राजगीर में पूर्व विधायक एवं टमटम चालक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु की पुण्यतिथि मनाई गई

July 20, 2022

राजगीर में पूर्व विधायक एवं टमटम चालक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु की पुण्यतिथि मनाई गई


राजगीर।। 

राजगीर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं टमटम चालक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु का 21 वीं पुण्यतिथि राजगीर में टम टम चालक यूनियन के द्वारा मनाया गया,इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार,सचिव मुनीलाल राजवंशी सहित यूनियन के सभी सदस्य उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया,इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार ने बताया हमलोगों को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए,स्वर्गीय चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु पूरा जीवन गरीबों की सेवा में दिन-रात जुटे हुए रहते थे,राजगीर के कई महादलित गांवों को उन्होंने बसाने का काम किया था,गरीबों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़कर उनका अधिकार दिलाने का काम करते थे,


उन्होंने कहा कि टम टम संचालक यूनियन के द्वारा राजगीर में उनकी एक आदमकद प्रतिमा लगाएगी,जिस की तैयारी शुरू कर दी गई है,और इसको लेकर यूनियन के द्वारा जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है,इस अवसर पर यूनियन के सचिव मुनीलाल राजवंशी ने बताया किस्वर्गीय चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु का 21 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर टम टम चालक यूनियन के सभी सदस्य पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित हुए हैं,और उनके बताए रास्तें पर चलने का संकल्प लिया है,इस विधानसभा के एक विधायक रहने के बावजूद भी टम टम चालक यूनियन के अध्यक्ष रहकर गरीबों की सेवा में दिन-रात जुटे हुए रहते थे,और हम लोगों की हर समस्याओं को वह निदान करने का प्रयास करते थे, आज समाज में उनके जैसा जनप्रतिनिधि होना बहुत जरूरी है,

इस अवसर पर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष शिबालक यादव, कोषाध्यक्ष मदन चौधरी मनोज प्रसाद, अनिल राजवंशी, अजय पासवान, गब्बर राजबंशी, वीरेंद्र राजवंशी ,रामदेव राजवंशी,अरविंद राम ,अनिल यादव शिव शंकर प्रसाद,शंभू चौधरी ,मुन्ना चौधरी, लखन चौधरी, अनिल यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित थे, 

राजगीर में पूर्व विधायक एवं टमटम चालक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु की पुण्यतिथि मनाई गई राजगीर में पूर्व विधायक एवं टमटम चालक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु की पुण्यतिथि मनाई गई Reviewed by News Bihar Tak on July 20, 2022 Rating: 5

2 देसी कट्टा,जिंदा कारतूस एवं लुटे हुए सामान के साथ पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार,राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी

July 19, 2022

2 देसी कट्टा,जिंदा कारतूस एवं लुटे हुए सामान के साथ पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार,राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी 


राजगीर!! 

डीएसपी प्रदीप कुमार ने राजगीर अनुमंडल कार्यालय में  प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई कांडों का उद्भेदन किया है,डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि अलग अलग स्थानों पर हुए लूट कांड के मामले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए घटना में शामिल 7 अपराधियों को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है,डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस ,9 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, एक कैमरा और 3 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है,डीएसपी ने बताया कि पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए इन लोगों को जेल भेज दिया गया है,


डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को सिलाव थाना अंतर्गत धरहरा मोड़ के आगे भी वीआईपी स्कूल के पास तीन अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा देसी कट्टा का भय दिखाकर ईसुआ गांव निवासी सत्यम चौधरी का होंडा कंपनी का मोटरसाइकिल, स्मार्टफोन, एवं पर्स में रखा पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, एवं ₹2000 नगद का लूट कर लिया था, और इस मामले में राजगीर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, साथी 14 जुलाई को रात्रि दीपनगर थाना अंतर्गत कारगिल चौक के समीप मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात अपराधियों द्वारा सिपहा गांव निवासी राजकुमार का कैमरा वाला बैग झपट्टा मारकर फरार हो गया था,इस मामले को लेकर दीपनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, साथी 14 जुलाई को ही रहुई थाना अंतर्गत रात्रि करीब 10:30 बजे बुद्धा आईटीआई के पास मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर ढिबरापर गांव निवासी रिंकू प्रसाद यादव से एक मोटरसाइकिल मोबाइल फोन, लैपटॉप हेलमेट,‌ एवं बैग में रखे कागजात को लूट लिया गया था।और इस संबंध में राजगीर थाने में केस दर्ज किया गया था।

डीएसपी ने बताया कि पूर्व में लगातार क्षेत्र में घटित घटनाओं एवं 3 कांडों के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नालंदा के द्वारा तुरंत कांड के उद्भेदन हेतु राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया।और तीनों मामलों का उद्भेदन किया गया। जिसमें नालंदा थाना अंतर्गत ग्राम मनियांवा के पास बने पानी टंकी के उत्तर-पश्चिम में स्थित हीरा महतो के खेत के अलंग पर लगे बरगद के पास झाड़ियों से मनियावा गांव निवासी भोला नाथ पांडे, सन्नी कुमार,कृष्णकांत पांडे, बसंत पांडे, राजीव कुमार उर्फ कारु, को दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस के साथ डकैती का योजना बनाते हुए पकड़ा गया, साथ ही उसके पास से अन्य लूट, डकैती, एवं छीनताई के कांडों का दो मोटरसाइकिल,8 मोबाइल, एक कैमरा बरामद किया गया, डीएसपी ने बताया कि और भी कांडों में इन लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है,वहीं डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि राजगीर थाना अंतर्गत धनछुई गांव के पश्चिम सौरई पुल के पास मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात अपराधियों द्वारा पनसुआ गांव निवासी राजू कुमार बैंक कर्मी को हथियार का भय दिखाकर मोबाइल फोन,सैमसंग का टेबलेट, 26 सौ रुपए नगद एवं एटीएम लूट की घटना को अंजाम दिया था,और इस संबंध में राजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी,

डीएसपी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले को उद्भेदन किया गया है, जिसमें धनछुई गांव निवासी राहुल राजवंशी,एवं ढकनी गांव निवासी लोकेश कुमार दास उर्फ लल्लूराम उर्फ लव-कुश राम को गिरफ्तार किया गया है, इन लोगों के पास से लूटी हुई मोबाइल एवं नगद ₹3000 बरामद किया गया, डीएसपी ने बताया कि अन्न आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है,इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार ,पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार, सिलाव थाना अध्यक्ष पवन कुमार, रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार एवं डीआईयू टीम के साथ-साथ पुलिस बल के जवान उपस्थित थे, 

2 देसी कट्टा,जिंदा कारतूस एवं लुटे हुए सामान के साथ पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार,राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी 2 देसी कट्टा,जिंदा कारतूस एवं लुटे हुए सामान के साथ पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार,राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी Reviewed by News Bihar Tak on July 19, 2022 Rating: 5

राजगीर नगर परिषद के 2 कर्मचारीयों को शराब के नशे में धुत पुलिस ने किया गिरफ्तार,दोनों कर्मचारी गए जेल

July 17, 2022

राजगीर नगर परिषद के 2 कर्मचारीयों को शराब के नशे में धुत पुलिस ने किया गिरफ्तार,दोनों कर्मचारी गए जेल


राजगीर।। 

शराब के नशे में धुत राजगीर नगर परिषद के 2 कर्मचारी को पुलिस ने राजगीर बाजार से गिरफ्तार किया है,दोनों कर्मचारियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है,यह दोनों कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर घूम रहे थे,दोनों कर्मचारियों के गिरफ्तारी के बाद नगर परिषद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है,दोनों कर्मचारी नगर परिषद से जुड़े जलापूर्ति का काम

                                रविशंकर
देखते हैं,इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि राजगीर बाजार से शराब के नशे में धुत नगर परिषद के 2 कर्मचारी उपरउरा गांव निवासी सोनू कुमार, जेठियन निवासी रवि शंकर कुमार शामिल है,
                                 सोनू कुमार
थाना प्रभारी ने बताया कि विभागीय कार्रवाई के लिए भी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को भी सूचना दी गई है,थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है,

राजगीर नगर परिषद के 2 कर्मचारीयों को शराब के नशे में धुत पुलिस ने किया गिरफ्तार,दोनों कर्मचारी गए जेल राजगीर नगर परिषद के 2 कर्मचारीयों को शराब के नशे में धुत पुलिस ने किया गिरफ्तार,दोनों कर्मचारी गए जेल Reviewed by News Bihar Tak on July 17, 2022 Rating: 5

राजगीर के धनछुई गांव में हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर में न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार थाना पुलिस ने किया कुर्की जप्ती

July 17, 2022

राजगीर के धनछुई गांव में हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर में न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार थाना पुलिस ने किया कुर्की जप्ती 


राजगीर।।

राजगीर थाना क्षेत्र के धनछुई गांव में हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर में पुलिस ने न्यायालय के दिशा निर्देश के अनुसार कुर्की जप्ती किया है, राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हत्या की घटना में शामिल आरोपी शिव राजवंशी घर में पुलिस ने न्यायालय के दिशा निर्देश के अनुसार कुर्की जप्ती किया है,थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जूटी हुई है,


हम आपको बता दे कि पिछले वर्ष धनछुई गांव में 65 वर्षीय प्रयाग चौधरी को पीट-पीटकर बदमाशों ने जख्मी कर दिया था,और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, इस घटना को लेकर राजगीर थाने में 4 लोगों के ऊपर हत्या का केस दर्ज किया गया था

राजगीर के धनछुई गांव में हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर में न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार थाना पुलिस ने किया कुर्की जप्ती राजगीर के धनछुई गांव में हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर में न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार थाना पुलिस ने किया कुर्की जप्ती Reviewed by News Bihar Tak on July 17, 2022 Rating: 5

राजगीर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन,19 जिले के पदाधिकारी हुए थे शामिल

July 16, 2022

राजगीर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन,19 जिले के पदाधिकारी हुए थे शामिल


राजगीर।।

आयुष्मान भारत योजना को राज्य भर में सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण पदाधिकारियों का राजगीर में आयोजित किया गया है,जिसमें राज्य के 19 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए हैं,जिसका समापन किया गया,इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के फैकेल्टी एवं कई बड़े अधिकारियों के द्वारा लगभग 20 सत्रों में इन पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है,ताकि आयुष्मान भारत योजना को राज्य के इन 19 जिलों में ठीक तरह से सफल बना सके, इस बार पदाधिकारियों की लापरवाही विभाग बर्दाश्त करने  के मूड में नहीं है,प्रशिक्षण के दौरान अस्पष्ट रुप से पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर तुरंत कार्रवाई होगी,


समापन के मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति पटना डॉक्टर अमिताभ सिहं ने कहा कि योजना का मूल उद्देश्य है कि हमारे गरीब लाभार्थियों को भी उच्च स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो,तथा सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उन्हें बेहतर इलाज प्राप्त हो, उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 1 करोड़ 8 लाख परिवार आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी के रूप में एसईसीसी डाटा के अंतर्गत चिंतित है,जबकि राज्य में कुल 1 करोड़ 79 करोड़ लाख परिवार राशन कार्ड धारी हैं,जिसमें 89 लाख राशन कार्ड धारी परिवार आयुष्मान भारत--प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी हैं, उन्हें योजना का लाभ प्रदान करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है,साथ ही ऐसे लाभार्थी को एक नई योजना जन आरोग्य योजना के माध्यम से भी सुविधा प्रदान की जाएगी, एवं इस योजना पर होने वाला पूरा व्यय- भार यानी कि 100% व्यय का वहन बिहार सरकार के द्वारा किया जाएगा,

मौके पर प्रशिक्षण में शामिल पदाधिकारियों को कहां की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सीधा करवाई होगी, जो भी दिवाली है आप लोगों को दी गई है उसे पूरी ईमानदारी पूर्वक समय सीमा के अंदर करेंगे, इस योजना को सफल बनाने की बहुत सारी जिम्मेवारी आप लोगों के ऊपर है,ऐसे में आप लोग लापरवाही नहीं करेगें, उन्होंने कहा कि कार्ड गलत तरीके से नहीं बने इसका पूरा ध्यान रखेंगे,आप लोगों को अस्पष्ट कहना है कि किताब पढने साथ-साथ गाइडलाइन को पालन कीजिएगा, हॉस्पिटलों को ऑडिट करना है इसका भी आप लोग ध्यान रखेंगे, आप जो काम करेंगे उस पर विशेष रूप से अधिकारियों की नजर होगी,जिन जिलों के हॉस्पिटल काम नहीं हुआ है,उनका पेमेंट पेंडिंग है,उस पर आप लोग विशेष ध्यान देकर काम करवाएंगे,और अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखती है तुरंत कार्रवाई करें,अगर इस दौरान अगर थोड़ी सी गड़बड़ी कीजिएगा तो प्रॉब्लम पर जाइएगा,उनहोंने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जब आप हॉस्पिटल को ऑडिट करने के लिए जाइएगा तो किसी भी प्रकार का कंप्रोमाइज नहीं करना है,आपको जांच करनी होगी,अगर किसी प्रकार की कमियां पाई जाती है तो उसकी अनुशंसा आपलोग नहीं करेंगे,जो हॉस्पिटल सस्पेंड है उसकी रिपोर्ट विभाग को जल्द भेजिए, सैंपल लेकर उसकी रिपोर्ट मत पॉकेट में लेकर मत घूमेगा,उन्होंने नालंदा जिला का उदाहरण देते हुए कहा कि दो पदाधिकारी बहुत जल्द ही सेवा मुक्त होंगे,विभाग लापरवाही बिल्कुल नहीं बर्दाश्त करेगा,उन्होंने कहा कि हम जिले में बैठकर सरकार के हित में काम नहीं करें सिर्फ जिले में बैठ कर काम करें यह नहीं चलेगा,जो जिमेवारिया आपको दी जाती है उसे पूरी इमानदारी से  पूरा करना होगा,

उन्होंने कहा कि जिलों में जल्द ही सहायक लेखापाल की नियुक्तियां की जानी है, मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के माध्यम से यह निर्णय लिया है कि राज्य में सभी राशन कार्ड धारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा,और जल्द ही कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी,और राज्य का 9 करोड़ आबादी इससे कवर होगा,राज्य में 85% लोग इस योजना से जुड़कर इसका लाभ उठाएंगे, लोगों को अपना इलाज के लिए अब परेशानी नहीं होगी अब उनका पैसा खर्च नहीं होगा 5 लाख रुपये तक उनका इलाज अब इस योजना के तहत होगा,ओम नाथ, डॉ प्रीति, मोहन झा,रितेश मिश्रा, फैकेल्टी डाक्टर असरद, डॉ अरविंद , डॉक्टर किरण, सिकंदर कुशवाहा, रंजन कुमार, रितेश मिश्रा, इंद्रजीत गोस्वामी ,प्रियंका सिंह,सहित अन्य संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे

राजगीर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन,19 जिले के पदाधिकारी हुए थे शामिल राजगीर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन,19 जिले के पदाधिकारी हुए थे शामिल Reviewed by News Bihar Tak on July 16, 2022 Rating: 5

राजगीर क्षेत्र के चमरडीहा गांव में कुर्की जब्ती शुरू होते ही 8 आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

July 15, 2022

राजगीर क्षेत्र के चमरडीहा गांव में कुर्की जब्ती शुरू होते ही 8 आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण


राजगीर!! 

राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट में पीट पीटकर एक व्यक्ति की हत्या मामले में फरार चल रहे 8 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के द्वारा कुर्की जब्ती का आदेश निकाला गया,और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों के घर में कुर्की जब्ती करने के लिए जैसे ही पुलिस पहुंची,तो 8 आरोपियों ने आनन-फानन में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,


थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हत्या की घटना में शामिल 8 आरोपी फरार चल रहे थे, न्यायालय के दिशा निर्देश के अनुसार कुर्की जब्ती निकाला गया था,और पुलिस ने जैसे ही चमरडीहा गाँव में पहुंचकर आरोपियों के घर में कुर्की जब्ती शुरू किया तो,8 आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है,थाना प्रभारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों में संतोष यादब,  मंटू यादव, लालो यादव,राजबल्लभ यादव,मुनारीक यादव, इन्द्रदेव यादव, विककी यादव और धीरज यादव शामिल है,

वहीं पुलिस ने कुछ दिन पूर्व भी इन आरोपियों के घरों में पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया है,बताते हुए चले चमरडीहा गांव के स्वर्गीय खलीफा यादव के 35 वर्षीय पुत्र बबलू यादव की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी।जिसमें 13 लोगों के ऊपर नामजद व तीन अज्ञात लोगों के ऊपर हत्या का केस दर्ज राजगीर थाने में कराया गया था। 

राजगीर क्षेत्र के चमरडीहा गांव में कुर्की जब्ती शुरू होते ही 8 आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण राजगीर क्षेत्र के चमरडीहा गांव में कुर्की जब्ती शुरू होते ही 8 आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण Reviewed by News Bihar Tak on July 15, 2022 Rating: 5

राजगीर में भू माफियाओं के द्वारा 5 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को कब्जा किया जा रहा था,प्रशासन ने किया करवाई

July 14, 2022

राजगीर में भू माफियाओं के द्वारा 5 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को कब्जा किया जा रहा था,प्रशासन ने किया करवाई


राजगीर।।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र राजगीर के पास ही लगभग 5 बीघा से अधिक बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि को भू माफिया के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था,प्रशासन की इसकी सूचना मिलते ही करवाई में जुट गई है,थाना प्रभारी दीपक कुमार,अंचलाधिकारी संतोष कुमार चौधरी,छबीलापुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,वही मौके पर पुलिस के काफिला को देख मौके पर से भू माफिया लोग वहां से भाग निकले,मौके पर पुलिस ने घेराबंदी को तोड़ कर हटाया है,भू माफियाओं के द्वारा नकली कागजात बनाकर इस जमीन को घेराबंदी कर करोड़ों रुपया में बेचने की तैयारी की जा रही थी,


और इस मामले को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है,और लोगों को चिन्हित किया जा रहा है कि कौन-कौन लोग इस घटना में शामिल है,उन लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, मौके पर भू माफियाओं के द्वारा जमीन कब्जा करने के लिए पेड़ पौधे को भी जला देने का काम किया है,वैभारगिरी पर्वत से सटे भूमि होने के कारण काफी मात्रा में पेड़ पौधे झारियां हैं,इस अवसर पर अंचलाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र के पास ही सरकारी भूमि को कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे,

प्रशासन को सूचना मिलतें ही कार्रवाई की जा रही है,अंचलाधिकारी अधिकारी ने बताया कि लोगों को चिन्हित किया जा रहा  है,थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी,गलत तरीके से जो घेराबंदी किया गया था उसको हटाया गया है,थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि लोगों को चिन्हित किया जा रहा है,और लोगों पर कड़े करवाई होगी,बताते हुए चले कुछ वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र के कार्यक्रम में पहुंचे थे तो अपने बड़े अधिकारियों को आदेश दिए थे कि यह क्षेत्र बिल्कुल को इको फ्रेंडली है,और यहाँ पहाड़ और जंगल को लेकर यहां का वातावरण काफी सुंदर है,और इन सरकारी भूमी एवं तो जंगल का आसपास का क्षेत्र है,

इन क्षेत्र में लोग गलत तरीके से इस भुमि को लोग कब्जा नहीं करें इस पर पूरा ध्यान रखा जाए,क्योंकि इस भूमि पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा भी ट्रेनिंग कैंप भी लगाया जाता है,लेकिन आ गया भूमि भू माफियाओं के नजर में है, लोग गलत कागजात बनाकर कब्जा करने का काम कर रहे हैं,इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश के बावजूद भी 100 एकड़ से भी अधिक सरकारी भुमी को अतिक्रमणकारियो के द्वारा अवैध रूप से जंहा तहाँ बौन्डरी वाल करके कब्जा कर रखे हैं,और नकली कागजात बनाकर मोटी रकम मे बेचकर भु --माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं,

इसमे कई सफेदपोश और सरकारी कर्मचारियों के साथ बडे़ पदाधिकारी भी इस खेल में सामील है।बताते हुए चले कि कई वर्षों से इस सरकारी भुमी का कब्जा और खरीद विक्री का गोरखधंधा चल रहा है,इतना ही नहीं भू माफियाओं के द्वारा जंगल को भी नष्ट कर सरकारी भूमि को कब्जा रहे है,वही ज्यादा भुमी कब्जा होने के बाद प्रशासन के ऑखो पर से पटी खुली है,और करबाई का काम शुरु कर दिया है,








 

राजगीर में भू माफियाओं के द्वारा 5 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को कब्जा किया जा रहा था,प्रशासन ने किया करवाई राजगीर में भू माफियाओं के द्वारा 5 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को कब्जा किया जा रहा था,प्रशासन ने किया करवाई Reviewed by News Bihar Tak on July 14, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.