ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एक करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से राजगीर से नाहुव -नोनही जाने वाली सड़क के कालीकरण कार्य का किया शुभारंभ

August 25, 2023


बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा शुक्रवार को एक करोड़ 21 लाख की लागत से राजगीर से नाहुव नोनही जाने वाली सड़क के कालीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में सड़कों का महाजाल बिछाया जा रहा है।हर छोटी से छोटी आबादी को सड़क से जोड़कर विकास की किरण गांव गांव शहर तक फैलाया जा रहा है।

बिहार के विकास की रफ्तार अब तेजी से हो रहा है। पूरे भारत में सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बिहार बन गया है। शउन्होंने कहा कि कार्य संपन्न होने के बाद कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा 5 साल तक इस सड़क का मेंटेनेंस भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि नाहूव नोनही अब नगर परिषद का हिस्सा बन गया है।अब इन गांवों का विकास शहरों की तरह होगा।गांव की गालियां रोशनी और साफ सफाई से चकाचक होगी। इस अवसर पर जदयू नेता मुन्ना कुमार,जयराम सिंह,वार्ड पार्षद एकबाल हसीब,सुधीर पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एक करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से राजगीर से नाहुव -नोनही जाने वाली सड़क के कालीकरण कार्य का किया शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एक करोड़ 21 लाख  रुपए की लागत से राजगीर से नाहुव -नोनही जाने वाली सड़क के कालीकरण कार्य का किया शुभारंभ Reviewed by News Bihar Tak on August 25, 2023 Rating: 5

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु सिपाही ट्रेड्समैन का दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन,दिलाई गई शपथ

June 20, 2023


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र राजगीर में 51वे   बैच के प्रशिक्षु सिपाही ट्रेड्समैन का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कमाण्डेंट मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी अरविंद कुमार के द्वारा नवारक्षियों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर कमाण्डेंट मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ कि मेरे समक्ष ये 61 सिपाही ट्रेड्समैन आज अपने तन-मन से देश के कर्तव्य पथ पर समर्पित हो रहे हैं।

इस ऐतिहासिक घड़ी के मौके पर मैं इन जवानों को हार्दिक बधाई देता हूँ। मैं इन नवारक्षियों के अभिभावकों तथा इस प्रशिक्षण संस्थान के समस्त अधिकारियों तथा प्रशिक्षकों को भी बधाई देता हूँ जिन्होने इन्हें प्रशिक्षण की कसौटी पर कसकर कुंदन रूपी सैनिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।उन्होंने कहा कि नवारक्षियों आप आज जिस राजगीर, नालन्दा की धरती से पास आउट हो रहे हैं।ये भूमि बड़ी ऐतिहासिक और पावन रही हैं।

भगवान महावीर व गौतम बुद्ध की कर्म व धर्म स्थली रही हैं तो सशक्त मगध साम्राजय की राजधानी भी रही हैं। वीरों और महात्माओं की इस भूमि पर प्रशिक्षण करना अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण व गौरव की बात हैं।और इस मंगल बेला में, मैं आपको स्मरण दिलाना चाहता हूँ कि अब आप सामान्य जन की श्रेणी से निकलकर सैनिक की विशिष्ट श्रेणी में प्रविष्ट कर गए हैं तथा आप अब देश की एकता व अखण्डता बनाए रखने तथा कर्तव्य की वेदी पर खड़ा उतरने के लिए हमेशा प्रस्तुत रहेगें। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सौपें गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी व दृढता से करेगें।

इस अवसर पर उप कमांडेंट फिरोज अली, नील कमल भारद्वाज, सहायक कमांडेंट  अजीत कुमार, सहायक कमांडेंट हरे राम, अमित कुमार, चंदन कुमार तिवारी , विनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु सिपाही ट्रेड्समैन का दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन,दिलाई गई शपथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु सिपाही ट्रेड्समैन का दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन,दिलाई गई शपथ Reviewed by News Bihar Tak on June 20, 2023 Rating: 5

केनरा बैंक के अधिकारी संगठन का एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में हुआ आयोजित,अधिकारियों के बीच अनेक समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की गई

May 13, 2023


केनरा बैंक के अधिकारी संगठन का एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में आयोजित हुआ।इस मीटिंग में केनरा बैंक के कार्यकारी महानिदेशक अशोक चंद्रा तथा पटना अंचल के महाप्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।इस मीटिंग में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और अधिकारियों के बीच अनेक समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की गई।इसके अलावा, बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई और बिहार के परिपेक्ष में आर ए एम मॉडल यानी रिटेल एग्रीकल्चर तथा एमएसएमई से संबंधित बैंक द्वारा लागू की गई। एवं कई योजनाओं के बारे में बताया गया।

उन्होंने इन योजनाओं के बिहार में अच्छी तरह से लागू करने पर विशेष बल दिया।इस मीटिंग में बैंक द्वारा जारी नई योजना केनरा पेरोल खातों के बारे में भी चर्चा हुई जिसमें खाताधारकों को विशेष लाभ दिया जा रहा है।बिहार में इस नए योजना के अंतर्गत आने वाले खातों को खोलने पर भी विशेष चर्चा की गई।जिससे खाताधारकों तक इस योजना का लाभ पहुचाई जा सके।इस अवसर में केनरा बैंक अधिकारी संगठन के जनरल सेक्रेटरी के रवि कुमार ने अपने संभाषण में ट्रेड यूनियन की महत्ता के बारे में बताया तथा उसकी उपयोगिता पर भी चर्चा की।उन्होंने सभी सदस्यों से आवाहन किया केनरा बैंक में कंधे से कंधा मिलाकर हमें कार्य करना है।और अपने बैंक को बुलंदी की ऊंचाई पर ले कर जाना है।इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किसलय, ज्वाइन जेनरल सेक्रेटरी संजय कुमार सुधांशु, असिस्टेंट जेनरल सेक्रेटरी अभय कुमार, सेंट्रल कमिटी मेंबर उदय कुमार, रत्नेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

केनरा बैंक के अधिकारी संगठन का एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में हुआ आयोजित,अधिकारियों के बीच अनेक समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की गई केनरा बैंक के अधिकारी संगठन का एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में हुआ आयोजित,अधिकारियों के बीच अनेक समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की गई Reviewed by News Bihar Tak on May 13, 2023 Rating: 5

शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के द्वारा शिव गुरू संगोष्ठी का हुआ आयोजन,मुख्य वक्ता दीदी बरखा आनन्द ने कहा : शिव केवल नाम के नहीं अपितु काम के गुरू हैं

May 06, 2023


शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के द्वारा राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शिव गुरू संगोष्ठी आयोजित किया गया।जिसमें नालंदा, नवादा और  सेखपुरा सहित अन्य जिलों के लगभग एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए।इस अवसर पर पूरे परंपरागत तरीके से भगवान शिव की पूजा अर्चना भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य वक्ता दीदी बरखा आनन्द ने कहा कि शिव केवल नाम के नहीं अपितु काम के गुरू हैं।शिव के औढरदानी स्वरूप से धन,धान्य, संतान, सम्पदा आदि प्राप्त करने का व्यापक प्रचलन है तो उनके गुरू स्वरूप से ज्ञान भी क्यों नहीं प्राप्त किया जाय। उन्होंने कहा कि किसी संपत्ति या संपदा का उपयोग ज्ञान के अभाव में घातक हो सकता है।शिव जगतगुरू हैं।अतएव जगत का एक-एक व्यक्ति चाहे वह किसी धर्म,जाति, संप्रदाय,लिंग का हो शिव को अपना गुरू बना सकता है।

शिव का शिष्य होने के लिए किसी पारम्परिक औपचारिकता अथवा दीक्षा की आवश्यकता नहीं है।केवल यह विचार कि शिव मेरे गुरू हैं।शिव की शिष्यता की स्वमेव शुरूआत करता है।इसी विचार का स्थायी होना हमको आपको शिव का शिष्य बनाता है। इस अवसर पर भैया अर्चित आनन्द ने कहा कि यह अवधारणा पूर्णतःआध्यात्मिक है, जो भगवान शिव के गुरु स्वरूप से एक एक व्यक्ति के जुड़ाव से संबंधित है।उन्होंने कहा कि शिव के शिष्य एवं शिष्याएँ अपने सभी आयोजन शिव गुरू हैं।और संसार का एक-एक व्यक्ति उनका शिष्य हो सकता है।इसी प्रयोजन से करते हैं। शिव गुरू हैं।यह कथ्य बहुत पुराना है।भारत भूखंड के अधिकांश लोग इस बात को जानते हैं।कि भगवान शिव गुरू हैं,आदिगुरू इस अवसर सुरेश प्रसाद सिंह, सुधीर कुमार ,नवीन कुमार, कमलेश सिंह,शिवकुमार विश्वकर्मा, सोमेंद्र कुमार झा, प्रेमिका देवी, गौतम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के द्वारा शिव गुरू संगोष्ठी का हुआ आयोजन,मुख्य वक्ता दीदी बरखा आनन्द ने कहा : शिव केवल नाम के नहीं अपितु काम के गुरू हैं शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के द्वारा शिव गुरू संगोष्ठी का हुआ आयोजन,मुख्य वक्ता दीदी बरखा आनन्द ने कहा : शिव केवल नाम के नहीं अपितु काम के गुरू हैं Reviewed by News Bihar Tak on May 06, 2023 Rating: 5

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार राजगीर के बढ़ौना गांव में 7 लाख 50 हजार की लागत से निर्माण होने वाले ईट सोलिंग निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

April 20, 2023


राजगीर प्रखंड के मेयार पंचायत के बढ़ौना गांव में 7 लाख 50 हजार की लागत से निर्माण होने वाले ईट सोलिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार उपस्थित रहें। ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में लगातार निर्माण हेतु आवेदन देकर अवगत कराया जा रहा था स्थानीय समस्याओं को देखते हुए उनके समस्याओं का निदान करवा दिया गया 6 माह के भीतर रास्ता निर्माण कार्य को पूर्ण हो जायेगा।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सूवे का तेजी से विकास हो रहा है बिहार में विकास की गंगा बह रही है। हर क्षेत्रों हर वर्गों का समुचित विकास हो रहा है समाज में बैठे पिछली पंक्ति के लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा चुका है। बिहार में हुए कार्यों का डंका देश में बज रहा है तथा प्रदेश की कई सरकारें बिहार की योजनाओं का अनुसरण कर रही है गांव को स्मार्ट बनाने का काम धरातल पर उतारा जा चुका है।

इस अवसर पर जयराम सिंह  डा धनंजय कुमार देव अनीता देवी, अरुण कुमार, द्वारका प्रसाद, मनकेन कुमार, अजय पासवान रंजीत कुमार छोटे जोगिंदर राजवंशी आडवाणी कुमार ,पिंटू कुमार, अनिल कुमार ,मनोज कुमार, बच्चु प्रसाद ,सीधेश्वर महतो ,बैकुंठ पांडे सहित सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार राजगीर के बढ़ौना गांव में 7 लाख 50 हजार की लागत से निर्माण होने वाले ईट सोलिंग निर्माण कार्य का किया शिलान्यास ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार राजगीर के बढ़ौना गांव में 7 लाख 50 हजार की लागत से निर्माण होने वाले ईट सोलिंग निर्माण कार्य का किया शिलान्यास Reviewed by News Bihar Tak on April 20, 2023 Rating: 5

धूमधाम से मना आरबीएस जोन स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा,सांसद कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल

March 26, 2023


चंडी बाईपास के टीवीएस शोरूम के पास स्थित आरबीएस जोन स्कूल का दूसरा वार्षिक महोत्सव बड़ी धूम.धाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी,चंडी नगरपंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन,स्कूल के निर्देशक रणविजय सिंह एवं प्रधानाध्यापक विभा सिन्हा ने  संयुक्त रूप से मिल फीता काटकर व  दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जेके सागर ने किया।इस दौरान विद्यालय के नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिसे लोगों ने खूब सराहा।मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित छात्रों और स्कूल प्रबंधन को संबोधित करते हुए कहा की इसी तरह बच्चों को प्रोत्साहन मिलते रहने से इन्हें आगे की ओर बढ़ने की ललक बढ़ती है।

साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद सहित अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का मौका दिया जाता है। इससे छात्रों को आगे चल कर इसका फायदा मिलेगा।साथ ही रणविजय सिंह ने सभी छात्रों को अच्छी तरह पढ़ाई करने के लिए कहे यदि पढ़ाई में कोई समस्या आती है तो बताए।उन्होंने अभिभावकों को।संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा नवोदय,नेतरहाट,सैनिक,सिमुरतल्ला आवासीय विद्यालय की भी तैयारी कराया जाता है।संस्थान का एक छात्र अंकित कुमार का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ।इस मौके पर समाजसेवी प्रेम कुमार सिन्हा,स्कूल के डायरेक्टर रणविजय सिंह,प्रधानाध्यापक विभा सिन्हा,,शिक्षक कन्हैया कुमार, कंचन कुमारी, भवानी कुमारी, सोनम कुमारी, अंकिता कुमारी, चांदनी कुमारी, करण कुमार, विशाल कुमार,पीयूष कुमार, अनुष्का कुमारी, शिमरन कुमारी, आलोक कुमार, सुरजीत कुमार सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

धूमधाम से मना आरबीएस जोन स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा,सांसद कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल धूमधाम से मना आरबीएस जोन स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा,सांसद कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on March 26, 2023 Rating: 5

पुलिस ने छबीलापुर के वढ़ौना गांव में स्थित दलान में छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है,शराब तस्करों के खिलाफ की जा रही है करवाई

March 12, 2023


छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वढ़ौना गांव में स्थित चंदर महतो के दलान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है,वहीं शराब तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है,शराब तस्करों के द्वारा होली में खपाने के लिए शराब की बड़ी खेप दुसरे राज्यों से मंगाए गए थे,

वहीं शराब तस्करों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर संबंधित कार्रवाई की जा रही है,इस अवसर पर छबीलापुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वढ़ौना गांव में स्थित चंदर महतो के दलान में छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के 564 बोतल विदेशी शराब बरामद किए गए,थाना प्रभारी ने बताया कि प्रभाकर कुमार उर्फ गोलू और रवि रंजन कुमार उर्फ छोटू के द्वारा यह विदेशी शराब मंगवाई गई थी,और यह विदेशी शराब इन लोगों के द्वारा होली से पहले मंगाया गया था ताकि यह लोग होली के मौके पर शराब की बिक्री कर सकें,

पुलिस के द्वारा संबंधित कार्रवाई करते हुए दलान को सील कर दिया गया है,और इन शराब तस्करों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर इनलोगो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है,थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर करवाई की जा रहीं हैं, 

पुलिस ने छबीलापुर के वढ़ौना गांव में स्थित दलान में छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है,शराब तस्करों के खिलाफ की जा रही है करवाई पुलिस ने छबीलापुर के वढ़ौना गांव में स्थित दलान में छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है,शराब तस्करों के खिलाफ की जा रही है करवाई Reviewed by News Bihar Tak on March 12, 2023 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.