मध्य विद्यालय कुतलूपुर में विदाई एवं सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया-मंत्री श्रवण कुमार सांसद और कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल

August 10, 2024


मध्य विद्यालय कुतलूपुर में विदाई एवं सम्मान सामारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार भी शामिल हुए।मौके पर शिक्षक जयप्रकाश प्रसाद, शिक्षका धर्मशिला कुमारी एवं सुशीला कुमारी को विदाई देते हुए विधालय के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार के द्वारा सभी शिक्षकों को अंग वस्त्र भी दिया गया। एवं मध्य विद्यालय अण्डवस के प्रधानाध्यापक अनिल पासवान ने अंग वस्त्र, छाता, छड़ी ,डायरी श्रीमद् भागवत गीता देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षकों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देना होगा। वहीं उन्होंने विद्यालय में जो कमियां हैं उसको पूरा करने के लिए आश्वासन दिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को पूरी तरह से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले सरकारी योजनाओं का लाभ मिले सरकार इस पर पूरी तरह से ध्यान दे रही है।

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा आपलोग जहां भी रहें स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन व्यतीत करते रहें।उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण होती है।आप लोग बच्चों को शिक्षित बनाकर समाज में एक अच्छा नागरिक बनाने का काम करते।मध्य विद्यालय अण्डवस के प्रधानाध्यापक अनिल पासवान के द्वारा गुरु वंदना की प्रस्तुति दी गई।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संतोष कुमार के द्वारा किया गया।प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार के द्वारा सभी शिक्षकों को अंग वस्त्र भी दिया गया। इस अवसर पर अरविंद पटेल ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेन ,लक्ष्मण प्रसाद प्रमुख प्रतिनिधि ,जगदीश प्रसाद, बृजनंदन प्रसाद सिन्हा , बृजनंदन प्रसाद, मोहम्मद बहाव, प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार, सुबोध कुमार ,

सुनील कुमार ,पप्पू कुमार, रविशंकर सिंन्हा,उपेंद्र कुमार ,टुनटुन सिंह, जितेन्द्र सिंह, डॉक्टर मिथलेश कुमार, अभिमन्यु प्रसाद, संतोष कुमार,नवल सिंह, रामजी प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


मध्य विद्यालय कुतलूपुर में विदाई एवं सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया-मंत्री श्रवण कुमार सांसद और कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल मध्य विद्यालय कुतलूपुर में विदाई एवं सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया-मंत्री श्रवण कुमार सांसद और कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on August 10, 2024 Rating: 5

होटल सत्यम इन में बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार का 69 वा जन्मदिन समारोह राजगीर में धूमधाम से मनाया गया

August 05, 2024


होटल सत्यम इन में बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार का 69 वा जन्मदिन समारोह राजगीर में धूमधाम से मनाया गया।आयोजको ने उनके जन्मदिन पर अनेकों पेड़ भी लगाए।

भाजपा,जदयू से जुड़े कार्यकर्ताओ  समेत राजगीर के अनेकों समाजसेवियों ने उनके जन्मदिन पर तिलक लगाया और उनके दीर्घायु  होने की कामना की।लोगो में केक काटे और एक दूसरे को लड्डू खिलाया।भाजपा नेता डॉ प्रवीन कुमार ने कहा कि भाजपा के वरीय नेता और सूबे के वन पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार बिहार के एक कुशल और लोकप्रिय जन नेता है ।

उनकी सोच से  पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।इस अवसर पर होटल सत्यम इन के प्रोपराइटर राजशेखर,उपेंद्र कुमार विभूति,सुरेंद्र साव,डॉ प्रवीण कुमार ,मन्नू प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता,महेंद्र गुप्ता,भागवत प्रसाद,वार्ड पार्षद मनीषा कुमारी,कृष्ण चंद्रवंशी,वार्ड पार्षद चंद्रवंशी सविता कुमारी,संजीव कुमार ,चंद्र प्रकाश,श्रवन मुखिया,नंदलाल सिंह,सुधीर कुमार ,कमलेश कुमार ,धर्मवीर कुमार,टूना बाबा सहित अन्य मौजूद थे।

होटल सत्यम इन में बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार का 69 वा जन्मदिन समारोह राजगीर में धूमधाम से मनाया गया होटल सत्यम इन में बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार का 69 वा जन्मदिन समारोह राजगीर में धूमधाम से मनाया गया Reviewed by News Bihar Tak on August 05, 2024 Rating: 5

मध्य विद्यालय अण्डवस राजगीर में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन-सैकड़ो रोगियों का निशुल्क जांच की गई

August 04, 2024


मध्य विद्यालय अण्डवस में रुबन सामुदायिक अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रजनी कुमारी, जनरल फिजिशियन डॉक्टर कुनाल कुमार मौर्या तथा जनरल सर्जन डॉक्टर अंकित भारती की देखरेख में सैकड़ो रोगियों का निशुल्क जांच की गई।

ख़ासकर जांच बीपी, शुगर बुखार आदि का किया गया। जांचोपरांत चिकित्सकों के द्वारा उपचार भी किया गया विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल पासवान ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को जांच किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विद्यालय में चिकित्सा शिविर लगाने का एक ही मकसद है कि पंचायत के निचले तबके के लोगों को जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

मध्य विद्यालय अण्डवस राजगीर में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन-सैकड़ो रोगियों का निशुल्क जांच की गई मध्य विद्यालय अण्डवस राजगीर में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन-सैकड़ो रोगियों का निशुल्क जांच की गई       Reviewed by News Bihar Tak on August 04, 2024 Rating: 5

हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया

August 04, 2024


हरियाली अमावस्या के अवसर पर रविवार को राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया।एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए तुलसी के पौधे का महत्व के बारे में जानकारी भी लोगों को दिया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आज लोगों के बीच हरियाली अमावस्या के सुअवसर पर तुलसी का पौधा वितरण किया जा रहा है।

एवं इसके महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक करते हुए जानकारी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि वह तुलसी भारत में प्रायः सर्वत्र पाए जाने वाली औषधि है। यह सभी हिंदुओं की पूज्य भी है, इसी कारण घर-घर में इसका पौधा लगाया जाता है और पूजा भी की जाती है। वैसे इसे हरिप्रिया, माधवी और वृंदा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी 60 जातियां होती है। प्रायः चार प्रकार की तुलसी मुख्य है जैसे राम तुलसी, श्याम तुलसी, वन तुलसी और मार बबर्ड मुख्य हैं।उन्होंने कहा कि भगवान शालिग्राम साक्षात् नारायण स्वरूप हैं और तुलसी के बिना उनकी कोई पूजा संपन्न नहीं होती।है। नैवेद्य आदि के अर्पण के समय मंत्र उच्चारण और घंटानाद के साथ तुलसी दल समर्पण भी उपासना का मुख्य अंग माना जाता है।

मृत्यु के समय तुलसी दल युक्त जल मरणासन्न व्यक्ति के मुख में डाला जाता है जिससे मरणासुन्न व्यक्ति को सद्गति प्राप्त होती है। दाह संस्कार के समय तुलसी के काष्ठ5 का उपयोग किया जाता है इससे करोड़ों पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि तुलसी के काष्ठ की माला सिद्ध माला कहलाती है। इसी प्रकार तुलसी मंजरी का भी विशेष महत्व तुलसी का पूजन वैसे तो वर्ष भर किया जाता है पर विशेष तौर पर कार्तिक में तुलसी विवाह की परंपरा है तुलसी के समीप किया गया अनुष्ठान बहुत ही फलदायक होता है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल पासवान, उमराव प्रसाद निर्मल, रमेश कुमार पान,मनोहर कुमार चौधरी, पप्पू कुमार,राजीव पांडे, कविता प्रवीण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया Reviewed by News Bihar Tak on August 04, 2024 Rating: 5

गौरैया विहग फाउंडेशन के द्वारा विधालय एवं थाने में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया-कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए

August 04, 2024


हमारा देश भारत संस्कृति और परम्पराओं का देश है। इसके पीछे छुपी है प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण। धार्मिक क्रियाओं और मान्यताओं के केंद्र में प्रकृति सेवा के विविध कर्म समाहित किए गए हैं।रविवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर ए के ए उच्च विद्यालय अंडवस में गौरैया विहग फाउंडेशन के द्वारा स्कूल  और छबिलापुर थाना परिसर में 11 पीपल पौधे का रोपण किया गया।

इस मौके विद्यालय की प्राचार्य डॉ रेखा सिन्हा ने कहा कि विगत दशकों में हमारी पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की दंश झेल रहीं है,जिसका सीधा प्रभाव मानव सहित समस्त चराचर पर पड़ रहा है। इसलिए जब भी मौका मिले स्वच्छ पर्यावरण के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं।इस अवसर पर पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि पेड़- पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं। सनातन संस्कृति के अनुसार इसमें देवतों का वास माना गया है। इसलिए अपने आराध्य के नाम पर भी एक पौधा जरूर लगाइए।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय ने कहा कि आज विकास के नाम पर पहली बलि पेड़ों को दी रही है,जिसका प्रभाव हमसब विभिन्न आपदाओं के रूप में देखने को मिल रहा है। इसलिए यही पेड़ पौधे आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल रखने में सहायक होगा। इस अवसर पर समाजसेवी सुधीर उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। आने वाला भविष्य उनके हाथों में है,इसलिए पढ़ाई के साथ कुछ समय प्रकृति की सेवा में अवश्य दें।इस अवसर पर रमेश कुमार पान,पूर्व वार्ड पार्षद बिरजू राजवंशी,आनंद तिवारी,शिक्षिका कविता प्रवीन के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

गौरैया विहग फाउंडेशन के द्वारा विधालय एवं थाने में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया-कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए गौरैया विहग फाउंडेशन के द्वारा विधालय एवं थाने में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया-कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए Reviewed by News Bihar Tak on August 04, 2024 Rating: 5

आयुक्त कुमार रवि ने राजगीर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया

August 03, 2024


पटना मंडल के आयुक्त कुमार रवि ने राजगीर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई खेल सुविधाओं के निर्माण कार्य के अंतिम चरण में पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया।आयुक्त ने बताया कि हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और स्विमिंग जैसे खेलों के लिए निर्माणाधीन सुविधाएं अपने अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता हो रही है।

कि राजगीर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इससे बिहार के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी।क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति पर भी आयुक्त ने संतोष जताया। उन्होंने बताया कि निर्माण एजेंसी ने इस वित्तीय वर्ष के अंत तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि यह समय पर पूरा हो जाएगा और जल्द ही बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को एक आधुनिक स्टेडियम मिल जाएगा।

स्थानीय अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही, परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है।राजगीर स्टेडियम के पूरा होने से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह बिहार में बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।इससे राज्य के खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 


आयुक्त कुमार रवि ने राजगीर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया आयुक्त कुमार रवि ने राजगीर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया Reviewed by News Bihar Tak on August 03, 2024 Rating: 5

जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे राजगीर - शांति स्तूप पर किया पुजा अर्चना

July 09, 2024


जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजगीर पहुंचे।वह जहां जहां वह गये सुरक्षा का कड़े इंतजाम किया गया था।राजगीर पहुंचे राजदूत के साथ पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी साथ है।राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी एवं उनके साथ पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल लोगों को जापानी मंदीर के प्रबंधक टी ओ नेगी ने स्वागत किया।

उसके बाद राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी एवं उनके साथ पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 8 चेयर रोपवे से शांति स्तूप गये।और शांति स्तूप का भ्रमण किया।फिर मंदीर में जागकर पुरे परम्परागत तरीके से भगवान बुद्ध का पुजा अर्चना किया।वहीं हरे भरे पेड़ पौधे एवं पहाड़ों के मनोरम दृश्यों को देखकर काफी खुश हुए।और उसके बाद भगवान बुद्ध के ताप स्थल गृद्धकुट पर्वत पर पहुंचे वहां भी राजदूत पुजा अर्चना किए।

और कुछ देर रुके। बताते हुए चले कि विश्व शांति स्तूप का निमार्ण कार्य जापान के फुजिई गुरुजी के द्वारा कराया गया है।जो भारत और जापान के बीच बिश्ब सान्ति स्तुपा मैत्रीक का प्रतीक है ।यह पुरे बिश्ब को सान्ति एवं भाईचारा का संदेश देता है।

जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे राजगीर - शांति स्तूप पर किया पुजा अर्चना जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे राजगीर - शांति स्तूप पर किया पुजा अर्चना Reviewed by News Bihar Tak on July 09, 2024 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.