बॉर्डर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में झारखंड का रहा दबदबा-कार्यक्रम में झारखंड,बिहार,उत्तर प्रदेश एवं बेस्ट बंगाल से पांच-पांच सदस्ययी प्रतिभागी पहुंची थे।

January 09, 2025


असम के कोकराझार में नेहरू युवा केंद्र(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बॉर्डर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में झारखंड का दबदबा रहा।कार्यक्रम 4 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड, बिहार,उत्तर प्रदेश एवं बेस्ट बंगाल से पांच-पांच सदस्यीय प्रतिभागी पहुंची थे।इस कार्यक्रम में दुमका से सुमंत मंडल, संदीप कुमार मंडल, राहुल कुमार सिंह, भारती कुमारी, रितु कुमारी आये प्रतिभागियों ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।इस मौके पर झारखंड से आये प्रतिभागियों ने झारखंड के परिचय को गीत के माध्यम से प्रस्तुत कर दिखाया।इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र कोकराझार के डीबाईओ हिमांशु कुमार ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति से जोड़ना है।यह कार्यक्रम एक अनूठा मंच है जिसके माध्यम से न केवल सीमावर्ती क्षेत्र के युवा एकसाथ आते हैं बल्कि सांस्कृतिक दूरियां भी घटती हैं, जिससे एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक बल मिलता है।कार्यक्रम विभिन्न राज्यों से भाग लेने आए युवाओं के लिए एक अनूठा अवसर है।

जिसके माध्यम से वे चर्चाओं में भाग लेते हुए अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं तथा एक दूसरे से सीख सकते हैं।सीमावर्ती राज्य होने के कारण सामरिक दृष्टि से भी एक विशेष स्थान है।कार्यक्रम के तहत युवाओं के लिए विकसित भारत और अन्य सामाजिक विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किया गया,जिनमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों से संवाद किया।कार्यक्रम में कोकराझार का बोडो कल्चर के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।मौके पर कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सरलपाड़ा,ट्री गार्डन आदि स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया।कार्यक्रम में खास तौर पर बोडोलैंड ट्ररीटोरिल काउंसलिंग (बीटीसी)जो असम के चार जिलों (बक्सा,चिरान, ऊदालगुरि एवं कोकराझार)को जोड़कर बनाया गया है।उसके संस्कृति,भाषा,व्यवहार,परंपराएं एवं खान-पान के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।इस कार्यक्रम में बिहार से अभय नंदन पांडेय,धर्मेंद्र कुमार, सिंटू कुमार, अमन वर्मा,अरुणोदय मिश्रा बेस्ट बंगाल से वीरेंद्र नाथ कर्मकार, पापाई गोइंन,शयनदिप दास गुप्ता,पायल गोराई, शवनम मुस्तारी खातुन, उत्तर प्रदेश से आयुष सैनी,मानसी नामदेव,अंशु सैनी,वंश चौधरी, गौतम कुमार ने अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

बॉर्डर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में झारखंड का रहा दबदबा-कार्यक्रम में झारखंड,बिहार,उत्तर प्रदेश एवं बेस्ट बंगाल से पांच-पांच सदस्ययी प्रतिभागी पहुंची थे। बॉर्डर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में झारखंड का रहा दबदबा-कार्यक्रम में झारखंड,बिहार,उत्तर प्रदेश एवं बेस्ट बंगाल से पांच-पांच सदस्ययी प्रतिभागी पहुंची थे। Reviewed by News Bihar Tak on January 09, 2025 Rating: 5

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बेलदार बिगहा हाईस्कूल खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया

December 27, 2024


नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बेलदार बिगहा हाईस्कूल खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसका समापन शुक्रवार को किया गया है।इस प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागी शामिल हुए थे।जिसमें कबड्डी फुटबॉल और 400 मीटर दौड़ का आयोजन कराया गया।खेल कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश मणि ने कहा कि दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका समापन किया गया है इस अवसर पर सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी ,मेडल ,सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया है।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि खेलों के बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से कम कर रही है जिसका नतीजा है कि आज गांव स्तर पर हमारे खिलाड़ी खेलों में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले जिससे कि एक दूसरे में सहयोगात्मक व्यवहार बना रहे। उन्होंने कहा कि शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए खेलना बहुत जरूरी है अभी के समय में लोग मोबाइल पर गेम खेलते हैं इस तरह के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने से लोगों में शारीरिक क्षमता का विकास तो होता ही है साथ ही भौतिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से लोगों में एकता बढ़ती है एक जगह बैठकर लोग निर्णय लेते हैं और एक साथ टीम वर्क करने का भावना विकसित होता है। खेल के माध्यम से युवाओं में एकता की भावना तो बढ़ती हैं साथ में समुदाययिक कार्य करने को बढ़ावा मिलता है। नेहरू युवा केंद्र खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से कम कर रही है। नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से आज खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के खेलों तक पहुंच रहे हैं।इस अवसर पर प्राचार्य महेंद्र प्रसाद, दयानंद प्रसाद, खेल शिक्षक अमरेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार निराला, सिद्धार्थ कुमार ,राजा रामकुमार ,राम बच्चन कुमार, आतिश कुमार, विकास कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रथम स्थान रवि कुमार, दूसरा स्थान रजनीश कुमार, तीसरा स्थान प्रिंस कुमार ने हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मौसमी कुमारी, दूसरा स्थान पूजा कुमारी और तीसरा स्थान रितु कुमारी ने प्राप्त किया।फाइनल मुकाबले में कबड्डी प्रतियोगिता में पूजा कुमारी के नेतृत्व में कटारी गांव की टीम ने जीत हासिल किया।वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में बबली कुमारी ने जीत हासिल किया इसी तरह फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्सव क्लब नुन्ही ने जीत हासिल की है।



 

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बेलदार बिगहा हाईस्कूल खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बेलदार बिगहा हाईस्कूल खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया Reviewed by News Bihar Tak on December 27, 2024 Rating: 5

एसपी से गुहार लगाने के बावजूद भी चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है- बदमाशों द्वारा पुर्व वार्ड सदस्य के घर में चोरी की घटना को दिया है अंजाम

December 15, 2024


नालंदा एसपी भरत सोनी से मिलकर पुर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों पर करवाई के लिए गुहार लगाया था लेकिन अभी तक चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है।पीड़ित परिवार करवाई की आश लगाए बैठा हुआ।

और घटना में शामिल बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव में परिवार के साथ शादी में पटना गए पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌।

चोरों ने बंद घर में छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे में रखे पेटी, अटैची, का ताला तोड़कर जेवरात नगद रुपए एवं घर में रखे अन्य समानो की चोरी कर ली गई है।

और इस चोरी की घटना से पीड़ित परिवार को 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।घटना को लेकर राजगीर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। लेकिन पुलिस करवाई में लापरवाही कर रही है।

एसपी से गुहार लगाने के बावजूद भी चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है- बदमाशों द्वारा पुर्व वार्ड सदस्य के घर में चोरी की घटना को दिया है अंजाम एसपी से गुहार लगाने के बावजूद भी चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है- बदमाशों द्वारा पुर्व वार्ड सदस्य के घर में चोरी की घटना को दिया है अंजाम Reviewed by News Bihar Tak on December 15, 2024 Rating: 5

पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग-घटना में शामिल आरोपियों पर अभी तक नहीं हुई है कार्रवाई

December 10, 2024


पुर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल अपनी पत्नी के साथ नालंदा एसपी भरत सोनी से मिलकर उनको लिखित आवेदन दिया है।और उन्होंने मांग किया है कि उनके घर में हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपियों पर कड़े करवाई हों।वही मौके पर एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने बताया कि हमारे घर में चोरी की घटना हुई है और राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद भी आरोपियों पर स्थानीय पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।घटना में जो शामिल आरोपी हैं।अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं और हम लोगों को कई तरह की धमकियां भी देने का काम कर रहे हैं जिसके कारण हम लोग पूरा परिवार में काफी भय व्याप्त है। उन्होंने बताया कि करवाई नहीं होने पर हमलोग थक हारकर एसपी कार्यालय में पहुंचकर आवेदन दिया है।

ताकि आरोपियों पर कड़े करवाई हो। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव में परिवार के साथ शादी में पटना गए पूर्व वार्ड सदस्य के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌।चोरों ने बंद घर में छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे में रखे पेटी, अटैची, का ताला तोड़कर जेवरात नगद रुपए एवं घर में रखे अन्य समानो की चोरी कर ली गई है।और इस चोरी की घटना से पीड़ित परिवार को 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।





पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग-घटना में शामिल आरोपियों पर अभी तक नहीं हुई है कार्रवाई पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग-घटना में शामिल आरोपियों पर अभी तक नहीं हुई है कार्रवाई Reviewed by News Bihar Tak on December 10, 2024 Rating: 5

राजगीर के मुदफ्फरपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है- आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग

December 08, 2024


पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल के घर में हुए चोरी की घटना के बाद राजगीर पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।वहीं पीड़ित परिवार के लोग आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है।वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव में परिवार के साथ शादी में पटना गए पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌।

चोरों ने बंद घर में छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया और  कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे में रखे पेटी, अटैची, का ताला तोड़कर जेवरात नगद रुपए एवं घर में रखे अन्य समानो की चोरी कर ली है। इतना ही नहीं घर का लगभग सारा सामान चोर अपने साथ लेकर चलता बना है।वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इस अवसर पर पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने बताया कि इस चोरी की घटना को लेकर राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।उन्होंने बताया कि परिवार के साथ शादी में पटना गए थे।और जब हमलोग घर पहुंचे तो देखा कि घर में चोरी की घटना घटी हुई है। कमरों का दरवाजा भी टूटा हुआ था और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

उन्होंने बताया कि कमरो में रखे ,अटैची , बक्सा सभी का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि 1 लाख 65 हजार रुपए नगद 3 लाख रुपए का सोना चांदी का जेवरात, घर में रखे बर्तन वाषण सहित घर का अन्य सामान चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना से उन्हें 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि चोरी की घटना से उन्हें आर्थिक रूप से काफी नुकसान पहुंचा है।इस अवसर पर थाना अध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि  पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।और संबंधित करवाई की जा रही है।

राजगीर के मुदफ्फरपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है- आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग राजगीर के मुदफ्फरपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है- आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग Reviewed by News Bihar Tak on December 08, 2024 Rating: 5

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर सेवा के ऋतुमति अभियान के तहत राजगीर में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया।

November 28, 2024


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजकीय डिग्री महाविद्यालय इकाई के छात्रा कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर सेवा के ऋतुमति अभियान के तहत गुरुवार को राजगीर के कई ग्रामीण क्षेत्रों एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय में सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

साथ ही स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी साझा की गई। एवं मौके पर महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया।इस अवसर पर नगर सह मंत्री जानवी कुमारी, नगर छात्रा प्रमुख दीक्षा प्रभात,नगर छात्रा सह प्रमुख कशिश कुमारी छात्रा प्रमुख निशू शर्मा, छात्रा सह प्रमुख सोनम ब्रह्मपुरिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर सेवा के ऋतुमति अभियान के तहत राजगीर में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर सेवा के ऋतुमति अभियान के तहत राजगीर में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। Reviewed by News Bihar Tak on November 28, 2024 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर में विश्व शांति स्तूप का बौद्ध परंपरा अंतर्गत 55 वॉ वार्षिकोत्सव मनाया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल

October 25, 2024


पर्यटन स्थल राजगीर में  विश्व शांति स्तूप का बौद्ध परंपरा अंतर्गत 55 वॉ वार्षिकोत्सव मनाया गया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55 वें वर्षगांठ  समारोह का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर मैं सभी को शुभकामनायें देता हूँ। साथ ही यहाँ देश-विदेश खासकर जापान से पधारे सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि राजगीर में विश्व शाँति स्तूप का निर्माण वर्ष 1969 में जापान के फियूजी गुरुजी ने कराया था तथा इसका उद्घाटन 25 अक्टूबर, 1969 को तत्कालीन राष्ट्रपति वी०वी० गिरी जी द्वारा किया गया था।

तब से हर वर्ष 25 अक्टूबर को यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वर्ष 2019 में विश्व शांति स्तूप के 50 साल पूरे हुये थे तब हमने तत्कालीन राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को दिल्ली जाकर आमंत्रित किया और वे इस कार्यक्रम में आये थे, जो बहुत बड़ा कार्यक्रम हुआ था।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का राजगीर से काफी पुराना संबंध है। वे वेणुवन में रहा करते थे और फिर यहाँ से गया चले गये थे, जहाँ उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुयी और तब से उस स्थान को बोधगया के नाम से जाना जाता है। भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के बाद 'उत्तर प्रदेश के सारनाथ' चले गये जहाँ उन्होंने पहला उपदेश दिया। उसके बाद वे पुनः राजगीर आये और यहीं पास के गृद्धकूट पर्वत पर उपदेश देने लगे। इसके बाद वे वैशाली एवं अन्य जगहों पर गये।

अंत में वे बहुत बीमार हो गये थे और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुँचे जहाँ उनका महापरिनिर्वाण हो गया। उन्होंने कहा कि हमने राजगीर में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास कराया है। वेणुवन, जहाँ भगवान बुद्ध रहते थे, पहले वहां की स्थिति ठीक नहीं थी। इसके क्षेत्र को बढ़ाया गया है और इसका सौंदर्गीकरण कराया गया है। गृद्धकूट पर्वत पर आने-जाने के लिए रास्ता को ठीक कराया गया है। घोड़ाकटोरा में पानी के बीच में भगवान बुद्ध की 50 फीट ऊँची प्रतिमा लगायी गयी है।

इसके अलावा पटना में बुद्ध स्मृति पार्क एवं बुद्ध स्तूप का निर्माण कराया गया है। वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि राजगीर से हमारा पुराना रिश्ता है। हम बचपन से ही यहां आते रहे हैं। सरकार में आने के बाद वर्ष 2008 में हम राजगीर में 7 दिन रहे थे और सभी जगह गये थे। यहीं पर विश्व शांति स्तूप के बगल में कैबिनेट की बैठक करायी थी। राजगीर में विकास के सभी काम करा दिये गये हैं, अब लोगों को बहुत सुविधायें हो गयी है और अब राजगीर आनेवाले लोगों की संख्या बहुत बढ़ गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर के पहाड़, जिन्हें पंच पहाड़ी कहते हैं, करोड़ों वर्ष पुराने हैं। पहले यहाँ पेड़-पौधे बहुत कम थे। हमने यहाँ पर वृक्षारोपण कराया है, अब पहाड़ों पर हरियाली काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यहाँ जू-सफारी, नेचर सफारी एवं ग्लास ब्रिज का निर्माण कराया गया है। राजगीर से 5 धर्मों का संबंध रहा है, जिनमें हिन्दू, मुस्लिम, बुद्ध, जैन एवं सिख शामिल हैं। हमने सभी धर्मों के स्थलों का विकास कराया है। यहाँ कुण्ड हैं जिसमें से गर्म पानी निकलता है। मुस्लिम धर्म के महान सूफी संत मखदूम साहब कुण्ड का भी विकास कराया गया है।

यहाँ हर तीसरे वर्ष हिन्दू धर्म के मलमास मेला का आयोजन कियाजाता है। पिछले साल वर्ष 2023 में मलमास मेले में सभी सुविधाएँ मुहैया करायी थी तो 3 करोड़ से अधिक लोग यहाँ आये थे। बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों वेणुवन का विस्तारीकरण एवं सौंदर्याकरण कराया गया है तथा गृद्धकूट पर्वत जाने का रास्ता ठीक कराया गया है। जैन धर्म के भगवान महावीर से जुड़े स्थलों पर जाने के लिए रास्ते बनाये गये हैं।

सिख धर्म के गुरु नानक देव जी यहाँ आये थे। यहाँ 'शीतल कुण्ड गुरुद्वारा' बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह में पधारे सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूँ। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी को भी धन्यवाद देता हूँ।मुख्यमंत्री ने विश्व शांति स्तूप की परिक्रमा की और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम को वाइस चेयरमैन, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी तथा चेयरमैन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सी०जी०सी० कंपनी लिमिटेड ऑफ जापान अत्शुहिरो होरीयुची ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया गया।

मुख्यमंत्री को परम पावन दलाई लामा के द्वारा भेजे गए उपहार को भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजगीर विश्व शांति स्तूप से जुड़े चीफ मांक एंड वाइस चेयरमैन, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी श्री अत्शुहिरो होरीयुची तथा सी०ई०ओ०, सेंटोकू कंपनी लिमिटेड श्री केनसुके होरीयुची को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने विश्व शांति स्तूप, राजगीर के 55वें वर्षगांठ के अवसर पर रोप-वे के निकट नवनिर्मित एकीकृत भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ राजगीर अभियान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जल संसाधन सह प्रभारी मंत्री, नालंदा जिला विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद  कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद श्रीमती रीना देवी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण,

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त  मयंक बरबड़े, नालंदा जिला के जिलाधिकारी शशांक शुभकर, नालंदा जिला के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी की सचिव श्रीमती महाश्वेता महारथी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, बौद्ध भिक्षुगण एवं देश-विदेश से आए प्रतिनिधिगण, अतिथिगण एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


 

पर्यटन स्थल राजगीर में विश्व शांति स्तूप का बौद्ध परंपरा अंतर्गत 55 वॉ वार्षिकोत्सव मनाया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल पर्यटन स्थल राजगीर में  विश्व शांति स्तूप का बौद्ध परंपरा अंतर्गत 55 वॉ वार्षिकोत्सव मनाया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on October 25, 2024 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.