जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजगीर में किया बैठक, राजगीर के जंगलों और पहाड़ों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर,अलर्ट मोड में रहेंगे अग्निशमन वाहन और कर्मी

April 21, 2024


राजगीर के जंगल में फिर इसबार भीषण आग लगी की घटना की घटना घटी है।और इस आग लगी की घटना में काफी संख्या में पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं।और जंगली जानवरों की भी मौत हुई है।घटना के बाद राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।बैठक में वन विभाग,आयुध निर्माणी नालंदा,अनुमंडल प्रशासन,विधुत विभाग, पीएचडी विभाग,स्वास्थ्य विभाग,अग्निशमन विभाग,मनरेगा विभाग,पंचायती राज विभाग,शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, सूचना जनसंपर्क विभाग,जीविका ,पुलिस पदाधिकारीयों सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि फिर इसबार जंगल में आग लगी की की घटना घटी है।और इस आग लगी की घटना में काफी नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष भी वैभारगिरि पर्वत में आग लगी कि घटना घटी थी।और तिन दिनों तक आग लगा हुआ था। जिसमें काफी नुकसान हुआ था।और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी आगलगी की घटना को लेकर लगातार पुछताछ की जा रही थी।जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार बार यह आग आयुध कारखाना से शुरू हुआ है।और उसके बाद जंगल में आग फैली।मौके पर जिलाधिकारी ने आयुध कारखाना से आए संबंधित पदाधिकारीयों से आग लगने की घटना को लेकर पुरी तरह पुछताछ किया।उन्होंने कहा कि आयुध कारखाना के एरिया में ही शराब बनाने वाला चुल्हा मिला है।इस पर आपलोगो के द्वारा क्या करवाई किया गया है।

जिलाधिकारी ने आयुध कारखाना के पदाधिकारियों से पुछा कि आपके यहां कितना गार्ड है।मौके पर आयुध कारखाना के पदाधिकारियों गार्ड की संख्या भी नहीं बता पाए। मौके पर वन विभाग के डीएफओ राजकुमार एम ने कहा कि जो आयुध कारखाना में वाच टावर है उसमें भी सुरक्षा कर्मी नहीं दिखते हैं।इतना तक कहा गया है अगर वह फॉरेस्ट एरिया का ठीक से देखभाल नहीं किया जा रहा है तो वह विभाग को वापस कर दे।डीएफओ ने कहा कि आग लगी की घटना से काफी पेड़ पौधे और जंगल में रहने वाले जानवरों की मौत हुई है।वहां का गार्ड भी कोई ध्यान नहीं दिया है।मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आयुध कारखाना के पदाधिकारीयों को कहा कि अगर आप लोगों से काम नहीं होता है तो हम लोग रक्षा मंत्रालय को भी पत्र लिखेंगे।ताकि संबंधित समस्याओं का निदान हो सके।पिछले आग लगी की घटना को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से भी लगातार पूछा जा रहा था।

जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।आप लोग एक्शन प्लान बनाकर दीजिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले भाग 4 किलोमीटर में आग लगी की घटना घटी थी।और जिला प्रशासन और वन विभाग के टीम के द्वारा काफी मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया था।थोड़ी सी लापरवाही होता है तो आग और भी तेज गति से आगे बढ़ जाता है। शराब से संबंधित कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी ने मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी प्रदीप कुमार को दिशा निर्देश दिये है।साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी आयुध कारखाना का जो भी जंगल से जुड़े बाउंड्री वॉल का जो एरिया है उसको भी जांच करने का दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने मौके पर दिया है। वहीं डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि शराब से जुड़ी सूचना आप दीजिए संबंधित कारवाई  किया जाएगा। मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार ने भी कहा कि हम लोगों ने भी शराब पकड़े हैं।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि पिछले वर्ष 4 किलोमीटर तक आग फैला था जो वैभारगिरि पर्वत से वन विभाग के गेस्ट हाउस तक एवं पांडु पार्क, ब्रह्मकुंड, जरा देवी मंदिर, जरासंध अखाड़ा, वीरायतन, मार्क्सवादी नगर, सीआरपीएफ कैंप तक आग फैल गई थी।और आग पर काबू पाया गया था।जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष आग लगी की घटना को देखते हुए वन विभाग के द्वारा 12 धावा दल बनाया गया था और प्रत्येक ढाबा दल में 15 वनकर्मी रहेंगे।और इसको लेकर भी जिलाधिकारी ने  वन विभाग के डीएफओ से उन्होंने पूछताछ किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से 50 मनरेगा मजदूर को भी अलर्ट मूड में रखना है। साथ ही अग्निशमन के 15 गाड़ी और 75 कर्मी को भी रखना है। ताकि आग लगी की घटना की सूचना पाकर यह लोगों को मौके पर भेजा जा सके।मौके पर जिलाधिकारी ने अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रवीन्द्र राम से पुछा कि आपके पास कितनी अग्निशमन वाहन और कर्मी है। तो उन्होंने बताया कि पांच बाद आज दो छोटा बहन मौजूद है एवं 32 कर्मी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी वाहनों में पानी भरकर  रेडी रखेंगे।और सभी वाहनों का ड्राइवर बिल्कुल रेडी अवस्था में रहे।

मौके पर ही अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रवीन्द्र राम ने कहा कि राजगीर एवं गिरियक में कई हाइड्रेंट खराब है।और इसको लेकर काफी समस्या हो रही है।और इसको लेकर एक महिना पुर्व ही भौतिक निरीक्षण करके पीएचडी विभाग को इसकी रिपोर्ट दिया गया है।लेकिन अब तक पीएचडी विभाग के द्वारा ठीक नहीं किया गया है।और मौके पर जिला अधिकारी ने पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी को इसे तुरंत ठीक करने का दिशा निर्देश दिया है।और साथ ही कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राजगीर एवं गिरियक वन क्षेत्रों में चिन्हित स्थलों पर हाइड्रेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करें ,साथ ही जिला अतिथिशाला राजगीर , वन विभाग अतिथिशाला राजगीर ,रेलवे स्टेशन राजगीर ,अनुमंडल कार्यालय राजगीर में शीध्र नया हाइड्रेंट लगाने का भी निर्देश दिए हैं।वहीं मौके पर वन विभाग के डीएफओ से पूछताछ करते हुए कहा कि वन विभाग के द्वारा तीन निगरानी ढाबा दल भी बनाया गया था।उन्होंने पर उन्होंने इसके बारे में जानकारी प्राप्त किया। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि 22 गांव को चिन्हित किया गया है और इन गांवों में पराली लोग नहीं जलाएं इसको लेकर लोगों को विशेष रूप से अभियान चलाकर जागरूक करना है।उन्होंने यह कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में चलने का दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई पराली जलता है।

या आग लगी की घटना कहीं होती है तो लोग तुरंत कंट्रोल रूम में फोन करें इसको लेकर 06112-233168 एवं वन विभाग का कंट्रोल रूम का नम्बर 9060135370 एवं 8340432091है।जिलाधिकारी ने कहा कि जंगल एवं पहाड़ों पर कोई आग जलाने का काम नहीं करे इसपर पुरी तरह ध्यान रखा जाए।जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील तीन प्रखंड के 22 गांवों के जनप्रतिनिधियों एवं वॉलिंटियर्स के माध्यम से निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे, वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरा से भी पहाड़ के ऊपर नजर रखेंगे, होटलों ,घरों में खाना बनाने हेतु अग्नि सुरक्षा का समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट द्वारा लगने वाली आग से बचाव हेतु पॉल,लटके तार को प्राथमिकता के आधार पर पहाड़ी क्षेत्रों में दुरुस्त रखें।वहीं जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गिरियक , राजगीर पहाड़ी  के आसपास वाले जंगलों,खेतों में अगलगी से बचाव हेतु गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे , तथा स्थानीय ग्रामीणों को आग से बचाव हेतु व्यापक रूप से प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि गिरियक एवं राजगीर के संवेदनशील गांवों में जिला पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग ,मनरेगा,नगर पालक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे।वही मौके पर जिलाधिकारी ने आपदा विभाग के पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर पोस्टर भी लगाने का काम करें।





जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजगीर में किया बैठक, राजगीर के जंगलों और पहाड़ों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर,अलर्ट मोड में रहेंगे अग्निशमन वाहन और कर्मी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजगीर में किया बैठक, राजगीर के जंगलों और पहाड़ों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर,अलर्ट मोड में रहेंगे अग्निशमन वाहन और कर्मी Reviewed by News Bihar Tak on April 21, 2024 Rating: 5

न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

April 11, 2024


राजगीर में न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर छात्र एवं छात्राओं ने काफी खुशी जाहिर किया।

विद्यालय के डायरेक्टर मनोहर कुमार चौधरी ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को दी जाती है।ताकि परीक्षा में बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर सके। विद्यालय की अनुभवी शिक्षक और शिक्षका के द्वारा इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई लिखाई कराई जाती है।उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ,और समर्पण की भावना को विकसित करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानवीय सम्पदा को वृद्धि देती है और सभी क्षेत्रों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।मानव विकास: शिक्षा मानव विकास की मूलभूत आवश्यकता है।इस अवसर पर विधालय के प्राचार्य निर्मला चौधरी ने कहा कि शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है।

न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया Reviewed by News Bihar Tak on April 11, 2024 Rating: 5

अनंता कोचिंग सेंटर ,कृष्णा कॉलोनी राजगीर के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, डायरेक्टर ओंकार कुमार ने जताया खुशी।

March 24, 2024


अनंता कोचिंग सेंटर ,कृष्णा कॉलोनी राजगीर के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।इसको लेकर अनंता कोचिंग सेंटर के संचालक एवं शिक्षक काफी खुश हैं।वहीं छात्र छात्राओं ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोनम कुमारी 448 ,दीपा पटेल 417,कल्पना कुमारी 414, सुगंधा कुमारी 413, करिश्मा कुमारी 413,सानिया पटेल 411, ओमकार कुमार 406 भविष्य कुमार 403,धनजीत कुमार 401,संध्या कुमारी 384,अंजली कुमारी 373,श्याम कुमार 372,प्रिया भारती 370,

बबिता कुमारी 370, विद्या भूषण कुमार 357,पंकज कुमार 357,मुकेश कुमार 357,राजा बाबू 357, निशा कुमारी 354,पुष्पा कुमारी 354, केशव कुमार 350, अन्नी कुमारी 348,निशा रानी 343, अमित कुमार 341, रौशनी राजपूत 340 सहित बहुत सारे छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास होकर अपने माता पिता एवं शिक्षक गणों का मान सम्मान बढ़ाया है। इन छात्र एवं छात्राओं  को कोचिंग के डायरेक्टर ओंकार कुमार ने उन लोगों को बहुत-बहुत बधाई दिए और यह भी आशीर्वाद दिए कि वह आगे भी अपने इलाके का नाम रोशन करते रहे ।उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कोचिंग के सभी शिक्षक गण ने भी उन छात्रों को बहुत-बहुत बधाई दिए।

अनंता कोचिंग सेंटर ,कृष्णा कॉलोनी राजगीर के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, डायरेक्टर ओंकार कुमार ने जताया खुशी। अनंता कोचिंग सेंटर ,कृष्णा कॉलोनी राजगीर के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, डायरेक्टर ओंकार कुमार ने जताया खुशी। Reviewed by News Bihar Tak on March 24, 2024 Rating: 5

इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स बिषय में राजगीर के पिया आर्यन 411 अंक लाकर प्रखंड एवं स्कूल का नाम किया रोशन ,परिवार के लोग काफी खुश

March 23, 2024


राजगीर प्रखंड के उपाध्याय टोला के रहनी वाली छात्रा पिया आर्यन ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में आर्ट्स बिषय में बिहार में 411 अंक लाकर प्रखंड एवं स्कूल का नाम रोशन किया है।छात्रा पिया आर्यन हाई स्कूल देवरिया की छात्रा है।स्कूल के शिक्षक एवं उनके परिवार के सदस्य काफी खुश हैं।

छात्रा पिया आर्यन ने बताया कि परीक्षा के रिजल्ट से व काफी खुश हैं।उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। वही छात्रा के पिता विश्वजीत उपाध्याय और उनके माता अनीता देवी ने बताया कि मेहनत मजदूरी करके वह अपनी बेटी को पढ़ा लिखा रहे हैं। ताकि उनकी बेटी अपना सपना को पुरा कर सके।उन्होंने कहा कि जिवन मे आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। बेटी के इस रिजल्ट से परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं।




 
इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स बिषय में राजगीर के पिया आर्यन 411 अंक लाकर प्रखंड एवं स्कूल का नाम किया रोशन ,परिवार के लोग काफी खुश इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स बिषय में राजगीर के पिया आर्यन 411 अंक लाकर प्रखंड एवं स्कूल का नाम किया रोशन ,परिवार के लोग काफी खुश Reviewed by News Bihar Tak on March 23, 2024 Rating: 5

राजगीर में एक नई सेहत सेवा 'करडा स्कैन एनालिसिस' का शुभारंभ किया गया।एस इ डी ईं विकास सिंह ने कहा : मोदीकेअर के इस प्रयास से लोगों को सेहत सेवाओं के लिए नए और सुधारित तरीकों का अनुभव हो रहा है

February 27, 2024


मोदीकेयर राजगीर के संचालक अजय कुमार उफॅ डबलु सिंह ने एक नई सेहत सेवा 'करडा स्कैन एनालिसिस' का शुभारंभ किया है।जिससे लोगों को अपनी सेहत की स्थिति को निरीक्षित करने का एक नया तरीका मिला है। यह सेवा किसी भी बड़े और कठिन मापांकों की आवश्यकता के बिना ही कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य की जांच करने का एक आसान तरीका प्रदान करती है।

करडा स्कैन एनालिसिस एक नवीनतम और प्रौद्योगिकी उन्नत सेवा है जिसमे 75 लोगो ने अपनी जांच रिपोर्ट देख सेहतमंद रहने का तौर तरीका भी समझा।इस सेवा के लाभों में एक मुख्य बात यह है कि इसके लिए अत्यंत सामान्य कार्डियोलॉजी या रेडियोलॉजी के टेस्ट की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे लोगों को आसानी से और बिना किसी कठिनाई के इस सेवा का लाभ उठाने का अवसर मिलता है। एस इ डी ईं विकास सिंह ने कहा मोदीकेअर के इस प्रयास से लोगों को सेहत सेवाओं के लिए नए और सुधारित तरीकों का अनुभव हो रहा है।

जिससे समाज में स्वास्थ्य की महत्वपूर्णता को और बढ़ावा मिल रहा है।करडा स्कैन एनालिसिस की उपलब्धता से लोगों को अपनी स्वास्थ्य की निगरानी रखने में मदद मिल रही है और उन्हें सही समय पर उपचार प्राप्त करने का अवसर हो रहा है।इस सेवा को लॉन्च करते समय, मोदीकेअर राजगीर के प्रमुख ने कहा, "करडा स्कैन एनालिसिस हमारे स्वास्थ्य सेवा पोर्टफोलियो का एक और कदम है जो लोगों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन की दिशा में मदद करेगा। यह सेवा हमारे ग्राहकों को एक नया और सुरक्षित तरीका प्रदान करती है ताकि वे अपनी सेहत का सही समय पर ध्यान रख सकें।इस मौके पर कंपनी के मैनेजर संतोष रौतरे, डी पी मैनेजर राकेश कुमार,ऑल सेंट्स स्कूल के निदेशक डाक्टर राजेश नंदन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



 

राजगीर में एक नई सेहत सेवा 'करडा स्कैन एनालिसिस' का शुभारंभ किया गया।एस इ डी ईं विकास सिंह ने कहा : मोदीकेअर के इस प्रयास से लोगों को सेहत सेवाओं के लिए नए और सुधारित तरीकों का अनुभव हो रहा है राजगीर में एक नई सेहत सेवा 'करडा स्कैन एनालिसिस' का शुभारंभ किया गया।एस इ डी ईं विकास सिंह ने कहा : मोदीकेअर के इस प्रयास से लोगों को सेहत सेवाओं के लिए नए और सुधारित तरीकों का अनुभव हो रहा है Reviewed by News Bihar Tak on February 27, 2024 Rating: 5

राजगीर में राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

February 25, 2024


राजगीर स्थित राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय बड़ी मिल्की राजगीर के परिसर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वार्षिक समारोह का विधवत उद्घाटन विद्यालय के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार जैन, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत शिक्षक डॉ जयनंदन पांडेय एवं कोलकता महिला मंडल के सदस्यो ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। उपस्थित लोगों ने विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर प्रदर्शनी में लगे प्रोजेक्ट के उद्देश्यों के संबंध बच्चों से रूबरू हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दिल है छोटा सा, जिस देश में गंगा बहता है, बुमराह रे बुमराह, जहां पांव में पायल, सपनों में आया मुरली वाले रे, मैं निकला गड्डी लेके, मेरे घर राम आए सहित अन्य तरह की गाने पर नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर खूब तालियां बटोरे।

विद्यालय के उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय अपने लक्ष्यों अनुसार अग्रसर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में और बेहतर करें इस पर विद्यालय प्रबंधन को पूरा ध्यान रहेगा। जयनंदन पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधि से लेकर अन्य गतिविधियों में बेहतर कर बेहतर प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान साबित कर रहा है। अन्तरदेवी बाघमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य है कि यहां के बच्चे शिक्षा अध्ययन कर समाज के एक अच्छे नागरिक बनने के साथ ही साथ बड़े-बड़े पदों को सुशोभित करें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा अध्ययन करने वाले बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा से लेकर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी सफलता हासिल कर विघालय का नाम रोशन कर रहा है साथ ही साथ यहां शिक्षा अध्ययन करने वाले बच्चे बीटेक में दाखिले ले रहे हैं। यह बहुत ही बड़ी ही गौरव की बात है।

अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली वीरांगना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला सतीश भंडारी ने विद्यालय के बच्चों के मेधा को देखकर खुशी इजहार करते हुए अटल वाटर सिस्टम को मुहैया कराने के संबंध में कही। तरुण अशोक सुमन जैन ने विद्यालय में विज्ञान लैब की स्थापना करने को लेकर11हजार सहयोग करने की बातें कहीं साथ ही साथ कंचन बाफना ने भी 51सौ सहयोग करने की बातें कही।

इस मौके पर मंजू जी सुराणा, मंजू पी भंडारी, रेखा भंडारी, विनोद बोथरा, मनोज कुमार, ममता कुमारी, सविता जैन, सतीश भंडारी, चंद्रकांत संचेती, कारण जैन, पूर्व वार्ड पार्षद इंद्रमोहन सिंह निराला, ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व वार्ड पार्षद श्याम किशोर भारती,रविंद्र प्रसाद, बाल्मीकि कुमार उपाध्याय,  सहित उन लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

राजगीर में राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। राजगीर में राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। Reviewed by News Bihar Tak on February 25, 2024 Rating: 5

नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया,सांसद ने कहा : अब इस इलाके के मरीज को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं

February 22, 2024


राजगीर प्रखंड के छबिलापुर में नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि अब इस इलाके के मरीज को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहां ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू, फार्मेसी, लैबोरेट्री, जनरल वार्ड के अलावे बडे़ अस्पतालों की तरह मरीजों के लिए प्राइवेट रूम की भी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज के लिए इलाके के लोगों को बिहार शरीफ पटना और दिल्ली ले जाना पड़ता था वैसे मरीजों का इलाज अब नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल में ही संभव है। यहां कुशल चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन के अलावा जले हुए मरीजों के भी इलाज और इमरजेंसी सेवा की व्यवस्था है।

अतिथियों का स्वागत करते हुए अस्पताल के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि यहां नॉर्मल डिलीवरी से लेकर सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी की व्यवस्था है। इसके अलावा लेप्रोसिक विधि से भी कुशल सर्जनों के द्वारा सभी तरह का ऑपरेशन किया जाएगा। हृदय, लीवर, छाती, गैस, पेट में जलन, पेशाब में जलन एवं पेट संबंधित सभी तरह के बीमारियों का के इलाज की व्यवस्था यहां है। आने वाले दिनों में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनरल वार्ड के अलावे आईसीयू, वर्न वार्ड, प्राइवेट वार्ड आदि की व्यवस्था है। इस अवसर पर डॉ चंद्रकांत, डॉ अजय कुमार, डॉ चंद्रमणि आजाद, डॉ प्रियंका, डॉ वरुण कुमार शरण, डॉ रिंकी कुमारी एवं अन्य द्वारा विचार व्यक्त किया गया।

नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया,सांसद ने कहा : अब इस इलाके के मरीज को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं नालंदा इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया,सांसद ने कहा : अब इस इलाके के मरीज को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं Reviewed by News Bihar Tak on February 22, 2024 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.