नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने लोकसभा के शुन्यकाल के तहत पर्यटन स्थल राजगीर स्थिति जरासंध अखाड़ा का मामला उठाया,सांसद ने कहा: हमारी धरोहर और गौरवशाली इतिहास की उपेक्षा एएसआई द्वारा की जा रही है

December 08, 2021

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने लोकसभा के शुन्यकाल के तहत पर्यटन स्थल राजगीर स्थिति जरासंध अखाड़ा का मामला उठाया,सांसद ने कहा: हमारी धरोहर और गौरवशाली इतिहास की उपेक्षा एएसआई द्वारा की जा रही है


राजगीर।।

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने लोकसभा के शुन्यकाल के तहत पर्यटन स्थल राजगीर  स्थिति जरासंध अखाड़ा का मामला उठाते हुए कहा कि नालंदा स्थित राजगीर भारतीय इतिहास का गौरव है।आज के युवाओं और शोधकर्ताओं के लिए एक अजूबा स्थान है।राजगीर और नालंदा के सभी इतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थलों में एक जरासंध का आखाडा अपना अलग ही पहचान और स्थान रखता है।सांसद ने कहा कि राजगीर में कुश्ती का इतिहास बहुत पुराना है। द्वापरकाल से यंहा इसका इतिहास मिलता है।मगध सम्राट इसी अखाडा में खुद दांव अजमाते थे।इसी अखाड़े में मगध सम्राट समेत एक से बढ़कर अनेक योद्धाओं ने दांव अजमाया है।द्वापर काल में महाभारत शुरू होने से पहले जरासंघ और कुन्ती पुत्र भीम के बीच 28 दिनों तक मल -युद्ध हुआ था।


इसकी चर्चा धर्म ग्रंथों में भी मिलता है।अखाडे की कहानी भी काफी रोचक है।इस अखाड़े को उन दिनों दूध से पटाया जाता था।जिससे इसकी मिट्टी आज भी भुरभुरी है।मकर सक्रांति और राजगीर महोत्सव के मौके पर हर साल कुश्ती का आयोजन होते आ रहा है।इसमें कई राज्यों के पहलवान अपना दांव लगाने के लिए आते हैं।यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया के दुर्लभ अखाडों में से एक है। सांसद ने कहा कि देश-विदेश के सैलानियों के लिए यह स्थल कौतुहल से परिपूर्ण है।वे इसकी गौरव गाथा जानकर खुश होते हैं।और द्वापरकाल से रूबरू होते हैं। किंतु दुर्भाग्य और खेद के साथ मैं कहना चाहता हूं कि इस अखाड़े की वर्तमान स्थिति काफी दयनीय है।यह एक टीला मात्र रह गया है। हमारी धरोहर और गौरवशाली इतिहास की उपेक्षा एएसआई द्वारा की जा रही है।एएसआई को ऐसे गौरवमयी धरोहरों और ऐतिहासिक स्थलों के रखरखाव की जिम्मेदारी समझनी होगी।

सांसद ने गौरवशाली जरासंध अखाडे की व्यथा व दुर्दशा और इसके महत्व को देखते हुए केंद्र सरकार से मांग किया कि इसके विकास के कार्यक्रम को जल्द से जल्द राज्य सरकार के सहयोग से तैयार किया जाये। बताते हुए चले कि संसद के इस पहल के बाद राजगीर के लोगों में काफी खुशी है राजगीर के लोगों के द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि जरासंध का अखाड़ा संरक्षण प्रदान किया जाए उसका विकास किया जाए और विशेष रूप से उसे पर्यटन से जोड़ा जाए। अभी मौजूदा समय में पुरातत्व विभाग की लापरवाही के कारन आज यह खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है।विभाग के द्वारा इसका कोई देख -रेख नहीं किया जाता है।

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने लोकसभा के शुन्यकाल के तहत पर्यटन स्थल राजगीर स्थिति जरासंध अखाड़ा का मामला उठाया,सांसद ने कहा: हमारी धरोहर और गौरवशाली इतिहास की उपेक्षा एएसआई द्वारा की जा रही है नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने लोकसभा के शुन्यकाल के तहत पर्यटन स्थल राजगीर स्थिति जरासंध अखाड़ा का मामला उठाया,सांसद ने कहा: हमारी धरोहर और गौरवशाली इतिहास की उपेक्षा एएसआई द्वारा की जा रही है Reviewed by News Bihar Tak on December 08, 2021 Rating: 5

गुजरात से आए द्वारका पीठाधीश स्वामी केशवानंद जी महाराज के द्वारा पूरे विधि-विधान और परंपराओं के साथ कैलाश दशम पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी विद्यानंद गिरी जी महाराज का मूर्ति का किया अनावरण ,कई राज्यों से आए साधु, संत ,मठाधीश भी हुए शामिल

December 04, 2021

गुजरात से आए द्वारका पीठाधीश स्वामी केशवानंद जी महाराज  के द्वारा पूरे विधि-विधान और परंपराओं के साथ कैलाश दशम पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी विद्यानंद गिरी जी महाराज का मूर्ति का किया अनावरण ,कई राज्यों से आए साधु, संत ,मठाधीश भी हुए शामिल


राजगीर।।

पर्यटन स्थल राजगीर के कैलाश आश्रम में कैलाश दशम पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी विद्यानंद गिरी जी महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है,और इस अवसर पर कैलाश आश्रम प्रांगण में  गुजरात,दिल्ली,हरिद्वार,द्वारका,मथुरा,ऋषिकेश,ऋषिके,बनारस , झारखंड, साथी बिहार के कई जिलों से पृष्ठ संख्या में पहुंचे साधु संत मठाधीशो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना किया गया।


उसके बाद गुजरात से आए द्वारका पीठाधीश स्वामी केशवानंद जी महाराज के द्वारा पूरे विधि-विधान और परंपराओं के साथ कैलाश दशम पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी विद्यानंद गिरी जी महाराज का मूर्ति का अनावरण किया।इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन करते हुए द्वारका पीठाधीश स्वामी केशवानंद जी महाराज ने कहा की राजगीर अति पवित्र भूमि है,राजगीर का इतिहास आदिकाल से जुड़ा हुआ है।महिमा स्थान की होती है,उन्होंने कहा कि लोग दूसरे से प्रेम करें लोगो को मदत करे, पहले लोगो की मदद के लिए धर्मशाला ,कुआं का निर्माण कराया जाता था ,पर आज लोग धर्मशाला का निर्माण नहीं करते हैं लोग होटल का निर्माण करते हैं,उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों का देश है, कैलाश आश्रम विश्व भर में प्रकाश की तरफ फैल रहा है, जितना कैलाश आश्रम में साधु संत रहते हैं उतना कहीं नहीं रहते हैं।हम लोग गुरु के बताए रास्तों पर चलते हैं,गुरु और शिष्य की परंपराओं का निर्वहन किया जाता है,उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है जब उसे अपने जीवन में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते करें।उन्होंने कहा कि श्रीमदभागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से ही उनकी प्रतिमा का अनावरण  हुआ है।

इस अवसर पर कैलाश आश्रम के मठाधीश महंत ब्रहमचारी बालानंद जी महाराज ने कहा की  सभी उद्देश्यों, सभी इच्छाओं, सभी लीलाओं, क्रियाओं, सभी व्यवस्थाओं को संत जन समाज कल्याण के लिए प्रयुक्त करते हैं।संत स्वयं को केवल समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए, केवल मानवता के लिए ही नहीं, अपितु संपूर्ण प्राणियों के लिए समर्पित कर सबके विकास को गति देते हैं।उन्होने कहा की जो ईश्वर की भावनाएं होती हैं, जो ईश्वर की स्थापनाएं होती हैं, जो ईश्वर के सारे उद्देश्य होते हैं, ईश्वर जिन भावनाओं से जुड़ा होता है, जिन गुणों से जुड़ा होता है, जिन अच्छाइयों से जुड़ा होता है, वो सब संतों में होती हैं।संत के जीवन में समाज भी यही खोजता है कि संत में लोभ नहीं हो, कामना-हीनता हो।इस अवसर पर स्वामी उत्मानंद जी महाराज ने कहा कि गुरु भक्ति एक साधक को अन्धकार से ज्ञान रुपी प्रकाशमान संसार में ले जाती हैं,समाज के पथ प्रदर्शन एवं प्रगति में गुरुओं का बड़ा महत्व हैं। सच्ची गुरु भक्ती व्यक्ति के सभी उद्देश्यों को पूर्ण करवाती हैं,इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए।

इस अवसर पर प्राचीन झुनकी मंदिर के महंत सह मगध महामंडलेश्वर अंतर्यामी शरण जी महाराज, स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज, स्वामी दयानंद जी महाराज, स्वामी गोविंद आनंद जी महाराज, स्वामी अचुतानंद जी महाराज, राजा राम सिंह, स्वामी सुरेशानंद जी महाराज, स्वामी बुद्ध देवानंद जी महाराज, स्वामी जगदीशा जी महाराज, स्वामी उत्तमानंद जी महाराज, स्वामी बहूदेवानंद जी महाराज, स्वामी हरीहंस जी महाराज, स्वामी विन्यानंद जी महाराज, अर्जुन ब्रह्मचारी,हनुमानगढ़ी के महंत राम कुमार दास,गोपाल धाम के महंत सनातन स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रामसागर सिंह,श्याम किशोर प्रसाद,सकलदेव वात्सायन, राम पदारथ कश्यप, रती कांत झा राम आशीष कश्यप सुरेंद्र प्रसाद सिंह अनिल सिंह पवन कुमार,कारु सिंह, सुधीर सिंह, मुखिया मंजू देवी,उमराव प्रसाद निर्मल,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







 

गुजरात से आए द्वारका पीठाधीश स्वामी केशवानंद जी महाराज के द्वारा पूरे विधि-विधान और परंपराओं के साथ कैलाश दशम पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी विद्यानंद गिरी जी महाराज का मूर्ति का किया अनावरण ,कई राज्यों से आए साधु, संत ,मठाधीश भी हुए शामिल गुजरात से आए द्वारका पीठाधीश स्वामी केशवानंद जी महाराज  के द्वारा पूरे विधि-विधान और परंपराओं के साथ कैलाश दशम पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी विद्यानंद गिरी जी महाराज का मूर्ति का किया अनावरण ,कई राज्यों से आए साधु, संत ,मठाधीश भी हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on December 04, 2021 Rating: 5

शौच करने के दौरान पैर फिसला पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

December 03, 2021

शौच करने के दौरान पैर फिसला पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा


नगरनौसा

नगरनौसा थाना क्षेत्र के भुतहाखार गांव के पास शुक्रवार की अहले सुबह पानी भरे गढ्ढे में डूबने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान गांव निवासी रामजी प्रसाद के पत्नी श्यामसुन्दरी देवी के रूप में किया गया।पानी भरे गढ्ढे में बुजुर्ग महिला के शव मिलने के बाद खलबली मच गयी और पीड़ित परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। बताया जाता है कि उक्त महिला शुक्रवार की अहले सुबह अपने परिजनों से शौच करने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सुबह गांव के कुछ लोगों ने गांव  से पश्चिम गौढ़ा खंधा में पानी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव उपलाता हुआ देखा और शोरगुल मचाया।


इसके बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये। इस बात की जानकारी परिजनों को भी मिली। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी भरें गड्ढे से बाहर निकाला गया। संभावना है कि शौच करने के दौरान पैर फिसलने से उक्त महिला डूब गयी। घटना की सूचना मिलने पर नगरनौसा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ़ भेजा।इधर घटना की जनकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों से मिल अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया साथ ही सरकार के तरह से मिलने वाले सभी सहायता जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।

शौच करने के दौरान पैर फिसला पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शौच करने के दौरान पैर फिसला पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा Reviewed by News Bihar Tak on December 03, 2021 Rating: 5

नगरनौसा थाना क्षेत्र के रामघाट-भोभी पथ के वासो पुल के पास बंद घर का दरवाजा तोड़कर रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामग्री का चोरी कर ली,थाने में शिकायत दर्ज

December 03, 2021

नगरनौसा थाना क्षेत्र के रामघाट-भोभी पथ के वासो पुल के पास बंद घर का दरवाजा तोड़कर रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामग्री का चोरी कर ली,थाने में शिकायत दर्ज


नगरनौसा।।

नगरनौसा थाना क्षेत्र के रामघाट-भोभी पथ के वासो पुल के पास बंद घर का दरवाजा तोड़कर वीते रात्रि अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामग्री का चोरी कर लिया।घटना के संबंध में प्राप्त जनकारी के अनुसार सकरोढ़ा गांव निवासी धनंजय कुमार अपना एक मकान रामघाट-भोभी पथ के वासो पुल के पास सड़क किनारे बनाये थे।मकान बनने के बाद धनंजय कुमार अपने परिवार सहित नए मकान में रह रहे थे की 12 फरबरी 2021 की रात्रि परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर अपराधियों ने भीषण डकैती के घटना को अंजाम दिया था तब से पूरा परिवार भय के करण सकरोढ़ा गांव स्थित घर मे रह रहे थे कि वीते रात्रि एक बार फिर अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे बना घर को निशाना बनाकर घर के दरवाजा तोड़ चोरी के घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपए के सामग्री पर अपना हाथ साफ किया। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था लेकिन चोर सिर्फ कमरा के दरवाजा तोड़कर छोड़ दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं


पूर्व में भी हो चुकी है घर मे भीषण डकैती

12 फरबरी 2021 की रात्रि हथियारबंद दर्जनों के संख्या में रहे अपराधियों ने परिवार को बंधक बना कर भीषण डकैती के घटना को अंजाम था साथ ही अपराधी डकैती के दौरान घर मे बैठकर शराब भी पिया था और घर में मौजूद पुरूष व महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए अभद्र व्यवहार किया।अपराधियों धनंजय प्रसाद के घर में पीछे से घुसकर घर मे मौजूदा सदस्यों को हथियार के बलपूर्वक कब्जा में लेकर घर मे रखा करीब 9 भर सोने का आभूषण,3 लाख 10 हजार नगद सहित अन्य समान ले लिया और घर में रखा अनाज बिखरे दिया था साथ ही डकैती के दौरान अपराधियों ने घर मे बैठकर शराब भी पिया।और घर से निकलने बक्त धनंजय प्रसाद के पुत्र अंशु कुमार को पिस्तौल के बट से मारकर गम्भीर रूप से जख़्मी कर दिया। डकैती की सूचना के बाद नालंदा एसपी हरिप्रसाद एस ने नगरनौसा थानाध्यक्ष नीलकमल को सस्पेंड कर दिया था साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिल घटना की जनकारी भी लिया था।


पुलिस के गश्ती पर फिर उठे सवाल

पुलिस महकमे की लाख कोशिशों के बावजूद सूबे में अपराध का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस अपराध रोकने के लिए रात में पेट्रोलिंग करती है, नाकेबंदी करती है फिर भी बदमाश वारदात को अंजाम दे जाते हैं या यूं कहिए कि अपराधी इतने शातिर हो चुके हैं कि वे पुलिस की हर चाल को पहले ही भांप जाते हैं और आपराधिक गतिविधियों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इससे पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट न दर्ज करके अपराधों को आंकड़ों में कम दिखाने में लगी हुई है, जबकि गश्त पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।




नगरनौसा थाना क्षेत्र के रामघाट-भोभी पथ के वासो पुल के पास बंद घर का दरवाजा तोड़कर रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामग्री का चोरी कर ली,थाने में शिकायत दर्ज नगरनौसा थाना क्षेत्र के रामघाट-भोभी पथ के वासो पुल के पास बंद घर का दरवाजा तोड़कर रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामग्री का चोरी कर ली,थाने में शिकायत दर्ज Reviewed by News Bihar Tak on December 03, 2021 Rating: 5

भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के पूरे 50 वर्ष होने पर एनसीसी निदेशालय बिहार और झारखंड के द्वारा आयोजित स्वर्णिम विजय दिवस के मौके पर 1700 किलोमीटर की स्वर्णिम विजय साइक्लोनथान बिहार पुलिस एकाडमी पंहुचा,डीआईजी ने किया स्वागत

November 30, 2021

भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के पूरे 50 वर्ष होने पर एनसीसी निदेशालय बिहार और झारखंड के द्वारा आयोजित स्वर्णिम विजय दिवस के मौके पर 1700 किलोमीटर की स्वर्णिम विजय साइक्लोनथान बिहार पुलिस एकाडमी पंहुचा,डीआईजी ने किया स्वागत


राजगीर।।

भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के पूरे 50 वर्ष होने पर एनसीसी निदेशालय बिहार और झारखंड के द्वारा आयोजित स्वर्णिम विजय दिवस के मौके पर 1700 किलोमीटर की स्वर्णिम विजय साइक्लोनथान बिहार पुलिस एकाडमी पंहुचा।जिसमे 20 बालिका कैडेट्स एवं 20 बालक कैडेट्स एवं एनसीसी के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।इस अवसर पर डीआईजी प्राणतोष कुमार दास,एसपी अजय कुमार पांडे,एसपी हिमांशु त्रिवेदी ने कैडेट्स का पुरे भव्य रुप से स्वागत किया।वंही पुलिस एकाडमी मे रुकने के बाद वह शेखपुरा के लिए रवाना हो गए।


वहीं इससे पूर्व वर्मीस टेंपल मे अनुमंडल प्रशासन के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें एसडीओ अनीता सिन्हा, डीएसपी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार ने स्वागत किया। इस अवसर पर 1972 भारत पाकिस्तान युद्ध पर लघु नाटक प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय सैनिकों की वीरता एवं पराक्रम पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसडीओ अनीता सिन्हा ने कहा कि   भारत का सैन्य इतिहास वीरता और साहस से भरा हुआ है,1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों के समक्ष पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।भारतीय फौज की ऐतिहासिक शौर्य गाथा स्वर्णिम विजय दिवस पर सभी को राष्ट्रसेवा के लिए संकल्प लेना होगा।एसडीओ ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स की महानता उनके अनुशासन और कुशल व्यवहार से झलकती है।

इस अवसर पर डीएसपी प्रदीप कुमार ने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित युवा पीढ़ी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सब सफर अरे दीपक कुमार ने कहा कि पर्यटन स्थल राजगीर की इतिहासीक पौराणिक इस धरती पर एनसीसी कैडेट्स के आने से पूरे देश में देश सेवा का संदेश जाएगा।उन्होने कहा की विजय शब्द का अर्थ विजय होता है और इसलिए इसे विजय दिवस के रूप में भी जाना जाता है।और अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दिया जा रहा है।अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को आज हम लोग नमन करते हैं।

इस अवसर पर एनसीसी उड़ान के अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि स्वर्णिम विजय वर्ष एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित साइकिल जागरूकता में कुल 1700 किलोमीटर की यात्रा में कैडेट्स द्वारा अभी 1600 किलोमीटर यात्रा पूरी हुई है।साइकिल यात्रा लेकर चलने वाले कैडेट्स एक स्मृति स्तम्भ भी लेकर चल रहे है, जो स्वर्णिम विजय दिवस के 50 वर्ष पूरा होने पर पूरे 30 दिन की यात्रा के बाद 19 दिसंबर को पटना स्मृती स्तम्भ लेकर पहुंचेगा,उन्होंने बताया कि बिहार के पटना, गया ,मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर  के ग्रुप समादेष्टा को भी धन्यवाद भी अर्पित किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर बाबूलाल माहाली, सूबेदार एन बी थापा, सूबेदार सत्येंद्र सिंह, शशिकांत टोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के पूरे 50 वर्ष होने पर एनसीसी निदेशालय बिहार और झारखंड के द्वारा आयोजित स्वर्णिम विजय दिवस के मौके पर 1700 किलोमीटर की स्वर्णिम विजय साइक्लोनथान बिहार पुलिस एकाडमी पंहुचा,डीआईजी ने किया स्वागत भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के पूरे 50 वर्ष होने पर एनसीसी निदेशालय बिहार और झारखंड के द्वारा आयोजित स्वर्णिम विजय दिवस के मौके पर 1700 किलोमीटर की स्वर्णिम विजय साइक्लोनथान बिहार पुलिस एकाडमी पंहुचा,डीआईजी ने किया स्वागत Reviewed by News Bihar Tak on November 30, 2021 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन खुलते ही हो गई बेपटरी,घटना की सूचना पाकर पहुंचे डीआरएम ने बताया कि गार्ड द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था जिसके कारण यह घटना हुई हैं, ट्रेन के गार्ड को किया गया सस्पेंड और स्टेशन मास्टर पर भी की गई कार्रवाई

November 28, 2021

पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन खुलते ही हो गई बेपटरी,घटना की सूचना पाकर पहुंचे डीआरएम ने बताया कि गार्ड द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था जिसके कारण यह घटना हुई हैं, ट्रेन के गार्ड को किया गया सस्पेंड और स्टेशन मास्टर पर भी की गई कार्रवाई


राजगीर ।।

पर्यटन स्थल राजगीर के रेलवे स्टेशन में सुबह- सुबह 6:30 में खुलने वाली राजगीर फतुहा पैसेंजर ट्रेन उस समय में बेपटरी हो गई।जिस समय राजगीर रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए खुल रही थी।जैसे ही ट्रेन राजगीर स्टेशन से महज कुछ फीट आगे बढ़ी ट्रेन के दो चक्के बेपटरी हो गई।ट्रेन में बैठे यात्री आनन-फानन में बाहर निकले।घटना के रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।


हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान तो नहीं हुआ।पर अगर ट्रेन कुछ दूर और आगे बढ़ता और ट्रेन की स्पीड बढती तो बड़ी घटना घट सकती थी। कोई आनन-फानन में ट्रेन को रोककर बंद किया गया।और मौके पर संबंधित पदाधिकारी कर्मचारी दोडें आगे घटनास्थल पर पहुंचे।घटना के बाद ट्रेन का परिचालन भी ठप हो गया।वही राजगीर फतुहा पैसेंजर ट्रेन के लिए जिन यात्रियों ने टिकट कटाया था और जिनको कटरा करना था उन लोगों को विभाग के द्वारा श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना किया गया। वहीं स्टेशन ट्रेन बेपटरी होने के बाद पदाधिकारियों व कर्मचारियों को डर से मौके पर हाथ पांव फूल रहे थे।इस घटना की सूचना पाकर दिया गया।डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित विभाग के कई अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ आनन-फानन में विभाग का स्पेशल ट्रेन सेल्फ प्रोपेल्ड पर्यवेक्षक यान से राजगीर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

साथ में इंजीरेलव, मैकेनिकल, सहित अन्य कर्मी लगभग 50 की संख्या में ठीक करने में जुट गए,सेल्फ प्रोपेल्ड पर्यवेक्षक यान मे मौजूद कई तकनीक मशीनों के द्वारा लगभग 4 घंटे मशक्कत करने के बाद बेपटरी हुए ट्रेन को पटरी पर लाया गया। खुद डीआरएम प्रभात कुमार घटनास्थल पर मौजूद रहकर बेपटरी हुए इस ट्रेन को ठीक कराएं।बेपटरी हुए ट्रेन को पटरी पर लाने के बाद इसको मेंटेनेंस का आज के लिए दानापुर भेजा गया। वही मौके पर डीआरएम प्रभात कुमार ने ट्रेन के गार्ड और स्टेशन मास्टर और संबंधित विभाग के कर्मियों व पदाधिकारियों को जमकर डांट फटकार लगाया। कहा कि आप लोगों की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के द्वारा लापरवाही नहीं की गई होती तो आज यह घटना नहीं घटता।ट्रेनों का परिचालन ठीक तरह से हो जिसका जवाब दे ही आप लोगों का बनता है।लोगों का काफी लापरवाही सामने आया है । ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात गार्ड विनोद कुमार लाल को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया है।और स्टेशन में ड्यूटी में तैनात स्टेशन मास्टर राजीव रंजन पर पर भी कार्रवाई की गई है।मौके पर उपस्थित डीआरएम प्रभात कुमार ने बताया कि गार्ड के द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था।जिसके कारण यह घटना हुई है।और इस लापरवाही को देखते हुए गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है।और  स्टेशन में ड्यूटी में तैनात स्टेशन मास्टर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की लापरवाही कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि थोड़ी सी लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटती है।उन्होने बताया कि ट्रेन का ठीक तरह से परिचालन हो इसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मौके पर कई दिशा निर्देश भी दिया गया है।

डीआरएम ने बताया कि उसको ठीक कर दिया गया है।और इस ट्रेन मे दुसरा गार्ड की नियुक्ति कर ट्रेन को मेंटेनेंस के कार्य को लेकर दानापुर भेजा जा रहा है।उन्होंने बताया कि स्टेशन में जो भी यात्री सवार थे उन्हें श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना किया गया है।ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि आज इस ट्रेन का परिचालन यात्रीयो के लिए नहीं होगा।सोमवार से परिचालन शुरू होगा।उन्होंने बताया कि पटरी का भी मेंटेनेंस का कार्य पूरा कर लिया गया है।ट्रेन का चक्का उतरने होने के कारण कुछ जगह पर गडबडी हुआ था।इसको ठीक कर दिया गया है।बताते हुए चले कि जब तक ट्रेन ठीक नहीं हुआ जब तक डीआरएम घटनास्थल पर मौजूद रहे। और संबंधित पदाधिकारियों और अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे।वही राजगीर फतुहा पैसेंजर ट्रेन में विभाग के द्वारा गार्ड हिमांशु को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर एडीआरएम महेश कुमार राय, वरिय संरक्षा पदाधिकारी एक के आर्या, वरिय मंडल अभियंता पंकज कुमार, वरिय मंडल मेकेनिकल मुकेश कुमार, सहित अन्य संबंधित अधीकारी पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।मौके पर यात्रियों ने बताया कि चक्के के नीचे रखे लकड़ी के गुटके को ट्रेन खुलने से पहले नही हटाया नहीं गया था।जिसके कारण यह ट्रेन बेपटरी हो गई।एक पल के लिए यात्रियों में काफी भय हो गया।की मौके पर बड़ी घटना हो सकती है। पर किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई।

 

पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन खुलते ही हो गई बेपटरी,घटना की सूचना पाकर पहुंचे डीआरएम ने बताया कि गार्ड द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था जिसके कारण यह घटना हुई हैं, ट्रेन के गार्ड को किया गया सस्पेंड और स्टेशन मास्टर पर भी की गई कार्रवाई पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन खुलते ही हो गई बेपटरी,घटना की सूचना पाकर पहुंचे डीआरएम ने बताया कि गार्ड द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था जिसके कारण यह घटना हुई हैं, ट्रेन के गार्ड को किया गया सस्पेंड और स्टेशन मास्टर पर भी की गई कार्रवाई Reviewed by News Bihar Tak on November 28, 2021 Rating: 5

बिहार पुलिस एकडमी के निर्माण में पैसा नही मिलने पर कर्मियों ने जताया आक्रोश,3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,और विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड,कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर सहित अन्य कर्मियों का पैसे का भुगतान नहीं किया गया हैं

November 26, 2021

बिहार पुलिस एकडमी के निर्माण में पैसा नही मिलने पर कर्मियों ने जताया आक्रोश,3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,और विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड,कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर सहित अन्य कर्मियों का पैसे का भुगतान नहीं किया गया हैं


राजगीर ।।

बिहार पुलिस एकाडमी का निर्माण कार्य कर रहे कंपनी विजेता प्रोजेक्ट एण्ड इनफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड के द्वारा 3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड, कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर,सहित अन्य लोगों को लगभग 5 करोड रुपया की भुगतान नहीं किया गया है।जिसके कारण यह सभी लोग पुलिस एकाडमी के मुख्य द्वार पर बुधवार को विजेता कंपनी के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए कहा की अगर पैसे के भुगतान नहीं होगा तो इनके खिलाफ बड़ी आंदोलन की जाएगी।कंपनी के द्वारा वर्षो से इन लोगों से काम लिया जा रहा था।लगातार काम करने के बावजूद भी कंपनी के द्वारा पैसे की भुगतान नहीं की जा रही है।कई सप्लायर ऐसे हैं जो बिहार पुलिस एकाडमी के निर्माण कार्य में सामग्री देने का काम करते थे।और मोटी रकम कंपनी के यहां बकाया राशि है।


इस अवसर पर पेटी कांट्रेक्टर नागेंद्र कुमार 61 लाख, लाल बहादुर 96 लाख, रामाशीष प्रसाद 15 लाख, अनिल यादव 43 लाख, राकेश कुमार 9 लाख , रामचंद्र सिंह 21 लाख, इंजीनियर विकास सिंह 5 लाख  एवं प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, स्माइल चौधरी, रितेश कुमार ,चंदन कुमार, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार ,शेखर पांडे, दीपू पांडे, नवीन कुमार, सहित अन्य लोग शामिल है। इन लोगों ने बताया कि विजेता कंपनी के द्वारा हम लोगों से काम लिया गया है अब हम लोगों का पैसा नहीं दिया जा रहा है,3 वर्षों से हम लोगों का बकाया पैसा नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण हम लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।इन लोगों ने बताया कि कंपनी अपना काम बंद कर दिया है,और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगग से एनओसी तक मिल गया है।और स्थानीय पदाधिकारियों से मिलीभगत कर उनको कमीशन दे कर यहां से सामान अपना समान तक ले जा रहे हैं।

विजेता कंपनी के एमडी का मोबाइल स्विच ऑफ रहता है।और उनका कोई अता पता नहीं चल रहा है।जो भी उनके  पदाधिकारी थे वह गायब है।जिसके कारण हम लोगों को काफी समस्या हो रहा है।अगर हम लोगों का पैसा नहीं मिलता है तो बिहार पुलिस अकादमी के मुख्य द्वार पर ही सभी लोग आंदोलन करेंगे।इन लोगों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार पुलिस अकादमी ड्रीम प्रोजेक्ट है पर यहां यह हाल है।उन्होने कहा कि हम लोग थक हार कर मुख्यमंत्री, डीजीपी, सीएमडी,गृह विभाग के सचीव, नालंदा एसपी, और डीएसपी को पत्र भी भेजा गया है।साथ ही कंपनी विजेता प्रोजेक्ट एण्ड इनफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड के एमडी के खिलाफ छबीला पुर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों का मांग है कि जल्द से जल्द हम लोगों का पैसा का भुगतान किया जाए, तभी इनका जो सारा सामान है,वह एकाडमी में ही रहे और हमलोगों का पैसा भुगतान होने के बाद ही इनका सारा सामान को छोड़ा जाए। लोगों ने बताया कि पैसे नहीं देने के कारण एक व्यक्ति ने सुसाइड तक कर लिया है।बताते हुये चले सर्वप्रथम बिहार पुलिस अकादमी का निर्माण कार्य कंपनी ईपीआइएल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड कर रहा था।पर इसके द्वारा पुलिस अकादमी का निर्माण कार्य बहुत धिमा गती से किया जा रहा था जिसको लेकर बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के द्वारा इस कंपनी को हटाकर वर्ष 2018 में अकादमी का शेष बचे काम निर्माण कार्य के लिए कंपनी विजेता प्रोजेक्ट एण्ड इनफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड को दिया गया था।इस कंपनी के द्वारा भी बिहार पुलिस अकादमी का पूर्ण रूप से निर्माण नहीं किया गया है।और बहुत सारे काम अभी भी शेष बचे हुए हैं।



 



 

बिहार पुलिस एकडमी के निर्माण में पैसा नही मिलने पर कर्मियों ने जताया आक्रोश,3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,और विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड,कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर सहित अन्य कर्मियों का पैसे का भुगतान नहीं किया गया हैं बिहार पुलिस एकडमी के निर्माण में पैसा नही मिलने पर कर्मियों ने जताया आक्रोश,3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,और विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड,कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर सहित अन्य कर्मियों का पैसे का भुगतान नहीं किया गया हैं Reviewed by News Bihar Tak on November 26, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.