आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना शान्ति पाठ का आयोजन किया गया

राजगीर ।।
आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना शान्ति पाठ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के चाणक्य सभागार में प्राचार्य अजय कुमार व समस्त शिक्षकों ने मिलकर गांधी जी के प्रिय भजन और रामधुन का संगीतमय गायन किया। भजन के बाद सभी धर्मों के लोगों के द्वारा प्रार्थनाएं भी प्रस्तुत की गईं और शान्ति पाठ किया गया।प्राचार्य अजय कुमार ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और अन्य शिक्षकाें ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह महसूस किया जाना चाहिए कि गांधी जी के विचार आज भी हमारे राष्ट्र जीवन के अमृत के समान हैं।लाल बहादुर शास्त्री जी के कृत्यों पर प्रकाश डालते हुए वरीय शिक्षक डॉ. आनन्द कुमार त्रिपाठी ने कहा कि "देश निर्माण और उसकी सुरक्षा में शास्त्री जी सैनिकों और किसानों का महत्त्व अच्छे से समझते थे। इसीलिए उन्होंने जय-जवान जय-किसान का नारा दिया, जो आज भी गूंजता रहता है। हमे गांधी जी और शास्त्री जी के मूल्यों को जीवन में उतारना चाहिए।अन्तत मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर एके सिंह, डॉ. एके त्रिपाठी,डॉ. वीएन भारती, एससी साह, संतोष कुमार, शालिक राम तिवारी,आरके सिन्हा, कुमारी वीणा,शहबाज कमाल, सुभाष कुमार,संजय कुमार, एसके रंजन,ऋषिकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, दीपक मुलरवार, अनुप्रिया कुमारी, गीतिका गुप्ता, हिना सिंह, अनुपमा सिन्हा, अजय कुमार , नेपाली जमादार सहित अन्य शिक्षक व स्काउट गाइड के विद्यार्थी उपस्थित थे।
आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना शान्ति पाठ का आयोजन किया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 02, 2021
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 02, 2021
Rating:
No comments: