5 लाख रुपए गबन के मामले में राजगीर के पंडितपुर गांव में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को पुलिस ने किया सील ,मौके पर से काम करने दो लोगों को किया गिरफ्तार
5 लाख रुपए गबन के मामले में राजगीर के पंडितपुर गांव में
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को पुलिस ने किया सील ,मौके पर से काम करने दो लोगों को किया गिरफ्तार
राजगीर ।।
राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के द्वारा 5 लाख रुपये धोखाधडी कर गबन के मामले को लेकर राजगीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राहक सेवा केंद्र को सील कर काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना का अंजाम देने के बाद ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक फरार है।थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पंडित पुर गांव में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है।और इसका संचालक मुजफ्फरपुर के प्रेम कुमार है।और यह मानती देवी और मंजू देवी ग्राहकों से धोखाधड़ी कर उनके 5 लाख रुपया गबन कर लिया है।और वह फरार हो गया है। दोनों महिला ने राजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि उन्होंने 5 लाख ग्राहक सेवा केंद्र में जमा किया था पर वह पैसा लेकर फरार हो गया है।इस मामले में कार्रवाई करते ग्राहक सेवा केन्द्र में काम करने केन्द्र वाले मुजफ्फरपुर निवासी निर्जा सिन्हा, सवलपुर निवासी आरती कुमारी को गिरफ्तार किया गया है।और ग्राहक सेवा केंद्र को सील कर दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि संचालक प्रेम कुमार के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।उन्होंने बताया कि इसके बारे में और भी कई स्तर से जांच की जा रही है कि किन-किन लोगों का यह पैसा गबन किया है पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
5 लाख रुपए गबन के मामले में राजगीर के पंडितपुर गांव में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को पुलिस ने किया सील ,मौके पर से काम करने दो लोगों को किया गिरफ्तार
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 04, 2021
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 04, 2021
Rating:
No comments: