार एवं समाज के लोगों को इस लोकतंत्र के महापर्व मे सबो की भागीदारी कैसे हो तथा युवा  वृद्ध जनों को मतदान बूथ पर कैसे पहुंचाएं तथा हम उम्र वाले वोटरों को भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो विस्तार पूर्वक लोगों को समझाया।इस अवसर पर लोक गायक भैया अजीत ने किया भैया अजीत ने कहा कि युवाओं के भागीदारी के बिना यह लोकतंत्र पर्व अधूरा है इसलिए इस लोकतंत्र पर्व में हम युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और स्वच्छ छवि एवं ईमानदार व्यक्ति का चुनाव कर राष्ट्र के नव निर्माण में योगदान देना चाहिए।

भैया अजीत ने अपने मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव करने एवं कराने का  संकल्प दिलाया।इस अवसर पर  पृथ्वीराज, अजीत कुमार, कृपा कुमारी, राजू कुमार, कुंदन कुमार, नथुन दास , बद्री कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।                                                                     

 

राजगीर में कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया,कई स्थानों पर हुआ आयोजन राजगीर में कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया,कई स्थानों पर हुआ आयोजन Reviewed by News Bihar Tak on May 17, 2024 Rating: 5

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजगीर में किया बैठक, राजगीर के जंगलों और पहाड़ों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर,अलर्ट मोड में रहेंगे अग्निशमन वाहन और कर्मी

April 21, 2024


राजगीर के जंगल में फिर इसबार भीषण आग लगी की घटना की घटना घटी है।और इस आग लगी की घटना में काफी संख्या में पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं।और जंगली जानवरों की भी मौत हुई है।घटना के बाद राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।बैठक में वन विभाग,आयुध निर्माणी नालंदा,अनुमंडल प्रशासन,विधुत विभाग, पीएचडी विभाग,स्वास्थ्य विभाग,अग्निशमन विभाग,मनरेगा विभाग,पंचायती राज विभाग,शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, सूचना जनसंपर्क विभाग,जीविका ,पुलिस पदाधिकारीयों सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि फिर इसबार जंगल में आग लगी की की घटना घटी है।और इस आग लगी की घटना में काफी नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष भी वैभारगिरि पर्वत में आग लगी कि घटना घटी थी।और तिन दिनों तक आग लगा हुआ था। जिसमें काफी नुकसान हुआ था।और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी आगलगी की घटना को लेकर लगातार पुछताछ की जा रही थी।जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार बार यह आग आयुध कारखाना से शुरू हुआ है।और उसके बाद जंगल में आग फैली।मौके पर जिलाधिकारी ने आयुध कारखाना से आए संबंधित पदाधिकारीयों से आग लगने की घटना को लेकर पुरी तरह पुछताछ किया।उन्होंने कहा कि आयुध कारखाना के एरिया में ही शराब बनाने वाला चुल्हा मिला है।इस पर आपलोगो के द्वारा क्या करवाई किया गया है।

जिलाधिकारी ने आयुध कारखाना के पदाधिकारियों से पुछा कि आपके यहां कितना गार्ड है।मौके पर आयुध कारखाना के पदाधिकारियों गार्ड की संख्या भी नहीं बता पाए। मौके पर वन विभाग के डीएफओ राजकुमार एम ने कहा कि जो आयुध कारखाना में वाच टावर है उसमें भी सुरक्षा कर्मी नहीं दिखते हैं।इतना तक कहा गया है अगर वह फॉरेस्ट एरिया का ठीक से देखभाल नहीं किया जा रहा है तो वह विभाग को वापस कर दे।डीएफओ ने कहा कि आग लगी की घटना से काफी पेड़ पौधे और जंगल में रहने वाले जानवरों की मौत हुई है।वहां का गार्ड भी कोई ध्यान नहीं दिया है।मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आयुध कारखाना के पदाधिकारीयों को कहा कि अगर आप लोगों से काम नहीं होता है तो हम लोग रक्षा मंत्रालय को भी पत्र लिखेंगे।ताकि संबंधित समस्याओं का निदान हो सके।पिछले आग लगी की घटना को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से भी लगातार पूछा जा रहा था।

जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।आप लोग एक्शन प्लान बनाकर दीजिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले भाग 4 किलोमीटर में आग लगी की घटना घटी थी।और जिला प्रशासन और वन विभाग के टीम के द्वारा काफी मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया था।थोड़ी सी लापरवाही होता है तो आग और भी तेज गति से आगे बढ़ जाता है। शराब से संबंधित कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी ने मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी प्रदीप कुमार को दिशा निर्देश दिये है।साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी आयुध कारखाना का जो भी जंगल से जुड़े बाउंड्री वॉल का जो एरिया है उसको भी जांच करने का दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने मौके पर दिया है। वहीं डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि शराब से जुड़ी सूचना आप दीजिए संबंधित कारवाई  किया जाएगा। मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार ने भी कहा कि हम लोगों ने भी शराब पकड़े हैं।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि पिछले वर्ष 4 किलोमीटर तक आग फैला था जो वैभारगिरि पर्वत से वन विभाग के गेस्ट हाउस तक एवं पांडु पार्क, ब्रह्मकुंड, जरा देवी मंदिर, जरासंध अखाड़ा, वीरायतन, मार्क्सवादी नगर, सीआरपीएफ कैंप तक आग फैल गई थी।और आग पर काबू पाया गया था।जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष आग लगी की घटना को देखते हुए वन विभाग के द्वारा 12 धावा दल बनाया गया था और प्रत्येक ढाबा दल में 15 वनकर्मी रहेंगे।और इसको लेकर भी जिलाधिकारी ने  वन विभाग के डीएफओ से उन्होंने पूछताछ किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से 50 मनरेगा मजदूर को भी अलर्ट मूड में रखना है। साथ ही अग्निशमन के 15 गाड़ी और 75 कर्मी को भी रखना है। ताकि आग लगी की घटना की सूचना पाकर यह लोगों को मौके पर भेजा जा सके।मौके पर जिलाधिकारी ने अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रवीन्द्र राम से पुछा कि आपके पास कितनी अग्निशमन वाहन और कर्मी है। तो उन्होंने बताया कि पांच बाद आज दो छोटा बहन मौजूद है एवं 32 कर्मी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी वाहनों में पानी भरकर  रेडी रखेंगे।और सभी वाहनों का ड्राइवर बिल्कुल रेडी अवस्था में रहे।

मौके पर ही अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रवीन्द्र राम ने कहा कि राजगीर एवं गिरियक में कई हाइड्रेंट खराब है।और इसको लेकर काफी समस्या हो रही है।और इसको लेकर एक महिना पुर्व ही भौतिक निरीक्षण करके पीएचडी विभाग को इसकी रिपोर्ट दिया गया है।लेकिन अब तक पीएचडी विभाग के द्वारा ठीक नहीं किया गया है।और मौके पर जिला अधिकारी ने पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी को इसे तुरंत ठीक करने का दिशा निर्देश दिया है।और साथ ही कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राजगीर एवं गिरियक वन क्षेत्रों में चिन्हित स्थलों पर हाइड्रेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करें ,साथ ही जिला अतिथिशाला राजगीर , वन विभाग अतिथिशाला राजगीर ,रेलवे स्टेशन राजगीर ,अनुमंडल कार्यालय राजगीर में शीध्र नया हाइड्रेंट लगाने का भी निर्देश दिए हैं।वहीं मौके पर वन विभाग के डीएफओ से पूछताछ करते हुए कहा कि वन विभाग के द्वारा तीन निगरानी ढाबा दल भी बनाया गया था।उन्होंने पर उन्होंने इसके बारे में जानकारी प्राप्त किया। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि 22 गांव को चिन्हित किया गया है और इन गांवों में पराली लोग नहीं जलाएं इसको लेकर लोगों को विशेष रूप से अभियान चलाकर जागरूक करना है।उन्होंने यह कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में चलने का दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई पराली जलता है।

या आग लगी की घटना कहीं होती है तो लोग तुरंत कंट्रोल रूम में फोन करें इसको लेकर 06112-233168 एवं वन विभाग का कंट्रोल रूम का नम्बर 9060135370 एवं 8340432091है।जिलाधिकारी ने कहा कि जंगल एवं पहाड़ों पर कोई आग जलाने का काम नहीं करे इसपर पुरी तरह ध्यान रखा जाए।जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील तीन प्रखंड के 22 गांवों के जनप्रतिनिधियों एवं वॉलिंटियर्स के माध्यम से निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे, वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरा से भी पहाड़ के ऊपर नजर रखेंगे, होटलों ,घरों में खाना बनाने हेतु अग्नि सुरक्षा का समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट द्वारा लगने वाली आग से बचाव हेतु पॉल,लटके तार को प्राथमिकता के आधार पर पहाड़ी क्षेत्रों में दुरुस्त रखें।वहीं जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गिरियक , राजगीर पहाड़ी  के आसपास वाले जंगलों,खेतों में अगलगी से बचाव हेतु गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे , तथा स्थानीय ग्रामीणों को आग से बचाव हेतु व्यापक रूप से प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि गिरियक एवं राजगीर के संवेदनशील गांवों में जिला पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग ,मनरेगा,नगर पालक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे।वही मौके पर जिलाधिकारी ने आपदा विभाग के पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर पोस्टर भी लगाने का काम करें।





जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजगीर में किया बैठक, राजगीर के जंगलों और पहाड़ों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर,अलर्ट मोड में रहेंगे अग्निशमन वाहन और कर्मी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजगीर में किया बैठक, राजगीर के जंगलों और पहाड़ों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर,अलर्ट मोड में रहेंगे अग्निशमन वाहन और कर्मी Reviewed by News Bihar Tak on April 21, 2024 Rating: 5

न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

April 11, 2024


राजगीर में न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर छात्र एवं छात्राओं ने काफी खुशी जाहिर किया।

विद्यालय के डायरेक्टर मनोहर कुमार चौधरी ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को दी जाती है।ताकि परीक्षा में बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर सके। विद्यालय की अनुभवी शिक्षक और शिक्षका के द्वारा इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई लिखाई कराई जाती है।उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ,और समर्पण की भावना को विकसित करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानवीय सम्पदा को वृद्धि देती है और सभी क्षेत्रों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।मानव विकास: शिक्षा मानव विकास की मूलभूत आवश्यकता है।इस अवसर पर विधालय के प्राचार्य निर्मला चौधरी ने कहा कि शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है।

न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया Reviewed by News Bihar Tak on April 11, 2024 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.