ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार राजगीर के बढ़ौना गांव में 7 लाख 50 हजार की लागत से निर्माण होने वाले ईट सोलिंग निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

April 20, 2023


राजगीर प्रखंड के मेयार पंचायत के बढ़ौना गांव में 7 लाख 50 हजार की लागत से निर्माण होने वाले ईट सोलिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार उपस्थित रहें। ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में लगातार निर्माण हेतु आवेदन देकर अवगत कराया जा रहा था स्थानीय समस्याओं को देखते हुए उनके समस्याओं का निदान करवा दिया गया 6 माह के भीतर रास्ता निर्माण कार्य को पूर्ण हो जायेगा।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सूवे का तेजी से विकास हो रहा है बिहार में विकास की गंगा बह रही है। हर क्षेत्रों हर वर्गों का समुचित विकास हो रहा है समाज में बैठे पिछली पंक्ति के लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा चुका है। बिहार में हुए कार्यों का डंका देश में बज रहा है तथा प्रदेश की कई सरकारें बिहार की योजनाओं का अनुसरण कर रही है गांव को स्मार्ट बनाने का काम धरातल पर उतारा जा चुका है।

इस अवसर पर जयराम सिंह  डा धनंजय कुमार देव अनीता देवी, अरुण कुमार, द्वारका प्रसाद, मनकेन कुमार, अजय पासवान रंजीत कुमार छोटे जोगिंदर राजवंशी आडवाणी कुमार ,पिंटू कुमार, अनिल कुमार ,मनोज कुमार, बच्चु प्रसाद ,सीधेश्वर महतो ,बैकुंठ पांडे सहित सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार राजगीर के बढ़ौना गांव में 7 लाख 50 हजार की लागत से निर्माण होने वाले ईट सोलिंग निर्माण कार्य का किया शिलान्यास ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार राजगीर के बढ़ौना गांव में 7 लाख 50 हजार की लागत से निर्माण होने वाले ईट सोलिंग निर्माण कार्य का किया शिलान्यास Reviewed by News Bihar Tak on April 20, 2023 Rating: 5

धूमधाम से मना आरबीएस जोन स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा,सांसद कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल

March 26, 2023


चंडी बाईपास के टीवीएस शोरूम के पास स्थित आरबीएस जोन स्कूल का दूसरा वार्षिक महोत्सव बड़ी धूम.धाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी,चंडी नगरपंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन,स्कूल के निर्देशक रणविजय सिंह एवं प्रधानाध्यापक विभा सिन्हा ने  संयुक्त रूप से मिल फीता काटकर व  दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जेके सागर ने किया।इस दौरान विद्यालय के नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिसे लोगों ने खूब सराहा।मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित छात्रों और स्कूल प्रबंधन को संबोधित करते हुए कहा की इसी तरह बच्चों को प्रोत्साहन मिलते रहने से इन्हें आगे की ओर बढ़ने की ललक बढ़ती है।

साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद सहित अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का मौका दिया जाता है। इससे छात्रों को आगे चल कर इसका फायदा मिलेगा।साथ ही रणविजय सिंह ने सभी छात्रों को अच्छी तरह पढ़ाई करने के लिए कहे यदि पढ़ाई में कोई समस्या आती है तो बताए।उन्होंने अभिभावकों को।संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा नवोदय,नेतरहाट,सैनिक,सिमुरतल्ला आवासीय विद्यालय की भी तैयारी कराया जाता है।संस्थान का एक छात्र अंकित कुमार का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ।इस मौके पर समाजसेवी प्रेम कुमार सिन्हा,स्कूल के डायरेक्टर रणविजय सिंह,प्रधानाध्यापक विभा सिन्हा,,शिक्षक कन्हैया कुमार, कंचन कुमारी, भवानी कुमारी, सोनम कुमारी, अंकिता कुमारी, चांदनी कुमारी, करण कुमार, विशाल कुमार,पीयूष कुमार, अनुष्का कुमारी, शिमरन कुमारी, आलोक कुमार, सुरजीत कुमार सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

धूमधाम से मना आरबीएस जोन स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा,सांसद कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल धूमधाम से मना आरबीएस जोन स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा,सांसद कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on March 26, 2023 Rating: 5

पुलिस ने छबीलापुर के वढ़ौना गांव में स्थित दलान में छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है,शराब तस्करों के खिलाफ की जा रही है करवाई

March 12, 2023


छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वढ़ौना गांव में स्थित चंदर महतो के दलान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है,वहीं शराब तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है,शराब तस्करों के द्वारा होली में खपाने के लिए शराब की बड़ी खेप दुसरे राज्यों से मंगाए गए थे,

वहीं शराब तस्करों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर संबंधित कार्रवाई की जा रही है,इस अवसर पर छबीलापुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वढ़ौना गांव में स्थित चंदर महतो के दलान में छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के 564 बोतल विदेशी शराब बरामद किए गए,थाना प्रभारी ने बताया कि प्रभाकर कुमार उर्फ गोलू और रवि रंजन कुमार उर्फ छोटू के द्वारा यह विदेशी शराब मंगवाई गई थी,और यह विदेशी शराब इन लोगों के द्वारा होली से पहले मंगाया गया था ताकि यह लोग होली के मौके पर शराब की बिक्री कर सकें,

पुलिस के द्वारा संबंधित कार्रवाई करते हुए दलान को सील कर दिया गया है,और इन शराब तस्करों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर इनलोगो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है,थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर करवाई की जा रहीं हैं, 

पुलिस ने छबीलापुर के वढ़ौना गांव में स्थित दलान में छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है,शराब तस्करों के खिलाफ की जा रही है करवाई पुलिस ने छबीलापुर के वढ़ौना गांव में स्थित दलान में छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है,शराब तस्करों के खिलाफ की जा रही है करवाई Reviewed by News Bihar Tak on March 12, 2023 Rating: 5

राजगीर में होने वाले मलमास मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने कन्वेंशन हॉल में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया,श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाएंगे टेंट सिटी

March 02, 2023


राजगीर में मलमास मेला का आयोजन होना है।और मेला का शुभारंभ 18 जुलाई को निर्धारित है।और यह मेला एक महीने तक चलता है।मलमास मेला की पूर्व तैयारी को लेकर डीएम शशांक शुभंकर ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के सभागार में संबंधित पदाधिकारियों, स्थानीय पंडा समिति एवं राजगीर के नागरिकों के साथ बैठक किया।

पूर्व की दो बैठकों में लिए गए निर्णय के अनुरूप अब तक की गई तैयारी के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई।मेला अवधि में श्रद्धालुओं के आवासन, सुरक्षा, चिकित्सा, शहर में रोशनी, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण आदि की व्यवस्था हेतु की गई तैयारी के बारे में एक-एक कर जानकारी दी गई।बताया गया कि श्रद्धालुओं के आवासन हेतु स्टेट गेस्ट हाऊस के मैदान में टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा। टेंट सिटी में चार जोन होंगें। प्रत्येक जोन में 25-25 टेंट होंगे। प्रत्येक टेंट में 10-10 लोगों के आवासन की व्यवस्था की जाएगी।गणमान्य लोगों के लिए अलग से 25 टेंट का टेंट सिटी बनाया जाएगा।इसमें शौचालय, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

टेंट सिटी में हेल्प डेस्क एवं पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी रहेगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए अस्थाई अस्पताल भी टेंट सिटी में बनाया जाएगा।इसके अतिरिक्त  8 अन्य स्थलों पर भी श्रद्धालुओं के आवासन हेतु यात्री शेड की व्यवस्था की जाएगी। इनमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड,मेला थाना,पुराना सैनिक स्कूल , धुनीवर के पास, ब्रह्मकुंड परिसर, झुनकिया बाबा एवं गढ़ महादेव के पास व्यवस्था की जाएगी।ब्रह्मकुंड परिसर में महिलाओं के लिए 30 चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की जाएगी। शौचालयों का जीर्णोद्धार, शहर के सौंदर्यीकरण हेतु लाइटिंग एवं तोरण द्वार आदि भी लगाया जाएगा।33 स्थलों पर अस्थाई आउट पोस्ट, जगह-जगह ड्रॉप गेट एवं बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी।प्रेजेंटेशन के उपरांत सभी उपस्थित गणमान्य लोगों से एक-एक कर उनका महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किया गया।

श्रद्धालुओं के लिए एक टॉल फ्री नंबर की व्यवस्था, सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के लिए एकीकृत ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, मेला अवधि में वैभारगिरी स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था, मच्छरों के नियंत्रण हेतु नियमित फॉगिंग की व्यवस्था आदि जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिये गए निदेश के आलोक में सरस्वती नदी की साफ सफाई एवं सरस्वती कुण्ड तथा घाट के जीर्णोद्धार हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने ब्रह्मकुंड क्षेत्र में सरस्वती कुंड ,घाट एवं नदी के जीर्णोद्धार कार्य का स्थल निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग को आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने घाट की सीढ़ियों पर लगाये जाने वाले सैंड स्टोन एवं दीवारों पर लगाये जाने वाले ग्रेनाइट का सैम्पल उन्हें दिखाने का निदेश कार्यपालक अभियंता को दिया।अप्रैल माह के अंत तक सम्पूर्ण कार्य पूरा कराने का निदेश दिया गया।मुख्यमंत्री के निदेशानुसार कुण्ड क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षालय हॉल तथा शेड के निर्माण हेतु भी भवन निर्माण विभाग द्वारा कवायद शरू की गई है। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को इन संरचनाओं के निर्माण एवं कुण्ड क्षेत्र के पूर्व निर्मित संरचनाओं के मरम्मती कार्य हेतु भी कार्रवाई की जा रही है।

मेला आयोजन के अवसर पर विभिन्न कार्यों के लिए निविदा के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा।इसके लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है।इसे अंतिम रूप देकर निविदा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मेला अवधि में मेला सैरात मैदान की बंदोबस्ती का कार्य अपर समाहर्ता अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएंगे। डीएम ने कहा कि मेला अवधि में विभिन्न कार्यों के सफल क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है।मेला आयोजन को लेकर पूर्व तैयारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा हेतु निरंतर अवधि पर बैठक की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उपसमहर्त्ता राजगीर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता भवन,पीएचइडी,ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, पंडा समिति के सदस्यगण तथा राजगीर के नागरिकगण उपस्थित थे। 

राजगीर में होने वाले मलमास मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने कन्वेंशन हॉल में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया,श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाएंगे टेंट सिटी राजगीर में होने वाले मलमास मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने कन्वेंशन हॉल में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया,श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाएंगे टेंट सिटी Reviewed by News Bihar Tak on March 02, 2023 Rating: 5

बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ का 78 वां वार्षिक सम्मेलन राजगीर में आयोजित किया गया, अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने किया

February 28, 2023


बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ वार्षिक का 78 वां सम्मेलन राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया।जिसमें बिहार सहित देश के कई राज्यों के लगभग 500 चिकित्सक शामिल हुए हैं।जिसका उद्घाटन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शरद कुमार अग्रवाल,मुख्य संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह,डीन डाक्टर वेद प्रकाश मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष के पदभार के रूप में डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने ग्रहण किया।वही कुल 9 सत्रों में वरीय चिकित्सकों के द्वारा गंभीर बीमारियों के पहचान और उसका इलाज के ऊपर अपना व्याख्यान दिया।इस अवसर पर बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष के डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ वार्षिक का 78 वा सम्मेलन का आयोजन किया गया है,बिहार के सभी जिलों के साथ देश के दिल्ली, झारखंड,उड़ीसा,यूपी,आंध्र प्रदेश, राजस्थान,हरियाणा,बंगाल सहित राज्यों के कुल 500 चिकित्सक शामिल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 9 सत्रों में विभिन्न गंभीर बीमारियों का पहचान इलाज सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जो चिकित्सकों की चुनौतियां हैं,उस पर विशेष रूप से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा बिरादरी उथल-पुथल की गंभीर स्थिति में है, इस अर्थ में उथल-पुथल है कि कॉर्पोरेट अस्पतालों और व्यक्तिगत चिकित्सकों के बीच संघर्ष चल रहा है।आज अधिकांश रोगी गूगल और यूट्यूब  पर भरोसा करते हैं,उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि अधिकांश युवा स्नातक और स्नातकोत्तर जल्दी में हैं और थोड़ा भ्रमित हैं।उनमें से कई लोग संघ और चिकित्सा को महत्व नहीं देते हैं,उन्होंने कहा जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, हमारे साथियों के साथ बढ़ती घटनाएं होना तय है और आईएमए से बेहतर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है।

आईएमए को ट्रेड यूनियन की तरह मानें और इसे हर तरह से मजबूत करें, क्योंकि यही एक संस्था है जो डॉक्टरों के अधिकार, सम्मान और गरिमा के लिए खड़ी है।इसलिए मैं आईएमए के प्रत्येक सदस्य से चिकित्सा का पालन करने का आह्वान करता हूं,नैतिकता और एक सीधी रेखा में आगे बढ़ने की कोशिश करें और कभी भी दूसरों की आलोचना न करें बल्कि बने रहें,जब भी और जहां भी जरूरत हो, दूसरों की मदद करें।

इस अवसर आयोजन अध्यक्ष डॉ ब्रज भूषण सिन्हा ने कहा कि एसोसिएशन के द्वारा एक अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक स्वास्थ सप्ताह मनाया जाएगा।इन 7 दिनों में एसोसिएशन के द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारियों की पहचान एवं इलाज के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाता है।और लोगों को जांच कर उचित इलाज भी किया जाता है।उन्होंने कहा कि आज विभिन्न बीमारियों की पहचान एवं उसका रोकथाम एवं इलाज को लेकर विशेष रूप से चर्चा भी की गई है।उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद परिस्थितियां काफी बदल गई है। आज बहुत सारी बीमारियों के चपेट में लोग आ रहे हैं।

ऐसे में सावधानियां और इलाज बहुत जरूरी है। एसोसिएशन के द्वारा इस पहलू पर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना पुरा शरीर को नर्वस तक देता है।उन्होंने कहा कि डायबिटीज वाले लोगों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।यह ऐसा बीमारी है कि बिना दर्द का ही जानलेवा हो जाता है। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को डैमेज कर देता है।उन्होंने कहा कि डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है जिससे, आपको आजीवन परेशानियां हो सकती हैं।डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

लेकिन कुछ सावधानियां बरतकर डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।उन्होंने कहा कि डायबिटीज आज विश्वभर में प्रभावित करने वाली एक बीमारी बन गई है,इन गुज़रे सालो मे डायबिटीज का वैश्विक प्रसार काफी बढ़ गया है, इस अवसर पर गोरखपुर एम्स के डाक्टर कनिष्क कुमार वैज्ञानिक सत्र में बदलते वातावरण एवं मौसम के ऊपर व्याख्यान देते हुए कहा कि जब भी मौसम बदलता है तो लोग ज्यादातर मौसम को थोड़ा महसूस करते हैं। तापमान में बदलाव वायरस के विभिन्न समूहों को पनपने के लिए एक उपयुक्त स्थिति प्रदान करता है जो बाद में संक्रामक रोगों को फैलाता है। वायरसों में सबसे आम मानव राइनोवायरस (एचआरवी) है जो सभी तबीयत खराब होने के 40 प्रतिशत तक के मामलों का कारण बनता है।उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के उतार-चढ़ाव को हल्के में न लें। इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है।

दिन में मौसम सामान्य है तो रात और सुबह के समय तापमान सामान्य से कम महसूस हो रहा है। ऐसे में हमें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। इस बदलते मौसम में डेंगू, वायरल बुखार जैसी बीमारियां तेजी से पनपती हैं। सुबह-शाम की ठंड, दिनभर गर्मी के इस मौसमी बदलाव में अपनी सुरक्षा खुद करें। यह मौसम आपको भारी नुक्सान पहुंचा सकता है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए हमारा सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वातावरण और जलवायु में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, डेंगू व वायरल बुखार जैसे खतरनाक रोग बड़ी आसानी से हमारे शरीर को घेर लेते हैं।उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है।किसी भी प्रकार के संक्रामक रोगों से बचने के लिए अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, गर्म पानी का उपयोग करें।

बदलते मौसम के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रख कर बीमारियों से काफी दूर रहा जा सकता है। मौसमी बीमारियां होने पर समय रहते बेहतर इलाज करवाना चाहिए। बच्चों एवं बुजुर्गों के बीमार होने पर उनके इलाज में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।नहीं तो तबियत ज्यादा बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मौसम में लोगों के बीमार होने का कारण इंफेक्शन लगातार बढ़ता जानता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है। इससे बचने लोगों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। इस अवसर पर चिकित्सको को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर वरीय चिकित्सक सुजीत कुमार, डाक्टर अरविंद कुमार,डॉ मनोज कुमार,डॉ इंद्रजीत कुमार, डाक्टर विजय शंकर सिंह, डॉ सुनील कुमार, डाक्टर जेके ठाकुर,डॉ कुमार अमरदीप नारायण, डॉ अशोक कुमार, डॉक्टर सरफराज आलम, डॉ शशि रंजन, डाक्टर अमित कुमार, डाक्टर रुपेश कुमार, डाक्टर राजीव सिन्हा, डाक्टर रिना सिन्हा, डाक्टर अजय कुमार, डाक्टर रंजना, डाक्टर स्नेहा कुमारी, डाक्टर सुषमा कुमारी, डॉ अश्विनी कुमार वर्मा, डाक्टर बालमुकुंद प्रसाद, डॉ राजीव रंजन, डॉक्टर प्रशांत कुमार, डॉ आशुतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।












 

बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ का 78 वां वार्षिक सम्मेलन राजगीर में आयोजित किया गया, अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने किया बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ का 78 वां वार्षिक सम्मेलन राजगीर में आयोजित किया गया, अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने किया Reviewed by News Bihar Tak on February 28, 2023 Rating: 5

संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर सफाई किया गया

February 26, 2023


संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत  के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर राजगीर का सफाई किया गया।

मौके पर राजगीर के मुखी रामविलास प्रसाद ने कहा कि आजादी के 75 वॉ वर्षगांठ को लेकर प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत आज साध संगत एवं सेवा दल  के साथ मिलकर सूरजकुंड परिसर का सफाई किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का सोच को साकार कर रही हैं सतगुरु सुदीक्षा जी महाराज उन्हीं के सोच को लेकर आज अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, अगर हमलोग स्वस्थ जल पीते हैं तो स्वच्छ मन भी जरूर होगा।

मौके पर राजगीर ब्रांच के महिला सेवादल  इंचार्ज अनिता कुमारी गुप्ता ने कहा कि सतगुरु सुदीक्षा जी महाराज के अशीम कृपा से पूरे देश में इस तरह का महाअभियान चलाया जा रहा है।अगर हमलोग अपने पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे और स्वच्छ पानी पिएंगे तो हमारा मन भी स्वच्छ होगा।इस अवसर पर सेवादल इंचार्ज भीम चौधरी, रमेश कुमार पान,बेबी बहन, निर्मला बहन, फुटो बहन, सुशीला बहन, रीता बहन, ममता बहन, भोला महात्मा, मुकेश महात्मा,  चिंता बहन, चंचला बहन, नंदू महात्मा, अलीशा बहन, महिंद्र महात्मा, सुनील महात्मा, आलोक महात्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर सफाई किया गया संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत  के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर सफाई किया गया Reviewed by News Bihar Tak on February 26, 2023 Rating: 5

नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया मानसिक विक्षिप्त युवक, 2 घंटे बाद रेस्क्यू कर उतारा गया

February 23, 2023


राजगीर- छबिलापुर रोड में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।एक मानसिक विक्षिप्त युवक परिसर में लगभग 40 फीट ऊंचा पानी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।जब लोग उसे उतारने की वहां तैनात सुरक्षाकर्मी करने लगे तो कूदने का प्रयास करने लगता। और जोड़ - जोड़ चिल्लाने लगाता।

वहीं ऐसे में ऊंचाई से कूदने उसकी जान भी जा सकती थी।जिसको लेकर लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,विश्वविद्यालय कार्यालय के बाहर लोगों की काफी भीड़ जुट गई।उसके बाद राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।काफी प्रयास करने के बाद भी मानसिक विक्षिप्त युवक ऊपर से नहीं उतर रहा था।

लगभग 2 घंटे के बाद काफी मशक्कत एवं रेस्क्यू कर उतारा गया।इसी दौरान जब पुलिसकर्मी पुलिस गाड़ी में बैठाने लगे तो ताकत लगाकर उसने गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया।मौके पर पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद उसे गाड़ी में बैठाया और उसके बाद थाने में लाया गया है, मानसिक विक्षिप्त युवक कहां का रहने वाला है,यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।पुलिस उसके परिवार के खोजबीन में जुटी हुई है।नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त युवक पीछे दीवार के माध्यम से किसी तरह पेड़ का सहारा लेकर वह पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया था।

इस अवसर पर थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त युवक को रेस्क्यू कर उतारा गया है।और यह कहां का रहने वाला है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।और ना ही कुछ बता रहा है।थाना प्रभारी ने बताया कि इसके परिवार के बारे में पता किया जा रहा है। 

नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया मानसिक विक्षिप्त युवक, 2 घंटे बाद रेस्क्यू कर उतारा गया नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया मानसिक विक्षिप्त युवक, 2 घंटे बाद रेस्क्यू कर उतारा गया Reviewed by News Bihar Tak on February 23, 2023 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.